राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल
वार्षिक परीक्षा सत्र – 2025-26
विषय – हिंदी (प्रथम भाषा)
कक्षा – 8
पूर्णांक-60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
निर्देश – सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्र-1 ‘धुआँधार’ किसका नाम है? (1)
(A) जल प्रपात (B) नौकायन का (C) संगम का (D) डेल्टा का
प्र-2 मोहन के सत्याग्रह में उसका साथ किसने दिया? (1)
(A) माँ ने (B) पुलिस चाचा ने (C) मित्रों ने (D) दूधवाले ने
प्र-3 “श्री मुफ्तानंद जी से मिलिए” पाठ किस विधा का है? (1)
(A) संस्मरण (B) कहानी (C) व्यंग्य (D) रिपोर्ताज
प्र-4 कवि किसे ‘जगमग’ करने को कह रहा है? (1)
(A) स्वयं को (B) संसार को (C) घर को (D) विद्यालय को
प्र-5 ‘प्रतिदिन’ शब्द में कौन-सा समास है? (1)
(A) तत्पुरुष समास (B) अव्ययीभाव समास (C) द्वंद्व समास (D) कर्मधारय समास
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश – नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्र-6 गांधी जी का ………………….. चिकित्सा पद्धति पर विश्वास था। (1)
प्र-7 तानसेन ने तन्मय होकर ………………….. की साधना की। (1)
प्र-8 ‘भेड़ाघाट’ में ………………….. नदी बहती है। (1)
प्र-9 भारत ने विश्व को ………………….. का संदेश दिया है। (1)
प्र-10 ‘नीति’ में ‘इक’ प्रत्यय जुड़ने पर ………………….. शब्द बनेगा। (1)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्र-11 महाराजा छत्रसाल क्यों अविस्मरणीय हैं? (2)
प्र-12 शिवाजी ने किसके विरुद्ध तलवार उठाई थी? (2)
प्र-13 कवि भारत में कौन-सा मन्त्र भरने की बात रहा है? (2)
प्र-14 वसीयतनामे में जायदाद कितने पुत्रों को बाँटने का संकेत था? (2)
प्र-15 कुमार गन्धर्व का वास्तविक नाम क्या था? (2)
प्र-16 छंद किसे कहते हैं? (2)
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्र-17 गोरे व्यापारियों को भारतीयों से ईर्ष्या क्यों होने लगी? (3)
प्र-18 कुमार गन्धर्व ने कौन-कौन से रागों की रचना की? (3)
प्र-19 रैदास ने भगवान से अपना सम्बन्ध स्थापित करते हुए किस-किससे अपने को जोड़ा है? (3)
प्र-20 अंग्रेजों ने बिरसा का दाह-संस्कार सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं किया? (3)
प्र-21 वार्षिक परीक्षा की तैयारी की जानकारी देते हुए पिताजी को पत्र लिखिए? (3)
प्र-22 निम्नलिखित रसों के स्थायी भाव लिखिए – (3)
1. करुण 2. भयानक 3. शान्त
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 – 26)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्र-23 निम्नलिखित पंक्तियों का सन्दर्भ सहित भाव स्पष्ट कीजिए – (5)
प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी, जाकी अंग-अंग बास समानी॥
प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा॥
प्रभु जी तुम दीपक हम बाती, जाकी जोति बरै दिन राती॥
प्रभु जी तुम मोती हम धागा, जैसे सोनहिं मिलत सुहागा॥
प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा, ऐसी भक्ति करै रैदासा॥
अथवा
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।
वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, किरपा कर अपनायो।।
जनम-जनम की पूँजी पाई, जग में सभी खोवायो।
खरचै नहिकोई चोर नलेवे, दिन-दिन बढ़त सवायो।।
प्र-24 निम्नलिखित गद्यांश का सन्दर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए- (5)
आराधना साधना और प्रार्थना ने संगीत को संजीवनी बनाया। अतीत से वर्तमान तक मध्य प्रदेश अपने इतिहास में संगीत के कीर्तिमान स्थापित करता चला आ रहा है। संगीत की शक्ति ‘से दीप जलाना और वर्षा कराना संगीत की साधना की विजय है।
प्र-25 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए – (5)
इस संसार में सबसे अमूल्य वस्तु है ‘समय’। इस संसार में सभी वस्तुओं को घटाया-बढ़ाया जा सकता है। पर समय नहीं। समय किसी के अधीन नहीं रहता। न रुक सकता है और न किसी की प्रतीक्षा करता है। विद्यार्थी जीवन में समय का अपना महत्व है। समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति सदैव सफल होकर एक श्रेष्ठ नागरिक बनता है। समय का सदुपयोग तो केवल उद्यमी और कर्मठ व्यक्ति कर सकता है। आलस्य समय का सबसे बड़ा शत्रु है। विद्यार्थियों को इस शत्रु से सावधान रहना चाहिए।
- (क) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
- (ख) समय का सबसे बड़ा शत्रु कौन है?
- (ग) कौन-सा व्यक्ति श्रेष्ठ नागरिक बन सकता है?
- (घ) समय का सदुपयोग कौन-सा व्यक्ति कर सकता है?
प्र-26 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए – (5)
- (i) पर्यावरण प्रदूषण
- (ii) मेरा प्रिय खेल
- (iii) कंप्यूटर का महत्व
Disclaimer इस पोस्ट में जो पेपर है वह है सिर्फ महत्वपूर्ण प्रश्न और मॉडल पेपर के लिए बनाया गया है मतलब कि छात्रों को किस तरह का वार्षिक पेपर और कैसे आएगा उसके उद्देश्य के लिए बनाया गया है इसको रियल नाम समझा, किसी के साथ जब रियल पेपर आने पर उसके सॉल्यूशन के साथ इसी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएंगे जिससे कि आप प्रश्न पत्र के सही उत्तर जान सके.