mp board 10th science varshik pariksha paper 2026 imp. Que.

mp board 10th science varshik pariksha paper 2026 imp. Que. | एमपी बोर्ड 10वीं विज्ञान वार्षिक परीक्षा पेपर 2026

High School Examination – Science (2026)
Roll No.
260581
SET / सेट
A
हाईस्कूल परीक्षा / High School Examination
(मुख्य / Main) वर्ष / Year – 2026
विज्ञान
SCIENCE
(Hindi & English Versions)
Total Printed Pages : 16 Total Questions : 23 Time : 3 Hours Maximum Marks : 75

निर्देश :

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 (एक) अंक निर्धारित है।
  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक में आन्तरिक विकल्प दिये गये हैं।
  4. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
  5. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
  6. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75 शब्दों में दीजिए।
  7. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।
  8. जहाँ आवश्यक हो, स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए।

Instructions :

  1. All questions are compulsory.
  2. Question Nos. 1 to 5 are 30 objective type questions. Each question carries 1 (one) mark.
  3. Internal options are given in question nos. 6 to 23.
  4. Marks of each question are indicated against it.
  5. Answer question nos. 6 to 17 in about 30 words each.
  6. Answer question nos. 18 to 20 in about 75 words each.
  7. Answer question nos. 21 to 23 in about 120 words each.
  8. Draw neat and clean labelled diagram wherever required.
☛ किसी भी प्रश्न के अंग्रेजी और हिंदी संस्करणों के बीच विसंगति के मामले में हिंदी संस्करण को अंतिम माना जाएगा।
In case of discrepancy between the English and Hindi versions of any question, the Hindi version will be treated as final.

1 सही विकल्प चुनकर लिखिये :
1 × 6 = 6
(i) जिन अभिक्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है उन्हें कहते हैं –
(a) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
(b) संयोजन अभिक्रिया
(c) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
(d) वाष्पीकरण अभिक्रिया

(ii) pH स्केल की परास है –
(a) 1-10
(b) 0-14
(c) 1-100
(d) 1-14

(iii) लोहे के फ्राइंग पैन (frying pan) को जंग से बचाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि उपयुक्त है –
(a) ग्रीज़ लगाकर
(b) पेंट लगाकर
(c) जिंक की परत चढ़ाकर
(d) ऊपर के सभी

(iv) दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं –
(a) द्रुमिका
(b) सिनेप्स
(c) एक्सॉन
(d) आवेग

(v) अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है –
(a) अमीबा
(b) यीस्ट
(c) प्लाज़्मोडियम
(d) लेस्मानिया

(vi) सामान्य दृष्टि के वयस्क के लिए सुस्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी होती है, लगभग –
(a) 25 m
(b) 2.5 cm
(c) 25 cm
(d) 2.5 m
Choose the correct option :
(i) Reactions in which heat is absorbed are called –
(a) Exothermic reaction
(b) Combination reaction
(c) Endothermic reaction
(d) Evaporation reaction

(ii) The range of pH scale is –
(a) 1-10
(b) 0-14
(c) 1-100
(d) 1-14

(iii) Which of the following methods is suitable for preventing an iron frying pan from rusting? –
(a) Applying grease
(b) Applying paint
(c) Applying a coating of zinc
(d) All of the above

(iv) The gap between two nerve cells is called –
(a) Dendrite
(b) Synapse
(c) Axon
(d) Impulse

(v) Asexual reproduction by budding takes place in –
(a) Amoeba
(b) Yeast
(c) Plasmodium
(d) Leishmania

(vi) The least distance of distinct vision for a young adult with normal vision is about –
(a) 25 m
(b) 2.5 cm
(c) 25 cm
(d) 2.5 m
2 रिक्त स्थान भरिये :
1 × 6 = 6
(i) विद्युत आवेश के प्रवाह की दर को कहते हैं।

(ii) कॉर्निया के पीछे एक संरचना होती है, जिसे कहते हैं।

(iii) दो पृष्ठों से घिरा हुआ कोई पारदर्शी माध्यम, जिसका एक या दोनों पृष्ठ गोलीय हैं, कहलाता है।

(iv) नर एवं मादा युग्मक के संलयन की क्रिया कहलाती हैं।

(v) डी. एन. ए. का पूरा नाम है।

(vi) इंसुलिन हार्मोन की कमी से रोग होता है।
Fill in the blanks :
(i) The rate of flow of electric charge is called .

(ii) Behind the cornea is a structure called .

(iii) Any transparent medium bounded by two surfaces, one or both of which are spherical, is called a .

