MP Board 9th Hindi Ardhvarshik Paper 2024 PDF : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 9वीं का हिंदी अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं 2024 का पेपर 9 दिसंबर को लिया जाएगा जिसका टाइम टेबल को जारी किया जा चुका है। कक्षा 9 वी का पहला पेपर हिंदी विषय का होने वाला है, यदि इंटरनेट पर सर्च हिंदी अर्धवार्षिक पेपर की जानकारी के लिए कर है तो इस आर्टिकल के माध्यम में बताते है कि MP Board 9th Hindi Ardhvarshik Paper pdf 2024 इस लिए लेख को अंत तक पढ़े।

इस बार की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल यदि आप ने डाउनलोड नहीं किया है तो नीचे दी गई लिंक के माध्यम से डाउनलोड का सकते है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से बताते है MP Board Class 9th Hindi Half Yearly Paper 2024.
MP board class 9th hindi half yearly paper 2024
एमपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी करने के बाद इन पेपर में नकल किसी भी प्रकार की नहीं होंगी। अर्धवार्षिक परीक्षा में नवंबर 2024 तक का सिलेबस से प्रश्नों को पूछा जाएगा अभी तक आपकी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए इस आर्टिकल में नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को अच्छे से तैयार कर लीजिए इन प्रश्नों से आप अच्छे अंकों से पास हो सकते हैं इस लेख में एमपी बोर्ड कक्षा नवमी हिंदी विषय का अर्धवार्षिक पेपर के लिए सभी प्रश्न को एक प्रॉपर तरीके से रिसर्च करने के बाद इस लेख को लिखा गया है, यहां पर बताए गए सभी प्रश्न अर्धवार्षिक पेपर में पूछे जा सकते है।
MP Board 9th Hindi Ardhvarshik Paper 2024 PDF mp board
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कर उत्तर लिखिए (1×6=6)
i. वीरगाथा काल के श्रेष्ठ महाकाव्य का नाम है:
(अ) पद्मावत (ब) पृथ्वीराज रासो. (स) साकेत (द) रामचरितमानस
ii. ‘कैदी और कोकिला’ रचना है:
(अ) रामधारी सिंह दिनकर (ब) जयशंकर प्रसाद (स) महादेवी वर्मा (द) माखनलाल चतुर्वेदी.
iii. काव्य के भेद माने गए हैं:
(अ) दो. (ब) तीन (स) चार (द) छः
iv. झूरी के साले का नाम था:
(अ) मोती (ब) सुरेश (स) गया. (द) हीरा
v. विचार-विनिमय के माध्यम को कहते हैं:
(अ) भाषा. (ब) शब्द (स) क्रिया (द) वाक्य
vi. फणीश्वरनाथ रेणु के प्रसिद्ध आँचलिक उपन्यास का नाम है:
(अ) देहाती दुनिया (ब) गोदान (स) मैला आँचल. (द) साकेत
प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए। (1×6=6)
i. कबीर एक समाज सुधारक थे।
ii. संचारी भावों की संख्या पैंतीस है।
iii. मंगोलों का मुँह लाल होता है।
iv. कहानी गद्य की गौण विधा में आती है।
v. ‘भूपति’ में ‘ति’ उपसर्ग है।
vi. लेखिका मृदुला गर्ग की तीसरी बहन का नाम चित्रा था।
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए (1×6=6)
i. गाँव में शहरी मेहमान (दामाद) की तरह सज-धज कर कौन आया?
ii. प्रबंध काव्य के भेदों के नाम लिखिए।
iii. ‘इस जल प्रलय में’ पाठ में बाढ़ के पानी को क्या कहा गया है?
iv. रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं?
v. लेखिका मृदुला गर्ग की परदादी ने मंदिर में जाकर क्या मन्नत माँगी थी?
vi. यामाचरण दुबे ने किस विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी?
- पद्य साहित्य के इतिहास को कितने कालों में बाँटा गया है? क्रम से कालों के नाम लिखिए।
- नई कविता के कोई दो कवियों के नाम एवं उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।
- सुमित्रानन्दन पन्त अथवा माखनलाल चतुर्वेदी के भाव सौंदर्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए ।
- कवि पन्त ने गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ क्यों कहा है? लिखिए।
- कवयित्री ललद्यद का ‘घर जाने की चाह’ से क्या तात्पर्य हैं ?
- किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों ?
- लता ने बादल रूपी मेहमान को किस तरह देखा और क्यों ?
- सवैया छंद की परिभाषा लिखिए ।
- पं. जगन्नाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा लिखिए।
- महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए ।
- उपमा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ।
- गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए।
- व्यंग्य विधा का सामान्य परिचय लिखिए ।
- मुंशी प्रेमचन्द अथवा महादेवी वर्मा की कोई दो रचनाएँ लिखते हुए साहित्य में उनका स्थान लिखिए।
- ‘किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी? दो बैलों की कथा पाठ के आधार पर लिखिए।
- लेखक राहुल सांकृत्यायन ने डाकुओं से बचने के लिए कौन-सा साधन अपनाया ?
- सालिम अली पक्षी प्रेमी कैसे बने ? लिखिए।
- लेखिका महादेवी वर्मा ने ‘मेरे बचपन के दिन’ पाठ में अपनी माँ की किन विशेषताओं के बारे में बताया है? लिखिए।
- निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्यों में प्रयोग कीजिए i. फूला न समाना ii. ईद का चाँद होना
- संधि की परिभाषा एवं प्रकार के नाम लिखिए।
- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर नाव पर क्या-क्या सामग्री होना आवश्यक है ?
- अपने प्राचार्य को स्थानान्तरण प्रमाण पत्र प्राप्त हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
- प्रातः कालीन सैर के लाभ बताते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए ।
एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2024 : डाउनलोड कैसे करें
- सबसे पहले kisanresult.in वेबसाइट पर जाए, जहां पर दिए गए व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।
- इसके बाद वॉट्सएप और टेलीग्राम चैनल पर एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर होने पर उनका सॉल्यूशन सहित प्राप्त कर सकते है।
- अर्धवार्षिक पेपर में सभी विषय से नवंबर 2024 तक के सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- एमपी बोर्ड के टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें जिससे अर्धवार्षिक पेपर की पीडीएफ सॉल्यूशन के साथ आपको मिले।
- इसी तरह से सभी पेपर पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए Comment करें।
Class 9th Hindi Half Yearly Paper 2024 PDF Solution यहां से उत्तर प्राप्त करें
ध्यान दे - इस लेख में दिए गए प्रश्न सिर्फ एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा हिंदी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न है इस पेपर सभी छात्र रियल पेपर न समझे यह केवल इंपोर्टेंट प्रश्न है जो Half Yearly पेपर में पूछे जा सकते है। एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा से जुड़े कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप हमसे पूछ सकते हैं नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर.