class 9th hindi varshik pariksha paper 2026 M. Paper | कक्षा 9वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर 2026 जो 6 मार्च को लिया जाने वाला है उसके लिए प्रश्न पत्र दिया गया है जिससे नीचे देख सकते है। यह पेपर 75 अंक का आएगा जिससे 3 घंटे में हल करना है।
Roll No……………………..
911
911-26911A
कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा 2025-26
[401]
HINDI
हिन्दी
हिन्दी
निर्देश –
- (1) इस प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न करना अनिवार्य हैं।
- (2) प्रश्न क्रमांक 06 से 23 तक सभी प्रश्नों के आन्तरिक विकल्प दिए गए हैं। इन प्रश्नों में से प्रत्येक प्रश्न का एक ही उत्तर लिखिए।
- (3) प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। कुल निर्धारित अंक 1×30=30
- (4) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)
- (5) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)
- (6) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 120 शब्द)
प्रश्न 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1×6=6)
(i) ‘कामायनी’ किस युग की रचना है ?
(ii) ‘ग्राम श्री’ कविता के रचनाकार हैं-
(iii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व कहलाते हैं –
(iv) तिब्बत में सबसे खतरे की जगहें हैं-
(v) ‘जो पहले कभी न हुआ हो’ के लिए एक शब्द है-
(vi) माटी वाली का शहर कौन सा था?
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1×6=6)
(i) कृष्ण भक्त धारा के प्रमुख कवि हैं। (कबीरदास / सूरदास)
(ii) कोयल अपनी चमकीले गीत ऋतु में गा रही है। (वसंत / पावस)
(iii) रौद्र रस का स्थायी भाव है। (क्रोध / उत्साह)
(iv) महादेवी वर्मा को उनके काव्य संग्रह ‘यामा’ पर पुरस्कार मिला (पद्म श्री/ज्ञानपीठ)
(v) वे शब्दांश जो शब्द के अंत में जुड़ते हैं कहलाते हैं। (उपसर्ग / प्रत्यय)
(vi) ‘इस जल प्रलय में’ विधा की रचना है । (रिपोर्ताज / संस्मरण)
प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाकर लिखिए –
(1×6=6)
| स्तंभ (अ) | स्तंभ (ब) |
|---|---|
| (i) रसखान | (क) भयानक |
| (ii) दोहा के प्रथम चरण में मात्राएँ | (ख) भक्तिकाल |
| (iii) ‘सूर्य’ का तद्भव | (ग) तिर्यक |
| (iv) जाबिर हुसैन | (घ) सूरज |
| (v) विलोम शब्द | (ङ) तेरह |
| (vi) विभीषिका | (च) डायरी विधा |
| (छ) बाह्य आडम्बरों का विरोध |
प्रश्न 4 निम्नलिखित प्रश्नों के एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –
(1×6=6)
(i) किस शासन की तुलना ‘तम के प्रभाव’ से की गई है?
(ii) प्रबंध काव्य के कितने भेद होते हैं?
(iii) ल्हासा की ओर पाठ में नमसे कौन था?
(iv) रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं?
(v) रीढ़ की हड्डी एकांकी में उमा के पिता का नाम क्या है?
(vi) संधि कितने प्रकार की होती है?
प्रश्न 5 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए –
(1×6=6)
(i) जायसी सूफी काव्यधारा के कवि हैं। [ ……….. ]
(ii) शांत रस का स्थायी भाव निर्वेद है। [ ……….. ]
(iii) झूरी के बैलों के नाम हीरा और मोती थे। [ ……….. ]
(iv) ‘उपकार’ का विलोम ‘अपकार’ होता है। [ ……….. ]
(v) उमा ने एम.ए. तक शिक्षा प्राप्त की थी। [ ……….. ]
(vi) लेखक रेणु जी ने बाढ़ का प्रत्यक्ष अनुभव नहीं किया था। [ ……….. ]
प्रश्न 6 सुमित्रानंदन पंत ने गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ क्यों कहा है?
(2)
अथवा
मानसरोवर से कवि का क्या आशय है ?
प्रश्न 7 वीरगाथा काल (आदिकाल) की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
(2)
अथवा
भक्तिकाल को ‘स्वर्ण युग’ क्यों कहा जाता है?
प्रश्न 8 छायावाद के दो कवियों के नाम एवं उनकी एक-एक रचना लिखिए।
(2)
अथवा
प्रयोगवाद की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 9 उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(2)
अथवा
महाकाव्य और खंडकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 10 उपमा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(2)
अथवा
अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 11 छंद किसे कहते हैं? इसके भेदों के नाम लिखिए।
(2)
अथवा
रस के अंगों के नाम लिखिए?
प्रश्न 12 गया ने हीरा-मोती को दोनों बार सूखा भूसा क्यों दिया?
(2)
अथवा
सलीम अली पक्षी प्रेमी कैसे बने?
प्रश्न 13 कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए ?
