class 7th vigyan varshik paper 2026 | कक्षा 7वीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2026 नीचे 11 मार्च को होने वाला पेपर विज्ञान ( science ). का होगा जिसके लिए नीचे दिया गया पेपर वायरल हो रहा है चलिए इन सभी प्रश्नों को उत्तर के साथ आपको बताता हूं और इसकी पीडीएफ भी डाउनलोड कैसे करेंगे यह भी आपको बताता हूं।
राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल
वार्षिक मूल्यांकन सत्र – 2025-26
विषय – विज्ञान
समय : 2 ½ घंटे
कक्षा – 7
पूर्णांक : 60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1 से 5)
निर्देश – प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए –
प्र.1 शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन कौन पहुंचाता है?
(A) आयोडीन
(B) प्रोटीन
(C) हीमोग्लोबिन
(D) विटामिन
1
प्र.2 कोई व्यक्ति उल्टी-दस्त से पीड़ित है तो चिकित्सक उसे क्या लेने की सलाह देंगे?
(A) मलाई
(B) चॉकलेट
(C) ORS घोल
(D) पानी
1
प्र.3 मनुष्य में प्रमुख उत्सर्जी अंग कौन सा है?
(A) फेफड़ा
(B) यकृत
(C) वृक्क
(D) आमाशय
1
प्र.4 दो स्टेशनों के बीच की दूरी 120 किलोमीटर है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 2 घंटे लेती है। तो रेलगाड़ी की चाल होगी-
(A) 50 किलोमीटर
(B) 60 किलोमीटर
(C) 70 किलोमीटर
(D) 40 किलोमीटर
1
प्र.5 जल प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारी है-
(A) टाइफाइड
(B) कैंसर
(C) टी. बी.
(D) मलेरिया
1
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रश्न क्र. 6 से 10)
निर्देश – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-6 कीटों को पकड़कर अपना भोजन बनाने वाला पादप……………………………………………है।
1
प्रश्न-7 घास में……………………………………………की प्रचुरता होती है।
1
प्रश्न-8 किसी वस्तु की उष्णता की कोटि की माप……………………………………………कहलाती है।
1
प्रश्न-9 हीमोग्लोबिन……………………………………………कोशिकाओं में पाया जाता है।
1
प्रश्न-10 समय का मूल मात्रक……………………………………………है।
1
अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश – प्रत्येक प्रश्न को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिये 2 अंक निर्धारित है।
प्र-11 कोशिका द्रव्य किसे कहते हैं?
2
प्र-12 विटामिन ‘C’ के स्रोत कौन-कौन से हैं?
2
प्र-13 अम्ल किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
2
प्र-14 परिसंचरण तंत्र किसे कहते हैं?
2
प्र-15 कायिक प्रवर्धन के दो लाभ लिखिए?
2
प्र-16 अपघटक किसे कहते हैं?
2
लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश – प्रत्येक प्रश्न को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिये 3 अंक निर्धारित है।
प्र-17 ऊष्मा के स्थानांतरण से आप क्या समझते?
3
प्र-18 अम्ल वर्षा किसे कहते हैं?
3
प्र-19 स्वपरागण और पर परागण के बीच अंतर लिखिए।
3
प्र-20 अंतरराष्ट्रीय मात्रक प्रणाली से क्या समझते हैं?
3
प्र-21 ऐसे 6 उत्पादों के नाम लिखिए जिन्हें हम वनों से प्राप्त करते हैं।
3
प्र-22 आपंक क्या है? शुष्क आपंक का उपयोग कहाँ किया जाता है?
3
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)
निर्देश – प्रत्येक प्रश्न को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिये 5 अंक निर्धारित है।
प्र-23 फलों का पकना एक रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है। स्पष्ट कीजिए?
5
प्र-24 वायवीय और अवायवीय श्वसन में पाँच अंतर लिखिए।
5
प्र-25 क्या विद्युत चुंबक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक करने के लिए किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए।
5
प्र-26 (a) समतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति बताइए।
(b) रोगी वाहनों पर AMBULANCE उल्टा क्यों लिखा जाता है?
(b) रोगी वाहनों पर AMBULANCE उल्टा क्यों लिखा जाता है?
5