Class 10th Social Science Half Yearly Paper 2024-25 || कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 MP Board

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Class 10th Social Science Half Yearly Paper 2024-25 || कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 MP Board एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024-25 को 10 दिसंबर 2024 को लिया जाना है। एमपी बोर्ड के इस पेपर को यह पेपर 75 अंक का होने वाला है, यदि इस पेपर के लिए Important Question को खोज रहे है। आज के इस आर्टिकल में हमारे द्वारा हर वर्ष अर्धवार्षिक परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों को बताया जाएगा। इस लिए इस लेख को लास्ट तक जरूर पढ़ें

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह पेपर चार सेटों में आ सकते है, जिसे हर जिले में अलग अलग सेट को सभी मध्यप्रदेश के स्कूल में भेजा जाएगा।

Class 10th Social Science Half Yearly Paper 2024

इस बार मध्यप्रदेश में कक्षा दसवीं (10th) का सामाजिक विज्ञान का पेपर 10 दिसंबर 2024 को लिया जाना है। यह पेपर 75 अंक का होगा,  जिसे 3 घंटे में पेपर को सॉल्व करना है। इस पेपर के लिए एक मॉडल पेपर को नीचे दिया गया है, जिसे देख कर आप समझ सकते है कि सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर इस बार किस तरह आ सकता है।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25

कक्षा – 10वीं

विषय – सामाजिक विज्ञान

SET – A

समय: 3 घंटे पूर्णांक: 75 अंक

 

निर्देश:

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं: सही विकल्प – 06 अंक रिक्त स्थान – 06 अंक सही जोड़ी – 06 अंक एक शब्द से एक वाक्य में उत्तर – 06 अंक, सत्य/असत्य – 06 अंक, (प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित है।)

प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न क्रमांक 23 मानचित्र आधारित प्रश्न है। प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। मानचित्र पूर्ति कर उत्तर पुस्तिका में संलग्न करें।

 

प्र.1 निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए-

1×6=6

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वीर सेनानी भगत सिंह ने कौनसा प्रसिद्ध नारा दिया था?

(अ) दिल्ली चलो (ब) करो या मरो

(स) इन्कलाब जिंदाबाद (द) स्वराज हमारा है

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन किस वर्ष आयोजित हुआ था?

(अ) 1992 (ब) 1991

(स) 1996 (द) 1994

‘बंगाल का शोक’ किस नदी को कहा जाता है?

(अ) दामोदर नदी (ब) नर्मदा नदी

(स) ताप्ती नदी (द) महानदी

आंखों पर पट्टी बंधी हुई और तराजू लिए हुए महिला किस बात का प्रतीक है?

(अ) न्याय (ब) स्वतंत्रता

(स) शांति (द) साक्षरता

भारत में वयस्क मताधिकार की उम्र है-

(अ) 18 वर्ष (ब) 21 वर्ष (स) 24 वर्ष (द) 26 वर्ष

सबसे अधिक वृद्धि किस क्षेत्र में हुई है?

(अ) प्राथमिक क्षेत्र (ब) द्वितीयक क्षेत्र

(स) तृतीयक क्षेत्र (द) सभी में

प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- 1×6=6

प्राचीनकाल में वृहत स्तर पर बाँध, झील और सिंचाई तंत्रों का निर्माण ________ शासक ने करवाया था।

जलियाँवाला बाग की घटना _______ में घटित हुई?

बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए गए निवेश को ______ कहते हैं।

2019 के आकड़ों के अनुसार विश्व में मानव विकास सूचकांक में भारत का क्रमांक _______ है।

छोटा नागपुर क्षेत्र में _______ जनजातियाँ निवास करती हैं।

मधुमक्खी पालन _______ क्षेत्र में आता है।

प्र.3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य / असत्य में लिखिए- 1×6=6

कृषि तथा उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं।

बेल्जियम में एकात्मक सरकार है।

केरल में शिशु मृत्यु दर अधिक है।

लेटराइट शब्द ग्रीक भाषा के शब्द लेटर से लिया गया है।

खुली बेरोजगारी को छिपी बेरोजगारी भी कहते हैं।

चीन में बहुदलीय शासन व्यवस्था है।

प्र.4 सही जोड़ी बनाइए- 1×6=6

सूची “अ” सूची “ब”

1. रोलेट एक्ट A. प्रतिव्यक्ति आय

2. भारत में वैश्वीकरण B. सरकार के स्वामित्व वाले क्षेत्र

3. श्रीलंका C. 1919

4. भारत में लिंगानुपात D. द्वीपीय देश

5. सार्वजनिक क्षेत्र E. 1991

6. औसत आय को कहते हैं F. 919

प्र.5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखिए-

1×6=6

बॉक्साइट किस उद्योग के लिए कच्चा माल प्रयुक्त होता है?

