class 6th math varshik pariksha paper 2026 viral

राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल

वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26

विषय – गणित


समय- 2 ½ घण्टे
कक्षा – 6
पूर्णांक- 60

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-5)
निर्देश- सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-1 1, 2, 4, 7, 11, 16, …… दिया गया पैटर्न आधारित है-
(A) जोड़ पर
(B) गुणा पर
(C) भाग पर
(D) अंतर
1
प्रश्न-2 इनमें से संख्या 8 और 6 का सार्वगुणज होगा-
(A) 14
(B) 2
(C) 24
(D) 8/6
1
प्रश्न-3 1/7 + 1/7 + 1/7 + 1/7 + 1/7 + 1/7 + 1/7 का मान होगा-
(A) 7/49
(B) 7
(C) 49
(D) 1
1
प्रश्न-4 संख्या रेखा पर 0 के दायीं ओर 5 कदम चलने पर क्या प्राप्त होगा?
(A) 5
(B) 4
(C) -4
(D) -5
1
प्रश्न-5 एक धनात्मक संख्या का योज्य प्रतिलोम होगा-
(A) 0
(B) 1
(C) एक धनात्मक संख्या
(D) एक ऋणात्मक संख्या
1
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश- नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-6 पैटर्न 2A, 3B, 4C, 5D, 6E, 7F का अगला पद ………………………. होगा।
1
प्रश्न-7 किसी पेंसिल का सिरा जितना नुकीला होता है उससे बनने वाला बिंदु उतना ही ………………………. होता है।
1
प्रश्न-8 आयत का क्षेत्रफल = ………………………. × चौड़ाई।
1
प्रश्न-9 2/7 और 3/7 का योगफल ………………………. होगा।
1
प्रश्न-10 एक वृत्त का निर्माण करने के लिए ………………………. नामक उपकरण का प्रयोग किया जाता है।
1
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-11 1, 7, 19, 37 यह कौन-सा संख्या अनुक्रम है? इसका अगला पद क्या होगा?
2
प्रश्न-12 आपकी कक्षा की खिड़कियों में कितने समकोण हैं? क्या अपनी कक्षा में आप और समकोण देख सकते हैं?
2
प्रश्न-13 क्या हम हमेशा चित्र आलेख बना सकते हैं? यदि नहीं, तो क्यों?
2
प्रश्न-14 संख्याओं 343 और 17 में क्या पहली संख्या दूसरी संख्या से विभाजित होती है? अभाज्य गुणनखंडन का प्रयोग कीजिए।
2
प्रश्न-15 0 और 1 के मध्य कितनी भिन्न होती हैं?
2
प्रश्न-16 वृत्त में कितनी सममिति की रेखाएँ होती हैं?
2
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-17 रेखा खण्ड किसे कहते हैं?
3
प्रश्न-18 48 और 180 का HCF ज्ञात कीजिए।
3
प्रश्न-19 एक पानी की टंकी कुल क्षमता की 3/4 भर गई है। यदि टंकी की कुल क्षमता 1200 लीटर है, तो टंकी में कितना पानी है?
3
प्रश्न-20 सममिति कितने प्रकार की होती है? नाम लिखिए।
3
प्रश्न-21 योग ज्ञात कीजिए-
(-11) + (12) + (-13)
3
प्रश्न-22 458 × 327 का गुणा कर बीजांक से उत्तर की जाँच कीजिए।
3
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-23 अंकों 4, 7, 0 और 3 का उपयोग करके 4 अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या बनाइए एवं उनका योग ज्ञात कीजिए।
5
प्रश्न-24 किसी छात्र के विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक निम्नानुसार हैं-
विषय गणित हिंदी विज्ञान अंग्रेजी सामाजिक विज्ञान
अंक 85 75 80 70 90
उपयुक्त पैमाना लेकर एक दण्ड आलेख बनाइए।
5
प्रश्न-25 20 मीटर लंबे और 16 मीटर चौड़े भूखण्ड के अन्दर चारों ओर 4 मीटर चौड़ी क्यारियाँ बनी हैं। भूखण्ड का कुल क्षेत्रफल और क्यारी छोड़कर शेष भूखण्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
5
प्रश्न-26 एक आयत की लम्बाई 7 सेमी और चौड़ाई 5 सेमी है तो आयत का परिमाप और क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
5

👉 Answer – Click Here 👈

📄 रियल पेपर PDF डाउनलोड

असली पेपर और उनके 100% सटीक सॉल्यूशन हमारी वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं। अपलोड होते ही सबसे पहले नोटिफिकेशन हमारे WhatsApp और Telegram चैनल पर दी जाती है, इसलिए इन्हें अभी जॉइन करें।

⚠️ PDF सॉल्यूशन डाउनलोड करने के लिए YouTube चैनल सब्सक्राइब और Instagram फॉलो करके स्क्रीनशॉट भेजना अनिवार्य है। (अन्यथा आप केवल वेबसाइट पर ही पढ़ पाएंगे)।

चरण 1: अपडेट्स के लिए जॉइन करें
चरण 2: PDF के लिए सब्सक्राइब/फॉलो करें
🖼️ सब्सक्राइब/फॉलो का स्क्रीनशॉट अपलोड करें (यहाँ क्लिक करें और मोबाइल गैलरी से फोटो चुनें)

वेरिफिकेशन जारी है…

हमारे सिस्टम द्वारा आपके भेजे गए स्क्रीनशॉट की जाँच की जा रही है। कृपया पेज को रिफ्रेश या बंद न करें, अन्यथा PDF लिंक नहीं मिलेगा।

02:00

वेरिफिकेशन सफल!

आपका स्क्रीनशॉट सफलतापूर्वक वेरिफाई हो गया है। कृपया प्रतीक्षा करें, हम आपको रीडायरेक्ट कर रहे हैं…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment