2026HND208931
राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल
वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26
विषय-हिन्दी (द्वितीय भाषा)
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-5)
निर्देश- सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-1 ‘हेलेन केलर’ कौन थी?
(1)
प्रश्न-2 ‘सूर सागर’ ग्रंथ के लेखक कौन हैं?
(1)
प्रश्न-3 ‘पल- पल पलटति भेष, छन-छन छबि धरति’ – यह पंक्ति किस कवि की है?
(1)
प्रश्न-4 चेचक फैलने पर ग्रामवासियों को बिरसा मुंडा के विरुद्ध किसने भड़काया था?
(1)
प्रश्न-5 ‘वागीश’ शब्द का संधि विच्छेद क्या होगा?
(1)
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश- नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-6 ‘आत्मविश्वास’ पाठ …………………… विधा का है।(1)
प्रश्न-7 डॉ. चंद्रा की माता जी का नाम …………………… है।(1)
प्रश्न-8 ‘भभूत का चंदन घिस मेरे नन्दन’ …………………… भाव की लोकोक्ति है।(1)
प्रश्न-9 मीरा भगवान …………………… की परम भक्त थीं।(1)
प्रश्न-10 ‘भीख’ शब्द का तत्सम रूप …………………… है।(1)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-11 ‘पथ में काँटे तो होंगे ही’ इस पंक्ति में ‘काँटे’ शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए।(2)
प्रश्न-12 लता मंगेशकर द्वारा गाए गए किसी एक राष्ट्रभक्ति गीत के बोल (मुखड़ा) लिखिए।(2)
प्रश्न-13 ‘श्री मुफ्तानंद जी से मिलिए’ पाठ किस विधा का है?(2)
प्रश्न-14 ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ यह कथन किस कवि का है?(2)
प्रश्न-15 वाक्य किसे कहते हैं?(2)
प्रश्न-16 ‘ता’ प्रत्यय लगाकर शब्द लिखिए।(2)
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-17 इस कविता में कवि किससे वरदान मांग रहा है?(3)
प्रश्न-18 मध्यप्रदेश के किन्हीं तीन संगीतकारों के नाम लिखिए।(3)
प्रश्न-19 निम्नलिखित पंक्तियों का भावार्थ लिखिए-
‘बल बिबेक दम परहित घोरे। छमा कृपा समता रजु जोरे।।’(3)
‘बल बिबेक दम परहित घोरे। छमा कृपा समता रजु जोरे।।’(3)
प्रश्न-20 लेखिका शिवानी की दृष्टि में डॉक्टर चंद्रा सामान्य जनों से किन बातों में भिन्न थीं?(3)
प्रश्न-21 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
हाल ही में 34 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 में मनाया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह हर साल 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जाता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित यह सप्ताह सड़क सुरक्षा के महत्व पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में से 11% भारत में होती हैं। तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने, खराब सड़क और लापरवाही आदि के कारण होने वाली मौतों की संख्या को कम करने के लिए तथा जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा पर पोस्टर, बैनर, लघु फिल्म और पत्रक वितरण का आयोजन किया जाता है।
- 1. सुरक्षा सप्ताह हर साल कब से कब तक मनाया जाता है?
- 2. सड़क सुरक्षा सप्ताह किस उद्देश्य से मनाया जाता है?
- 3. सड़क दुर्घटनाओं में मौतें किन कारणों से होती हैं? (3)
प्रश्न-22 ‘यमक’ अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।(3)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-23 आप माँ सरस्वती से अपने राष्ट्र के लिए वरदान में क्या-क्या माँगना चाहेंगे?(5)
प्रश्न-24 मुफ्तानंद महोदय की मुफ्तखोरी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताइए कि उनमें से आपको सबसे अधिक प्रभावित किस घटना ने किया?(5)
प्रश्न-25 पिता को वार्षिक परीक्षा की तैयारी की जानकारी देने हेतु पत्र लिखिए।(5)
प्रश्न-26 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए-
(5)
- विज्ञान के चमत्कार
- कोई महापुरुष
- पुस्तकालय का महत्व