mp board 8th science varshik paper 2026 answer imp. 4

MP Board 8th Science Annual Exam Paper 2026 | 25 February Class 8th Science Varshik Paper 2026 Imp.

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के अंतर्गत 25 February 2026 को विज्ञान (Science) विषय का पेपर आयोजित होने वाला है। बहुत से छात्र अभी से Google पर mp board 8th science annual exam paper 2026, class 8th science varshik paper 2026 और 8th science paper answer 2026 सर्च कर रहे हैं। इस आर्टिकल में आपको इसी पेपर से जुड़ी पूरी जानकारी दी जा रही है।

Class 8th Science Varshik Paper 2026

जिन छात्रों का 25 February को science का पेपर होने वाला है, वे परीक्षा देने के बाद इसी पेज पर आकर प्रश्न पत्र और उसके उत्तर देख सकते हैं। हमारी टीम द्वारा पेपर समाप्त होते ही यहां पर mp board 8th science annual exam paper 2026 question paper और उसका solution अपडेट किया जाएगा।

Science Paper Answer और Solution यहां मिलेगा

परीक्षा खत्म होने के बाद बहुत से छात्र अपने उत्तर का मिलान करना चाहते हैं। इसीलिए इस पोस्ट में आपको class 8th science annual exam paper 2026 answer और 8th science paper solution 2026 उपलब्ध कराया जाएगा। जैसे ही पेपर समाप्त होगा, यहां पर सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर जोड़ दिए जाएंगे।

PDF और Question Paper Download

अगर आप class 8 science paper pdf 2026 mp board या mp board 8th science paper solution डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उसकी जानकारी भी इसी पोस्ट में अपडेट की जाएगी। इसलिए आप इस पेज को सेव करके रख सकते हैं।

WhatsApp पर सबसे पहले पाएं Science Paper और Answer

अगर आप चाहते हैं कि आपको mp board 8th science varshik paper 2026 answer सबसे पहले मिल जाए, तो हमारे WhatsApp चैनल को जॉइन कर सकते हैं। यहां पर पेपर खत्म होते ही solution शेयर किया जाता है।

WhatsApp चैनल जॉइन करें

Students Google पर यह भी सर्च कर रहे हैं

mp board 8th science annual exam paper 2026
class 8th science varshik paper 2026
8th science paper answer 2026
class 8 science paper pdf 2026 mp board
mp board class 8 science paper solution
8th class science वार्षिक पेपर 2026

छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

हमारी वेबसाइट पर एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए real exam paper का solution text के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। परीक्षा समाप्त होने के बाद आप यहां आकर प्रश्न पत्र और उसके उत्तर देख सकते हैं। अगर आपके पास पेपर की फोटो है तो आप हमें भेज सकते हैं, जिससे बाकी छात्रों को भी सही जानकारी मिल सके।

Disclaimer

इस पेज पर दी गई जानकारी छात्रों की सहायता के लिए है। यहां दिए गए प्रश्न और उत्तर परीक्षा समाप्त होने के बाद अपडेट किए जाएंगे। छात्र इन प्रश्नों को अपनी तैयारी के लिए देखें। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए अपने विद्यालय या आधिकारिक स्रोत को जरूर देखें।

MP Board Science Paper Solution – Class 8

राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल

वार्षिक परीक्षा सत्र – 2025-26

विषय – विज्ञान

समय- 2 ½ घण्टे
कक्षा – 8
पूर्णांक-60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
निर्देश – सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-1 निम्नलिखित में से कौन सा संक्रामक रोग नहीं है?
1
(A) एड्स
(B) पेट दर्द
(C) पोलियो
(D) हैजा
उत्तर: (B) पेट दर्द
प्रश्न-2 जब मैग्नीशियम की पट्टी हवा में जलती है, तो वह क्या उत्पन्न करती है?
1
(A) मैग्नीशियम ऑक्साइड, जल और प्रकाश
(B) मैग्नीशियम ऑक्साइड और ऊष्मा
(C) मैग्नीशियम ऑक्साइड, ऊष्मा और प्रकाश
(D) मैग्नीशियम ऑक्साइड, पानी और गर्मी
उत्तर: (C) मैग्नीशियम ऑक्साइड, ऊष्मा और प्रकाश
प्रश्न-3 हवा में अधिक मात्रा में मौजूद कौन सी गैस वैश्विक तापमान में वृद्धि का कारण बनती है?
1
(A) सल्फर डाइऑक्साइड
(B) कार्बन डाइऑक्साइड
(C) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(D) मैग्नीशियम ऑक्साइड
उत्तर: (B) कार्बन डाइऑक्साइड
प्रश्न-4 निम्नलिखित में से कौन सा अलैंगिक प्रजनन का उदाहरण है?
1
(A) पुनर्जनन
(B) निषेचन
(C) प्रत्यारोपण
(D) मुकुलन (उभरना)
उत्तर: (A) पुनर्जनन (Regeneration) या (D) मुकुलन
प्रश्न-5 निम्नलिखित में से कौन सा संपर्क बल का उदाहरण है?
1
(A) इलेक्ट्रोस्टैटिक बल
(B) गुरुत्वाकर्षण बल
(C) चुंबकीय बल
(D) मांसपेशीय बल
उत्तर: (D) मांसपेशीय बल
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश – नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-6 तपेदिक किस सूक्ष्मजीव ____________ के कारण होता है।
1
उत्तर: जीवाणु (Bacteria)
प्रश्न-7 किसी विशेष क्षेत्र में पाई जाने वाली प्रजाति को ____________ कहते हैं।
1
उत्तर: विशेषक्षेत्री प्रजाति (Endemic Species)
प्रश्न-8 बाइनरी विखंडन प्रजनन का एक उदाहरण ____________ है।
1
उत्तर: अमीबा (Amoeba)
प्रश्न-9 वायुमंडलीय दाब ____________ द्वारा लगाया जाता है।
1
उत्तर: वायु (हवा)
प्रश्न-10 प्रति सेकंड कंपनों की संख्या को ____________ कहा जाता है।
1
उत्तर: आवृत्ति (Frequency)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-11 सरकार ने वन्यजीव संरक्षण के लिए किन क्षेत्रों को नामित किया है?
2
उत्तर: राष्ट्रीय उद्यान (National Parks), वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries), और जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserves)।
प्रश्न-12 अंडे देने वाले जीवों के नाम लिखिए?
2
उत्तर: ऐसे जीवों को अंडप्रजक (Oviparous) जंतु कहते हैं। उदाहरण: मुर्गी, मेंढक, छिपकली, पक्षी आदि।
प्रश्न-13 घर्षण बल क्यों आवश्यक है? दो कारण लिखिए।
2
उत्तर: 1. घर्षण के कारण ही हम जमीन पर चल पाते हैं। 2. घर्षण के कारण ही वाहनों में ब्रेक लगाकर उन्हें रोका जा सकता है।
प्रश्न-14 आवृत्ति की इकाई क्या है?
2
उत्तर: हर्ट्ज़ (Hertz / Hz).
प्रश्न-15 मनुष्य किस आवृत्ति सीमा तक की ध्वनि सुन सकता है?
2
उत्तर: मनुष्य 20 Hz से 20,000 Hz तक की आवृत्ति वाली ध्वनि सुन सकता है (इसे श्रव्य ध्वनि कहते हैं)।
प्रश्न-16 इलेक्ट्रिक बल्बों के स्थान पर एलईडी बल्बों का उपयोग क्यों किया जाता है?
2
उत्तर: क्योंकि एलईडी (LED) बल्ब पारंपरिक इलेक्ट्रिक बल्बों की तुलना में बहुत कम बिजली की खपत करते हैं और अधिक समय तक चलते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-17 चीनी का उपयोग करके किन खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक संरक्षित किया जा सकता है?
3
उत्तर: चीनी का उपयोग करके जैम, जेली, और स्क्वैश जैसे खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक संरक्षित किया जा सकता है। चीनी नमी को कम करती है जिससे जीवाणुओं की वृद्धि रुक जाती है।
प्रश्न-18 लकड़ी की तुलना में एलपीजी एक बेहतर घरेलू ईंधन क्यों है?
3
उत्तर: एलपीजी (LPG) एक बेहतर ईंधन है क्योंकि इसका उष्मीय मान लकड़ी से अधिक होता है, यह जलने पर धुआं और प्रदूषण उत्पन्न नहीं करती, और इसे स्टोर करना तथा उपयोग करना लकड़ी की तुलना में अधिक सुरक्षित और आसान है।
