mp-board-12th-hindi-model-paper-2026

केवल अभ्यास हेतु नमूना प्रश्न पत्र
Sample Question Paper for Practice only
हायर सेकेंडरी परीक्षा – 2026
Higher Secondary Examination-2026
विषय – हिन्दी
Subject – Hindi
Total Question
23
Total Printed Pages
5
Time
3 hours
Maximum Marks
80
निर्देश :-
  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
  2. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।
  5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
  6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
  7. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)

i. ‘कविता एक उड़ान है’ कवि ने किसके बहाने कहा है?

(अ) पतंग के(ब) चिड़िया के(स) बच्चों के(द) फूलों के

ii. काव्य में जहाँ उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताया जाता है, वहाँ अलंकार होता है-

(अ) संदेह(ब) विरोधाभास(स) भ्रांतिमान(द) व्यतिरेक

iii. सेवक धर्म में भक्तिन स्पर्धा करती है-

(अ) लक्ष्मण से(ब) अंगद से(स) हनुमान से(द) सुग्रीव से

iv. निम्न लिखित शब्दों में से विज्ञान संबंधी तकनीकी शब्द नहीं है-

(अ) नाभिक(ब) त्वरण(स) पर्यवेक्षक(द) गुरुत्वाकर्षण

v. यशोधर बाबू का तीसरा बेटा स्कॉलरशिप लेकर चला गया था-

(अ) अमरीका(ब) इंग्लैंड(स) जापान(द) रूस

vi. आमतौर पर रेडियो नाटक की अवधि होती है-

(अ) 10-20 मिनिट(ब) 15-30 मिनिट(स) 20-40 मिनिट(द) 40-60 मिनिट
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए – (1×6=6)

i. सबसे तेज बौछारें गयीं……………….. गया। (सावन/भादों)

ii. ओज गुण……………….. में पाया जाता है। (वीर रस / करुण रस)

iii. ऋषि – मुनियों ने……………….. को सबसे ऊँचा स्थान दिया है। (दया / दान)

iv. ‘पेट में चूहे कूद रहे हैं’ वाक्य में……………….. शब्द शक्ति है। (लक्षणा / व्यंजना)

v. राखालदास बनर्जी मुअनजो-दड़ो……………….. में आए। (1922 / 1924)

vi. ……………….. कविता का अनिवार्य तत्त्व है। (छंद / वाक्य)

3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए – (1×6=6)

i. जिद आया बालक आँगन में ठुनक रहा है।

ii. सोरठा एक वर्णिक छन्द है।

iii. शेर के बच्चे का असल नाम चाँद सिंह था।

iv. ‘हँसना-रोना’ पूर्ण पुनरुक्त शब्द युग्म का उदाहरण है।

v. वसंत पाटिल नाम का लड़का शरीर से दुबला-पतला था।

vi. पत्रकारिता जल्दी में लिखा गया साहित्य है।

4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – (1×7=7)
स्तम्भ (अ)
i. ‘कबीर सम्मान’
ii. नये बिम्ब, नये प्रतीक
iii. स्मृति की रेखाएँ
iv. आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाएँ
v. शुभकामनाएँ, आशीर्वाद
vi. मुद्रित माध्यमों की विशेषता
vii. असीक के फूल
स्तम्भ (ब)
(क) प्रयोगवाद
(ख) शमशेरबहादुर सिंह
(ग) अनुभव
(घ) भक्तिन
(च) शब्दों का स्थायित्व
(छ) लक्ष्मी – नारायण
(ज) इच्छावाचक वाक्य
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए – (1×7=7)

i. रघुवीर सहाय किस तार सप्तक के कवि हैं ?

ii. पंडितराज जगन्नाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा लिखिए।

iii. ‘मूकनायक’ जनता’ पत्रिका के संपादक का नाम लिखिए।

iv. हिन्दी गद्य का जनक किसे माना गया है?

v. ‘जूझ’ उपन्यास के हिन्दी अनुवादक क नाम लिखिए।

vi. नाट्यशास्त्र के अनुसार नाटक का शरीर किसे कहा गया?

vii. ‘पानी-पानी होना’ मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए।

(2)

6. रीतिकाल की कोई – दो विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

नई कविता की कोई – दो विशेषताएँ लिखिए।

(2)

7. दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है ?

