एमपी बोर्ड कक्षा 9 का जो आज पेपर हुआ है 10 नवंबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे, आप सभी छात्र अपना पेपर देखकर आ चुके हैं। अब आप सभी अपने इस पेपर का सही समाधान (Answer Key) जानना चाहते हैं, ताकि आप देख सकें कि आपके कितने उत्तर सही हुए। साथ ही, आप अगला पेपर और भी बेहतर तरीके से तैयार करना चाहते हैं, ताकि अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण (Important) है, क्योंकि इसमें मैं आपको आज के गणित (Mathematics) पेपर का पूरा समाधान बताने वाला हूँ। साथ ही, मैं आपको अगले पेपर की तैयारी से जुड़ी कुछ खास जानकारी भी दूँगा, जिससे आप अपने अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उच्च अंक (High Marks) हासिल कर सकें।
सबसे पहले, नीचे आपको आज हुए गणित प्रश्नपत्र (Math Paper) का पूरा समाधान दिया गया है। आप अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने कितने प्रश्न सही किए हैं।
अगर आप पिछले दिनों के पेपरों (जैसे हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान) के उत्तर भी मिलाना चाहते हैं, तो उनके Answer Key वाले पोस्ट नीचे दिए गए हैं।
Class 9th Half Yearly Exam 2025–26
Subject – MATHEMATICS (गणित)
Answer Key (उत्तर कुंजी)
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
(i) प्रत्येक परिमेय संख्या है – वास्तविक संख्या (द)
(ii) बहुपद 2x² – x + 1 में x² का गुणांक है – 2 (ब)
(iii) रैखिक समीकरण y = 3x + 5 का – अपरिमित अनेक हल (स)
(iv) समीकरण x – 2y = 4 का एक हल है – (4, 0) (स)
(v) किसी चतुर्भुज के चारों अंतः कोणों का योग होता है – 360° (अ)
(vi) कोण 3 : 5 : 9 : 13 के अनुपात में हैं, सबसे छोटा कोण – 36° (ब)
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(i) दो चरों वाले प्रत्येक रैखिक समीकरण का आलेख एक सीधी रेखा होता है।
(ii) यदि दो वृत्त बराबर हैं, तो उनकी त्रिज्याएँ बराबर होती हैं।
(iii) यदि दो रेखाएँ परस्पर प्रतिच्छेद करें, तो शीर्षाभिमुख कोण समान होते हैं।
(iv) किसी त्रिभुज में समान भुजाओं के सम्मुख कोण समान होते हैं।
(v) (x + y)(x – y) = x² – y²
(vi) यदि a + b + c = 0 है, तो a³ + b³ + c³ = 3abc
प्रश्न 3. सत्य / असत्य लिखिए
(i) एक त्रिभुज के तीनों अंतः कोणों का योग 180° होता है — सत्य
(ii) प्रत्येक पूर्णांक एक पूर्ण संख्या होती है — असत्य
(iii) √2 एक अपरिमेय संख्या है — सत्य
(iv) एक बिंदु से होकर केवल एक ही रेखा खींची जा सकती है — असत्य
(v) दो चरों वाले रैखिक समीकरण का मानक रूप ax + by + c = 0 होता है — सत्य
(vi) दो चरों वाले रैखिक समीकरण का केवल एक ही हल होता है — असत्य
प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए
(i) बिंदु (2, 3) — प्रथम चतुर्थांश में स्थित
(ii) बिंदु (-4, 5) — द्वितीय चतुर्थांश में स्थित
(iii) बिंदु (6, 0) — x-अक्ष पर
(iv) बिंदु (-2, -1) — तृतीय चतुर्थांश में स्थित
(v) बिंदु (7, 0) — x-अक्ष पर
(vi) बिंदु (2, -5) — चतुर्थ चतुर्थांश में स्थित
प्रश्न 5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए
(i) (5°)¹⁰⁰ का मान — 1
(ii) 3x⁵ घात वाले द्विपद का उदाहरण — x⁵ + 1
(iii) 70° कोण का सम्पूरक कोण — 110°
(iv) समकोण की माप — 90°
(v) सर्वांगसमता की परिभाषा — दो आकृतियाँ समान रूप व समान आकार की हों तो वे सर्वांगसम कहलाती हैं।
(vi) क्या पतंग एक समांतर चतुर्भुज का उदाहरण है — नहीं