mp board 12th chemistry varshik paper 2026 all set answer

Chemistry Question Paper 2026 – Full Solution

हायर सेकेण्डरी परीक्षा / Higher Secondary Examination

(मुख्य / Main) वर्ष / Year – 2026

रसायनशास्त्र (CHEMISTRY)

C
निर्देश / Instructions:
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। / All questions are compulsory.
(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। / Question numbers 1 to 5 are objective type questions.
(iii) कुल अंक 28 हैं। / Total marks are 28.
1. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिये (Write answer in one word/sentence): 1×5=5
(i) विटामिन B2 का रासायनिक नाम लिखिये।
Write the chemical name of Vitamin B2.
उत्तर: राइबोफ्लेविन (Riboflavin)
(ii) आयरन(III) हेक्सासायनिडोफेरेट(II) का रासायनिक सूत्र लिखिये।
Write the chemical formula of Iron(III) hexacyanidoferrate(II).
उत्तर: Fe4[Fe(CN)6]3
(iii) द्वितीय कोटि की अभिक्रिया के दर स्थिरांक की इकाई लिखिए।
Write the unit of rate constant for a second order reaction.
उत्तर: L mol-1 s-1
(iv) शून्य प्रतिरोधकता या अनंत चालकता वाले पदार्थ कहलाते हैं –
Substances having zero resistivity or infinite conductivity are called –
उत्तर: अतिचालक (Superconductors)
(v) वैद्युत अपघट्य K2SO4 के पूर्ण वियोजन के लिए ‘i’ का संख्यात्मक मान लिखिये।
Write the numerical value of ‘i’ for complete dissociation of electrolyte K2SO4.
उत्तर: 3
2. सही विकल्प चुनकर लिखिए (Choose the correct option): 1×6=6
(i) विलयन का वह दाब जो कि विलायक के प्रवाह को रोकता है, कहलाता है –
The pressure of the solution that stops the flow of solvent is called –
(a) वाष्प दाब (b) परासरण दाब (c) आंशिक दाब (d) गैस दाब
उत्तर: (b) परासरण दाब (Osmotic pressure)
(ii) 1 मोल Al3+ को Al में अपचयन के लिए कितने आवेश की आवश्यकता होगी?
How much charge is required for the reduction of 1 mol Al3+ to Al?
(a) 1F (b) 2F (c) 4F (d) 3F
उत्तर: (d) 3F
(iii) किसी रासायनिक अभिक्रिया में 10°C ताप वृद्धि से वेग स्थिरांक में लगभग वृद्धि होगी –
In a chemical reaction, with a 10°C rise in temperature, the rate constant will increase approximately –
(a) कोई परिवर्तन नहीं (b) तिगुना (c) दो गुना (d) दस गुना
उत्तर: (c) दो गुना (Double)
(iv) ‘d’ ब्लॉक में कुल तत्वों की संख्या है –
Total number of elements in ‘d’ block is –
(a) 39 (b) 40 (c) 38 (d) 36
उत्तर: (b) 40
(v) सैलिसिलिक अम्ल के ऐसीिलीकरण से प्राप्त होता है –
Obtained by acetylation of salicylic acid –
(a) एस्पिरिन (b) डीडीटी (c) फीनॉल (d) बीएचसी
उत्तर: (a) एस्पिरिन (Aspirin)
(vi) अम्ल क्लोराइड के बेरियम सल्फेट पर अवलंबित पैलेडियम उत्प्रेरक पर हाइड्रोजन से ऐल्डिहाइड प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया का नाम है –
Aldehydes are obtained from acid chloride by hydrogen over palladium catalyst supported on barium sulfate. The name of this reaction is –
(a) स्टीफेन अभिक्रिया (b) कार्बिल एमीन अभिक्रिया (c) हुंसडीकर अभिक्रिया (d) रोजनमुण्ड अपचयन
उत्तर: (d) रोजनमुण्ड अपचयन (Rosenmund reduction)
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये (Fill in the blanks): 1×6=6
(i) विलयन के सभी ……………. गुणधर्म वाष्पदाब के अवनमन से संबंधित है।
All ……………. properties of solution are related to lowering of vapor pressure.
उत्तर: अणुसंख्यक (Colligative)
(ii) ऊष्मीय संयंत्रों की तुलना में जिनकी दक्षता 40% होती है, ईंधन सेल ……………. प्रतिशत दक्षता के साथ विद्युत उत्पादित करते हैं।
Compared to thermal plants which have 40% efficiency, fuel cells produce electricity with ……………. percent efficiency.
उत्तर: 70% (लगभग)
(iii) Zn, Cd और Hg को सामान्यतः ……………. तत्वों में शामिल नहीं किया जाता है।
Zn, Cd and Hg are generally not included in ……………. elements.
उत्तर: संक्रमण (Transition)
(iv) CCl4 में घुली ब्रोमीन को ऐल्कीन में डालने से ब्रोमीन का लाल रंग विलुप्त हो जाता है। यह किसी अणु में ……………. की पहचान करने की एक महत्वपूर्ण विधि है।
The red color of bromine vanishes when bromine dissolved in CCl4 is added to alkene. This is an important method to detect ……………. in a molecule.
उत्तर: असंतृप्तता / द्वि-बंध (Unsaturation)
(v) ऐमीनों में एक असहभाजित इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थित होने के कारण यह ……………. की भाँति व्यवहार करती है।
Due to the presence of an unshared electron pair in amines, it behaves like …………….
उत्तर: लुइस क्षारक (Lewis Base)
(vi) प्रोटीन के जल अपघटन से केवल ……………. ही प्राप्त होते हैं।
Only ……………. are obtained from hydrolysis of proteins.
उत्तर: α-ऐमीनो अम्ल (α-Amino acids)
4. सत्य / असत्य लिखिये (Write True or False): 1×6=6
(i) विलयन की चालकता तनुता के साथ बढ़ती है।
Conductivity of a solution increases with dilution.
उत्तर: असत्य (False) – (विशिष्ट चालकता घटती है)
(ii) जलीय विलयन में द्विसंयोजी आयन जिसका परमाणु क्रमांक 25 है, के चुंबकीय आघूर्ण का मान 5.92 B.M. होगा।
Value of magnetic moment of a divalent ion in aqueous solution having atomic number 25, will be 5.92 B.M.
उत्तर: सत्य (True)
(iii) हाइड्रोकार्बनों के ब्रोमो, आयोडो तथा पॉलीक्लोरो व्युत्पन्न जल की तुलना में भारी होते हैं।
Bromo, iodo and polychloro derivatives of hydrocarbons are heavier than water.
उत्तर: सत्य (True)
(iv) ऐल्कीनों में इलेक्ट्रॉनस्नेही जैसी योगात्मक अभिक्रियायें देखी जाती हैं, उसके विपरीत ऐल्डिहाइड व कीटोन नाभिकस्नेही योगात्मक अभिक्रियायें प्रदर्शित करते हैं।
Electrophilic addition reactions are seen in alkenes, whereas aldehydes and ketones show nucleophilic addition reactions.
उत्तर: सत्य (True)
(v) निम्नतर ऐलीफैटिक ऐमीन जल में विलेय होती है, जबकि उच्चतर ऐमीन जल में आवश्यक रूप से अविलेय होती हैं।
Lower aliphatic amines are soluble in water, while higher amines are essentially insoluble in water.
उत्तर: सत्य (True)
(vi) घरेलू उपयोग में आने वाली सामान्य शर्करा को ग्लूकोस कहते हैं।
Common sugar used in domestic use is called glucose.
उत्तर: असत्य (False) – (सुक्रोज कहते हैं)
5. सही जोड़ी मिलाइए (Match the correct pair): 1×5=5
स्तंभ ‘अ’ (Column A) स्तंभ ‘ब’ (Column B)
(i) ग्लाइकोजन
(Glycogen)
(a) पिक्रिक अम्ल (Picric acid)
(ii) सोडियम बेंजोएट
(Sodium benzoate)
(b) द्वितीयक संयोजकता 6 (Secondary valency 6)
(iii) 2,4,6 ट्राईनाइट्रोफिनॉल
(2,4,6 Trinitrophenol)
(c) खाद्य परिरक्षक (Food preservative)
(iv) K4[Fe(CN)6] (d) अर्द्धकोटि (Half order)
(v) वेग = K[A]3/2[B]-1
(Rate = K[A]3/2[B]-1)
(e) जन्तु स्टार्च (Animal starch)
(i) ग्लाइकोजन → (e) जन्तु स्टार्च (Animal starch)
(ii) सोडियम बेंजोएट → (c) खाद्य परिरक्षक (Food preservative)
(iii) 2,4,6 ट्राईनाइट्रोफिनॉल → (a) पिक्रिक अम्ल (Picric acid)
(iv) K4[Fe(CN)6] → (b) द्वितीयक संयोजकता 6 (Secondary valency 6)
(v) वेग = K[A]3/2[B]-1 → (d) अर्द्धकोटि (Half order)

