class 7th math varshik pariksha paper 2026 imp.

class 7th math varshik pariksha paper 2026 imp. | कक्षा 7वीं गणित वार्षिक परीक्षा पेपर 2026 यह पेपर 10 मार्च 2026 को होगा इस नीचे दिए गए प्रश्न पत्र का हल सहित बताया गया है।

राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल

वार्षिक परीक्षा सत्र – 2025-26

विषय – गणित


समय: 2 ½ घण्टे
कक्षा – 7
पूर्णांक: 60

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1 से 5)
निर्देश – प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए –
प्र.1 दो ऋणात्मक पूर्णांकों का गुणनफल होता है –
(A) ऋणात्मक पूर्णांक
(B) शून्य
(C) धनात्मक पूर्णांक
(D) इनमें से कोई नहीं
(1)
प्र.2 3/7 का व्युत्क्रम है –
(A) 7/3
(B) -3/7
(C) 1/3
(D) 1/7
(1)
प्र.3 किसी त्रिभुज में कम से कम कितने न्यून कोण हो सकते हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) शून्य
(1)
प्र.4 समीकरण 3x + 5 = 14 में x का मान होगा –
(A) 3
(B) 5
(C) 2
(D) 4
(1)
प्र.5 यदि एक त्रिभुज की दो भुजाएँ 5 सेमी और 12 सेमी हैं, तो तीसरी भुजा हो सकती है –
(A) 5 सेमी
(B) 7 सेमी
(C) 17 सेमी
(D) 10 सेमी
(1)
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रश्न क्र. 6 से 10)
निर्देश – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 1 अंक निर्धारित है।
प्र.6 1 किलोमीटर में ………………….. मीटर होते हैं।
(1)
प्र.7 एक समबाहु त्रिभुज में सममिति की रेखाएँ ………………….. होती हैं।
(1)
प्र.8 आँकड़ों के सबसे बड़े और सबसे छोटे मान का अंतर ………………….. कहलाता है।
(1)
प्र.9 3/4 और 5/4 का योग ………………….. होगा।
(1)
प्र.10 किसी संख्या का 10% ………………….. के बराबर होता है।
(1)
अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 11 से 16)
निर्देश – प्रत्येक प्रश्न को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिये 2 अंक निर्धारित है।
प्र.11 -15 और -10 को जोड़िए।
(2)
प्र.12 2/5 का 1/2 ज्ञात कीजिए।
(2)
प्र.13 2p – 1 = 23 समीकरण को हल कीजिए।
(2)
प्र.14 60° के कोण का पूरक कोण ज्ञात कीजिए।
(2)
प्र.15 एक समकोण त्रिभुज में सबसे लंबी भुजा कौन सी होती है?
(2)
प्र.16 5, 7, 3, 9, 3, 5, 3 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
(2)
लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 17 से 22)
निर्देश – प्रत्येक प्रश्न को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिये 3 अंक निर्धारित है।
प्र.17 हल कीजिए: 2/3 + 1/7
(3)
प्र.18 एक क्रिकेट खिलाड़ी ने 6 पारियों में निम्नलिखित रन बनाए: 36, 35, 50, 46, 60, 55 उसके द्वारा बनाए गए रनों का माध्य ज्ञात कीजिए।
(3)
प्र.19 एक आयताकार शीट की लंबाई 12½ सेमी और चौड़ाई 10⅔ सेमी है। इसका परिमाप ज्ञात कीजिए।
(3)
प्र.20 यदि a=3 और b=3 है, तो व्यंजक a² + ab + b² का मान ज्ञात कीजिए।
(3)
प्र.21 ₹10,000 का 10% वार्षिक दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
(3)
प्र.22 एक त्रिभुज का बहिष्कोण 110° है और उसके अंत: विपरीत कोणों में से एक 50° है। दूसरे अंत: विपरीत कोण का मान ज्ञात कीजिए।
(3)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23 से 26)
निर्देश – प्रत्येक प्रश्न को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिये 5 अंक निर्धारित है।
प्र.23 45 विद्यार्थियों की कक्षा में 60% लड़कियाँ हैं। कक्षा में लड़कों की संख्या ज्ञात कीजिए।
(5)
प्र.24 एक पेड़ जमीन से 5 मीटर की ऊँचाई पर टूट जाता है और उसका ऊपरी सिरा जमीन को छूता है। यदि टूटे हुए सिरे की दूरी पेड़ के आधार से 12 मीटर है, तो पेड़ की मूल ऊँचाई (टूटने से पहले) ज्ञात कीजिए।
(5)
प्र.25 एक बल्लेबाज ने 6 पारियों में निम्नलिखित रन बनाए: 36, 35, 50, 46, 60, 55 इन आँकड़ों का माध्य और माध्यक ज्ञात कीजिए।
(5)
प्र.26 निम्न में से किसी एक विषय पर विस्तार से लिखिए:
(a) पूर्णांकों का योग एवं व्यवकलन
(b) त्रिभुज के प्रकार
(c) प्रायिकता का दैनिक जीवन में उपयोग
(5)

👉 Answer – Click Here 👈

Note – ऊपर दिया गया पेपर महत्वपूर्ण और मॉडल पेपर बनाया गया है इसे महत्वपूर्ण पूर्ण समझ कर पढ़ लीजिये जैसे हिंदी का पेपर दिया गया उसका संपूर्ण समाधान के साथ-साथ यह भी पढ़ें कि यह पेपर का समाधान है.

सीधे रियल पेपर का सॉल्यूशन की नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ओर टेलीग्राम ग्रुप में शामिल हो जाएं, जिसके लिए लिंक दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment