MP Board Class 12th Hindi Trimasik Pariksha Paper 2026 imp : हिन्दी विषय का पेपर

नमस्कार दोस्तों! मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा कक्षा 12वीं (Higher Secondary) की त्रैमासिक परीक्षाएं (Quarterly Exams) 7 सितंबर 2026 से आयोजित की जा रही हैं। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए हिन्दी (Hindi) एक अनिवार्य और मुख्य भाषा विषय है। बोर्ड परीक्षा के लिहाज से इस विषय में उच्च स्तर की गद्य, पद्य, वितान, अभिव्यक्ति और माध्यम तथा उन्नत व्याकरण के कठिन अध्यायों को पढ़ना होता है। त्रैमासिक परीक्षा के माध्यम से छात्र अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और लेखन शैली का सटीक आकलन कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको MP Board Class 12th Hindi Trimasik Pariksha Paper 2026 का पूरा परीक्षा पैटर्न, अंक विभाजन और 100% सटीक सॉल्यूशन पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।

ओवरव्यू (Overview): MP Board Class 12th Hindi Quarterly Exam 2026

विवरण (Description)जानकारी (Information)
बोर्ड का नाममध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) / DPI
परीक्षा का नामकक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा (Class)12वीं (Class 12th)
विषय (Subject)हिन्दी (Hindi)
परीक्षा तिथि (Exam Date)09 सितंबर 2026 (समय सारणी अनुसार)
परीक्षा का समयदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
कुल अंक (पूर्णांक)80 अंक
समय अवधि3 घंटे

MP Board कक्षा 12वी हिन्दी त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2026 कब है?

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, कक्षा 12वीं का हिन्दी विषय का पेपर 09 सितंबर 2026 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक (3 घंटे) चलेगी।

कक्षा 12वी हिन्दी त्रैमासिक परीक्षा का पैटर्न और अंक विभाजन (Marks Distribution)

हिन्दी का प्रश्न पत्र कुल 80 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा पैटर्न और ब्लूप्रिंट के अनुसार अंकों का विभाजन इस प्रकार है:

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions): पेपर के शुरुआत में कुल 32 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (जैसे— सही विकल्प, रिक्त स्थान, सत्य/असत्य, सही जोड़ी और एक वाक्य में उत्तर) पूछे जाएंगे।
  • पद्य खंड एवं गद्य खंड: आरोह भाग-2 और वितान भाग-2 से 2 अंक, 3 अंक और 4 अंक के महत्वपूर्ण प्रश्न, पद्यांश व गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या, और कवियों/लेखकों का साहित्यिक परिचय रहेगा।
  • भाषा अध्ययन (व्याकरण) एवं रचनात्मक लेखन: इसमें अलंकार, रस, शब्द गुण, शब्द शक्ति, विज्ञापन लेखन, संवाद लेखन, अनुच्छेद लेखन, अपठित गद्यांश/पद्यांश, और पत्र व निबंध लेखन शामिल होंगे।

कृपया प्रतीक्षा करें…

केंद्र क्रमांक – 661009

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 12वीं

विषय – हिन्दी

समय – 3 घण्टा पूर्णांक – 80 अंक

निर्देश –

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
  5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
  6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
  7. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)

(i) ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ – गीत बच्चन के किस काव्य संग्रह से लिया गया है?

(अ)मधुशाला (ब) मिलनयामिनी (स) निशा निमंत्रण (द) मधुकलश

(ii) ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि किसका भार लिए फिरता है?

(अ) कार्यालय का (ब) परिश्रम का (स) जग-जीवन का (द) असफलता का

(iii) बच्चों की याद आने पर चिड़ियाँ क्या करती है?

(अ) रोती है (ब) सोती है (स) तेजी से उड़ती हैं (द) इनमे से कोई नहीं

(iv) काव्य गुणों की संख्या कितनी मानी गई है?

(अ) 2 (ब) 3 (स) 4 (द) 5

(v) भक्तिन का वास्तविक नाम था –

(अ) मीरा (ब) राधा (स) लक्ष्मिन (द) सरस्वती

(vi) टी.वी. पर प्रसारित खबरों में सबसे महत्त्वपूर्ण है –

(अ) विजुअत (ब) वाईट (स) नेट (द) उपर्युक्त सभी

प्र.2 उचित शब्दों का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)

  1. पतंग की पतली कमानी…………………….की बनी होती है। (लोहे की / बाँस की)
  2. आश्रय के चित्त में उत्पन्न होने वाले अस्थायी मनोविकारों को…………………….कहते हैं। (संचारी भाव / स्थायी भाव)
  3. वीररस का स्थायी भाव…………………….होता है। (विस्मय / जुगुप्सा)
  4. आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाएँ…………………….कहलाती है। (अनुभाव / विभाव)
  5. भक्तिन पाठ के रचयिता…………………….हैं। (महादेवी वर्मा / रजिया सज्जाद जहीर)
  6. वह शब्द जो क्षेत्र विशेष में बोले जाते हैं…………………….कहलाते हैं। (तकनीकी / क्षेत्रीय शब्द)

प्र.3 निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए – (1×6=6)

  1. पर्चेजिंग पावर का अर्थ क्रय शक्ति होता है।
  2. इंदर सेना का अर्थ मेंढक मंडली होता है।
  3. भक्तिन देहात्तिन थी।
  4. स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह ही छायावाद है।
  5. छायावाद के प्रवर्तक जयशंकर प्रसाद है।
  6. भारत का पहला छापाखाना दिल्ली में लगाया गया।

प्र.4 सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – (1×7=7)

स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब)
(i) ‘आत्म परिचय’ (क) महादेवी वर्मा
(ii) ‘भक्तिन’ (ख) हरिवंशराय बच्चन
(iii) विभिन्न माध्यमों के लिए लेखन (ग) आनंद यादव
(iv) जूझ (घ) भक्ति काल
(v) डेडलाइन (ङ) व्यतिरेक अलंकार
(vi) हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल (च) अंतिम समय सीमा
(vii) उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ (छ) अभिव्यक्ति और माध्यम

प्र.5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए – (1×7=7)

  1. मीरा किसकी अनन्य भक्त थी?
  2. “गुनाहों का देवता” उपन्यास के लेखक कौन है?
  3. किशनदा का वास्तविक नाम क्या था?
  4. भक्तिन लेखिका को भोजन किस बर्तन में देती थी?
  5. कविता की उड़ान कौन नहीं जानता है?
  6. एक अंक वाली नाटक कृति क्या कहलाती है?
  7. कौन सा स्तंभ जनमत को प्रतिबिंबित करता है?

प्र.6 प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए। (2)

अथवा

छायावादी युग की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

प्र.7 ‘शीतल वाणी में आग’ होने का क्या अभिप्राय है? (2)

अथवा

दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है?

प्र.8 संदेह अलंकार को उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

करुण रस की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।

प्र.9 सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

शब्द गुण कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

प्र.10 कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए। (2)

अथवा

जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिए।

प्र.11 भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहाती कैसे हो गई थी? (2)

अथवा

बाजार का जादू चढ़ने और उतरने का मनुष्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?

प्र.12 मुहावरे एवं लोकोक्ति में अंतर लिखिए। (2)

अथवा

शब्द युग्म किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

प्र.13 अभिधा शब्द शक्ति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

लक्षणा शब्द शक्ति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

प्र.14 सिल्वर वैडिंग का आयोजन क्यों हुआ था? (2)

अथवा

यशोधर बाबू के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।

प्र.15 मुद्रित माध्यमों में लेखन के लिए ध्यान रखने योग्य प्रमुख बातें कौन-सी है? (2)

अथवा

संपादकीय लेखन क्या है? इसमें किस प्रकार की बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए?