(iv) The process of fusion of male and female gametes is called .

(v) The full name of DNA is .

(vi) Deficiency of insulin hormone causes disease.
3 सत्य/असत्य लिखिये :
1 × 6 = 6
(i) हमारे द्वारा उत्पादित कचरे का निपटान एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है।

(ii) दो क्षेत्र रेखाएँ कहीं भी एक-दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करतीं।

(iii) विद्युत शक्ति का मात्रक वाट (W) है।

(iv) प्रिज़्म के दो पार्श्व फलकों के बीच के कोण को प्रिज़्म कोण कहते हैं।

(v) प्रकाश का किसी सतह से टकराकर उसी माध्यम में लौटने की घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।

(vi) कार्बनिक यौगिक विद्युत् के कुचालक होते हैं।
Write True / False :
(i) Disposal of the waste we produce is a serious environmental problem.

(ii) Two field lines do not intersect anywhere.

(iii) The unit of electric power is Watt (W).

(iv) The angle between the two lateral faces of a prism is called the angle of the prism.

(v) The phenomenon of bouncing back of light in the same medium after striking a surface is called refraction of light.

(vi) Organic compounds are poor conductors of electricity.
4 सही जोड़ी बनाइये :
1 × 6 = 6
(i) रक्तदाब (a) यकृत
(ii) यूरिया का निर्माण (b) लगभग 2-8 दिनों
(iii) पुष्प के भाग (c) ऐसीटिक अम्ल
(iv) ऋतुस्राव की अवधि (d) ऑक्ज़ैलिक अम्ल
(v) सिरका (e) स्फाईग्मोमैनोमीटर
(vi) टमाटर (f) चार
Match the correct pairs :
(i) Blood pressure (a) Liver
(ii) Formation of urea (b) About 2-8 days
(iii) Parts of a flower (c) Acetic acid
(iv) Duration of menstruation (d) Oxalic acid
(v) Vinegar (e) Sphygmomanometer
(vi) Tomato (f) Four
5 एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिये :
1 × 6 = 6
(i) प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए।

(ii) सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु कौन सी है?

(iii) गैंग क्या है?

(iv) मस्तिष्क का कौन-सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है?

(v) एक पादप हॉर्मोन का उदाहरण दीजिए जो वृद्धि को बढ़ाता है।

(vi) विद्युत ऊर्जा का व्यापारिक मात्रक लिखिए।
Write the answer in one word/sentence :
(i) Write the equation for the reaction of plaster of Paris with water.

(ii) Which is the most reactive metal?

(iii) What is gangue?

(iv) Which part of the brain maintains posture and balance of the body?

(v) Give an example of a plant hormone that promotes growth.

(vi) Write the commercial unit of electrical energy.

6 वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ़ क्यों किया जाता है?
2
Why is magnesium ribbon cleaned before burning it in air?
अथवा / OR
लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?
Why do we paint iron articles?
7 पीतल एवं ताँबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए?
2
Why should curd and sour substances not be kept in brass and copper utensils?
अथवा / OR
प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्र-रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए?
Why should plaster of Paris be stored in a moisture-proof container?
8 सोडियम को किरोसिन में डुबोकर क्यों रखा जाता हैं?
2
Why is sodium kept immersed in kerosene?
अथवा / OR
लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके बताइए।
Mention two ways to prevent iron from rusting.
9 निम्नलिखित यौगिकों की संरचनाएँ बनाइए :
2
(i) एथेनॉइक अम्ल
(ii) ब्रोमोपेंटेन

Draw the structures of the following compounds :
(i) Ethanoic acid
(ii) Bromopentane
अथवा / OR
समजातीय श्रेणी क्या है? एक उदाहरण लिखिये।
What is a homologous series? Give an example.
10 स्टोमेटा का नामांकित चित्र बनाईए।
2
Draw a labelled diagram of stomata.
अथवा / OR
मानव उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाईए।
Draw a labelled diagram of the human excretory system.
11 पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?
2
How does phototropism occur in plants?
अथवा / OR
तन्त्रिका कोशिका (न्यूरॉन) के कार्य लिखिये। (कोई दो)
Write the functions of a nerve cell (neuron). (Any two)
12 अलैंगिक एवं लैंगिक जनन में अन्तर लिखिये। (कोई दो)
2
Write the difference between asexual and sexual reproduction. (Any two)
अथवा / OR
स्व परागण एवं पर परागण में अंतर लिखिये। (कोई दो)
Write the difference between self pollination and cross pollination. (Any two)
13 हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है। इस कथन का क्या अभिप्राय है?
2
The refractive index of diamond is 2.42. What does this statement mean?
अथवा / OR
किसी लेंस की 1 डाइऑप्टर क्षमता को परिभाषित कीजिए।
Define 1 diopter power of a lens.
14 सूर्योदय के समय सूर्य रक्ताभ क्यों प्रतीत होता है?
2
Why does the sun appear reddish at sunrise?
अथवा / OR
किसी अंतरिक्षयात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है?
Why does the sky appear black to an astronaut rather than blue?
15