MP Board 12th Chemistry Varshik Paper 2026 All Set Answer

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज दिनांक 18 February 2026 को आपने MP Board 12th Chemistry Varshik Paper 2026 की परीक्षा दी होगी। अब आप सभी छात्र अपने उत्तरों का मिलान करना चाहते होंगे। यहाँ पर mp board 12th chemistry varshik paper 2026 all set answer उपलब्ध है।

आप नीचे दिए गए Set A, Set B, Set C और Set D के उत्तर WhatsApp Channel पर प्राप्त कर सकते हैं। PDF और Complete Solution के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

MP Board 12th Chemistry Varshik Paper 2026 Set A Answer

mp board 12th chemistry varshik paper 2026 set A answer यहाँ उपलब्ध है।

Get Set A Answer on WhatsApp

MP Board 12th Chemistry Varshik Paper 2026 Set B Answer

mp board 12th chemistry varshik paper 2026 set B answer यहाँ से प्राप्त करें।

Get Set B Answer on WhatsApp

MP Board 12th Chemistry Varshik Paper 2026 Set C Answer

mp board 12th chemistry varshik paper 2026 set C answer डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें।

Get Set C Answer on WhatsApp

MP Board 12th Chemistry Varshik Paper 2026 Set D Answer

mp board 12th chemistry varshik paper 2026 set D answer यहाँ से प्राप्त करें।

Get Set D Answer on WhatsApp

All Set PDF & Personal Support

mp board 12th chemistry varshik paper 2026 all set answer pdf download करने के लिए WhatsApp Channel जॉइन करें। आप अपना पेपर भेजकर पर्सनली समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।

Paper Solution Service

📝 अपना पेपर भेजें

अपने प्रश्न या पेपर की फोटो भेजें और हम आपको उसका Answer भेज देंगे।

📸
पेपर / फोटो अपलोड करें
(यहाँ क्लिक करके फोटो या PDF चुनें)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top