प्र.16 कुँवर नारायण अथवा रघुवीर सहाय की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए –
(i) दो रचनाएँ      (ii) भावपक्ष      (iii) कलापक्ष (3)

प्र.17 महादेवी वर्मा अथवा जैनेन्द्र की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित विन्दुओं के आधार पर लिखिए –
(i) दो रचनाएँ      (ii) भाषा-शैली      (iii) साहित्य में स्थान (3)

प्र.18 भाव पल्लवन कीजिए –
‘बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है।’ (3)

अथवा

परीक्षा की तैयारी हेतु हिन्दी विषय शिक्षक और छात्र के बीच संवाद लिखिए।

प्र.19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए – (3)

संस्कार ही शिक्षा है। शिक्षा इंसान को इंसान बनाती है। आज के भौतिकवादी युग में शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य सुख पाना रह गया है। अंग्रेजों ने अपना शासन व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए ऐसी शिक्षा को उपयुक्त समझा, किंतु यह विचारधारा हमारे मान्यता के विपरीत है। आज की शिक्षा प्रणाली एकाकी है, इसमें व्यावहारिकता का अभाव है, श्रम के प्रति निष्ठा नहीं है। प्राचीन शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक जीवन की प्रधानता थी। शिक्षा केवल नौकरी के लिए नहीं जीवन को सही दिशा प्रदान करने के लिए थी। अतः आज के परिवेश में इन दोषों को दूर किया जाए अन्यथा यह दोष सुरसा के समान हमारे सामाजिक जीवन को निगल जाएगा।

प्रश्न:-
1. प्राचीन शिक्षा प्रणाली की क्या विशेषता थी?
2. वर्तमान शिक्षा प्रणाली में किस चीज का अभाव है?
3. उपयुक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

अथवा

चलना हमारा काम है
इस विषद विश्व प्रवाह में, किसको नहीं बहना पड़ा!
सुख दुख हमारी ही तरह, किसको नहीं सहना पड़ा!
फिर व्यर्थ क्यों कहता फिરૂं, मुझ पर विधाता वाम है।
चलना हमारा काम है।

प्रश्न:-
1. प्रस्तुत काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
2. कवि व्यर्थ में क्या नहीं कहना चाहता?
3. प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा काव्य गुण है?

प्र.20 निम्नलिखित काव्यांश का सन्दर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (4)

कविता एक खिलना है फूलों के बहाने
कविता का खिलना भला फूल क्या जाने
बाहर भीतर इस घर, उस घर
बिना मुरझाए महकने के माने फूल क्या जाने?

अथवा

मैं जग – जीवन का भार लिए फिरता हूँ,
फिर भी जीवन में प्यार लिए फिरता हूँ;
कर दिया किसी ने झंकृत जिनको छरकर
मैं साँसों के दो तार लिए फिरता हूँ!

प्र.21 निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए – (4)

बाजार में एक जादू है। वह जादू आँख की राह काम करता है। वह रूप का जादू है पर जैसे चुम्बक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है। जेब खाली पर मन भरा न हो, तो भी जादू चल जाएगा।

अथवा

सेवक-धर्म में हनुमान जी से स्पर्धा करने वाली भक्तिन किसी अंजना की पुत्री न होकर एक अनामधन्‍या गोपालिका की कन्‍या है – नाम है लक्ष्मिन अर्थात लक्ष्मी। पर जैसे मेरे नाम की विशालता मेरे लिए दुर्पह है, वैसे ही लक्ष्मी की समृद्ध भक्तिन के कपाल की कुंचित रेखाओं में नहीं बँध सके। वैसे तो जीवन में प्रायः सभी को अपने-अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है; पर भक्तिन बहुत समझदार है, क्योंकि वह अपना समृद्धसूचक नाम किसी को बताती नहीं। केवल जब नौकरी की खोज में आई थी, तब ईमानदारी का परिचय देने के लिए उसने शेष इतिवृत्त के साथ यह भी बता दिया; पर इस प्रार्थना के साथ कि मैं कभी नाम का उपयोग न करूँ।

प्र.22 सचिव, मा. शि. मं. भोपाल को अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगवाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)

अथवा

वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।

प्र.23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए – (4)

  1. प्रदूषण समस्या और निदान / पर्यावरण संरक्षण
  2. जीवन में खेलों का महत्व
  3. समाचार पत्रों की उपयोगिता
  4. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
  5. साहित्य और समाज / साहित्य समाज का दर्पण
केंद्र क्रमांक – 661009

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 (हल सहित)

कक्षा – 12वीं

विषय – हिन्दी

समय – 3 घण्टा पूर्णांक – 80 अंक

निर्देश –

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
  5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
  6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
  7. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)

(i) दिन जल्दी-जल्दी ढलता है – गीत बच्चन के किस काव्य संग्रह से लिया गया है?

(अ) मधुकशाला (ब) मिलनयामिनी (स) निशा निमंत्रण ✓ (द) मधुकलश

उत्तर: (स) निशा निमंत्रण

(ii) ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि किसका भार लिए फिरता है?

(अ) कार्यालय का (ब) परिश्रम का (स) जग-जीवन का ✓ (द) असफलता का

उत्तर: (स) जग-जीवन का

(iii) बच्चों की याद आने पर चिड़ियाँ क्या करती है?

(अ) रोती है (ब) सोती है (स) तेजी से उड़ती हैं ✓ (द) इनमे से कोई नहीं

उत्तर: (स) तेजी से उड़ती हैं

(iv) काव्य गुणों की संख्या कितनी मानी गई है?

(अ) 2 (ब) 3 ✓ (स) 4 (द) 5

उत्तर: (ब) 3

(v) भक्तिन का वास्तविक नाम था –

(अ) मीरा (ब) राधा (स) लक्षमिन ✓ (द) सरस्वती

उत्तर: (स) लक्षमिन

(vi) टी. वी. पर प्रसारित खबरों में सबसे महत्त्वपूर्ण है –

(अ) विजुअल ✓ (ब) वाइट (स) नेट (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (अ) विजुअल

प्र.2 उचित शब्दों का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)

  1. पतंग की पतली कमानी बाँस की बनी होती है।
  2. आश्रय के चित्त में उत्पन्न होने वाले अस्थायी मनोविकारों को संचारी भाव कहते हैं।
  3. वीभत्स रस का स्थायी भाव जुगुप्सा होता है।
  4. आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाएँ अनुभाव कहलाती है।
  5. भक्तिन पाठ के रचयिता महादेवी वर्मा हैं।
  6. वह शब्द जो क्षेत्र विशेष में बोले जाते हैं क्षेत्रीय शब्द कहलाते हैं।

प्र.3 निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए – (1×6=6)

  1. पर्चेजिंग पावर का अर्थ क्रय शक्ति होता है। — (सत्य)
  2. इंदर सेना का अर्थ मेंढक मंडली होता है। — (सत्य)
  3. भक्तिन देहात्तिन थी। — (सत्य)
  4. स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह ही छायावाद है। — (सत्य)
  5. छायावाद के प्रवर्तक जयशंकर प्रसाद है। — (सत्य)
  6. भारत का पहला छापाखाना दिल्ली में लगाया गया। — (असत्य — गोवा में लगाया गया था)

प्र.4 सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – (1×7=7)

स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब) (सही मिलान)
(i) ‘आत्म परिचय’ (ख) हरिवंशराय बच्चन
(ii) ‘भक्तिन’ (क) महादेवी वर्मा
(iii) विभिन्न माध्यमों के लिए लेखन (छ) अभिव्यक्ति और माध्यम
(iv) जूझ (ग) आनंद यादव
(v) डेडलाइन (च) अंतिम समय सीमा
(vi) हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल (घ) भक्ति काल
(vii) उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ (ङ) व्यतिरेक अलंकार

प्र.5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए – (1×7=7)