mp board 10th science varshik paper 2026 imp answer

High School Examination – Science Answer Key (2026)
Roll No.
260581
SET / सेट
A
हाईस्कूल परीक्षा / High School Examination
(मुख्य / Main) वर्ष / Year – 2026
विज्ञान
SCIENCE
(Hindi & English Versions) – With Answer Key

1. सही विकल्प चुनकर लिखिये / Choose the correct option :
1 × 6 = 6
(i) जिन अभिक्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है उन्हें कहते हैं / Reactions in which heat is absorbed are called –
उत्तर / Answer: (c) ऊष्माशोषी अभिक्रिया / Endothermic reaction
(ii) pH स्केल की परास है / The range of pH scale is –
उत्तर / Answer: (b) 0-14
(iii) लोहे के फ्राइंग पैन को जंग से बचाने के लिए कौन सी विधि उपयुक्त है / Suitable method for preventing an iron frying pan from rusting –
उत्तर / Answer: (c) जिंक की परत चढ़ाकर / Applying a coating of zinc
(iv) दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं / The gap between two nerve cells is called –
उत्तर / Answer: (b) सिनेप्स / Synapse
(v) अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है / Asexual reproduction by budding takes place in –
उत्तर / Answer: (b) यीस्ट / Yeast
(vi) सामान्य दृष्टि के वयस्क के लिए सुस्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी होती है / The least distance of distinct vision is about –
उत्तर / Answer: (c) 25 cm
2. रिक्त स्थान भरिये / Fill in the blanks :
1 × 6 = 6
  1. विद्युत आवेश के प्रवाह की दर को विद्युत धारा (Electric Current) कहते हैं।
  2. कॉर्निया के पीछे एक संरचना होती है, जिसे परितारिका (Iris) कहते हैं।
  3. दो पृष्ठों से घिरा हुआ कोई पारदर्शी माध्यम, जिसका एक या दोनों पृष्ठ गोलीय हैं, लेंस (Lens) कहलाता है।
  4. नर एवं मादा युग्मक के संलयन की क्रिया निषेचन (Fertilization) कहलाती हैं।
  5. डी. एन. ए. का पूरा नाम डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल (Deoxyribonucleic acid) है।
  6. इंसुलिन हार्मोन की कमी से मधुमेह (Diabetes) रोग होता है।
3. सत्य/असत्य लिखिये / Write True / False :
1 × 6 = 6
  1. हमारे द्वारा उत्पादित कचरे का निपटान एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है।
    (सत्य / True)
  2. दो क्षेत्र रेखाएँ कहीं भी एक-दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करतीं।
    (सत्य / True)
  3. विद्युत शक्ति का मात्रक वाट (W) है।
    (सत्य / True)
  4. प्रिज़्म के दो पार्श्व फलकों के बीच के कोण को प्रिज़्म कोण कहते हैं।
    (सत्य / True)
  5. प्रकाश का किसी सतह से टकराकर उसी माध्यम में लौटने की घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।
    (असत्य / False – इसे परावर्तन/Reflection कहते हैं)
  6. कार्बनिक यौगिक विद्युत् के कुचालक होते हैं।
    (सत्य / True)
4. सही जोड़ी बनाइये / Match the correct pairs :
1 × 6 = 6
कॉलम A / Column A कॉलम B (सही उत्तर) / Column B (Correct Answer)
(i) रक्तदाब / Blood pressure(e) स्फाईग्मोमैनोमीटर / Sphygmomanometer
(ii) यूरिया का निर्माण / Formation of urea(a) यकृत / Liver
(iii) पुष्प के भाग / Parts of a flower(f) चार / Four
(iv) ऋतुस्राव की अवधि / Duration of menstruation(b) लगभग 2-8 दिनों / About 2-8 days
(v) सिरका / Vinegar(c) ऐसीटिक अम्ल / Acetic acid
(vi) टमाटर / Tomato(d) ऑक्ज़ैलिक अम्ल / Oxalic acid
5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिये / Answer in one word/sentence :
1 × 6 = 6
  1. प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया:
    CaSO4·½H2O + 1½H2O → CaSO4·2H2O
  2. सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु:
    पोटैशियम (Potassium – K)
  3. गैंग क्या है?:
    पृथ्वी से निकाले गए अयस्कों में मिट्टी, रेत आदि जैसी अशुद्धियों को गैंग कहते हैं। (Impurities like soil, sand etc. present in mined ores.)
  4. मस्तिष्क का संतुलन भाग:
    अनुमस्तिष्क (Cerebellum)
  5. पादप हॉर्मोन जो वृद्धि बढ़ाता है:
    ऑक्सिन या जिबरेलिन (Auxin or Gibberellin)
  6. विद्युत ऊर्जा का व्यापारिक मात्रक:
    किलोवाट-घंटा / यूनिट (Kilowatt-hour / kWh)

6. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ़ क्यों किया जाता है? / Why is magnesium ribbon cleaned before burning it in air?
2
उत्तर / Answer:
मैग्नीशियम रिबन के ऊपर मैग्नीशियम ऑक्साइड की एक परत जम जाती है जो जलने में बाधा उत्पन्न करती है। इस परत को हटाने और आसानी से जलने देने के लिए इसे रेगमाल से साफ़ किया जाता है।

Magnesium ribbon is cleaned with sandpaper to remove the protective layer of basic magnesium oxide from its surface so that it may readily combine with the oxygen of air on heating.
7. पीतल एवं ताँबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए? / Why should curd and sour substances not be kept in brass and copper utensils?
2
उत्तर / Answer:
दही और खट्टे पदार्थों में अम्ल (Acid) होता है। जब ये तांबे और पीतल के बर्तनों में रखे जाते हैं, तो धातु के साथ प्रतिक्रिया करके विषैले यौगिक (लवण) बनाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

Curd and other sour substances contain acids. When they are kept in brass and copper vessels, the metal reacts with the acid to form toxic metallic compounds which can cause food poisoning.
8. सोडियम को किरोसिन में डुबोकर क्यों रखा जाता हैं? / Why is sodium kept immersed in kerosene?
2
उत्तर / Answer:
सोडियम बहुत अधिक अभिक्रियाशील धातु है। यह हवा में मौजूद ऑक्सीजन और नमी के साथ तेजी से प्रतिक्रिया करके आग पकड़ लेती है। इसलिए, इसे सुरक्षित रखने के लिए केरोसिन में डुबो कर रखा जाता है।

Sodium is a highly reactive metal. It reacts vigorously with oxygen and moisture present in the air and catches fire. To prevent this accidental fire and protect the metal, it is kept immersed in kerosene oil.
9. निम्नलिखित यौगिकों की संरचनाएँ बनाइए / Draw the structures : (i) एथेनॉइक अम्ल (Ethanoic acid) (ii) ब्रोमोपेंटेन (Bromopentane)
2
उत्तर / Answer:
(i) Ethanoic acid (CH3COOH):
H – C(H)(H) – C(=O) – O – H

(ii) Bromopentane (C5H11Br):
H – C(H)(H) – C(H)(H) – C(H)(H) – C(H)(H) – C(H)(Br) – H
10. स्टोमेटा का नामांकित चित्र बनाईए। / Draw a labelled diagram of stomata.
2
उत्तर / Answer:
[छात्रों के लिए निर्देश: पत्ती के रंध्र (Stomata) का चित्र बनाएँ जिसमें द्वार कोशिकाएँ (Guard cells), रंध्र छिद्र (Stomatal pore) और हरितलवक (Chloroplast) को नामांकित करें।]

[Instruction: Draw an open stomatal pore surrounded by kidney-shaped guard cells containing chloroplasts.]
11. पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है? / How does phototropism occur in plants?
2
उत्तर / Answer:
पौधे के प्ररोह (shoot) के अग्र भाग में ‘ऑक्सिन’ हार्मोन बनता है। जब पौधे पर एक तरफ से प्रकाश पड़ता है, तो ऑक्सिन छाया वाले भाग की ओर विसरित हो जाता है। इससे छाया वाले हिस्से की कोशिकाएं अधिक लंबी होती हैं और पौधा प्रकाश की दिशा में मुड़ जाता है।

When light hits a plant from one direction, the hormone auxin diffuses to the shaded side of the shoot. This concentration of auxin stimulates cells to grow longer on the shaded side, causing the plant to bend towards the light.
12. अलैंगिक एवं लैंगिक जनन में अन्तर लिखिये। (कोई दो) / Write the difference between asexual and sexual reproduction. (Any two)
2
उत्तर / Answer:
1. अलैंगिक जनन: इसमें केवल एक जनक (parent) की आवश्यकता होती है। / Only a single parent is involved.
2. लैंगिक जनन: इसमें दो जनकों (नर और मादा) की आवश्यकता होती है तथा युग्मकों का संलयन होता है। / Involves two parents and the fusion of male and female gametes.
13. हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है। इस कथन का क्या अभिप्राय है? / The refractive index of diamond is 2.42. What does this statement mean?
2
उत्तर / Answer:
इसका अभिप्राय यह है कि वायु (या निर्वात) में प्रकाश की चाल और हीरे में प्रकाश की चाल का अनुपात 2.42 है। दूसरे शब्दों में, हीरे में प्रकाश की चाल निर्वात की तुलना में 1/2.42 गुना कम हो जाती है।

This means that the ratio of the speed of light in vacuum to the speed of light in diamond is 2.42. It indicates that light travels 2.42 times slower in diamond than in a vacuum.
14. सूर्योदय के समय सूर्य रक्ताभ क्यों प्रतीत होता है? / Why does the sun appear reddish at sunrise?
2
उत्तर / Answer:
सूर्योदय के समय सूर्य क्षितिज के पास होता है, जिससे प्रकाश को वायुमंडल में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। कम तरंगदैर्ध्य वाले रंग (नीला, बैंगनी) प्रकीर्णित (scatter) हो जाते हैं, और केवल अधिक तरंगदैर्ध्य वाला लाल रंग ही हमारी आँखों तक पहुँच पाता है।

At sunrise, the sun is near the horizon, so light has to travel a greater distance through the atmosphere. Shorter wavelengths (like blue) are scattered away by atmospheric particles, allowing mostly the longer wavelength (red light) to reach our eyes.
15. किसी चालक का प्रतिरोध किन कारकों पर निर्भर करता है? / On what factors does the resistance of a conductor depend?
2
उत्तर / Answer:
चालक का प्रतिरोध निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है:
1. चालक की लंबाई (Length of the conductor)
2. अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल (Area of cross-section)
3. पदार्थ की प्रकृति (Nature of the material)
16. किसी छड़-चुंबक के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ खींचिए। / Draw the magnetic field lines around a bar magnet.
2
उत्तर / Answer:
[छात्रों के लिए निर्देश: एक छड़ चुंबक बनाएँ जहाँ रेखाएं उत्तरी ध्रुव (N) से निकलकर दक्षिणी ध्रुव (S) पर समाप्त होती दिखाई दें।]

[Instruction: Draw a bar magnet showing curved lines originating from the North Pole and entering the South Pole.]
17. सर्वाहारी क्या होते हैं? एक उदाहरण दीजिए। / What are omnivores? Give an example.
2
उत्तर / Answer:
ऐसे जंतु जो पौधे (शाकाहारी भोजन) और जंतु (मांसाहारी भोजन) दोनों खाते हैं, सर्वाहारी कहलाते हैं। उदाहरण: मनुष्य, कुत्ता, कौआ।

Organisms that feed on both plants and other animals are called omnivores. Example: Human beings, Bears, Crows.
18. अपमार्जक और साबुन में अंतर लिखिये। (कोई तीन) / Write the difference between detergent and soap. (Any three)
3
उत्तर / Answer:
1. साबुन कठोर जल के साथ झाग नहीं बनाते, जबकि अपमार्जक कठोर जल के साथ भी अच्छे से झाग बनाते हैं।
2. साबुन लंबी श्रृंखला वाले कार्बोक्सिलिक अम्लों के सोडियम/पोटैशियम लवण हैं, जबकि अपमार्जक सल्फोनिक अम्लों के सोडियम लवण हैं।
3. साबुन पर्यावरण के अनुकूल (Biodegradable) होते हैं, जबकि अधिकांश अपमार्जक पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं।

1. Soaps do not wash well in hard water; Detergents clean well even in hard water.
2. Soaps are sodium salts of fatty acids; Detergents are sodium salts of sulphonic acids.
3. Soaps are biodegradable; Some detergents are non-biodegradable.
19. गुणसूत्र क्या है? / What is a chromosome?
3note – कक्षा दसवीं विज्ञान वार्षिक परीक्षा पेपर जो ऊपर दिया गया है इसको महत्तवपूर्ण प्रश्न समझ कर ही पड़े असली पेपर ना समझ इसका समाधान भी दिया गया है। और असली पेपर सॉल्यूशन आईएसआई वेबसाइट और टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top