प्रश्न-19 वैश्विक तापमान वृद्धि के मुख्य कारण लिखिए।
3
उत्तर: 1. अंधाधुंध वनों की कटाई (Deforestation)। 2. वाहनों और कारखानों में जीवाश्म ईंधनों का जलना। 3. वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों (जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन) की मात्रा में लगातार वृद्धि।
प्रश्न-20 गैर-संपर्क बल क्या हैं? उदाहरणों सहित समझाइए।
3
उत्तर: वह बल जो किसी वस्तु पर बिना भौतिक संपर्क (बिना छुए) के लगाया जाता है, गैर-संपर्क बल कहलाता है। उदाहरण: चुंबक द्वारा लोहे की कीलों को खींचना (चुंबकीय बल) और पृथ्वी द्वारा वस्तुओं को अपनी ओर खींचना (गुरुत्वाकर्षण बल)।
प्रश्न-21 कारण बताइए –
3
1. लोग सर्दियों में अक्सर अपने हाथों को क्यों रगड़ते हैं?
2. स्लाइडिंग घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है?
उत्तर:
1. हाथों को रगड़ने से घर्षण बल उत्पन्न होता है, जो ऊष्मा (गर्मी) में बदल जाता है, जिससे सर्दियों में हाथ गर्म हो जाते हैं।
2. स्लाइडिंग (सर्पी) घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है क्योंकि जब कोई वस्तु गतिमान होती है, तो उसकी सतह के संपर्क बिंदुओं को फर्श के संपर्क बिंदुओं में धंसने (लॉक होने) के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है।
प्रश्न-22 विद्युत लेपन में प्रयुक्त एक साधारण विद्युत परिपथ का एक साफ-सुथरा और लेबलयुक्त आरेख बनाइए।
3
उत्तर: (छात्रों को यहाँ चित्र बनाना है। इसमें एक बीकर में कॉपर सल्फेट का विलयन (इलेक्ट्रोलाइट), तांबे की प्लेट को बैटरी के धन टर्मिनल (एनोड) से और जिस वस्तु पर लेपन करना है उसे ऋण टर्मिनल (कैथोड) से जुड़ा हुआ दिखाना है।)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-23 उर्वरक क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए।
5
उत्तर: उर्वरक वे मानव निर्मित रासायनिक पदार्थ हैं जिनका उपयोग मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने और पौधों को विशेष पोषक तत्व (जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम) प्रदान करने के लिए किया जाता है। इनका उत्पादन कारखानों में होता है।
उदाहरण: यूरिया (Urea), अमोनियम सल्फेट, सुपर फॉस्फेट और पोटाश।
प्रश्न-24 पाँच अंतःस्रावी ग्रंथियों के नाम लिखिए और प्रत्येक द्वारा स्रावित एक हार्मोन का नाम लिखिए।
5
उत्तर:
1. पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) – वृद्धि हार्मोन (Growth Hormone)
2. थायरॉइड ग्रंथि (Thyroid Gland) – थायरॉक्सिन हार्मोन (Thyroxine)
3. अग्न्याशय (Pancreas) – इंसुलिन (Insulin)
4. एड्रिनल ग्रंथि (Adrenal Gland) – एड्रिनलिन (Adrenalin)
5. वृषण (Testes – पुरुषों में) – टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) या अंडाशय (Ovary – महिलाओं में) – एस्ट्रोजन (Estrogen)।
प्रश्न-25 यदि किसी क्षेत्र में बार-बार भूकंप आते हैं, तो वहां निर्माण कार्य में क्या बदलाव किए जाने चाहिए?
5
उत्तर: भूकंप संभावित क्षेत्रों में निम्नलिखित बदलाव करने चाहिए:
1. इमारतों का डिज़ाइन ऐसा हो कि वे बड़े झटकों को सह सकें (भूकंप रोधी निर्माण)।
2. निर्माण में भारी कंक्रीट और ईंटों के बजाय हल्की सामग्री जैसे लकड़ी या मिट्टी का उपयोग अधिक करना चाहिए।
3. छतों को जितना हो सके हल्का रखा जाना चाहिए।
4. अलमारियों और भारी वस्तुओं को दीवारों से मजबूती से कस कर बांधना चाहिए ताकि वे गिरे नहीं।
5. आग लगने के खतरे से बचने के लिए सभी इमारतों में अग्निशमन (आग बुझाने के) उपकरण होने चाहिए।
प्रश्न-26 मानव नेत्र का एक साफ-सुथरा नामांकित चित्र बनाईए और इसके किसी एक भाग का कार्य लिखिए।
5
उत्तर: (छात्रों को कॉर्निया, आइरिस, पुतली, लेंस और रेटिना को दर्शाते हुए मानव नेत्र का चित्र बनाना है।)

रेटिना (Retina) का कार्य: रेटिना आंख के पीछे एक पर्दे की तरह कार्य करता है। जब प्रकाश लेंस से गुजरता है, तो वस्तु का उल्टा और वास्तविक प्रतिबिंब रेटिना पर ही बनता है। रेटिना इन संकेतों को तंत्रिकाओं के माध्यम से मस्तिष्क तक भेजता है, जिससे हम देख पाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top