class 9th social science varshik paper 2026 answer imp. | कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2026 का उत्तर

Roll No. ……………………
943
943-653317
कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा, 2025-26
[300]
SOCIAL SCIENCE
सामाजिक विज्ञान
(Hindi & English Version)

[Total No. of Questions: 23]

[Time: 03 Hours]

[Total No. of Printed Pages: 08]

[Maximum Marks: 75]

निर्देश –

(1) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(2) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। इनमें से सही विकल्प 06 अंक, रिक्त स्थान 06 अंक, सत्य-असत्य 06 अंक, सही जोड़ी 06 अंक एवं एक शब्द / वाक्य में उत्तर 06 अंक संबंधी प्रश्न है।

(3) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

(4) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।

(5) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।

(6) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।

(7) प्रश्न क्रमांक 23 में भारत के मानचित्र पर आधारित प्रश्न हैं। मानचित्र को भरकर उत्तर पुस्तिका में संलग्न कीजिए।

Instructions –

(1) All questions are compulsory.

(2) Question numbers 1 to 5 are 30 objective questions. Out of these, correct option 06 marks, blank space 06 marks, true/false 06 marks, correct pair 06 marks and answer in one word/sentence 06 marks.

(3) Internal options are given in question numbers 6 to 23.

(4) Question Number 6 to 17 carries 2 marks for each question. The word limit is approx 30 words.

(5) Question Number 18 to 20 carries 3 marks for each question. The word limit is approx 75 words.

(6) Question Number 21 to 23 carries 4 marks for each question. The word limit is approx 120 words.

(7) Question Number 23 is based on the map of India. Fill the map and attach it to the answer book.

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए –
Choose the correct option and write –
(1×6=6)
(i) कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है-
Tropic of Cancer passes through how many states of India –
(अ) आठ / (a) Eight
(ब) सात / (b) Seven
(स) ग्यारह / (c) Eleven
(द) नौ / (d) Nine
(ii) किस नदी को दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है-
Which river is called the Ganga of South India –
(अ) गोदावरी / (a) Godavari
(ब) कृष्णा / (b) Krishna
(स) कावेरी / (c) Cauvery
(द) वैनगंगा / (d) Venganga
(iii) द स्पिरिट ऑफ लॉज की रचना की-
The Spirit of Laws was written by –
(अ) रूसो / (a) Rousseau
(ब) लॉक / (b) Locke
(स) हाब्स / (c) Hobbes
(द) मॉन्टेस्क्यू / (d) Montesquieu
(iv) किस देश की पार्लियामेंट को ‘ड्यूमा’ कहा जाता था-
Parliament of which country was called ‘Duma’ –
(अ) फ्रांस / (a) France
(ब) रूस / (b) Russia
(स) जर्मनी / (c) Germany
(द) इंग्लैण्ड / (d) England
(v) भारत में वयस्क मताधिकार की उम्र है-
Age of adult franchise in India is –
(अ) 18 वर्ष / (a) 18 years
(ब) 21 वर्ष / (b) 21 years
(स) 24 वर्ष / (c) 24 years
(द) 26 वर्ष / (d) 26 years
(vi) भारतीय संविधान निर्माण में लगा समय-
Time taken to frame the Indian Constitution –
(अ) 2 वर्ष 11 माह 18 दिन / (a) 2 years 11 months 18 days
(ब) 4 वर्ष 11 माह 18 दिन / (b) 4 years 11 months 18 days
(स) 5 वर्ष 11 माह 18 दिन / (c) 5 years 11 months 18 days
(द) 3 वर्ष 11 माह 18 दिन / (d) 3 years 11 months 18 days
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
Fill in the blanks –
(1×6=6)
(i) पृथ्वी के मध्य में 0° अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा (Equator) नाम से जाना जाता है।
The 0° latitude line at the center of the earth is known as Equator.
(ii) पुलिकट झील आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में स्थित है।
Pulicat Lake is situated in Andhra Pradesh.
(iii) मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी (Arabic) भाषा के मौसिम शब्द से हुई है।
Origin of the word Monsoon is from the word ‘Mausim’ of Arabic language.
(iv) भारत जीव सुरक्षा अधिनियम सन् 1972 में लागू किया गया था।
The Wildlife Protection Act was enacted in the year 1972.
(v) कार्ल मार्क्स ने दास कैपिटल (Das Kapital) नामक ग्रंथ की रचना की।
Karl Marx wrote a treatise called Das Kapital.
(vi) लोकसभा सदस्यो को चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग (Election Commission) प्रदान करता है।
Election Commission provides election symbols to the members of the Lok Sabha.
प्र.3 सत्य / असत्य लिखिए –
Write true or false –
(1×6=6)
(i) गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात में है। [सत्य / True]
Gir National Park is in Gujarat.
(ii) जार निकोलस लोकतांत्रिक शासक था। [असत्य / False]
Tsar Nicholas was a democratic ruler.
(iii) भारत में राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। [असत्य / False]
The tenure of President in India is 6 years.
(iv) करीम ने गाँव में कंप्यूटर केंद्र खोला था? [सत्य / True]
Karim opened a computer center in the village?
(v) नगरीय क्षेत्रों में शिक्षित बेरोजगारी अधिक पाई जाती है। [सत्य / True]
Educated unemployment is found more in urban areas.
(vi) मनरेगा के अंतर्गत 200 दिनों का काम दिया जाता है। [असत्य / False]
200 days of work is provided under MNREGA.
प्र.5 एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए –
Write the answer in one word/sentence –
(1×6=6)
(i) ब्रह्मपुत्र को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
By what name is the Brahmaputra known in Bangladesh?
उत्तर / Ans: जमुना / Jamuna
(ii) भारत में सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य कौन सा है?
Which state has the lowest sex ratio in India?
उत्तर / Ans: हरियाणा / Haryana
(iii) भारत में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है?
What is the type of climate in India?
उत्तर / Ans: उष्णकटिबंधीय मानसूनी / Tropical Monsoon
(iv) ‘पॉलिटिक्स’ के रचयिता कौन थे?
Who was the author of ‘Politics’?
उत्तर / Ans: अरस्तू / Aristotle
(v) भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?
Which is the largest freshwater lake in India?
उत्तर / Ans: वूलर झील / Wular Lake
(vi) राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
How many types of ration cards are there?
उत्तर / Ans: तीन प्रकार (Three types) – AAY, BPL, APL
प्र.6 भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार लिखिए।
Write the latitudinal and longitudinal extent of India.
(2)
अथवा / OR
भारत को विश्व में किन – किन नामों से जाना जाता है।
India is known by what different names in the world?
उत्तर / Answer: Main Ans: भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक और देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक है।
The latitudinal extent of India is 8°4′ N to 37°6′ N and the longitudinal extent is 68°7′ E to 97°25′ E.

OR Ans: भारत को विश्व में हिंदुस्तान, इंडिया, आर्यावर्त और भारतवर्ष के नामों से जाना जाता है।
India is known in the world by names like Hindustan, India, Aryavarta, and Bharatvarsha.
प्र.7 कोरिऑलिस बल किसे कहते हैं?
What is the Coriolis force?
(2)
अथवा / OR
भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से कारक हैं?
What are the factors affecting the climate of India?
उत्तर / Answer: Main Ans: पृथ्वी के घूर्णन (घूमने) के कारण उत्पन्न होने वाले आभासी बल को कोरिऑलिस बल कहते हैं। इसके कारण हवाएं उत्तरी गोलार्ध में दाईं ओर और दक्षिणी गोलार्ध में बाईं ओर मुड़ जाती हैं।
The apparent force caused by the earth’s rotation is called the Coriolis force. Due to this, winds deflect to the right in the northern hemisphere and left in the southern hemisphere.

OR Ans: भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं: अक्षांश (Latitude), ऊंचाई (Altitude), वायुदाब एवं पवन (Pressure and winds), और समुद्र से दूरी (Distance from the sea)।
प्र.8 नमामि गंगे परियोजना क्या है?
What is the Namami Gange Project?
(2)
अथवा / OR
नदी तंत्र किसे कहते हैं?
What is a river system?
उत्तर / Answer: Main Ans: ‘नमामि गंगे’ भारत सरकार द्वारा 2014 में शुरू किया गया एक एकीकृत संरक्षण मिशन है। इसका मुख्य उद्देश्य गंगा नदी में प्रदूषण को कम करना और नदी को पुनर्जीवित (साफ) करना है।
‘Namami Gange’ is an integrated conservation mission started by the Government of India in 2014. Its main objective is to abate pollution and rejuvenate (clean) the river Ganga.

OR Ans: एक मुख्य नदी और उसकी सहायक नदियों के जाल को सम्मिलित रूप से नदी तंत्र (River System) कहा जाता है।
A river along with its tributaries forms a river system.
प्र.9 उष्णकटिबंधीय कटीले वन की दो विशेषताएँ लिखिये।
Write any two characteristics of tropical thorn forests.
(2)
अथवा / OR
हिमालयी वनों की विशेषताएँ लिखिए। (कोई दो)
Write the characteristics of Himalayan forests. (any two)
उत्तर / Answer: Main Ans: 1. ये वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ 70 सेमी से कम वर्षा होती है। 2. इन वनों के पेड़ बिखरे हुए होते हैं और पानी की तलाश में उनकी जड़ें काफी लंबी होती हैं।
1. Found in regions with less than 70 cm rainfall. 2. Trees are scattered with deep, long roots.

OR Ans: 1. ऊँचाई के साथ तापमान घटने से यहाँ की वनस्पति में बदलाव आता है। 2. यहाँ मुख्य रूप से शंकुधारी (Coniferous) पेड़ जैसे चीड़ और देवदार पाए जाते हैं।
1. Vegetation changes with a decrease in temperature at higher altitudes. 2. Coniferous trees like Pine and Deodar are found here.
प्र.10 जैकोबिन्स कौन थे? इन्होंने देश में किस प्रकार आतंक फैलाया?
Who were the Jacobins? How did they spread terror in the country?
(2)
अथवा / OR
फ्रांस के संदर्भ में टाइद (Tithe) क्या था?
What was Tithe in the context of France?
उत्तर / Answer: Main Ans: जैकोबिन क्लब फ्रांस के समाज के कम समृद्ध हिस्से (जैसे छोटे दुकानदार, कारीगर) का एक राजनीतिक समूह था। उनके नेता रोबेस्पिएरे ने ‘आतंक के राज’ (Reign of Terror) के दौरान विरोधियों को गिलोटिन (Guillotine) पर चढ़ाकर मौत की सजा दी।
Jacobins were a political club of less prosperous sections of French society. Under Robespierre, they spread terror by executing opponents using the guillotine.

OR Ans: टाइद (Tithe) चर्च द्वारा वसूला जाने वाला एक धार्मिक कर (tax) था, जो किसानों की कृषि उपज का दसवां हिस्सा (1/10th) होता था।
Tithe was a religious tax levied by the church, comprising one-tenth of the agricultural produce.
प्र.11 प्रथम विश्व युद्ध का रूस की क्रांति पर क्या प्रभाव पड़ा।
What was the effect of the First World War on the Russian Revolution?
(2)
अथवा / OR
खूनी रविवार की घटना क्या थी?
What was the incident of Bloody Sunday?
उत्तर / Answer: Main Ans: प्रथम विश्व युद्ध में रूस की भारी हार, लाखों सैनिकों की मौत और खाद्य पदार्थों की गंभीर कमी ने ज़ार (Czar) के खिलाफ भारी असंतोष पैदा किया, जिसने 1917 की रूसी क्रांति को गति दी।
Heavy losses, soldiers’ deaths, and food shortages in WWI created massive discontent against the Czar, accelerating the 1917 Russian Revolution.

