mp board 8th vigyan varshik pariksha paper 2026

राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल

वार्षिक परीक्षा सत्र – 2025-26

विषय – विज्ञान

समय- 2 ½ घण्टे कक्षा- 8 पूर्णांक- 60
बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न क्र. 1-5 )
1

प्र-1. जब एक ही किस्म के पौधे किसी स्थान पर बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं तो उसे कहते हैं –

(A) खरपतवार(B) फसल(C) केवल (A)(D) कोई नहीं
उत्तर: (B) फसल
1

प्र-2 आग बुझाने हेतु उपयोग में लाया जाता है –

(A) अग्निशामक यन्त्र(B) वायुदाबमापी(C) सिस्मोग्राफ(D) कोई नहीं
उत्तर: (A) अग्निशामक यन्त्र
1

प्र-3 ‘बाघ परियोजना’ द्वारा संरक्षित प्राणी है –

(A) चीता(B) बाघ(C) चीतल(D) बारहसिंघा
उत्तर: (B) बाघ
1

प्र-4 वे पदार्थ जो अपने में से होकर धारा प्रवाहित होने देते हैं, कहलाते हैं –

(A) सुचालक(B) कुचालक(C) दोनों(D) कोई नहीं
उत्तर: (A) सुचालक
1

प्र-5 कोई वस्तु आवेशित है या नहीं इसकी पहचान के लिए किसका उपयोग किया जाता है –

(A) टेलिस्कोप(B) विद्युतदर्शी(C) सूक्ष्मदर्शी(D) कैलाइडोस्कोप
उत्तर: (B) विद्युतदर्शी
रिक्त स्थान ( प्रश्न क्र. 6-10 )

प्र-6 जून से सितम्बर माह तक …………………… फसल की बुआई की जाती है।

उत्तर: खरीफ

प्र-7 सूर्य का प्रकाश …………………… प्राकृतिक संसाधन है।

उत्तर: अक्षय

प्र-8 कार्बन का शुद्ध रूप …………………… है।

उत्तर: कोक

प्र-9 आसुत जल को विद्युत का चालक बनाने के लिए …………………… का प्रयोग करेंगे।

उत्तर: नमक या अम्ल

प्र-10 भूकंप संभावित क्षेत्र को …………………… कहते हैं।

उत्तर: भूकंपीय क्षेत्र (Seismic Zone)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( प्रश्न क्र. 11-16 )

प्र-11 धान को वर्षा ऋतु में क्यों उगाते हैं?

उत्तर: धान को उगाने के लिए बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है, जो वर्षा ऋतु में आसानी से उपलब्ध होता है।

प्र-12 कोयले से प्राप्त उत्पादों को छांटिए – कोक, कोलतार, कोयला गैस।

उत्तर: कोक, कोलतार, कोयला गैस।

प्र-13 IVF का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर: In Vitro Fertilization (पात्रे निषेचन)

प्र-14 किशोरावस्था में चेहरे पर फुंसियां क्यों आती हैं?

उत्तर: तेल ग्रंथियों और श्वेद ग्रंथियों की सक्रियता बढ़ने के कारण।

प्र-15 पेशीय बल किसे कहते हैं?

उत्तर: हमारी मांसपेशियों के क्रियास्वरूप लगने वाले बल को पेशीय बल कहते हैं।

प्र-16 तड़ित से सुरक्षा के उपाय?

उत्तर: खुले मैदान में न रहें, बिजली के तारों और धातु की वस्तुओं से दूर रहें।
लघु उत्तरीय प्रश्न ( प्रश्न क्र. 17-22 )

प्र-17 ईंधन के रूप में LPG और लकड़ी की तुलना।

उत्तर: LPG स्वच्छ ईंधन है, धुआं नहीं देती और इसका ऊष्मीय मान लकड़ी से अधिक होता है।

प्र-18 जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र क्यों बनाए गए हैं?

उत्तर: जैव विविधता और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए। उदाहरण: पंचमढ़ी जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र।

प्र-19 लैंगिक एवं अलैंगिक जनन में अंतर।

उत्तर: लैंगिक जनन में दो जनक शामिल होते हैं, जबकि अलैंगिक में केवल एक।

प्र-20 किशोरावस्था में लड़कों में परिवर्तन।

उत्तर: लंबाई में वृद्धि, आवाज का भारी होना, कंधों का चौड़ा होना।

प्र-21 बल के प्रभाव।

उत्तर: बल से वस्तु की चाल, दिशा और आकृति बदली जा सकती है।

प्र-22 क्या शुद्ध जल विद्युत चालक है?

उत्तर: नहीं, इसे चालक बनाने के लिए इसमें नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( प्रश्न क्र. 23-26 )

प्र-23 नाइट्रोजन चक्र का वर्णन।

उत्तर: मिट्टी में मौजूद राइजोबियम बैक्टीरिया वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं।

प्र-24 घर्षण हानिकारक परंतु अनिवार्य।

उत्तर: घर्षण से मशीनें घिसती हैं (हानि), लेकिन बिना घर्षण के हम चल या लिख नहीं सकते (अनिवार्य)।

प्र-25 ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है?

उत्तर: वस्तुओं के कंपन से ध्वनि उत्पन्न होती है। वाद्ययंत्र: सितार, ढोलक।

प्र-26 परावर्तन के नियम।

उत्तर: 1. आपतन कोण हमेशा परावर्तन कोण के बराबर होता है। 2. आपतित किरण, अभिलंब और परावर्तित किरण एक ही तल में होते हैं।
—–X—–

उत्तर लोड किए जा रहे हैं… कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें।

disclaimer इस पोस्ट में जो पेपर है वह है सिर्फ महत्वपूर्ण प्रश्न और मॉडल पेपर के लिए बनाया गया है मतलब कि छात्रों को किस तरह का वार्षिक पेपर और कैसे आएगा उसके उद्देश्य के लिए बनाया गया है इसको रियल नाम समझा, किसी के साथ जब रियल पेपर आने पर उसके सॉल्यूशन के साथ इसी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएंगे जिससे कि आप प्रश्न पत्र के सही उत्तर जान सके.

इस पेपर और इससे जुड़े बाकी विषय के Real पेपर से जुड़े सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें जिससे तुरंत नोटिफिकेशन आपको पहुंचेगी और आप सॉल्यूशन जान पाएंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment