कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा, 2025-26
Class 9th Annual Examination, 2025-26
हिन्दी / HINDI
[ 901 ]
सामान्य अनुदेश :
1) परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र के पहले पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक अवश्य लिखें।
2) प्रत्येक प्रश्न के सामने उसका अंक भार अंकित है।
General Instructions :
1) Write Roll No. on the first page of the Question Paper.
2) Marks for every question are indicated alongside.
नोट :- सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
खण्ड – अ
प्र.1 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर लिखें –
[1]
भारतीय दर्शन सिखाता है कि जीवन का एक आशय और लक्ष्य है, उस आशय की खोज हमारा दायित्व है और अन्त में उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेना, हमारा विशेषाधिकार है। इस प्रकार दर्शन जो कि आशय को उद्घाटित करने की कोशिश करता है और जहाँ तक उसे इसमें सफलता मिलती है, वह इस लक्ष्य तक अग्रसर होने की प्रक्रिया है। कुल मिलाकर आखिर यह लक्ष्य क्या है? बाधाएं कई हैं। पर इनमें प्रमुख है – अज्ञान। अशिक्षित आत्मा नहीं है यहाँ तक कि यथार्थ संसार भी नहीं है। यह दर्शन ही है जो उसे शिक्षित करता है और अपनी शिक्षा से उसे अज्ञान से मुक्ति दिलाता है, जो यथार्थ दर्शन नहीं होने देता। इस प्रकार एक दार्शनिक होना एक बौद्धिक अनुगमन करना नहीं है, बल्कि एक शक्तिप्रद अनुशासन पर चलना है क्योंकि सत्य की खोज में लगे हुए सही दार्शनिक को अपने जीवन को इस प्रकार आचरित करना पड़ता है ताकि उस यथार्थ से एकाकार हो जाये।
(i) अनुशासन शब्द में उपसर्ग का सही विकल्प है –
(अ) अन + शासन
(ब) अ + नुशासन
(स) अनु + शासन
(द) अ + शासन
उत्तर: (स) अनु + शासन
(ii) जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने में सबसे बड़ी बाधा क्या है?
(अ) अशिक्षित होना
(ब) ज्ञान का अभाव
(स) अहंकार
(द) यथार्थ दर्शन
उत्तर: (ब) ज्ञान का अभाव
(iii) प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(1)
उत्तर: भारतीय दर्शन का स्वरूप और लक्ष्य
(iv) मानव जीवन का एकमात्र उद्देश्य क्या है?
(1)
उत्तर: मानव जीवन का उद्देश्य उसके आशय की खोज करना और उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेना है।
(v) भारतीय दृष्टि में दार्शनिक होना क्या है?
(1)
उत्तर: भारतीय दृष्टि में दार्शनिक होना एक शक्तिप्रद अनुशासन पर चलना है।
(vi) भारतीय दर्शन के अनुसार हमारा लक्ष्य और दायित्व क्या है?
(3)
उत्तर: भारतीय दर्शन के अनुसार जीवन के आशय की खोज करना हमारा दायित्व है और अन्त में उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेना हमारा विशेषाधिकार है।
[901-9]Page 1 of 4
प्र.2 निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
हे ग्राम देवता! नमस्कार!
सोने-चाँदी से नहीं किन्तु,
तुमने मिट्टी से किया प्यार।
हे ग्राम देवता! नमस्कार!
तुम जन-मन के अधिनायक हो,
तुम हँसो कि फूले-फले देश।
आओ सिंहासन पर बैठो,
यह राज्य तुम्हारा है अशेष।
उर्वरा भूमि के नये खेत,
ये नये धान्य से सजे वेश।
तुम भू पर रहकर भूमि भार,
धारण करते हो मनुज शेषत
(i) अधिनायक शब्द में उपसर्ग है –
(1)
(अ) अधि
(ब) अ
(स) अध
(द) नायक
उत्तर: (अ) अधि
(ii) भूमि शब्द का समानार्थी है –
(1)
(अ) फूल
(ब) आकाश
(स) धरती
(द) वातावरण
उत्तर: (स) धरती
(iii) किसान किससे प्यार करता है?
(1)
उत्तर: किसान अपनी मिट्टी से प्यार करता है।
(iv) किसान को ग्राम-देवता क्यों कहा गया है?
(1)
उत्तर: क्योंकि वह मिट्टी से जुड़कर कठिन परिश्रम करता है, अन्न उपजाता है और देश को फलता-फूलता बनाता है।
(v) जन-मन का अधिनायक किसे कहा गया है?
(1)
उत्तर: किसान (ग्राम-देवता) को जन-मन का अधिनायक कहा गया है।
(vi) किसान को ‘मनुज-शेष’ कहने का क्या आशय है?
(2)
उत्तर: इसका आशय है कि किसान धरती पर रहकर भूमि का भार (जिम्मेदारी) धारण करता है और सम्पूर्ण मानवता का भरण-पोषण करता है।
खण्ड – ब
प्र.3 दिये गये बिन्दुओं के आधार पर किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए।
(6)
(अ) विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
(i) प्रस्तावना
(ii) अनुशासन क्या है
(iii) अनुशासन की आवश्यकता
(iv) अनुशासन का शिक्षा में महत्त्व
(v) उपसंहार
(ब) भ्रष्टाचार – एक विकराल समस्या
(i) प्रस्तावना
(ii) भ्रष्टाचार के कारण
(iii) भ्रष्टाचार का कुप्रभाव
(iv) भ्रष्टाचार निराकरण के उपाय
(v) उपसंहार
[901-9]Page 2 of 4
(स) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
(i) प्रस्तावना
(ii) वर्तमान में समाज की बदली मानसिकता
(iii) लिंगानुपात में बढ़ता अंतर
(iv) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान एवं उसका उद्देश्य
(v) उपसंहार
(द) मोबाईल एक वरदान या अभिशाप
(i) प्रस्तावना
(ii) मोबाईल का उपयोग
(iii) मोबाईल का शिक्षा में महत्त्व
(iv) मोबाईल का दुष्प्रभाव
(v) उपसंहार
प्र.4 अध्यापक और छात्र के बीच परीक्षा की तैयारी को लेकर हुए संवाद को लिखिए।
(5)
अथवा
स्वयं को मनोज मानते हुए अपने पिताजी से पुस्तकें खरीदने के लिए 1500 रुपये मँगवाने के लिए पत्र लिखें।
प्र.5 आपके विद्यालय में आयोजित “मातृ-पितृ पूजन दिवस” पर एक प्रतिवेदन लिखो।
(4)
खण्ड – स
प्र.6 वस्तुनिष्ठ प्रश्न –
(i) अपमान शब्द में कौनसा उपसर्ग है?
(1½)
(अ) अप
(ब) अ
(स) मान
(द) अन
उत्तर: (अ) अप
(ii) परसर्ग “ने” से युक्त क्रिया में होता है –
(1½)
(अ) पूर्णता का अभाव
(ब) अपूर्णता का अभाव
(स) निरन्तरता का अभाव
(द) सम्भाव्यता का अभाव
उत्तर: (ब) अपूर्णता का अभाव (भूतकाल/पूर्णता का बोध)
(iii) सामाजिक शब्द में प्रत्यय है –
(1½)
(अ) ई
(ब) आई
(स) सम
(द) इक
उत्तर: (द) इक
(iv) निम्न में से ‘आदि’ शब्द का विलोम शब्द है –
(1½)
(अ) अन्त
(ब) अनादि
(स) आरम्भ
(द) मध्य
उत्तर: (अ) अन्त
बाकी के प्रश्न (Q.7 से Q.24) Coming Soon…
आगे के प्रश्न, उत्तर और पेपर की सम्पूर्ण अपडेट्स पाने के लिए अभी हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
Disclaimer – ऊपर दिया गया प्रश्न को महत्वपूर्ण प्रश्न और जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है वह बताए गए है। इस पेपर को रियल पेपर न समझे लेकिन रियल पेपर का सही उत्तर के साथ पेपर इसी website पर answer के साथ अपलोड किया जाएगा। इस लिए प्रत्येक update और अपलोड होने पर आपको notification आए तो नीचे दिए गए WhatsApp और telegram चैनल को ज्वाइन करें।