अथवा

भाषा को सहूलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है?

(2)

8. सांगरूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

मुक्तक काव्य की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

(2)

9. सवैया छंद किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

बिंब विधान किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।

(2)

10. रेखाचित्र एवं संस्मरण में कोई – दो अंतर लिखिए।

अथवा

नाटक एवं एकांकी में कोई – दो अंतर लिखिए।

(2)

11. ‘भक्तिन की कहानी अधूरी है’ लेखिका महादेवी ने ऐसा क्यों कहा है ?

अथवा

लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत क्यों कहा है?

(2)

12. मुहावरे एवं लोकोक्ति में दो प्रमुख अंतर लिखिए।

अथवा

राष्ट्रभाषा एवं राजभाषा में दो प्रमुख अंतर लिखिए।

(2)

13. रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम एवं उदाहरण लिखिए।

अथवा

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए।
i. आपका भवदीय ।
ii. राधा एक फूलों की माला बाजार से लाई ।

(2)

14. मुअनजो-दड़ो की जल संस्कृति की दो विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

‘जूझ’ शीर्षक का औचित्य क्या है? लिखिए।

(2)

15. इंटरनेट की दो प्रमुख सीमाएँ लिखिए।

अथवा

एक अच्छे लेखन की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

16. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ अथवा उमाशंकर जोशी की काव्यगत विशेषताएँ लिखिए – (3)

i. दो रचनाएँ    ii. भावपक्ष    iii. साहित्य में स्थान

17. फणीश्वरनाथ रेणु अथवा धर्मवीर भारती की साहित्यिक विशेषताएँ लिखिए – (3)

i. दो रचनाएँ    ii. भाषा-शैली    iii. साहित्य में स्थान

(3)

18. ‘युवा चरित्र’ विषय पर सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए।

अथवा

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु एक विज्ञापन बनाकर लिखिए।

19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (3)
कई लोग समझते हैं कि अनुशासन और स्वतंत्रता में विरोध है, किन्तु वास्तव में यह भ्रम है। अनुशासन द्वारा स्वतंत्रता नहीं छीनी जाती, बल्कि दूसरों की स्वतंत्रता की रक्षा होती है। सड़क पर चलने के लिये हम स्वतंत्र हैं। हमें बाईं तरफ से चलना चाहिए, किंतु चाहें तो बीच में भी चल सकते हैं। इससे हम अपने प्राण तो संकट में डालते हैं, दूसरों की स्वतंत्रता भी छीनते हैं। विद्यार्थी भारत के भावी-राष्ट्र निर्माता हैं। उन्हें अनुशासन के गुणों का अभ्यास अभी से करना चाहिए जिससे वे भारत के सच्चे सपूत कहला सकें।

प्रश्न- i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
ii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
iii. राष्ट्र-निर्माता का वाक्य में प्रयोग कर लिखिए।

20. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग, काव्य सौंदर्य सहित भावार्थ लिखिए- (4)
मैं और, और जग और कहाँ का नाता,
में बना-बना कितने जग रोज़ मिटाता;
जग जिस पृथ्वी पर जोड़ा करता वैभव,
में प्रति पग से उस पृथ्वी को ठुकराता !
21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या लिखिए- (4)
मैं सोचता हूँ कि पुराने की यह अधिकार-लिप्सा क्यों नहीं समय रहते सावधान हो जाती? जरा और मृत्यु ये दोनों ही जगत के अतिपरिचित और अतिप्रामाणिक सत्य हैं। तुलसीदास ने अफसोस के साथ इनकी सच्चाई पर मुहर लगाई थी- ‘धरा को प्रमान यही तुलसी जो फरा सो झरा, जो बरा सो बुताना !’
(4)

22. उत्तर पुस्तिका की पुनर्गणना हेतु सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को आवेदन पत्र लिखिए।

अथवा

राज्यस्तरीय बालरंग निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मित्र को बधाई पत्र लिखिए।

23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए। (4)
  1. दैनिक जीवन में इंटरनेट का महत्त्व।
  2. समाचार पत्रों की उपयोगिता।
  3. स्वच्छता अभियान।
  4. बिनु पानी सब सून।
  5. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन।
———————–000———————–
MP Board 12th Exam 2026

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment