class 9th hindi ardhvaarshik Pariksha paper 2024 || कक्षा 9वी हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

class 9th hindi ardhvaarshik Pariksha paper 2024: एमपी बोर्ड की कक्षा 9वीं हिन्दी अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 पेपर 9 दिसंबर 2024 को टाइम टेबल के अनुसार लिया जाना है। ऐसे में यदि आप एमपी बोर्ड का अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 9वीं के रियल पेपर सॉल्यूशन, मॉडल पेपर, इंपोर्टेंट प्रश्न या महत्वपूर्ण प्रश्न यदि इंटरनेट पर सर्च कर रहे है तो यह लेख आप के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इसमें आज आर्टिकल के माध्यम से हम अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर के बारे में जानकारी बताने वाले है, इस लिए आप लेख को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

जैसा कि आप सभी जानते हैं की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है टाइम टेबल की पीडीएफ यदि आपने डाउनलोड अभी तक नहीं किया तो आप MP Board Half Yearly Time Table 2024: अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल कर दिया जारी, यहां देखें इस लेख के माध्यम से पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा इस बार अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा नौवीं की 9 दिसंबर 2024 को लिया जाना है जिसमें उनका सर्वप्रथम पेपर हिंदी का होगा।

इस पेपर की तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं अर्धवार्षिक परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को तो इसलिए आप इस लेख को लास्ट तक पढ़े जिससे आपको सभी जानकारी सही से मिल सके। और यदि आपको एमपी बोर्ड की हर अपडेट को प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन हो साथ ही यूट्यूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें।

Class 9th Hindi Half Yearly Paper 2024

class 9th hindi ardhvaarshik Pariksha paper 2024
class 9th hindi ardhvaarshik Pariksha paper 2024

कक्षा नबी की अर्धवार्षिक परीक्षा 9 दिसंबर 2024 को हिंदी का पेपर लिया जाना है, यह पेपर 75 अंक का रहने वाला है उसमें ऑब्जेक्टि टाइप के प्रश्न 6 अंक के होंगे और दो अक के प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इस पेपर का मॉडल आपको नीचे दिया गया है जिससे आप अपनी तैयारी को और भी बेहतर बना सकते है।

अर्धवार्षिक परीक्षा – 2024-25

कक्षा – 9वीं

विषय – हिन्दी

समय: 3 घंटे पूर्णांक: 75

निर्देश:

सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।

प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।

प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।

प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।

प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

 

प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

(i) कबीरदास की एक रचना है –

(अ) साकेत (ब) बीजक (स) कुरुक्षेत्र (द) यामा

(ii) “कैदी और कोकिला” किसकी रचना है?

(अ) रामधारी सिंह दिनकर (ब) माखनलाल चतुर्वेदी (स) महादेवी वर्मा (द) जयशंकर प्रसाद

(iii) काव्य के भेद हैं –

(अ) दृश्य काव्य (ब) श्रव्य काव्य (स) दृश्य और श्रव्य काव्य (द) नाट्य और कथ्य काव्य

प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

(i) जायसी का ———–प्रसिद्ध महाकाव्य है।

(ii) कैदी और कोयल दोनों ही ———– देश की वासी हैं।

(iii) करुण का स्थाई भाव ———– है।

(iv) एकांकी में ——— अंक होता है।

(v) वे शब्दांश जो शब्द बनाते समय आरंभ में लगते हैं ————- कहलाते हैं।

(vi) रेणु का पूरा नाम ————- है।

प्रश्न-3 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

(i) कबीर एक समाज सुधारक थे।

(ii) जिसके कारण मन में भाव जाग्रत होते हैं उसे आलंबन कहते हैं।

(iii) रामचरितमानस एक महाकाव्य है।

(iv) तिब्बती जमीन छोटे बड़े जागीरदारों में बँटी है।

(v) ‘उत्थान’ का विलोम उन्नति है।

(vi) नानी के मन में देश के आजादी के प्रति जुनून था।

प्रश्न-4 सही जोड़ी बनाइए (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

स्तंभ (अ)

स्तंभ (ब)

(i) आचार्य महावीर प्रसाद (a) मूर्ख बनाना

(ii) उपन्यास सम्राट (b) सरस्वती पत्रिका

(iii) यात्रा का सजीव चित्रण (e) यात्रावृत्त

प्रश्न-5 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

  1. गाँव में शहरी मेहमान (दामाद) की तरह सज-धज कर कौन आया?
  2. दोहा के प्रथम चरण में कितनी मात्राएं होती हैं?
  3. जिस काव्य का आनंद पढ़कर या सुनकर लिया जाता है, उसे क्या कहते हैं?
  4. साहित्यिक पुरखे किसे कहा गया है?
  5. ‘ठोकर मारना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।
  6. ‘इस जल प्रलय’ में पाठ में बाढ़ के पानी को क्या कहा गया है?

 

प्रश्न-6 नई कविता की प्रमुख दो विशेषताएँ लिखिए। (2 अंक)

अथवा

छायावाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न-7 कबीरदास के शिल्प सौंदर्य की दो विशेषताएँ लिखिए। (2 अंक)

अथवा

सुमित्रानंदन पंत के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न-8 कवि पंत ने गाँव को ‘हरता जन मन’ क्यों कहा है? (2 अंक)

अथवा

गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ क्यों कहा गया है?

प्रश्न-9 दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2 अंक)

अथवा

अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न-10 महाकाव्य और खंडकाव्य में दो अंतर लिखिए। (2 अंक)

अथवा

रस किसे कहते हैं? रस के अंगों के नाम लिखिए।

प्रश्न-11 प्रेमचंद की दो रचनाएँ लिखते हुए उनकी भाषा शैली की विशेषताएँ लिखिए। (2 अंक)

अथवा

महादेवी वर्मा की दो रचनाएँ लिखते हुए उनकी भाषा शैली की विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न-12 छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया? (2 अंक)

अथवा

किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया?

प्रश्न-13 गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए। (2 अंक)

अथवा

कहानी और उपन्यास में दो अंतर लिखिए।

प्रश्न-14 निपात शब्द क्या हैं? लिखिए।

अथवा

तत्सम शब्द क्या होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

(2 अंक)

प्रश्न-15 मुहावरे और लोकोक्तियों में अंतर लिखिए।

अथवा

सालिम अली पक्षी प्रेमी कैसे बने लिखिए।

(2 अंक)

प्रश्न-16 संधि और समास में दो अंतर लिखिए।

अथवा

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ सहित वाक्य बनाकर लिखिए:

आँख का तारा होना

आग में घी डालना

(2 अंक)

प्रश्न-17 मृदुला गर्ग अपनी नानी से क्यों प्रभावित थी?

अथवा

“रीड की हड्डी” एकांकी का उद्देश्य लिखिए।

(2 अंक)

प्रश्न-18 निम्नलिखित पद्यांश का संदर्भ, प्रसंग, और भावार्थ लिखिए:

“प्रेमी ढूंढत में फिरौ प्रेमी मिले न कोई।

प्रेमी को प्रेमी मिलै, सब विष अमृत होई॥”

(3 अंक)

अथवा

“बाल के साँपों से अंकित, गंगा की संतरंगी रेती।

सुंदर लगती सरपत छाई तट पर तरबूजो की खेती॥”

(3 अंक)

 

class 9th hindi ardhvaarshik Pariksha paper 2024

मध्य प्रदेश के जिलों परीक्षा कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 9 दिसंबर को लिया जाना है इस के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न को हमारे द्वारा दिए गए है। इस पेपर का फुल सॉल्यूशन के साथ पीडीएफ नीचे दी गई वीडियो के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।

इन सभी प्रश्नों के आंसर के लिए ऊपर दी गई वीडियो को देख सकते है, ओर रियल पेपर जैसे ही आएगा तो उसका सॉल्यूशन भी इसी You Tube चैनल पर बताया जाएगा। इसलिए जल्दी आप यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें और हर पेपर की नोटिफिकेशन साफ करने के लिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर ले।

 

 

Password - taazastudy

All Half Yearly Paper 2024-25 Download - Click Here

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now