class 6th science varshik paper 2026 | कक्षा 6वीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2026 imp.
राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल
वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26
विषय-विज्ञान
समय- 2 ½ घण्टे
कक्षा – 6
पूर्णांक- 60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-5)
निर्देश- सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-1 विज्ञान किस पर आधारित है?
(A) तर्क व प्रमाण पर
(B) अन्धविश्वास पर
(C) जादू टोना पर
(D) कल्पना पर
1
प्रश्न-2 यदि चुंबक को बीच से काट दिया जाए तो क्या होगा?
(A) केवल एक ध्रुव बचेगा
(B) दोनों हिस्सों में फिर से दो-दो ध्रुव बनेंगे
(C) चुंबकत्व खत्म हो जाएगा
(D) चुंबक लकड़ी बन जाएगा
1
प्रश्न-3 किसी स्वस्थ मानव शरीर का सामान्य ताप क्या होता है?
(A) 98.6 डिग्री सेल्सियस
(B) 37.0 डिग्री सेल्सियस
(C) 32.0 डिग्री सेल्सियस
(D) 27.0 डिग्री सेल्सियस
1
प्रश्न-4 ओसाई की प्रक्रिया में अवयव किस आधार पर पृथक होते हैं?
(A) रंग
(B) आकार
(C) भार
(D) अक्षांश
1
प्रश्न-5 कोशिकीय श्वसन कहाँ होता है?
(A) माइटोकांड्रिया
(B) नाभिक
(C) राइबोसोम
(D) कोशिका भित्ति
1
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश- नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-6 तारे ………………………. में चमकते हैं।
1
प्रश्न-7 पृथ्वी का भौगोलिक उत्तर ध्रुव वास्तव में चुम्बक का ………………………. ध्रुव है।
1
प्रश्न-8 चमकदार पदार्थ को ………………………. भी कहा जाता है।
1
प्रश्न-9 मानव शरीर का सामान्य तापमान फारेनहाइट स्केल पर ………………………. होता है।
1
प्रश्न-10 जीवाश्म ईंधन के जलाए जाने पर ………………………. और ………………………. गैस उत्पन्न होती है, जो वायु को प्रदूषित करती है।
1
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-11 वृत्तीय गति किसे कहते हैं?
2
प्रश्न-12 किसी जगह की आर्द्रता का अनुमान कैसे लगाते हैं?
2
प्रश्न-13 जल में रहने वाले जंतुओं और पौधों के लिए कौन सी गैस महत्वपूर्ण है?
2
प्रश्न-14 बर्फ से ढके पहाड़ जल-चक्र को संतुलित कैसे रखते हैं?
2
प्रश्न-15 बीज अंकुरण के लिए सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति कब अनिवार्य होती है?
2
प्रश्न-16 किस तारे को ध्रुव तारा कहते हैं?
2
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-17 चुंबकीय तथा अचुंबकीय पदार्थ में विभेद करते हुए दो-दो उदाहरण लिखिए।
3
प्रश्न-18 वस्तुओं की परिधि मापने के लिए लचीले मापने वाले फीते क्यों पसंद किए जाते हैं?
3
प्रश्न-19 अंकीय डॉक्टरी तापमापी का उपयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?
3
प्रश्न-20 शरीर वर्धक भोजन किसे कहते हैं? इसके दो-दो पादप एवं जन्तु स्रोतों के उदाहरण लिखिए।
3
प्रश्न-21 पौधे में प्ररोह की वृद्धि की दिशा किसके अनुसार होती है, और क्यों?
3
प्रश्न-22 ग्रह और उपग्रह में क्या अंतर है?
3
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-23 सेम (बल्लर) को आरोही लता समूह में तथा तरबूज को विसर्पी लता समूह में क्यों रखा गया है? कारण स्पष्ट कीजिए।
5
प्रश्न-24 किसी खाद्य पदार्थ को कागज में लपेटने पर कागज पर तैलीय धब्बा बन जाता है। यह तैलीय धब्बा किसकी उपस्थिति को दर्शाता है? इस धब्बे से होकर आने वाला प्रकाश कैसा दिखाई देगा?
5
प्रश्न-25 तेल से पानी को अलग करने के लिए कौन-सी विधि का प्रयोग किया जाता है और किस प्रकार अलग किया जाता है? समझाइए।
5
प्रश्न-26 जल की विविध अवस्थाओं के नाम लिखिए। प्रत्येक अवस्था में जल के गुणों में क्या-क्या अंतर हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
5
Note – अभी जो ऊपर पेपर दिया गया है यह मॉडल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्न समझ कर पड़े और रियल वार्षिक परीक्षा पेपर का सोल्यूशन के साथ इसी वेबसाइट पर ही अपलोड किया जाता हैं । इसकी अपडेट और नोटिफिकेशन के लिए आप हमारे नीचे दिए गए व्हाट्सएप, टेलीग्राम, पर यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करें जिससे कि आप तुरंत मैसेज प्राप्त हो।