राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल
वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26
विषय- हिन्दी (प्रथम भाषा)
समय- 2 ½ घण्टे
कक्षा – 7
पूर्णांक- 60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-5)
निर्देश- सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-1 लहिणा किस नाम से प्रसिद्ध हुआ?
(A) गुरु अंगद जी
(B) गुरु गोविंदसिंह जी
(C) गुरु अर्जुन देव जी
(D) गुरु नानक देव जी
1
प्रश्न-2 मेरी भावना कविता के कवि कौन हैं?
(A) सुमित्रा कुमारी चौहान
(B) तुलसीदास
(C) श्री जुगल किशोर जी
(D) सूरदास
1
प्रश्न-3 रीवा जिले में स्थित जल प्रपात दर्शनीय है-
(A) चचाई
(B) हीराकुंड
(C) भेड़ाघाट
(D) क्यूटी का कूड़ा
1
प्रश्न-4 अग्रवाल समाज के प्रवर्तक थे-
(A) महाराजा छत्रसाल
(B) महाराजा अग्रसेन
(C) महाराजा विक्रमादित्य
(D) महाराजा बल्लभ
1
प्रश्न-5 मेघ का पर्यायवाची है-
(A) आसमान
(B) गगन
(C) धरा
(D) बादल
1
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश- नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-6 निंदक नियरे राखिए, ………………………… कुटी छबाय।
1
प्रश्न-7 ………………………… प्राचीन सभ्यता का प्रतीक रही है।
1
प्रश्न-8 ‘मत ठहरो, तुमको चलना ही चलना है’ कविता में कहा है, मनुष्य को अवसर खोकर सदैव ………… मलना पड़ता है।
1
प्रश्न-9 देवभूमि ………………………… की अवतारों क्रीड़ा स्थल कहा जाता है।
1
प्रश्न-10 क्रिया का वह रूप जिसमें आने वाले समय का बोध होता है उसे ………………………… काल कहते हैं।
1
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-11 ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय’ का अर्थ क्या है?
2
प्रश्न-12 कपालभाति प्राणायाम के प्रमुख लाभ कौन-कौन से हैं?
2
प्रश्न-13 जल प्राप्ति के तीन स्रोत लिखिए।
2
प्रश्न-14 निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए- समर्पित, आँगन।
2
प्रश्न-15 अर्जुन की माता का नाम क्या था?
2
प्रश्न-16 निम्नलिखित की वर्तनी शुद्ध करो- शबजी, नारीयल, अम्रत, सिक्षा
2
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-17 फूले कदम्ब कविता से कवि अपना हर्ष कैसे प्रकट कर रहा है?
3
प्रश्न-18 डॉ. अब्दुल कलाम का जन्म कब और कहाँ हुआ तथा पूरा नाम क्या था?
3
प्रश्न-19 छोटे जादूगर की तरह आप यदि जादूगर होते तो क्या- क्या खेल दिखाते?
3
प्रश्न-20 कौन से आसन में शरीर की आकृति ऊँट के जैसी होती है?
3
प्रश्न-21 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
भारतीयों में ज्ञान के प्रति आदर स्वाध्याय के लालसा और धर्म ग्रंथों के सम्मान की भावना प्रारंभ से ही रही है। सम्राट हर्ष का काल था, सुदूर देशों सुमात्रा, जावा, लंका, चीन आदि से लोग यहां अपने ज्ञान पर पिपासा शांत करने आया करते थे। भारत उस काल में ज्ञान के लिए विख्यात था। तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय यहां विद्यमान थे। हर्ष के काल में चीनी यात्री व्हेनसांग भारत आया वह यहां लगभग 14 वर्ष रहा, उसने यहां के ग्रंथों का अध्ययन किया। भारत की संस्कृति वैभव और पांडित्य का भी अवलोकन किया। एक दिन उसने सम्राट हर्ष के सम्मुख वापस चीन जाने का प्रस्ताव रखा उसने हर्ष से अमूल्य ग्रंथ अपने साथ चीन ले जाने की हच्छा प्रकट की। सम्राट हर्ष ने व्हेनसांग के साथ अपने 20 सैनिक भी भेजे ताकि वह उसे सीमा तक सुरक्षित पहुँचा सके।
भारतीयों में ज्ञान के प्रति आदर स्वाध्याय के लालसा और धर्म ग्रंथों के सम्मान की भावना प्रारंभ से ही रही है। सम्राट हर्ष का काल था, सुदूर देशों सुमात्रा, जावा, लंका, चीन आदि से लोग यहां अपने ज्ञान पर पिपासा शांत करने आया करते थे। भारत उस काल में ज्ञान के लिए विख्यात था। तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय यहां विद्यमान थे। हर्ष के काल में चीनी यात्री व्हेनसांग भारत आया वह यहां लगभग 14 वर्ष रहा, उसने यहां के ग्रंथों का अध्ययन किया। भारत की संस्कृति वैभव और पांडित्य का भी अवलोकन किया। एक दिन उसने सम्राट हर्ष के सम्मुख वापस चीन जाने का प्रस्ताव रखा उसने हर्ष से अमूल्य ग्रंथ अपने साथ चीन ले जाने की हच्छा प्रकट की। सम्राट हर्ष ने व्हेनसांग के साथ अपने 20 सैनिक भी भेजे ताकि वह उसे सीमा तक सुरक्षित पहुँचा सके।
1. भारतीयों में प्रारंभ से ही किसके प्रति आदर और सम्मान की भावना रही है?
2. सम्राट हर्ष के काल में कौन-कौन से देशों से लोग भारत आते थे?
3. हर्ष के शासनकाल में कौन सा चीनी यात्री भारत आया था और वह कितने वर्षों भारत में रहा?
3
प्रश्न-22 समास के कितने भेद होते हैं?
3
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-23 “रहे भावना ऐसी मेरी, सरल सत्य व्यवहार करूं।” उक्त पंक्ति का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिए।
5
प्रश्न-24 निम्नलिखित मुहावरों के सामने सही अर्थ वाली उचित जोड़ी मिलाकर लिखिए-
(अ) उछल पड़ना
शाबाशी देना
(ब) दंग रह जाना
परेशान होना
(स) पीठ थपथपाना
दुखी होकर रोना
(द) आंसू निकल पड़ना
आश्चर्यचकित होना
(इ) चैन न पड़ना
अधिक प्रसन्न होना
5
प्रश्न-25 “महारानी अहिल्याबाई का जीवन जनहित की मिसाल है”- स्पष्ट कीजिए।
5
प्रश्न-26 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए-
1. किसी मेले का वर्णन
2. प्रिय त्योहार
3. पर्यटन स्थल
5
👉 Answer भी देखो 👈
Note – एमपी बोर्ड कीवार्षिक परीक्षा कक्षा 7वीं के पेपर में यह पेपर आ सकता है यह बहुत तेजी से सुबह वायरल हो रहा है बाकी अपडेट के लिए अपडेट के लिए व्हाट्सएप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें करेन आला दी गई है लिंक।
Krishna Jha
Paper