राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल
वार्षिक परीक्षा सत्र – 2025-26
विषय – विज्ञान
निर्देश – सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्र-1. जब एक ही किस्म के पौधे किसी स्थान पर बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं तो उसे कहते हैं –
प्र-2 आग बुझाने हेतु उपयोग में लाया जाता है –
प्र-3 ‘बाघ परियोजना’ द्वारा संरक्षित प्राणी है –
प्र-4 वे पदार्थ जो अपने में से होकर धारा प्रवाहित होने देते हैं, कहलाते हैं –
प्र-5 कोई वस्तु आवेशित है या नहीं इसकी पहचान के लिए किसका उपयोग किया जाता है –
निर्देश – नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्र-6 जून से सितम्बर माह तक …………………… फसल की बुआई की जाती है।
प्र-7 सूर्य का प्रकाश …………………… प्राकृतिक संसाधन है।
प्र-8 कार्बन का शुद्ध रूप …………………… है।
प्र-9 आसुत जल को विद्युत का चालक बनाने के लिए …………………… का प्रयोग करेंगे।
प्र-10 भूकंप संभावित क्षेत्र को …………………… कहते हैं।
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
प्र-11 धान को वर्षा ऋतु में क्यों उगाते हैं?
प्र-12 कोयले से प्राप्त उत्पादों को छांटिए –
पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, कोक, कोलतार, कोयला गैस
प्र-13 IVF का पूरा नाम लिखिए।
प्र-14 किशोरावस्था में अधिकतर किशोरी के चेहरे पर फुंसियां और मुंहासे क्यों आ जाते हैं?
प्र-15 पेशीय बल किसे कहते हैं?
प्र-16 तड़ित से अपनी सुरक्षा के उपायों को लिखिए?
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्र-17 ईंधन के रूप में एलपीजी और लकड़ी की तुलना कीजिए।
प्र-18 जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र क्यों बनाए गए हैं? कोई एक जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र का नाम लिखिए।
प्र-19 लैंगिक जनन एवं अलैंगिक जनन में क्या अंतर हैं? उदाहरण सहित बताइए।
प्र-20 किशोरावस्था में लड़कों में होने वाले कोई तीन परिवर्तन लिखिए।
प्र-21 बल किसे कहते हैं? बल लगाने से वस्तु की स्थिति में कौन-कौन से परिवर्तन हो सकते हैं? बताइए?
प्र-22 क्या शुद्ध जल विद्युत का चालन करता है? यदि नहीं तो इसे चालक बनाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्र-23 नाइट्रोजन चक्र का नामांकित चित्र बनाइए।
प्र-24 घर्षण हानिकारक है परंतु अनिवार्य क्यों है। उदाहरण देकर समझाइए।
प्र-25 ध्वनि किस प्रकार उत्पन्न होती है? ध्वनि उत्पन्न करने वाले दो वाद्ययंत्रों के नाम लिखकर चित्र बनाइए।
प्र-26 परावर्तन किसे कहते हैं? परावर्तन के नियम चित्र आरेख द्वारा स्पष्ट कीजिए।
disclaimer इस पोस्ट में जो पेपर है वह है सिर्फ महत्वपूर्ण प्रश्न और मॉडल पेपर के लिए बनाया गया है मतलब कि छात्रों को किस तरह का वार्षिक पेपर और कैसे आएगा उसके उद्देश्य के लिए बनाया गया है इसको रियल नाम समझा, किसी के साथ जब रियल पेपर आने पर उसके सॉल्यूशन के साथ इसी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएंगे जिससे कि आप प्रश्न पत्र के सही उत्तर जान सके.
इस पेपर और इससे जुड़े बाकी विषय के Real पेपर से जुड़े सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें जिससे तुरंत नोटिफिकेशन आपको पहुंचेगी और आप सॉल्यूशन जान पाएंगे