OR Ans: 1905 में रूस में पादरी गपोन के नेतृत्व में मजदूरों के एक शांतिपूर्ण जुलूस पर पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए। इस दर्दनाक घटना को ‘खूनी रविवार’ कहा जाता है।
In 1905, police fired on a peaceful procession of workers led by Father Gapon in Russia, killing hundreds. This is known as Bloody Sunday.
प्र.12 “युंगफोक” क्या था?
What was ‘Jungvolk’?
(2)
अथवा / OR
वर्साय की सन्धि क्या है?
What was the Treaty of Versailles?
उत्तर / Answer: Main Ans: युंगफोक (Jungvolk) नाजी जर्मनी में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का एक युवा संगठन था, जहाँ उन्हें कट्टर नाजी विचारधारा सिखाई जाती थी।
Jungvolk was a Nazi youth organization for children under 14 years of age, where they were taught Nazi ideology.

OR Ans: वर्साय की संधि प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1919 में मित्र राष्ट्रों और हारने वाले जर्मनी के बीच हुई एक शांति संधि थी, जो जर्मनी के लिए बहुत कठोर और अपमानजनक थी।
The Treaty of Versailles was a peace treaty signed in 1919 after WWI between the Allies and defeated Germany, which was very harsh and humiliating for Germany.
प्र.13 टोंग्या खेती क्या है? समझाइए।
What is Taungya cultivation? Explain.
(2)
अथवा / OR
वनों से होने वाले प्रत्यक्ष लाभ लिखिए?
Write the direct benefits of forests.
उत्तर / Answer: Main Ans: टोंग्या खेती एक प्रकार की कृषि-वानिकी प्रणाली है जिसमें वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ों की कतारों के बीच किसानों को कुछ समय के लिए फसल उगाने की अनुमति दी जाती है।
Taungya cultivation is an agroforestry system where farmers are allowed to grow crops for a few years between the rows of trees planted by the forest department.

OR Ans: 1. वनों से हमें इमारती लकड़ी, जलावन और फर्नीचर के लिए लकड़ी मिलती है। 2. वनों से फल, गोंद, रबर और औषधियां प्राप्त होती हैं।
1. Forests provide timber, wood, and fuel. 2. They provide fruits, gum, rubber, and medicines.
प्र.14 रबी और खरीफ की फसल में अंतर बताईये?
What is the difference between Rabi and Kharif crops?
(2)
अथवा / OR
अपराधी जनजाति अधिनियम 1871 बनाने के क्या कारण थे?
What were the reasons for making the Criminal Tribes Act of 1871?
उत्तर / Answer: Main Ans: रबी की फसलें सर्दियों (अक्टूबर-नवंबर) में बोई जाती हैं (जैसे- गेहूँ, चना)। खरीफ की फसलें मानसून (जून-जुलाई) में बोई जाती हैं (जैसे- चावल, मक्का)।
Rabi crops are sown in winter e.g., Wheat. Kharif crops are sown in the monsoon season e.g., Rice.

OR Ans: ब्रिटिश सरकार खानाबदोश (घुमंतू) और चरवाहा समुदायों को संदेह की दृष्टि से देखती थी। उन्हें नियंत्रित करने और एक जगह बसाने के लिए यह कानून बनाया गया, ताकि उन पर नज़र रखी जा सके।
The British viewed nomadic and pastoral communities with suspicion. To control and settle them in one place to easily monitor them, this act was passed.
प्र.15 इकहरी नागरिकता क्या है?
What is single citizenship?
(2)
अथवा / OR
पंथ निरपेक्षता से क्या आशय है?
What is the meaning of Secularism?
उत्तर / Answer: Main Ans: इकहरी नागरिकता का अर्थ है कि देश के सभी नागरिकों को केवल देश की नागरिकता प्राप्त होती है, राज्यों की अलग से कोई नागरिकता नहीं होती। जैसे भारत में।
Single citizenship means all citizens belong solely to the nation as a whole, not to individual states, just like in India.

OR Ans: पंथ निरपेक्षता (धर्मनिरपेक्षता) का अर्थ है कि राज्य का अपना कोई धर्म नहीं होगा और सभी नागरिकों को अपनी पसंद का धर्म मानने और उसका प्रचार करने की स्वतंत्रता होगी।
Secularism means the state has no official religion, and all citizens are free to practice, profess, and propagate the religion of their choice.
प्र.16 मानव पूँजी निर्माण में स्वास्थ्य की भूमिका क्या है?
What is the role of health in human capital formation?
(2)
अथवा / OR
बेरोजगारी शब्द की आप कैसे व्याख्या करेंगे?
How will you explain the term unemployment?
उत्तर / Answer: Main Ans: एक स्वस्थ व्यक्ति अधिक उत्पादक और कुशल होता है। अच्छा स्वास्थ्य मानव पूँजी की गुणवत्ता बढ़ाता है, जिससे व्यक्ति देश के आर्थिक विकास में बेहतर योगदान दे पाता है।
A healthy person is more productive and efficient. Good health enhances the quality of human capital, allowing a better contribution to economic development.

OR Ans: बेरोजगारी वह स्थिति है जब प्रचलित मजदूरी दर पर काम करने के इच्छुक और योग्य लोगों को रोजगार (काम) नहीं मिल पाता है।
Unemployment is a situation where people who are willing and able to work at the going wage rate cannot find a job.
प्र.17 लोकतंत्र की दो विशेषताएँ लिखिए।
Write two characteristics of Democracy.
(2)
अथवा / OR
भारतीय संविधान की विशेषताएँ लिखिये।
Write the features of the Indian Constitution.
उत्तर / Answer: Main Ans: 1. लोकतंत्र में शासकों का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है। 2. इसमें स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते हैं और सभी को समान अधिकार प्राप्त होते हैं।
1. Rulers are elected by the people. 2. It involves free and fair elections with equal rights for all.

OR Ans: 1. यह दुनिया का सबसे लंबा और लिखित संविधान है। 2. यह सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार और नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करता है।
1. It is the longest written constitution in the world. 2. It provides universal adult franchise and fundamental rights.
प्र.18 हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति होने के कोई तीन लाभ लिखिये।
Write any three advantages of India’s central position in the Indian Ocean.
(3)
अथवा / OR
भारत में मानक समय की आवश्यकता क्यों है, तीन बिन्दुओं से स्पष्ट कीजिए।
Explain in three points why standard time is needed in India.
उत्तर / Answer: Main Ans: 1. भारत यूरोप और पूर्वी एशिया के बीच व्यापारिक मार्गों के केंद्र में है, जिससे व्यापार में आसानी होती है। 2. इसके कारण भारत के पश्चिमी और पूर्वी तटों से अन्य देशों के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित हुए हैं। 3. लंबी तटरेखा इसे रणनीतिक सुरक्षा देती है।
1. Connects trade routes between Europe and East Asia. 2. Establishes close cultural and economic ties. 3. Long coastline provides strategic security.

OR Ans: 1. भारत का विस्तार बहुत बड़ा है, जिससे पूर्व और पश्चिम के समय में लगभग 2 घंटे का अंतर होता है। 2. पूरे देश में ट्रेनों, उड़ानों और संचार के लिए एक समान समय होना जरूरी है। 3. असमंजस और भ्रम से बचने के लिए एक मानक समय अपनाया गया है।
1. Vast longitudinal extent causes a 2-hour time difference between east and west. 2. A uniform time is needed for trains, flights, etc. 3. To avoid confusion, a standard time is adopted.
प्र.19 रूस में ज़ार का शासन क्यों खत्म हुआ। कोई तीन कारण दीजिए।
Why did the Czar’s rule end in Russia? Give any three reasons.
(3)
अथवा / OR
लोकतंत्र का ध्वंस करने के लिए हिटलर और नात्सियों ने क्या कदम उठाए?
What steps did Hitler and the Nazis take to destroy democracy?
उत्तर / Answer: Main Ans: 1. ज़ार निकोलस द्वितीय एक निरंकुश और तानाशाह शासक था, जिससे जनता परेशान थी। 2. प्रथम विश्व युद्ध में रूस की भारी हार से असंतोष बढ़ा। 3. देश में भयंकर खाद्य संकट और महंगाई के कारण मजदूरों और किसानों ने विद्रोह कर दिया।
1. Czar Nicholas II was an autocratic ruler. 2. Heavy losses in WWI fueled anger. 3. Severe food shortages and inflation led to massive protests.

OR Ans: 1. हिटलर ने 1933 में ‘इनेबलिंग एक्ट’ (Enabling Act) पारित किया, जिससे संसद खत्म हो गई और तानाशाही स्थापित हुई। 2. राजनीतिक विरोधियों को गिरफ्तार कर कंसंट्रेशन कैंप में डाल दिया गया। 3. मीडिया और प्रेस पर नाजी पार्टी का पूर्ण नियंत्रण हो गया।
1. Passed the Enabling Act in 1933, establishing dictatorship. 2. Arrested opponents, sending them to concentration camps. 3. Took absolute control over media and press.
प्र.20 लोकतंत्र के खिलाफ अपने मत तर्क सहित लिखिये।
Write your opinion against democracy with logic.
(3)
अथवा / OR
हमें संविधान की आवश्यकता क्यों होती है, लिखिये?
Why do we need a constitution?
उत्तर / Answer: Main Ans: 1. लोकतंत्र में नेता बदलते रहते हैं, जिससे अस्थिरता पैदा होती है। 2. यह अक्सर राजनीतिक लड़ाई और सत्ता के खेल पर आधारित होता है, जहाँ नैतिकता की जगह कम होती है। 3. लोकतांत्रिक व्यवस्था में फैसले लेने में बहुत समय लगता है क्योंकि लंबी चर्चा करनी पड़ती है।
1. Leaders keep changing, leading to instability. 2. It is often about power play, leaving little room for morality. 3. Decision-making is delayed due to long debates.

OR Ans: 1. संविधान तय करता है कि सरकार कैसे चुनी जाएगी और कैसे काम करेगी। 2. यह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है और सरकार को शक्तियों का दुरुपयोग करने से रोकता है। 3. यह समाज में विश्वास और समन्वय विकसित करता है।
1. It sets rules on how the government is formed and functions. 2. It protects citizens’ rights and prevents government abuse of power. 3. It generates trust and coordination in society.
प्र.21 ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है’ उदाहरण देकर पुष्टि कीजिए।
‘India is a secular state.’ Justify by giving an example.
(4)
अथवा / OR
मौलिक अधिकार किसे कहते हैं? तथा किसी एक मौलिक अधिकार की व्याख्या कीजिए।
What is a fundamental right? Define any one fundamental right.
उत्तर / Answer: Main Ans: भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है क्योंकि भारत का कोई राजकीय या आधिकारिक धर्म नहीं है। संविधान सभी नागरिकों को किसी भी धर्म को मानने और प्रचार करने की स्वतंत्रता देता है। सरकार धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकती। उदाहरण: भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी अपने त्योहार (दिवाली, ईद) स्वतंत्रता से मनाते हैं और उच्च सरकारी पदों पर आसीन हो सकते हैं।
India is secular because it has no state religion. All citizens have the freedom to practice any religion. Example: People of all faiths freely celebrate their festivals and can hold top government positions.

OR Ans: मौलिक अधिकार: ये वे बुनियादी अधिकार हैं जो संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए हैं और जो उनके सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक हैं।
समानता का अधिकार: यह सुनिश्चित करता है कि कानून के समक्ष सभी व्यक्ति समान हैं। राज्य धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं करेगा।
Fundamental Rights are basic rights guaranteed by the constitution. Right to Equality: Ensures everyone is equal before the law without any discrimination based on religion, caste, or sex.
प्र.22 भारत में निर्धनता के कोई चार प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।
Describe any four major causes of poverty in India.
(4)
अथवा / OR
हरित क्रांति ने भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बना दिया है, कैसे? लिखिये।
How has the Green Revolution made India self-sufficient in food grains? Write down.
उत्तर / Answer: Main Ans: 1. जनसंख्या वृद्धि: तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण रोजगार के अवसर घट जाते हैं। 2. कृषि पर निर्भरता: कृषि का पिछड़ापन किसानों की गरीबी का बड़ा कारण है। 3. बेरोजगारी: देश में उद्योगों और नौकरियों की कमी के कारण लोग गरीब हैं। 4. अशिक्षा: कौशल की कमी के कारण लोग अच्छी नौकरी पाने में असमर्थ होते हैं।
1. High population growth reduces per capita income. 2. Backwardness in agriculture. 3. High rate of unemployment. 4. Illiteracy prevents people from getting better jobs.

OR Ans: हरित क्रांति (Green Revolution) ने भारतीय कृषि में बड़े बदलाव लाए। किसानों ने अधिक उपज देने वाले बीजों (HYV seeds) का उपयोग करना शुरू किया। सिंचाई सुविधाओं, रासायनिक खादों और कीटनाशकों के प्रयोग से फसल (विशेषकर गेहूँ और चावल) के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई। आधुनिक मशीनरी के उपयोग से खेती तेज हो गई। इसके परिणामस्वरूप भारत को खाद्यान्न का आयात नहीं करना पड़ा और वह आत्मनिर्भर बन गया।
Green Revolution introduced HYV seeds, fertilizers, and pesticides, drastically increasing crop yield (especially wheat and rice). With better irrigation, production skyrocketed, making India self-sufficient.
प्र.23 भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइये –
Show the following on the Map of India –
(4)
(अ) कर्क रेखा / (a) Tropic of Cancer
(ब) छोटा नागपुर का पठार / (b) Chota Nagpur Plateau
(स) कोरोमंडल तट / (c) Coromandel Coast
(द) कंचनजंगा / (d) Kanchenjunga
अथवा / OR
भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइये –
Show the following on the Map of India –
(अ) बंगाल की खाड़ी / (a) Bay of Bengal
(ब) नर्मदा नदी / (b) Narmada River
(स) अंडमान निकोबार द्वीप समूह / (c) Andaman and Nicobar Islands
(द) गिर राष्ट्रीय उद्यान / (d) Gir National Park
उत्तर / Answer: विद्यार्थियों को दिए गए भारत के खाली मानचित्र (Map) पर इन स्थानों को पेंसिल से चिह्नित करना होगा।
Students have to mark these locations with a pencil on the provided blank outline map of India.

Disclaimer – ऊपर दिया गया प्रश्न को महत्वपूर्ण प्रश्न और जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है वह बताए गए है। इस पेपर को रियल पेपर न समझे लेकिन रियल पेपर का सही उत्तर के साथ पेपर इसी website पर answer के साथ अपलोड किया जाएगा। इस लिए प्रत्येक update और अपलोड होने पर आपको notification आए तो नीचे दिए गए WhatsApp और telegram चैनल को ज्वाइन करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “class 9th social science varshik paper 2026 answer imp. | कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2026 का उत्तर”

Leave a Comment