नेपोलियन ने इटली पर हमला कब किया था?

आई. एम. एफ. का पूरा नाम लिखिए।

रंगभेद क्या है?

वंदेमातरम् गीत के रचनाकार कौन थे?

औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कहाँ प्रारंभ हुई थी?

प्र.6 समोच्च जुताई क्या है?

अथवा

चादर अपरदन से आप क्या समझते हैं?

प्र.7 एजेंडा 21 क्या है?

अथवा

मरुस्थली मृदा की दो विशेषताएं लिखिए।

प्र.8 वाणिज्य कृषि की दो विशेषताएं लिखिए।

अथवा

गहन जीविका कृषि से क्या तात्पर्य है?

प्र.9 अटल टनल की दो विशेषताएं लिखिए।

अथवा

स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग की दो विशेषताएं लिखिए।

प्र.10 भारत में रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले कोई दो कारकों को लिखिए।

अथवा

डिजिटल भारत कार्यक्रम क्या है?

प्र.11 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों के दो योगदान लिखिए।

अथवा

आधारभूत उद्योग क्या है? उदाहरण देकर समझाइए।

प्र.12 “हायर परचेज” व्यवस्था क्या थी?

अथवा

उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में भारतीय बुनकरों की दो समस्याएं लिखिए।

प्र.13 साक्षरता दर का क्या अभिप्राय है?

अथवा

धारणीय विकास से क्या आशय है?

प्र.14 प्राथमिक क्षेत्र से क्या आशय है? उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

द्वितीयक क्षेत्रक किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

प्र.15 राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी 2005 अधिनियम के प्रावधान बताइए।

अथवा

शहरी क्षेत्रों में रोजगार उत्पन्न करने के सुझाव दीजिए।

प्र.16 औपचारिक क्षेत्रक और अनौपचारिक क्षेत्रक ऋण के बीच में अंतर लिखिए।

अथवा

कर्जदाता कर्ज देते समय ऋणाधार की माँग क्यों करते हैं? समझाइए।

प्र.17 द्वितीयक क्षेत्रक किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

शहरी क्षेत्रों में रोजगार उत्पन्न करने के सुझाव दीजिए।

प्र.18 भारत के सूती वस्त्र उद्योग पर उपनिवेशवाद का क्या प्रभाव पड़ा?

अथवा

रिडरपेस्ट आने के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

प्र.19 संसाधनों को विकास के आधार चार वर्गों में बाँटिए। प्रत्येक वर्ग की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।

अथवा

मृदा-परिच्छेदिका से क्या तात्पर्य है? स्पष्ट कीजिए।

प्र.20 संघ सूची, राज्य सूची, व समवर्ती सूची को समझाकर लिखिए।

अथवा

केंद्रीय राज्य संबंध क्या है? समझाकर लिखिए।

प्र.21 भारतीय रिजर्व बैंक के महत्व को समझाइए।

अथवा

बैंकों में जमा राशियाँ किस प्रकार बैंकों की आय का स्रोत बनती हैं?

प्र.22 उपनिवेशों में राष्ट्रवाद के उदय की प्रक्रिया उपनिवेशवादी विरोधी आंदोलन से जुड़ी हुई क्यों थी?

अथवा

सांस्कृतिक प्रक्रियाओं ने भारत में सामूहिक अपनेपन की भावना पैदा करने में कैसे मदद की?

प्र.23 दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-

(i) चेन्नई बंदरगाह

(ii) कांडला बंदरगाह

(iii) कोलकाता बंदरगाह

(iv) विशाखापट्टनम बंदरगाह

अथवा

दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-

(i) हीराकुंड बांध

(ii) सरदार सरोवर बांध

(iii) भाखड़ा नागल

(iv) नागार्जुन सागर

कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 फुल सॉल्यूशन

एमपी बोर्ड का अर्धवार्षिक पेपर सामाजिक विज्ञान का 10वीं यदि सॉल्यूशन को देखना चाहते हैं तो पेपर का सॉल्यूशन को हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर देख सकते है। इसी के साथ इस पेपर का सॉल्यूशन की वीडियो You Tube चैनल पर भी देखा जा सकता है।

एमपी बोर्ड का रियल अर्धवार्षिक पेपर 2024 कक्षा 10वीं का सबसे पहले सॉल्यूशन के साथ देखने के लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर ले।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now