mp board 10th science varshik paper 2026 all set answer

mp board 10th science varshik paper 2026 all set answer | मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2026 के सभी उत्तर

MP Board 10th Science Paper 2026 (Set A) – Solutions

हाईस्कूल परीक्षा / High School Examination – 2026

विज्ञान – SCIENCE

(Hindi & English Versions) | SET: A

1. सही विकल्प चुनकर लिखिये : / Choose and write the correct option : (1×6=6)

(i) CaCO3 → (ऊष्मा / heat) → CaO + CO2
उपर्युक्त अभिक्रिया किस प्रकार की है? / Which type of reaction is the above?

  • (a) संयोजन / Combination
  • (b) वियोजन / Decomposition
  • (c) विस्थापन / Displacement
  • (d) द्विविस्थापन / Double displacement
उत्तर / Answer: (b) वियोजन / Decomposition

(ii) खाना पकाते समय यदि बर्तन की तली बाहर से काली हो रही है तो इसका मतलब है कि – / While cooking food, if the bottom of the vessel is black from outside, then it means that –

  • (a) भोजन पूरी तरह नहीं पका है। / The food is not cooked completely.
  • (b) ईंधन पूरी तरह से नहीं जल रहा है। / Fuel is not burning completely.
  • (c) ईंधन आर्द्र है। / The fuel is moist.
  • (d) ईंधन पूरी तरह से जल रहा है। / Fuel is burning completely.
उत्तर / Answer: (b) ईंधन पूरी तरह से नहीं जल रहा है। / Fuel is not burning completely.

(iii) पादप में जाइलम उत्तरदायी है – / Xylem in plants are responsible for –

  • (a) जल का वहन / transport of water
  • (b) भोजन का वहन / transport of food
  • (c) अमीनो अम्ल का वहन / transport of amino acid
  • (d) ऑक्सीजन का वहन / transport of oxygen
उत्तर / Answer: (a) जल का वहन / transport of water

(iv) दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं – / The gap between two nerve cells is called :

  • (a) द्रुमिका / dendrites
  • (b) सिनैप्स / synapse
  • (c) एक्सॉन / axon
  • (d) आवेग / impulse
उत्तर / Answer: (b) सिनैप्स / synapse

(v) परागकोश में होते हैं – / The anther contains –

  • (a) बाह्यदल / sepal
  • (b) अंडाशय / ovule
  • (c) अंडप / pistil
  • (d) परागकण / pollen grain
उत्तर / Answer: (d) परागकण / pollen grain

(vi) निम्न में से कौन-सा पदार्थ लेंस बनाने में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है? / Which of the following materials cannot be used to make lenses?

  • (a) जल / Water
  • (b) काँच / Glass
  • (c) प्लास्टिक / Plastic
  • (d) चुम्बक / Magnet
उत्तर / Answer: (d) चुम्बक / Magnet
2. रिक्त स्थान भरिये : / Fill in the blanks : (1×6=6)

(i) लसिका को _________ ऊतक कहा जाता है। / Lymph is called _________ tissue.

उत्तर / Answer: तरल संयोजी / fluid connective

(ii) मनुष्य में _________ जोड़ी गुणसूत्र पाये जाते हैं। / In humans, ________ pairs of chromosomes are found.

उत्तर / Answer: 23

(iii) सामान्य नेत्र का निकट बिन्दु लगभग ________ होता है। / The near point of a normal eye is about ________.

उत्तर / Answer: 25 सेमी / 25 cm

(iv) विद्युतधारा का SI मात्रक ________ होता है। / The SI unit of electric current is ________.

उत्तर / Answer: ऐम्पियर / Ampere

(v) विद्युतधारा सदैव ________ क्षेत्र उत्पन्न करती है। / Electric current always produces ________ field.

उत्तर / Answer: चुम्बकीय / magnetic

(vi) सभी जीव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपने निर्वाह हेतु ________ पर निर्भर करते हैं। / All organisms depend directly or indirectly on ________ for their survival.

उत्तर / Answer: पौधों (या उत्पादकों) / plants (or producers)
3. सत्य/असत्य लिखिये : / Write True / False : (1×6=6)

(i) कार्बन की संयोजकता छह होती है। / Carbon has a valency of six.

उत्तर / Answer: असत्य / False

(ii) प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल आवश्यक है। / Chlorophyll is essential for photosynthesis.

उत्तर / Answer: सत्य / True

(iii) किसी गोलीय दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता त्रिज्या की आधी होती है। / The focal length of a spherical mirror is half of its radius of curvature.

उत्तर / Answer: सत्य / True

(iv) श्वेत प्रकाश का इसके अवयवी वर्णों में विभाजन प्रकाश संश्लेषण कहलाता है। / The splitting of white light into its component colours is called photosynthesis.

उत्तर / Answer: असत्य / False

(v) विद्युत आवेश के प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं। / The rate of flow of electric charge is called electric current.

उत्तर / Answer: सत्य / True

(vi) चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक बंद वक्र होती हैं। / Magnetic field lines are a closed curve.

उत्तर / Answer: सत्य / True
4. सही जोड़ी बनाइये : / Match the correct pairs : (1×6=6)

सही मिलान (Correct Matching):

कॉलम (A) कॉलम (B) – सही उत्तर / Correct Answer
(i) श्वसन / Respiration ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया / Exothermic reaction
(ii) संश्लेषित सूचक / Synthetic indicator मेथिल ऑरेंज / Methyl orange
(iii) सर्वाधिक तन्य धातु / Most ductile metal गोल्ड / Gold
(iv) रक्त में शर्करा नियमन / Blood sugar regulation इंसुलिन / Insulin
(v) मुकुलन / Budding हाइड्रा / Hydra
(vi) वंशागति नियम / Rules of inheritance मेंडल / Mendel
5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिये : / Write the answer in one word/sentence : (1×6=6)

(i) संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? / What is a combination reaction?

उत्तर / Answer: वह अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद बनाते हैं। / A reaction in which two or more reactants combine to form a single product.

(ii) pH स्केल किसे कहते हैं? / What is the pH scale?

उत्तर / Answer: किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयन (H+) की सांद्रता ज्ञात करने का पैमाना। / A scale used for measuring hydrogen ion (H+) concentration in a solution.

(iii) विकृत ऐल्कोहॉल किसे कहते हैं? / What is denatured alcohol?

उत्तर / Answer: पीने के अयोग्य बनाने के लिए एथेनॉल में जहरीले पदार्थ मिलाना। / Alcohol made unfit for drinking by adding poisonous substances.

(iv) मछली के हृदय में कितने कोष्ठ होते हैं? / How many chambers are there in the heart of a fish?

उत्तर / Answer: दो / Two (2)

(v) मानव भ्रूण में प्लेसेंटा का क्या कार्य होता है? / What is the function of placenta in human embryo?

उत्तर / Answer: माँ के रक्त से पोषण और ऑक्सीजन प्रदान करना तथा अपशिष्ट पदार्थों को निकालना। / To provide nutrition and oxygen from the mother’s blood and remove waste products.

(vi) विभवांतर के S.I. मात्रक का नाम लिखिये। / Write the name of the S.I. unit of potential difference.

उत्तर / Answer: वोल्ट (V) / Volt (V)

बाकी set के answer telegram channel or whatsapp channel पर भेज दिए है जिसकी लिंक ज्वाइन के लिए नीचे दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top