(2)
अथवा
निपात शब्द किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 14 हरिशंकर परसाई अथवा प्रेमचंद की दो रचनाएँ लिखते हुए भाषा-शैली लिखिए।
(2)
प्रश्न 15 संस्मरण और रेखाचित्र में कोई दो अंतर लिखिए ?
(2)
अथवा
मुहावरे एवम लोकोक्तियों में अंतर लिखिए।
प्रश्न 16 निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग कीजिए –
(i) गदगद होना।
(ii) ईंट का जवाब पत्थर से देना। (2)
(i) गदगद होना।
(ii) ईंट का जवाब पत्थर से देना। (2)
अथवा
सलीम अली पक्षी प्रेमी कैसे बने ? लिखिए।
प्रश्न 17 सन्धि व समास में अंतर लिखिए।
(2)
अथवा
मृत्यु का तरल दूत किसे कहा गया है और क्यों?
प्रश्न 18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ – प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए –
(3)
प्रेमी ढूँढत मैं फिरौं, प्रेमी मिला न कोई।
प्रेमी को प्रेमी मिले, तब विष अमृत होई ?
प्रेमी को प्रेमी मिले, तब विष अमृत होई ?
अथवा
क्षितिज अटारी गहराई दामिनी दम की,
क्षमा करो गांव खुल गई अब भरम की,
बांध टूटा झर-झर मिलन के अश्रु ढरके
मेघ आए बड़े बन ठन के संवर के।
क्षमा करो गांव खुल गई अब भरम की,
बांध टूटा झर-झर मिलन के अश्रु ढरके
मेघ आए बड़े बन ठन के संवर के।
प्रश्न 19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ – प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए –
(3)
विलासिता की सामग्रियों से बाजार भरा पड़ा है,जो आपको लुभाने की जी-तोड़ कोशिश में निरंतर लगी रहती है। दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं को ही लीजिए। टूथ पेस्ट चाहिए ? यह दांतों को मोती जैसे चमकीला बनाता है,यह मुख की दुर्गंध हटाता है।यह मसूड़े को मजबूत करता है और यह पूर्ण सुरक्षा देता है ।
अथवा
मेरी दृष्टि इस जूते पर अटक गई है। सोचता हूं फोटो खिंचवाने की अगर यह पोशाक है, तो पहनने की कैसी होगी? नहीं, इस आदमी की अलग-अलग पोशाकें नहीं होंगी-इसमें पोशाक बदलने का गुण नहीं है। यह जैसा है वैसा ही फोटो में खींचा जाता है।
प्रश्न 20 ‘यातायात के नियमों ‘ पर एक अनुच्छेद लिखिए।
(3)
अथवा
कक्षा में अपनी प्रिय मित्र से पढ़ाई से संबंधित संवाद लिखिए।
प्रश्न 21 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
(4)
विद्या अमूल्य, अनश्वर तथा सर्वोच्च धन है। अन्य सभी प्रकार के धन कभी न कभी नष्ट हो जाते भी है। परन्तु विद्या धन कभी नष्ट नहीं होता। रावण स्वर्णमयी लंका को नष्ट होने से न बचा सका। उसका बल तथा धन भी नष्ट हो गया। युद्ध में पराजित हुआ। परन्तु श्रीराम भी उसका विद्या ज्ञान नहीं छीन पाए। युद्ध में मरणासन्न पड़े रावण से लक्ष्मण ने विद्या धन प्राप्त किया था। अतः विद्या धन ही वह एक मात्र पूँजी है जो हमेशा हमारे साथ रहती है।
प्रश्न – (i) रावण के पास सबसे अमूल्य धन क्या था।
(ii) उपर्युक्त अनुच्छेद का सारांश लिखिए।
(iii) उपर्युक्त अनुच्छेद का शीर्षक लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
गगन गगन तेरा यश फहराए
पवन पवन तेरा बल गहराए
पवन पवन तेरा बल गहराए
प्रश्न – (i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) आप अपने देश को प्यार क्यों करते है ?
(iii) उक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
प्रश्न 22 स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए ।
(4)
अथवा
जन्मदिन पर मित्र को बधाई पत्र लिखिए?
प्रश्न 23 निम्नलिखित किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए।
(4)
👉 Answer PDF 👈
Disclaimer – ऊपर दिया गया प्रश्न को महत्वपूर्ण प्रश्न और जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है वह बताए गए है। इस पेपर को रियल पेपर न समझे लेकिन रियल पेपर का सही उत्तर के साथ पेपर इसी website पर answer के साथ अपलोड किया जाएगा। इस लिए प्रत्येक update और अपलोड होने पर आपको notification आए तो नीचे दिए गए WhatsApp और telegram चैनल को ज्वाइन करें।
- mp board 9th varshik pariksha paper 2026 एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा 2026
- mp board 9th sanskrit varshik paper 2026
- class 9th sanskrit varshik paper 2026 answer
1 thought on “class 9th hindi varshik pariksha paper 2026 M. Paper”