शिक्षा का अधिकार – समग्र शिक्षा अभियान
राज्य शिक्षा केन्द्र
पुस्तक भवन, बी-विंग, अरेरा हिल्स, भोपाल-462 011
क्रमांक: 46/2026/RSK/स्था.वा.मूल्यां./ भोपाल, दिनांक: 05-02-2026
प्रति,
कलेक्टर
समस्त जिले म.प्र.
विषय- स्थानीय वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26 (कक्षा-3, 4, 6 व 7) हेतु समय-सारणी जारी करने विषयक।
संदर्भ- राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र क्र./ राशिके/मूल्यांकन/ सी.सी.ई/2025-26/I/259475 दिनांक 13.05.2025
विषयांतर्गत संदर्भित पत्र के क्रम में लेख है कि प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 3, 4, 6 व 7 के विद्यार्थियों हेतु वार्षिक मूल्यांकन का आयोजन दिनांक 09.03.2026 से 17.03.2026 की अवधि में संलग्न समय-सारणी (परिशिष्ट-1 व 2) अनुसार किया जाएगा।
संलग्न- समय-सारणी (परिशिष्ट-1 व 2)
(संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा अनुमोदित)
(डॉ.अरुण सिंह)
अपर संचालक
राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल
अपर संचालक
राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल
परिशिष्ट-1
कक्षा- 3 व 4 वार्षिक मूल्यांकन समय-सारणी वर्ष 2025-26
समय- दोपहर 10:00 से 12:30 तक (कुल 2:30 घंटे)
कक्षा- 3 व 4 वार्षिक मूल्यांकन समय-सारणी वर्ष 2025-26
समय- दोपहर 10:00 से 12:30 तक (कुल 2:30 घंटे)
| क्र. | दिनांक | दिन | विषय |
|---|---|---|---|
| 1. | 09.03.2026 | सोमवार | प्रथम भाषा- हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी |
| 2. | 10.03.2026 | मंगलवार | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
| 3. | 14.03.2026 | शनिवार | द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/ उर्दू/ मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
| 4. | 16.03.2026 | सोमवार | पर्यावरण अध्ययन |
| 5. | 17.03.2026 | मंगलवार | *अतिरिक्त भाषा- हिन्दी/ उर्दू |
नोट-
- दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान अनुसार निशक्त विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय/ लेखक की सुविधा प्रदान की जाये।
- प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी/ उर्दू/मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी एवं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा।
- *अतिरिक्त भाषा वैकल्पिक है।
- परीक्षा अवधि में स्थानीय/अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी अनुसार संपन्न होगी।
परिशिष्ट-2
कक्षा- 6 व 7 वार्षिक मूल्यांकन समय-सारणी वर्ष 2025-26
समय- प्रातः 10:00 से 12:30 तक (कुल 2:30 घंटे)
कक्षा- 6 व 7 वार्षिक मूल्यांकन समय-सारणी वर्ष 2025-26
समय- प्रातः 10:00 से 12:30 तक (कुल 2:30 घंटे)
| क्र. | दिनांक | दिन | विषय |
|---|---|---|---|
| 1. | 09.03.2026 | सोमवार | प्रथम भाषा- हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी |
| 2. | 10.03.2026 | मंगलवार | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
| 3. | 11.03.2026 | बुधवार | द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/ उर्दू/ मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
| 4. | 12.03.2026 | गुरुवार | विज्ञान |
| 5. | 13.03.2026 | शुक्रवार | तृतीय भाषा- संस्कृत / हिन्दी / उर्दू / मराठी |
| 6. | 14.03.2026 | शनिवार | सामाजिक विज्ञान |
नोट-
- दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान अनुसार निशक्त विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय/ लेखक की सुविधा प्रदान की जाये।
- प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी/ उर्दू/मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी एवं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा।
- प्रथम भाषा के रूप में उर्दू/मराठी का चयन करने पर तृतीय भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा।
- परीक्षा अवधि में स्थानीय/अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी अनुसार संपन्न होगी।