Kaksha 8 hindi varshik pariksha paper 2026 – कक्षा 8 हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर 2026 – imp 4

2026HND108515

राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल

वार्षिक परीक्षा सत्र – 2025-26

विषय – हिन्दी (प्रथम भाषा)

समय- 2 ½ घण्टे

कक्षा – 8

पूर्णांक-60

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)

निर्देश – सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्र-1 सामने वाले व्यक्ति की आधी शक्ति खींच लेने की विशेषता किसमें थी?  [1]

(A) श्री राम में

(B) श्री कृष्ण में

(C) बाली में

(D) सुग्रीव में

प्र-2 मोहन के सत्याग्रह में उसका साथ किसने दिया? [1]

(A) माँ ने

(B) पुलिस चाचा ने

(C) मित्रों ने

(D) दूधवाले ने

प्र-3 “श्री मुक्तानंद जी से मिलिए” पाठ किस विधा का है? [1]

(A) संस्मरण

(B) कहानी

(C) व्यंग्य

(D) रिपोर्ताज

प्र-4 कवि किसे ‘जगमग’ करने को कह रहा है? [1]

(A) स्वयं को

(B) संसार को

(C) घर को

(D) विद्यालय को

प्र-5 कुण्डलियां छंद किनसे बनता है? [1]

(A) चौपाई और दोहा से

(B) दोहा और रोला से

(C) चौपाई और रोला से

(D) चौपाई और सोरठा से

रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश – नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्र-6 कर्तव्य प्रेम की …………….. में, पथ भूल न जाना पथिक कहीं। [1]

प्र-7 विश्नोई समाज की स्थापना …………….. ने की थी। [1]

प्र-8 गांधी जी का …………….. चिकित्सा पद्धति पर विश्वास था। [1]

प्र-9 मुण्डा समाज के आराध्य देव ‘सिंग’ का अर्थ …………….. है। [1]

प्र-10 ‘इतिहास’ में ‘इक’ प्रत्यय जुड़ने पर …………….. शब्द बनेगा। [1]

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्र-11 विश्व को शान्ति का सन्देश देने वाले किन्हीं दो महापुरुषों के नाम बताइए। [2]

प्र-12 चौसठ योगिनी के मंदिर किस वंश के द्वारा बनाए गए? [2]

प्र-13 आहार कितने प्रकार का होता है? लिखिये। [2]

प्र-14 बसन्त ऋतु का आगमन किस भारतीय माह में होता है? [2]

प्र-15 बालक परशुराम ने किससे शिक्षा प्राप्त की? [2]

प्र-16 वे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व लगकर उसके अर्थ को परिवर्तित कर देते हैं, क्या कहलाते हैं। [2]

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्र-17 श्रीराम ने विभीषण की शंका का समाधान किस प्रकार किया? [3]

प्र-18 अफ्रीका में गांधीजी को किन-किन अपमानजनक घटनाओं का सामना करना पड़ा? [3]

प्र-19 ‘बित्ते भर की लड़की मुझे किसी देवांगना से कम नहीं लगी।’ कथन का आशय स्पष्ट कीजिए। [3]

प्र-20 ‘मुफ़्तखोरों के सरताज’ किसे कहा गया है? और क्यों? [3]

प्र-21 ‘रूपक’ अलंकार किसे कहते हैं? [3]

प्र-22 अपने क्षेत्र में लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए एक शिकायती पत्र जिला कलेक्टर को लिखिए। [3]

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्र-23 ‘जहाज का पक्षी’ किस बात का प्रतीक है? आशय स्पष्ट कीजिए। [5]

प्र-24 अमृता देवी व अन्य शहीदों से आपको क्या प्रेरणा मिलती है? [5]

प्र-25 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- [5]

​किसी भी समाज की प्रगति का मापदण्ड उस समाज द्वारा दी गई स्त्रियों की पद-मर्यादा है, क्योंकि स्त्रियाँ प्रत्येक सामाजिक संगठन का आधार और संस्कृति की स्त्रोत मानी जाती हैं। इसलिए कहा जाता है कि नारी शक्ति का अपार भण्डार है। नारी के वास्तविक महत्त्व को पारिवारिक सन्दर्भ में समझा जा सकता है-नारी परिवार की नींव है, परिवार समुदाय की नींव है और समुदाय राष्ट्र की। यह आज की ही सच्चाई नहीं है, यह तो आदिकालीन सच्चाई है, क्योंकि प्रसिद्ध विद्वान रायडन ने कहा था-स्त्रियों ने ही प्रथम सभ्यता की नींव डाली और उन्होंने ही जंगलों में मारे-मारे, भटकते-फिरते पुरुषों का हाथ पकड़कर उन्हें स्थिर जीवन दिया और ‘घर’ में बसाया।

​(अ) पंक्तियों का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

(ब) नारी के महत्त्व को किस सन्दर्भ में समझा जा सकता है?

(स) प्रसिद्ध विद्वान रायडन के कथन का उल्लेख कीजिए।

प्र-26 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए- [5]

  1. ​विज्ञान के चमत्कार
  2. ​विद्यार्थी जीवन और अनुशासन
  3. ​कोई महापुरुष

उत्तर देखो

Disclaimer इस पोस्ट में जो पेपर है वह है सिर्फ महत्वपूर्ण प्रश्न और मॉडल पेपर के लिए बनाया गया है मतलब कि छात्रों को किस तरह का वार्षिक पेपर और कैसे आएगा उसके उद्देश्य के लिए बनाया गया है इसको रियल नाम समझा, किसी के साथ जब रियल पेपर आने पर उसके सॉल्यूशन के साथ इसी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएंगे जिससे कि आप प्रश्न पत्र के सही उत्तर जान सके.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment