Class 10th Hindi Ardhvaarshik Pariksha Paper 2024 || कक्षा 10वीं हिन्दी अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024: एमपी बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 10वीं का हिंदी पेपर 9 दिसंबर 2024 को लिया जाना है। इस पेपर की तैयारी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसके लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों से पढ़ना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आप के पेपर की तैयारी के लिए एक पेपर को लिए है, जिसका सॉल्यूशन के साथ बताने वाले है।

Class 10th Hindi Ardhvaarshik Pariksha Paper 2024
अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
कक्षा-10वीं
विषय-हिन्दी
समय-3:00 घंटे पूर्णांक-75
निर्देश:
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
(iv) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
(v) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
(vi) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
(vii) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्र.1 सही विकल्प चयन कर लिखिए-
(i) आधुनिक काल का आरम्भ माना जाता है-
(अ) संवत् 1900 से (ब) संवत् 1050 से (स) संवत् 1375 से (द) संवत् 1800 से.
(ii) रामचरितमानस की भाषा है-
(अ) ब्रज (ब) बुन्देली (स) अवधी. (द) मालवी
(iii) किस काव्य के छन्द एक कथा के धागे में माला की तरह गुथे होते हैं?
(अ) मुक्तक काव्य (ब) प्रबंध काव्य. (स) श्रव्य काव्य (द) दृश्य काव्य
(iv) नेताजी की मूर्ति लगवाई गई थी-
(अ) वन विभाग द्वारा (ब) नगरपालिका द्वारा (स) नगर निगम द्वारा. (द) शिक्षा विभाग द्वारा
(v) कविता ‘माटी’ के लेखक कौन हैं?
(अ) पं. जवाहरलाल नेहरू (ब) मैथिली शरण गुप्त. (स) सूरदास (द) रामधारी सिंह दिनकर
(vi) सुभद्राकुमारी चौहान की कविता ‘झाँसी की रानी’ में मुख्य रूप से क्या दर्शाया गया है?
(अ) वीरता. (ब) प्रेम (स) सौंदर्य (द) ज्ञान
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए-
- नायक के जीवन की एक घटना का पूर्णता के साथ अंकन _______ कहलाता है।
- कविता के रचना विधान को _______ कहते हैं।
- _______ वाक्य से किसी कार्य के निषेध अर्थात् न होने का बोध होता है।
- सिलीगुड़ी से ही हमारे साथ थी यह _______ नदी।
- _______ व्यक्ति अपनी प्रशंसा स्वयं नहीं करते।
- _______ मास से शुरू होती थी।
प्र.3 निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए-
- योग संदेश सुनकर गोपियों की विरह अग्नि बढ़ रही है।
- जहाँ अलौकिक आश्चर्य का भाव उत्पन्न हो वहाँ वीभत्स रस होता है।
- नवाब साहब के पास चार खीरे थे।
- दो वर्णों के मेल को संधि कहते हैं।
- शब्द शक्ति के तीन प्रकार होते हैं।
- हिरोशिमा जापान में है।
प्र.4 सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए-
स्तम्भ (अ)
स्तम्भ (ब)
नागार्जुन
आधुनिक कबीर
16-16 मात्राएँ
चौपाई छंद
कहानी के तत्व
बहुत प्रिय
एहतियात
सावधानी
गले का हार
चार
‘अरी ओ करुणा प्रभामय’
अज्ञेय
प्र.5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए-
‘राम लक्ष्मण परशुराम संवाद’ में किस शब्द शक्ति का प्रयोग हुआ है?
रस के अंगों के नाम लिखिए।
मन्नू भंडारी का विवाह किससे हुआ?
किस समास में दोनो पद प्रधान होते हैं?
‘साना-साना हाथ जोड़ि’ नामक पाठ की रचयिता का क्या नाम है?
हिरोशिमा कविता किस काव्य-संग्रह से ली गई है?
प्र.6 रीतिकालीन काव्य की कोई दो विशेषताएँ/प्रवृत्तियाँ लिखिए।
अथवा
प्रयोगवादी काव्य की कोई दो विशेषताएँ/प्रवृत्तियाँ लिखिए।
प्र.7 सूरदास अथवा जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएँ निम्रलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए।
(i) दो रचनाएँ (ii) भवपक्ष-कलापक्ष
प्र.8 गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है?
अथवा
राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.9 फागन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से भिन्न होता है?
अथवा
बच्चे की दंतुरित मुसकान का कवि नागार्जुन के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
प्र.10 प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य में कोई-दो अंतर लिखिए।
अथवा
स्थायीभाव और संचारीभाव में कोई-दो अंतर लिखिए।
प्र.11 अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.12 निबन्ध की परिभाषा लिखते हुए किसी एक निबन्धकार का नाम लिखिए।
अथवा
नाटक और एकांकी में कोई-दो अंतर लिखिए।
प्र.13 रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा भदंत आनंद कौसल्यायन की साहित्यिक विशेषताएँ निम्रलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-
- दो रचनाएं
- भाषा – शैली
प्र.14 सेनानी न होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे।
अथवा
बालगोबिन भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त की? लिखिए।
प्र.15 बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है?
अथवा
वास्तविक अर्थो में संस्कृत व्यक्ति किसे कहा जा सकता है?
प्र.16 निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए-
- जो पहले कभी नहीं हुआ
- कम खर्च करने वाला
- टेढ़ी खीर होना
प्र.17 बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं? लिखिए।
अथवा
लेखक अज्ञेय के अनुसार, प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है, क्यों?
प्र.18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए-
होइहि केउ एक दास तुम्हारा।
आयेसु काह कहिअ किन मोही।
सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही।।
अथवा
तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान
मृतक में भी डाल देगी जान
धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात …
छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात
परस पाकर तुम्हारा ही प्राण,
पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण
प्र.19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए-
बालगोबिन भगत मझोले कद के गोर-चिट्टे आदमी थे। साठ से ऊपर के ही होंगे। बाल पक गए थे। लम्बी दाढ़ी या जटाजूट तो नहीं रखते थे, किन्तु हमेशा उनका चेहरा सफ़ेद बालों से ही जगमग किए रहता। कपड़े बिलकुल कम पहनते। कमर में एक लंगोटी-मात्र और सिर में कबीरपंथियों की-सी कनफटी टोपी। जब जाड़ा आता, एक काली कमली ऊपर से ओढ़े रहते।
प्र.20 ‘समय का सदुपयोग’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर दो मित्रों के मध्य संवाद लिखिए।
प्र.21 निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
बची हुई जिंदगी का एक टुकड़ा है मेरे पास।
इसे में अंधेरे से छीन कर लाई हूँ।
देर तो हो गई है, सन्नाटा कितना ही भयानक हो
उसमें भटकते स्मृतियों के पदचाप,
अपनी आहट से हमें जगा देते हैं।
इसमें फूटेंगी सुबह की किरणें। मुस्कराती कोपलें उगेंगी।
उधर नया सूरज उगेगा, किन्तु…
प्र.22 कविता या गद्य की कोई एक प्रेरणादायक रचना को संक्षेप में समझाइए।
अथवा
प्रकृति या मौसम के बारे में लिखी गई किसी कविता की भावनाओं का चित्रण करें।
प्र.23 काव्यगत विशेषताओं पर आधारित कोई एक काव्यांश चयनित करके उसका सम्पूर्ण व्याख्या करें।