हाईस्कूल परीक्षा / High School Examination – 2026
सामाजिक विज्ञान – SOCIAL SCIENCE
(Hindi & English Versions) – SET / सेट : A
| Time: 3 Hours | Maximum Marks: 75 |
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए : (Choose and write the correct option)
(i) खाज्या नायक प्रतिदिन सूर्य पूजा करने कहाँ जाया करते थे?
Where did Khajya Nayak go to worship the sun everyday?
उत्तर / Answer: (b) पीपल के पेड़ के पास (Near the peepal tree)
(ii) जापान की सबसे पुरानी 868 ई. में छपी पुस्तक है –
The oldest Japanese book printed in 868 A.D. is :
उत्तर / Answer: (b) डायमंड सूत्र (Diamond Sutra)
(iii) भारत का पहला राज्य है, जिसने राज्य भर के सभी घरों में छत पर वर्षा जल संचयन संरचना अनिवार्य कर दी है:
It is the first state in India which has made rooftop rainwater harvesting structures mandatory for all houses across the state:
उत्तर / Answer: (c) तमिलनाडु (Tamil Nadu)
(iv) निम्नलिखित में कौन-सी एक क्रिया प्राथमिक क्षेत्रक की है?
Which one of the following activities belongs to primary sector?
उत्तर / Answer: (a) मछली पकड़ना (Fisheries)
(v) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किया गया निवेश कहलाता है :
Investments made by multinational companies is called :
उत्तर / Answer: (a) विदेशी निवेश (Foreign investments)
(vi) लैंगिक विभाजन का अभिप्राय होता है :
Gender division means :
उत्तर / Answer: (b) समाज द्वारा स्त्री और पुरुष को दी गई असमान भूमिकाएँ (Unequal roles assigned by the society to men and women)
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : (Fill in the blanks)
(i) भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल _________ वर्ग किलोमीटर है।
Total geographical area of India is _________ sq. km.
उत्तर / Answer: 32.8 लाख (32.8 Lakh)
(ii) कांडला पत्तन को _________ के नाम से भी जाना जाता है।
Kandla port is also known as the _________.
उत्तर / Answer: दीनदयाल पत्तन (Deendayal Port)
(iii) निर्धन परिवारों की ऋण की अधिकांश जरूरतें _________ स्रोतों से पूरी होती हैं।
Majority of the credit needs of the poor households are met from _________ sources.
उत्तर / Answer: अनौपचारिक (Informal)
(iv) स्मिथफील्ड में लंदन का सबसे पुराना _________ बाज़ार था।
Smithfield was the oldest _________ market in London.
उत्तर / Answer: पशु / मांस (Livestock / Meat)
(v) नारी शक्ति वंदन अधिनियम वर्ष _________ में पारित किया गया।
Nari Shakti Vandan Adhiniyam has been passed in _________ (year).
उत्तर / Answer: 2023
(vi) विनोबा भावे द्वारा शुरू किए गए भूदान-ग्रामदान आंदोलन को _________ क्रांति का नाम भी दिया गया।
Bhoodan-Gramdan movement initiated by Vinoba Bhave is also known as the _________ revolution.
उत्तर / Answer: रक्तहीन (Bloodless)
3. सत्य / असत्य लिखिए : (Write True / False)
(i) औसत आय को राष्ट्रीय आय भी कहा जाता है।
Average income is also called national income.
उत्तर / Answer: असत्य (False) – इसे प्रति व्यक्ति आय कहा जाता है।
(ii) इंग्लैंड के कपड़ा व्यवसायी स्टेपलर्स से ऊन खरीदते थे और उसे सूत कातने वालों के पास पहुँचा देते थे।
Cloth merchants in England purchased wool from staplers and carried it to the spinners.
उत्तर / Answer: सत्य (True)
(iii) ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरो में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन हुआ था।
The first International Earth Summit held in the city Rio de Janeiro in Brazil.
उत्तर / Answer: सत्य (True)
(iv) संवैधानिक प्रावधानों और कानूनों के क्रियान्वयन की देख-रेख में न्यायपालिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
The Judiciary plays an important role in overseeing the implementation of Constitutional provisions and legal procedures.
उत्तर / Answer: सत्य (True)
(v) ज्युसेपी मेत्सिनी फ्राँस का एक क्रांतिकारी था।
Giuseppe Mazzini was a French revolutionary.
उत्तर / Answer: असत्य (False) – वह इटली का क्रांतिकारी था।
(vi) बेल्जियम में दो फीसदी लोग जर्मन बोलते हैं।
In Belgium, two percent of people speak German.
उत्तर / Answer: असत्य (False) – केवल एक (1%) फीसदी लोग जर्मन बोलते हैं।
4. सही जोड़ी मिलाइए : (Match the correct pairs)
(i) महानदी बेसिन (Mahanadi Basin)
उत्तर: (स) हीराकुड परियोजना (Hirakud Project)
(ii) ‘वन्दे मातरम्’ (‘Vande Mataram’)
उत्तर: (द) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय (Bankim Chandra Chattopadhyay)
(iii) श्रीलंका की राजधानी (Capital of Sri Lanka)
उत्तर: (फ) कोलम्बो (Colombo)
(iv) देश की सरकार उसे प्राधिकृत करती है (Authorized by the country’s government)
उत्तर: (ब) करेंसी (Currency)
(v) इलेक्ट्रॉनिक राजधानी (Electronic Capital)
उत्तर: (अ) बेंगलुरु (Bengaluru)
(vi) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट (Vernacular Press Act)
उत्तर: (इ) सन् 1878 (Year 1878)
5. एक शब्द में उत्तर दीजिए : (Answer in one word)
(i) सरकार का कौन-सा रूप बेहतर है?
Which is a better form of government?
उत्तर / Answer: लोकतंत्र / लोकतांत्रिक (Democratic)
(ii) विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग का नाम लिखिए।
Write the name of the world’s longest Highway Tunnel.
उत्तर / Answer: अटल टनल (Atal Tunnel)
(iii) प्रतिरक्षा और विदेशी मामले कौन-सी सूची में शामिल होते हैं?
In which list defence of the country and foreign affairs are included?
उत्तर / Answer: संघ सूची (Union List)
(iv) 1815 में वियना सम्मेलन की मेजबानी किसने की थी?
Who hosted the Vienna Congress in 1815?
उत्तर / Answer: ड्यूक मेटरनिख (Duke Metternich)
(v) सन् 1857 की क्रान्ति में मध्य प्रदेश का प्रमुख केन्द्र क्या था?
What was the main centre of Madhya Pradesh in the revolution of 1857?
उत्तर / Answer: नीमच / ग्वालियर (Neemuch / Gwalior)
(vi) मानव विकास सूचकांक कौन-सी संस्था जारी करती है?
Which organization releases Human Development Index?
उत्तर / Answer: यूएनडीपी / संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)