mp board 7th hindi varshik pariksha paper 2026 imp मध्य प्रदेश कक्षा 7वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा 2026 पेपर – M. Paper

mp board 7th hindi varshik pariksha paper 2026 imp

वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 – हिन्दी
2026HND0701      2026HND0701      2026HND0701
2026HND0701

राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल

वार्षिक परीक्षा सत्र – 2025-26

विषय – हिन्दी (प्रथम भाषा)

समय- 2
1 2
घण्टे
कक्षा – 7
पूर्णांक-60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
निर्देश – सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्र-1 ‘मेरी भावना’ कविता के रचयिता कौन हैं?
1
(A) मैथिलीशरण गुप्त
(B) जुगल किशोर “युगवीर”
(C) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
(D) जयशंकर प्रसाद
प्र-2 ‘स्वावलम्बन’ का अर्थ है –
1
(A) आत्मनिर्भर होना
(B) सहनशील होना
(C) स्वाध्यायी होना
(D) स्वाभिमानी होना
प्र-3 मृत्यु के बाद गंगा में अपनी अस्थियों का विसर्जन करने के पीछे नेहरू जी की, गंगा के प्रति क्या मान्यता थी?
1
(A) धार्मिक भावना
(B) लगाव
(C) पुराने रीति-रिवाज
(D) मुक्ति की भावना
प्र-4 छोटे जादूगर से लेखक जयशंकर प्रसाद की पहली मुलाकात कहाँ हुई?
1
(A) कार्निवाल के मैदान में
(B) गली के नुक्कड़ पर
(C) बगीचे में
(D) घर के पास
प्र-5 जिसमें दोनों पद प्रधान होते हैं, उसे कहते हैं –
1
(A) तत्पुरुष समास
(B) कर्मधारय समास
(C) द्वन्द्व समास
(D) द्विगु समास
रिक्त स्थान (प्रश्न क्र. 6-10)
निर्देश – नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्र-6 तुलसीदास ने संत को के समान कहा है।
1
प्र-7 योग का चतुर्थ अंग है।
1
प्र-8 छत्रपति शिवाजी ने का मंत्र दिया।
1
प्र-9 लोकमान्य ने कारावास में वर्ष बिताए।
1
प्र-10 किसी कविता को पढ़ते या सुनते समय हमें आनन्द की जो अनुभूति होती है, साहित्य में उसे कहा जाता है।
1
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 11-16)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्र-11 गौरैया की आँखों और परों की तुलना किससे की गई है?
2
प्र-12 मध्यप्रदेश के प्रमुख लोकगीतों के नाम लिखिए।
2
प्र-13 दादी ने अनोखी घड़ी का क्या राज बताया?
2
प्र-14 नाक को किस बात का प्रतीक माना जाता है?
2
प्र-15 समास की परिभाषा लिखिए?
2
प्र-16 ‘आँख’ और ‘सूर्य’ शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
2
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 17-22)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्र-17 यशोदा कृष्ण का किस तरह श्रृंगार कर रही है?
3
प्र-18 अचानक तूफान आने पर भारतीय सैनिक अथाह जल में क्यों कूद पड़े?
3
प्र-19 ‘लेनिन शान्ति पुरस्कार’ प्राप्त करते समय डॉ. रमण ने क्या कहा था?
3
प्र-20 अग्रसेनजी के राज्य में लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था कैसे बनाई गई?
3
प्र-21 यमक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
3
प्र-22 अपने प्रधानाध्यापक को दो दिन की छुट्टी हेतु उचित कारण बताते हुए प्रार्थना-पत्र लिखिए।
3
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23-26)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्र-23 कवि वृन्द ने सज्जन पुरुष के स्वभाव की क्या विशेषता बताई है?
5
प्र-24 सुभाषचन्द्र बोस के अनुसार अपने आपको बन्दी जीवन के अनुकूल बनाने के लिए स्वयं में क्या-क्या परिवर्तन लाने पड़ते हैं?
5
प्र-25 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
5
स्वस्थ शरीर वाला मनुष्य ही इस संसार के सभी प्रकार के सुखों को भोग सकता है तथा सुखमय जीवन बिता सकता है। स्वस्थ शरीर के लिये पौष्टिक भोजन तथा व्यायाम दोनों ही अति आवश्यक हैं। व्यायाम हमेशा शुद्ध वायु, प्रकाश वाले खुले स्थान पर करना चाहिए। व्यायाम से शरीर में शुद्ध रक्त का संचार होता है, भोजन ठीक से पचता है, शरीर पुष्ट बन जाता है तथा मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
  1. गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  2. स्वस्थ शरीर के लिये आवश्यक है?
  3. व्यायाम कहाँ पर करना चाहिए?
प्र-26 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए-
5
  1. कोई एक धार्मिक त्यौहार
  2. मेरा प्रिय खेल
  3. विज्ञान वरदान या अभिशाप
—– प्रश्न पत्र समाप्त —–

तैयारी की जा रही है…

disclaimer इस पोस्ट में जो पेपर है वह है सिर्फ महत्वपूर्ण प्रश्न और मॉडल पेपर के लिए बनाया गया है मतलब कि छात्रों को किस तरह का वार्षिक पेपर और कैसे आएगा उसके उद्देश्य के लिए बनाया गया है इसको रियल ना समझा, किसी के साथ जब रियल पेपर आने पर उसके सॉल्यूशन के साथ इसी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएंगे जिससे कि आप प्रश्न पत्र के सही उत्तर जान सके.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “mp board 7th hindi varshik pariksha paper 2026 imp मध्य प्रदेश कक्षा 7वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा 2026 पेपर – M. Paper”

Leave a Comment