  1. मीरा किसकी अनन्य भक्त थी? — भगवान श्रीकृष्ण की
  2. “गुनाहों का देवता” उपन्यास के लेखक कौन है? — धर्मवीर भारती
  3. किशनदा का वास्तविक नाम क्या था? — यशोदाधर पन्त (या कृष्णानंद पाण्डे)
  4. भक्तिन लेखिका को भोजन किस बर्तन में देती थी? — कठौत (मिट्टी के बर्तन) में
  5. कविता की उड़ान कौन नहीं जानता है? — चिड़िया
  6. एक अंक वाली नाटक कृति क्या कहलाती है? — एकांकी
  7. कौन सा स्तंभ जनमत को प्रतिबिंबित करता है? — संपादकीय स्तंभ

प्र.6 प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए। (2)

अथवा

छायावादी युग की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर:
1. शोषितों के प्रति सहानुभूति एवं विद्रोह का स्वर।
2. सामाजिक यथार्थ का चित्रण।

प्र.7 ‘शीतल वाणी में आग’ होने का क्या अभिप्राय है? (2)

अथवा

दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: इसका अभिप्राय यह है कि यद्यपि कवि की वाणी शांत और कोमल प्रतीत होती है, किंतु उसके भीतर समाज के प्रति असंतोष, विद्रोह और प्रखर प्रेम की तीव्र ऊष्मा छिपी हुई है।

प्र.8 संदेह अलंकार को उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

करुण रस की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।

उत्तर: जहाँ समानता के कारण किसी वस्तु को देखकर यह निश्चय न हो पाए कि यह वही वस्तु है या दूसरी, वहाँ संदेह अलंकार होता है। (उदा: ‘सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है…’)

प्र.9 सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

शब्द गुण कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर: सोरठा एक अर्धसम मात्रिक छंद है (यह दोहे का उल्टा होता है)। इसके पहले और तीसरे चरण में 11-11 मात्राएँ तथा दूसरे और चौथे चरण में 13-13 मात्राएँ होती हैं।

प्र.10 कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए। (2)

अथवा

आत्मकथा और जीवनी में कोई दो अंतर लिखिए।

उत्तर:
1. कहानी का आकार छोटा होता है, जबकि उपन्यास का कलेवर विस्तृत होता है।
2. कहानी में जीवन के किसी एक घटना या पहलू का चित्रण होता है, जबकि उपन्यास में संपूर्ण जीवन का व्यापक चित्रण होता है।

प्र.11 भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहाती कैसे हो गई थी? (2)

अथवा

बाजार का जादू चढ़ने और उतरने का मनुष्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: भक्तिन देहाती संस्कृति में पली-बढ़ी थी। उसके प्रभाव में आकर महादेवी जी को भी देहाती खान-पान (जैसे गाढ़े चने की बाजरे की रोटियाँ) और ग्रामीण परिवेश की जीवनशैली अपनानी पड़ी थी।

प्र.12 मुहावरे एवं लोकोक्ति में अंतर लिखिए। (2)

अथवा

शब्द युग्म किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर:
1. मुहावरा एक वाक्यांश होता है, जबकि लोकोक्ति अपने आप में एक पूर्ण स्वतंत्र वाक्य होती है।
2. मुहावरे का प्रयोग वाक्य के अंतर्निहित रूप में होता है, जबकि लोकोक्ति का प्रयोग किसी प्रसंग या बात को प्रमाणित करने के लिए स्वतंत्र रूप से किया जाता है।

प्र.13 अभिधा शब्द शक्ति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

लक्षणा शब्द शक्ति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर: जिस शब्द शक्ति से किसी शब्द का सीधा, सामान्य और मुख्य अर्थ प्रकट होता है, उसे अभिधा शब्द शक्ति कहते हैं। (उदा: “गाय घास चर रही है।”)

प्र.14 सिल्वर वैडिंग का आयोजन क्यों हुआ था? (2)

अथवा

यशोधर बाबू के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: सिल्वर वैडिंग का आयोजन यशोधर बाबू की शादी की पच्चीसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उनके आधुनिक विचारों वाले बच्चों और कार्यालय के सहयोगियों द्वारा किया गया था।

प्र.15 मुद्रित माध्यमों में लेखन के लिए ध्यान रखने योग्य प्रमुख बातें कौन-सी है? (2)

अथवा

संपादकीय लेखन क्या है? इसमें किस प्रकार की बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए?

उत्तर:
1. भाषा व्याकरण सम्मत और स्पष्ट होनी चाहिए।
2. अशुद्धियों से मुक्त तथा लेखन में निश्चित सीमा और क्रमबद्धता का ध्यान रखा जाना चाहिए।

प्र.16 कुँवर नारायण अथवा रघुवीर सहाय की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए – (i) दो रचनाएँ (ii) भावपक्ष (iii) कलापक्ष (3)

उत्तर (कुँवर नारायण):
(i) दो रचनाएँ: इन दिनों, चक्रव्यूह।
(ii) भावपक्ष: इनकी कविताओं में मानवीय संवेदनाओं, आधुनिक जीवन की जटिलताओं, और आत्मपरक चिंतन का सुंदर समन्वय मिलता है।
(iii) कलापक्ष: इनकी भाषा सहज, सरल और प्रतीकात्मक है। मुक्ताक्षर छंद और संयत शैली का प्रयोग इनकी विशेषता है।

प्र.17 महादेवी वर्मा अथवा जैनेन्द्र की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित विन्दुओं के आधार पर लिखिए – (i) दो रचनाएँ (ii) भाषा-शैली (iii) साहित्य में स्थान (3)

उत्तर (महादेवी वर्मा):
(i) दो रचनाएँ: नीझा, रश्मि (या गिल्लू / रेखाचित्र)।
(ii) भाषा-शैली: इनकी भाषा अत्यंत परिष्कृत, संस्कृतनिष्ठ और चित्रात्मक है। शैली भावनात्मक एवं दार्शनिक है।
(iii) साहित्य में स्थान: इन्हें ‘आधुनिक मीरा’ के रूप में हिंदी साहित्य में सर्वोच्च और अद्वितीय स्थान प्राप्त है।

प्र.18 भाव पल्लवन कीजिए – ‘बैर क्रोध का अचर या मुरब्बा है।’ (3)

अथवा

परीक्षा की तैयारी हेतु हिन्दी विषय शिक्षक और छात्र के बीच संवाद लिखिए।

उत्तर: आचार्य रामचंद्र शुक्ल का यह कथन मनुष्य की मानसिक स्थिति को दर्शाता है। क्रोध क्षणिक आवेश है, किंतु जब वही क्रोध लंबे समय तक मन में दबा रहता है और स्थायी रूप ले लेता है, तो वह ‘बैर’ (दुश्मनी) बन जाता है। जिस प्रकार मुरब्बा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है, उसी प्रकार बैर भी वर्षों तक दिल में बना रहता है।

प्र.19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए – (3)

संस्कार ही शिक्षा है। शिक्षा इंसान को इंसान बनाती है। आज के भौतिकवादी युग में शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य सुख पाना रह गया है। अंग्रेजों ने अपना शासन व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए ऐसी शिक्षा को उपयुक्त समझा, किंतु यह विचारधारा हमारे मान्यता के विपरीत है। आज की शिक्षा प्रणाली एकाकी है, इसमें व्यावहारिकता का अभाव है, श्रम के प्रति निष्ठा नहीं है। प्राचीन शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक जीवन की प्रधानता थी। शिक्षा केवल नौकरी के लिए नहीं जीवन को सही दिशा प्रदान करने के लिए थी। अतः आज के परिवेश में यह आवश्यक है कि इन दोषों को दूर किया जाए अन्यथा यह दोष सुरसा के समान हमारे सामाजिक जीवन को निगल जाएगा।

प्रश्न:-
1. प्राचीन शिक्षा प्रणाली की क्या विशेषता थी?
2. वर्तमान शिक्षा प्रणाली में किस चीज का अभाव है?
3. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

उत्तर:
1. प्राचीन शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक जीवन की प्रधानता थी।
2. वर्तमान शिक्षा प्रणाली में व्यावहारिकता और श्रम के प्रति निष्ठा का अभाव है।
3. शीर्षक: शिक्षा का स्वरूप और उसके उद्देश्य

प्र.20 निम्नलिखित काव्यांश का सन्दर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (4)

कविता एक खिलना है फूलों के बहाने
कविता का खिलना भला फूल क्या जाने
बाहर भीतर इस घर, उस घर
बिना मुरझाए महकने के माने फूल क्या जाने?

उत्तर:
संदर्भ: यह काव्यांश पाठ्यपुस्तक ‘आरोह भाग-2’ में संकलित और कुँवर नारायण द्वारा रचित कविता ‘कविता के बहाने’ से अवतरित है।
प्रसंग: कवि ने कविता की व्यापकता और फूलों की अल्पकालिक सुंदरता के बीच तुलना करते हुए कविता की महिमा बताई है।
भावार्थ: कवि कहते हैं कि कविता का रचना-कर्म भी फूलों के खिलने जैसा ही है, परंतु फूल और कविता में अंतर है। फूल कुछ समय खिलकर मुरझा जाते हैं, जबकि कविता बिना मुरझाए सदा सर्वदा के लिए अपनी भावनाओं की महक बिखेरती रहती है। कविता की यह आंतरिक रचनात्मकता और उसका प्रभाव फूल नहीं समझ सकते।

प्र.21 निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए – (4)

बाजार में एक जादू है। वह जादू आँख की राह काम करता है। वह रूप का जादू है पर जैसे चुंबक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो और मन खाली हो, ऐंसी हालत में जादू का असर खूब होता है। जेब खाली पर मन भरा न हो, तो भी जादू चल जाएगा।

उत्तर:
संदर्भ: यह गद्यांश जैनेन्द्र कुमार द्वारा रचित प्रसिद्ध निबंध ‘बाजार दर्शन’ से लिया गया है।
प्रसंग: लेखक ने इस अंश में बाजार के आकर्षण (जादू) और उसके मनुष्य के मन पर पड़ने वाले प्रभाव का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण किया है।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि बाजार में एक मोहक आकर्षण होता है, जो हमारी आँखों के जरिए हमारे मन को सम्मोहित कर लेता है। यह बाजार का रूप-सौंदर्य और विज्ञापन का जादू है। यदि आपकी जेब में पैसे (क्रय शक्ति) हों और मन में किसी वस्तु को पाने की अनिच्छा या खालीपन हो, तो यह जादू आप पर तुरंत असर करेगा और आप अनावश्यक चीजें खरीद लेंगे।

प्र.22 सचिव, मा. शि. मं. भोपाल को अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगवाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)

उत्तर:
प्रति,
सचिव महोदय,
माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल (म.प्र.)

विषय: हाईस्कूल / हायर सेकेंडरी परीक्षा की अंकसूची की द्वितीय प्रति भेजने बाबत।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैंने वर्ष 2025 में आपका बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी। दुर्भाग्यवश गत दिनों घर में आग लगने / चोरी होने के कारण मेरी मूल अंकसूची जल गई / खो गई है (रोल नंबर: 123456)। मुझे उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए इसकी अत्यंत आवश्यकता है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरी अंकसूची की द्वितीय प्रति (Duplicate Marksheet) भिजवाने की कृपा करें। निर्धारित शुल्क राशि … रुपये का चालान / पोस्टल आर्डर संलग्न है।

धन्यवाद!

दिनांक: 06/09/2026
भवदीय,
[आपका नाम]
पता: [आपका पता]

प्र.23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए – (4)

  1. प्रदूषण समस्या और निदान / पर्यावरण संरक्षण
  2. जीवन में खेलों का महत्व
  3. समाचार पत्रों की उपयोगिता
  4. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
  5. साहित्य और समाज / साहित्य समाज का दर्पण

विषय: प्रदूषण समस्या और निदान

1. प्रस्तावना: आज के आधुनिक युग में प्रदूषण एक विकराल समस्या बन चुका है। स्वच्छ वायु, जल और भूमि का प्रदूषित होना ही प्रदूषण कहलाता है, जिससे समस्त मानव जाति और जीव-जंतुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

2. प्रदूषण के प्रमुख प्रकार: (अ) वायु प्रदूषण, (ब) जल प्रदूषण, (स) ध्वनि प्रदूषण, और (द) मृदा प्रदूषण। कारखानों का धुआँ, वाहनों का कचरा और प्लास्टिक इसके मुख्य कारण हैं।

3. प्रदूषण के दुष्परिणाम: प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग, भयानक बीमारियाँ (कैंसर, दमा), और प्राकृतिक असंतुलन जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।

4. समाधान और नियंत्रण: अधिक से अधिक पेड़ लगाना (वनीकरण), प्लास्टिक का उपयोग बंद करना, और सौर ऊर्जा जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाना होगा।

5. उपसंहार: पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सबका नैतिक कर्तव्य है। “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” के संकल्प के साथ ही हम पृथ्वी को बचा सकते हैं।

MP Board कक्षा 12वी हिन्दी त्रैमासिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन कैसे देखें?

हिन्दी की परीक्षा देने वाले छात्र अपने प्रश्न पत्र का 100% सटीक सॉल्यूशन जानना चाहते हैं, जिससे कि आपको गद्यांश-पद्यांश की व्याख्या, व्याकरण के सही नियमों और रचनात्मक लेखन के आदर्श प्रारूप का ज्ञान हो सके।

हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके सटीक हल देखने के लिए आपको बस नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक का उपयोग करना है। इस लिंक के माध्यम से सभी प्रश्नों के उत्तर आपको तुरंत ज्ञात हो सकेंगे।

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 12वी हिन्दी पेपर और सॉल्यूशन कैसे डाउनलोड करें?

कक्षा 12वीं हिन्दी का पेपर और उसका सॉल्यूशन (PDF) देखने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है:

  1. डायरेक्ट लिंक पर जाएं: सबसे पहले नीचे दी गई 'Important Links' टेबल को देखें।
  2. पेपर लिंक पर क्लिक करें: वहाँ आपको 'कक्षा 12वीं हिन्दी त्रैमासिक पेपर' की डायरेक्ट लिंक मिलेगी, उस पर क्लिक करें।
  3. पेज ओपन होगा: लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, जहाँ आपको हिन्दी का पूरा पेपर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. सॉल्यूशन डाउनलोड करें: उसी पेपर के ठीक नीचे आपको 'सॉल्यूशन डाउनलोड करें (Download Solution)' का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके आप पूरे पेपर का हल पीडीएफ फॉर्मेट में अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

उपयोगी लिंक (Useful Links)क्लिक करें (Click Here)
कक्षा 12वीं हिन्दी पेपर डायरेक्ट लिंक[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 12वीं हिन्दी पेपर सॉल्यूशन डाउनलोड (PDF)[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल PDF[यहाँ क्लिक करें]
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें (लेटेस्ट अपडेट के लिए)Join WhatsApp
हमारे Telegram ग्रुप से जुड़ें[Join Telegram]

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. कक्षा 12वीं हिन्दी त्रैमासिक परीक्षा 2026 कितने अंकों की होगी?

Ans: हिन्दी विषय की त्रैमासिक परीक्षा का पूर्णांक 80 अंक निर्धारित किया गया है, जिसे 3 घंटे में हल करना होगा।

Q2. कक्षा 12वीं हिन्दी का पेपर कब आयोजित होगा?

Ans: कक्षा 12वीं का हिन्दी विषय का पेपर 09 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Q3. कक्षा 12वी हिन्दी त्रैमासिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन कैसे प्राप्त करें?

Ans: आप इस आर्टिकल में ऊपर दी गई 'Important Links' की टेबल में डायरेक्ट सॉल्यूशन लिंक पर क्लिक करके हिन्दी के पेपर का संपूर्ण हल (PDF) आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q4. हिन्दी के पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objectives) कितने नंबर के आते हैं?

Ans: परीक्षा में कुल 32 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, जो परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने में बहुत मदद करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment