MP Board 10th 12th Second Exam Time Table 2026

MP Board 10th 12th Second Exam Time Table 2026 नमस्कार दोस्तों, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2026 में ली जाने वाली द्वितीय परीक्षा (Second Exam) का आधिकारिक समय सारणी (Time Table) जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 07 मई 2026 से प्रारंभ होकर 25 मई 2026 तक चलेंगी।

यदि आप यह परीक्षा देने वाले हैं या देने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे जैसे— इसका टाइम टेबल क्या है? क्या आपको यह परीक्षा देनी चाहिए या नहीं? और आपकी नई मार्कशीट किस तरह की आएगी? यह सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है जिससे कि आपको एकदम सही और सटीक जानकारी मिल सके। इसके साथ ही, आप इसी आर्टिकल के माध्यम से MP Board 10th 12th Second Exam Time Table 2026 का नया और अपडेटेड आधिकारिक PDF भी डाउनलोड कर पाएंगे।

MP Board 10th 12th Second Exam 2026: Overview

नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप इस परीक्षा का पूरा ओवरव्यू आसानी से समझ सकते हैं:

बोर्ड का नाम (Board Name) माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)
परीक्षा का नाम (Exam Name) MP Board 10th & 12th Second Exam 2026
कक्षा (Class) 10वीं (High School) और 12वीं (Higher Secondary)
परीक्षा तिथि (Exam Dates) 07 मई 2026 से 25 मई 2026
टाइम टेबल स्थिति (Time Table Release) जारी कर दिया गया है (Released)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) mpbse.nic.in

MP Board Second Exam 2026 क्या है? (पूरी जानकारी)

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा समय सारणी 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। जो छात्र मुख्य परीक्षा में किसी विषय में फेल हो गए हैं या जिनके किसी विषय में कम अंक आए हैं, वे छात्र यह परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक और मौका देना है ताकि वे पास हो सकें या अपने अंकों में सुधार कर सकें।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सर्वप्रथम ऑनलाइन फॉर्म भरा जाता है। परीक्षा फॉर्म भरने की आधिकारिक तिथियां जल्द ही बोर्ड द्वारा घोषित की जाने वाली हैं। फॉर्म भरने के बाद ही आप इस परीक्षा में बैठ पाएंगे। तो चलिए नीचे कक्षा 10वीं और 12वीं का अलग-अलग टाइम टेबल विस्तार से देखते हैं।

MP Board 10th Second Exam Time Table 2026

कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) के छात्रों के लिए द्वितीय परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल नीचे दिया गया है:

Date (दिनांक) Day (दिन) Subject Name (विषय)
07.05.2026 Thursday Hindi
08.05.2026 Friday Marathi, Gujrati, Punjabi, Sindhi, Painting, Gayan Vadan, Tabla Pakhavaj, Computer (and Only for Deaf & Dumb Student)
09.05.2026 Saturday Urdu
11.05.2026 Monday Mathematics (Standard), Mathematics (Basic)
12.05.2026 Tuesday NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) All Subjects, Artificial Intelligence (AI)
13.05.2026 Wednesday Sanskrit
14.05.2026 Thursday Social Science
16.05.2026 Saturday Science
19.05.2026 Tuesday English

MP Board 12th Second Exam Time Table 2026

कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) के छात्रों के लिए द्वितीय परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल इस प्रकार है:

Date (दिनांक) Day (दिन) Subject Name (विषय)
07.05.2026 Thursday Biotechnology, Gayan Vadan, Tabla Pakhavaj
08.05.2026 Friday Hindi
09.05.2026 Saturday Chemistry, History, Business Studies, Element of Science & Maths useful for Agriculture, Drawing & Painting, Home Management Nutrition & Textile
11.05.2026 Monday NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) All Subjects, Physical Education, A.I. (Artificial Intelligence)
12.05.2026 Tuesday Physics, Economics, Animal Hus. Milk Trade Poultry Farming & Fishery, Elements of Science, History of Indian Art & World Art
13.05.2026 Wednesday Geography, Crop Production & Horticulture, Still Life & Design, Anatomy Physiology & Health
14.05.2026 Thursday Agriculture, Home Science (Anat. Phys. & Hygins), Accountancy
15.05.2026 Friday Sanskrit
16.05.2026 Saturday English
18.05.2026 Monday Biology
19.05.2026 Tuesday Drawing & Designing
20.05.2026 Wednesday Sociology
21.05.2026 Thursday Mathematics, Psychology
22.05.2026 Friday Informatic Practices
23.05.2026 Saturday Urdu, Marathi
25.05.2026 Monday Political Science

MP Board 10th 12th Second Exam Time Table 2026 PDF Download कैसे करें?

यदि आप मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी द्वितीय परीक्षा के टाइम टेबल की PDF फाइल डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है। आप हमारी इसी वेबसाइट kisresult.in पर नीचे दिए गए ‘Important Links’ सेक्शन में जाकर डायरेक्ट PDF लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, टाइम टेबल की PDF फाइल ओपन हो जाएगी जिसे आप आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर (Device) में सेव (Save) कर सकते हैं।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न 1: MP Board 10वीं 12वीं की द्वितीय परीक्षा (Second Exam) कब से शुरू हो रही है?

उत्तर: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 07 मई 2026 से शुरू होगी।

प्रश्न 2: द्वितीय परीक्षा का फॉर्म कौन भर सकता है?

उत्तर: जो छात्र मुख्य परीक्षा में किसी विषय में अनुत्तीर्ण (Fail) हो गए हैं या जिन्हें लगता है कि उनके अंक कम हैं और वे सुधार करना चाहते हैं, वे यह फॉर्म भर सकते हैं।

प्रश्न 3: क्या फ्री स्कूटी योजना (Mukhyamantri Scooty Yojana) का लाभ पाने वाले मेधावी छात्रों को अंक बढ़ाने के लिए द्वितीय परीक्षा देनी चाहिए?

उत्तर (महत्वपूर्ण): नहीं! ऐसे छात्र-छात्राएं जो अपनी स्कूल में टॉपर हैं और जिन्हें स्कूटी मिलने वाली है, उन्हें केवल अपने अंक और अधिक बढ़ाने के लिए द्वितीय परीक्षा (Second Exam) नहीं देनी चाहिए।

कारण: मध्य प्रदेश सरकार की फ्री स्कूटी योजना की मेरिट सूची सिर्फ और सिर्फ ‘मुख्य परीक्षा’ (Main Exam) के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। द्वितीय परीक्षा देकर यदि आप अंक बढ़ा भी लेते हैं, तो उसका स्कूटी योजना से कोई लेना-देना नहीं होता।

उदाहरण: मान लीजिए एक स्कूल का टॉपर छात्र है जिसे स्कूटी मिलने वाली है। दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र का मुख्य परीक्षा में 1 नंबर कम था। यदि वह दूसरा छात्र द्वितीय परीक्षा (Second Exam) देकर टॉपर से ज्यादा अंक ले आता है, तो भी स्कूटी मुख्य परीक्षा वाले टॉपर को ही मिलेगी, क्योंकि द्वितीय परीक्षा के अंक स्कूटी योजना में नहीं जोड़े जाते हैं। इसलिए मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी छात्र बिना कारण यह परीक्षा देकर अपना समय और मेहनत बर्बाद न करें, स्कूटी का लाभ मुख्य परीक्षा के आधार पर ही मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment