MP Board Class 9th Hindi Trimasik Pariksha Paper 2026: हिंदी विषय का पेपर

नमस्कार दोस्तों! मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा कक्षा 9वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं (Quarterly Exams) 7 सितंबर 2026 से आयोजित की जा रही हैं। कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए हिंदी (Hindi) एक बहुत ही स्कोरिंग और मुख्य विषय है। परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने के लिए त्रैमासिक परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझना बहुत जरूरी है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको MP Board Class 9th Hindi Trimasik Pariksha Paper 2026 का पूरा परीक्षा पैटर्न, अंक विभाजन और 100% सटीक सॉल्यूशन पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।

ओवरव्यू (Overview): MP Board Class 9th Hindi Quarterly Exam 2026

विवरण (Description)जानकारी (Information)
बोर्ड का नाममध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) / DPI
परीक्षा का नामकक्षा 9वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा (Class)9वीं (Class 9th)
विषय (Subject)हिंदी (Hindi)
परीक्षा तिथि (Exam Date)08 सितंबर 2026
परीक्षा का समयप्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
कुल अंक (पूर्णांक)75 अंक
समय अवधि3 घंटे

MP Board कक्षा 9वी हिंदी त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2026 कब है?

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, कक्षा 9वीं का हिंदी विषय का पेपर 08 सितंबर 2026 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को प्रातः 9:30 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक (3 घंटे) चलेगी।

कक्षा 9वी हिंदी त्रैमासिक परीक्षा का पैटर्न और अंक विभाजन (Marks Distribution)

हिंदी का प्रश्न पत्र कुल 75 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा पैटर्न और ब्लूप्रिंट के अनुसार अंकों का विभाजन इस प्रकार है:

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions): प्रश्न पत्र के शुरुआत में कुल 30 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (जैसे— सही विकल्प, रिक्त स्थान, सत्य/असत्य, सही जोड़ी और एक वाक्य में उत्तर) पूछे जाएंगे।
  • ब्रिज कोर्स (Bridge Course): परीक्षा में ब्रिज कोर्स से 27 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्न: ‘क्षितिज’ और ‘कृतिका’ भाग-1 से गद्यांश, पद्यांश, और पाठ के प्रश्न-उत्तर (2 अंक, 3 अंक और 4 अंक वाले प्रश्न) शामिल होंगे।
  • व्याकरण एवं लेखन: हिंदी व्याकरण (जैसे— उपसर्ग, प्रत्यय, समास, अलंकार, रस, पात-परिचय) तथा पत्र लेखन, निबंध लेखन एवं अपठित गद्यांश/पद्यांश पूछे जाएंगे।
👉 इन्हें बाएँ से दाएँ स्क्रॉल करें (Swipe)

कृपया प्रतीक्षा करें…

केंद्र क्रमांक – 661009

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 9वीं

विषय – हिन्दी

समय – 3 घंटा पूर्णांक – 75

निर्देश –

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
  5. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
  6. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
  7. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)

(i) वर के विमल नीर में मोती कौन पिरोने वाली है –

(अ) हवा (ब) उषा (स) निशा (द) दिशा

(ii) भुज किस राज्य में स्थित है –

(अ) महाराष्ट्र (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) गुजरात

(iii) दोनों बैलों को कहाँ बंद कर दिया था –

(अ) जेल में (ब) कांजी हाउस में (स) गौशाला में (द) घर में

(iv) तिब्बत में सबसे खतरे की जगह है –

(अ) डांडे (ब) थोड़ला (स) भोटे (द) तिड़ी

(v) कबीरदास की भाषा है –

(अ) अवधी (ब) राजस्थानी (स) ब्रज (द) सधुक्कड़ी

(vi) प्रेममार्गी शाखा के प्रतिनिधि कवि है –

(अ) कबीर (ब) तुलसीदास (स) जायसी (द) सूरदास

प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)

  1. मेहमान को भोजन में सबसे ज्यादा ……………………. पसंद था। (पापड़ / लड्डू)
  2. दुष्ट व्यक्तियों के साथ-साथ आदर्श ……………………. भी होते हैं। (शिक्षक / प्रणेता)
  3. बैल का स्थान गधे से ……………………. है। (नीचा / ऊँचा)
  4. फोटो में प्रेमचन्द के साथ उनकी ……………………. भी है। (बेटी / पत्नी)
  5. एक भारतीय आत्मा ……………………. को कहा जाता है। (माखनलाल चतुर्वेदी / महादेवी वर्मा)
  6. प्रेमी ढूँढ़त मैं फिरै ……………………. मिले न कोई। (प्रेमी / पति)

प्र.3 सत्य / असत्य लिखिए – (1×6=6)

  1. दूसरों को आतंकित करने वाला स्वयं बहादुर होता है।
  2. सर आइजक न्यूटन ने गति के नियम की खोज की थी।
  3. लड़की की माँ मर चुकी थी।
  4. गाँधी जी के अनुसार हमें अपनी बुनियाद पर कायम रहना चाहिए।
  5. प्रेमचन्द जी का मूल नाम धनपत राय था।
  6. माखनलाल चतुर्वेदी की रचना “साहित्य देवता” है।

प्र.4 सही जोड़ी बनाइये – (1×6=6)

(i) स्वल्पाहार (अ) वैज्ञानिक
(ii) साइंटिस्ट (ब) राहुल सांकृत्यायन
(iii) ल्हासा की ओर (स) हँसते हैं रोते हैं
(iv) हरिशंकर परसाई (द) सुमित्रानंदन पंत
(v) ग्राम श्री (इ) बाल पत्रिका पराग
(vi) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (ई) जलपान

प्र.5 एक वाक्य में उत्तर दीजिए – (1×6=6)

  1. युक्ति भिड़ाना का क्या अर्थ है?
  2. अब्राहम लिंकन ने पत्र किसको लिखा था?
  3. पराकाष्ठा शब्द का क्या अर्थ है?
  4. श्यामाचरण दुबे ने किस विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की?
  5. रसखान किसके अनन्य भक्त हैं?
  6. ज्ञान की तुलना किससे की गई है?

प्र.6 मिज़बान लोककथा के आधार पर लिखिए की मेहमान कैसे थे? और उन्हें भोजन में ज़्यादा क्या पसंद था? (2)

अथवा

‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन दौड़ का उद्देश्य लिखिए।

प्र.7 विशेषण किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखते हुए समझाइए। (2)

अथवा

विशेष्य किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखते हुए समझाइए।

प्र.8 अंतरिक्ष यात्री कौन होते हैं? और उनकी उम्र क्या होनी चाहिए? (2)

अथवा

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के बचपन के मित्रों के नाम लिखिए।

प्र.9 विराम चिन्ह किसे कहते हैं? (2)

अथवा

कारक किसे कहते हैं? कारक के कितने भेद होते हैं?

प्र.10 तत्सम शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

देशज शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

प्र.11 विलोम शब्द किसे कहते हैं? सदुपयोग एवं विश्वास शब्द के विलोम लिखिए। (2)

अथवा

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? सूर्य एवं भूमि शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए।

प्र.12 संधि की परिभाषा एवं प्रकार लिखिए। (2)

अथवा

समास की परिभाषा एवं प्रकार लिखिए।

प्र.13 निपात शब्द क्या हैं? उदाहरण लिखिए। (2)

अथवा

मुहावरे एवं लोकोक्तियों में दो अंतर लिखिए।

प्र.14 कवयित्री का घर जाने की चाह से क्या तात्पर्य है? (2)

अथवा

हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?

प्र.15 कांजी हाउस में कैद पशुओं की हाजरी क्यों ली जाती थी? (2)

अथवा

छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?

प्र.16 रस किसे कहते हैं? रस के अंगों के नाम लिखिए। (2)

अथवा

छंद किसे कहते हैं? छंद के प्रकारों के नाम लिखिए।

प्र.17 अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

यमक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

प्र.18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए –
ऊँचे कुल का जनमिया जे, करनी ऊँच न होई।
सुबरन कलस सुरा भरा, साधू निंदा सोई॥ (3)

अथवा

मानसरवर सुभर जल, हंसा केली कराहिं।
मुक्ताफल मुक्ता चुगै, अब उड़ि अनत न जाहिं॥

प्र.19 निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ प्रसंग तथा विशेष सहित व्याख्या लिखिए –
विलासिता की सामग्रियों से बाजार भरा पड़ा है, जो आप को लुभाने की जी तोड़ कोशिश में निरंतर लगी रहती हैं। दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं को ही लीजिए। टूथपेस्ट चाहिए ? यह दांतों को मोती जैसा चमकीला बनाता है, यह मुंह की दुर्गंध हटाता है। यह मसूड़ों को मजबूत करता है और यह पूर्ण सुरक्षा देता है। (3)

अथवा

दोनों बैलों का ऐसा अपमान कभी न हुआ था। झूरी उन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। उसकी टिटकार पर दोनों उड़ने लगते थे। यहाँ मार पड़ी। आहत सम्मान की व्यथा तो थी ही, उस पर मिला सूखा भूसा। नाँद की तरफ आँखें न उठाई।

प्र.20 ‘जीवन में जल का महत्त्व’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3)

अथवा

त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में शिक्षक और विद्यार्थी के मध्य संवाद (बातचीत) लिखिए।

प्र.21 निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती。
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है।
बढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है।
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती।
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।’ (4)

प्रश्न:-
(क) चींटी की मेहनत बेकार क्यों नहीं होती?
(ख) ‘कोशिश’ का पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(ग) काव्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।

अथवा

यह धरती लाखों वर्ष पुरानी है। बहुत दिनों तक इसमें कोई आदमी न था। एक समय ऐसा था कि इस धरती पर कोई प्राणवान वस्तु न थी। आज यह दुनिया हर तरह के आदमियों और जानवरों से भरी है। एक समय ऐसा था जब धरती बहुत गर्म थी, इसलिए कोई जानदार चीज इस पर नहीं रह सकती थी। यह सब बातें हमें किताबों से मिली है। इसलिए हमे पुस्तकों / किताबों को मित्र बनाना चाहिए, ताकि हम अतीत की जानकारी के साथ भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकें।

प्रश्न:-
(क) ‘मार्ग’ और ‘धरती’ शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए।
(ख) यह धरती कितने वर्ष पुरानी है?
(ग) हमें पुस्तकों/किताबों को मित्र क्यों बनाना चाहिए।

प्र.22 अपने विद्यालय के प्राचार्य को स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)

अथवा

अपने मित्र को जन्मदिन पर बधाई पत्र लिखिए।

प्र.23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रुपरेखा सहित सारगर्भित निबन्ध लिखिए- (4)

  1. पर्यावरण प्रदूषण : कारण एवं निदान
  2. जीवन में खेलों का महत्त्व
  3. मोबाइल फोन के लाभ एवं हानि
  4. स्वच्छ भारत अभियान
केंद्र क्रमांक – 661009

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 (हल सहित)

कक्षा – 9वीं

विषय – हिन्दी

समय – 3 घंटा पूर्णांक – 75

निर्देश –

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
  5. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
  6. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
  7. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)

(i) वर के विमल नीर में मोती कौन पिरोने वाली है –

(अ) हवा (ब) उषा ✓ (स) निशा (द) दिशा

उत्तर: (ब) उषा

(ii) भुज किस राज्य में स्थित है –

(अ) महाराष्ट्र (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) गुजरात ✓

उत्तर: (द) गुजरात

(iii) दोनों बैलों को कहाँ बंद कर दिया था –

(अ) जेल में (ब) कांजी हाउस में ✓ (स) गौशाला में (द) घर में

उत्तर: (ब) कांजी हाउस में

(iv) तिब्बत में सबसे खतरे की जगह है –

(अ) डांडे ✓ (ब) थोड़ला (स) भोटे (द) तिड़ी

उत्तर: (अ) डांडे

(v) कबीरदास की भाषा है –

(अ) अवधी (ब) राजस्थानी (स) ब्रज (द) सधुक्कड़ी ✓

उत्तर: (द) सधुक्कड़ी

(vi) प्रेममार्गी शाखा के प्रतिनिधि कवि है –

(अ) कबीर (ब) तुलसीदास (स) जायसी ✓ (द) सूरदास

उत्तर: (स) जायसी

प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)

  1. मेहमान को भोजन में सबसे ज्यादा पापड़ पसंद था।
  2. दुष्ट व्यक्तियों के साथ-साथ आदर्श प्रणेता भी होते हैं।
  3. बैल का स्थान गधे से ऊँचा है।
  4. फोटो में प्रेमचन्द के साथ उनकी पत्नी भी है।
  5. एक भारतीय आत्मा माखनलाल चतुर्वेदी को कहा जाता है।
  6. प्रेमी ढूँढ़त मैं फिरै प्रेमी मिले न कोई।

प्र.3 सत्य / असत्य लिखिए – (1×6=6)

  1. दूसरों को आतंकित करने वाला स्वयं बहादुर होता है। — (असत्य)
  2. सर आइजक न्यूटन ने गति के नियम की खोज की थी। — (सत्य)
  3. लड़की की माँ मर चुकी थी। — (सत्य)
  4. गाँधी जी के अनुसार हमें अपनी बुनियाद पर कायम रहना चाहिए। — (सत्य)
  5. प्रेमचन्द जी का मूल नाम धनपत राय था। — (सत्य)
  6. माखनलाल चतुर्वेदी की रचना “साहित्य देवता” है। — (सत्य)

प्र.4 सही जोड़ी बनाइये – (1×6=6)

ब (सही मिलान)
(i) स्वल्पाहार (ई) जलपान
(ii) साइंटिस्ट (अ) वैज्ञानिक
(iii) ल्हासा की ओर (ब) राहुल सांकृत्यायन
(iv) हरिशंकर परसाई (स) हँसते हैं रोते हैं
(v) ग्राम श्री (द) सुमित्रानंदन पंत
(vi) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (इ) बाल पत्रिका पराग

प्र.5 एक वाक्य में उत्तर दीजिए – (1×6=6)

  1. युक्ति भिड़ाना का क्या अर्थ है? — उपाय खोजना या तरकीब निकालना।
  2. अब्राहम लिंकन ने पत्र किसको लिखा था? — अपने पुत्र के शिक्षक को।
  3. पराकाष्ठा शब्द का क्या अर्थ है? — अंतिम सीमा या चरम सीमा।
  4. श्यामाचरण दुबे ने किस विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की? — नागपुर विश्वविद्यालय।
  5. रसखान किसके अनन्य भक्त हैं? — भगवान श्रीकृष्ण के।
  6. ज्ञान की तुलना किससे की गई है? — हाथी से।

प्र.6 मिज़बान लोककथा के आधार पर लिखिए की मेहमान कैसे थे? और उन्हें भोजन में ज़्यादा क्या पसंद था? (2)

अथवा

‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन दौड़ का उद्देश्य लिखिए।

उत्तर (अथवा): ‘रन फॉर यूनिटी’ (Run for Unity) मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना है।

प्र.7 विशेषण किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखते हुए समझाइए। (2)

अथवा

विशेष्य किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखते हुए समझाइए।

उत्तर: जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं; जैसे—’काली गाय’ में ‘काली’ शब्द विशेषण है।

प्र.8 अंतरिक्ष यात्री कौन होते हैं? और उनकी उम्र क्या होनी चाहिए? (2)

अथवा

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के बचपन के मित्रों के नाम लिखिए।

उत्तर (अथवा): डॉ. कलाम के बचपन के तीन पक्के मित्र थे—रामानंद शास्त्री, अरविंदन और शिवप्रकाशन।

प्र.9 विराम चिन्ह किसे कहते हैं? (2)

अथवा

कारक किसे कहते हैं? कारक के कितने भेद होते हैं?

उत्तर: लिखते समय भावों और अर्थ को स्पष्ट करने के लिए जिन चिन्हों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें विराम चिह्न कहते हैं (जैसे—पूर्ण विराम, अल्प विराम आदि)।

प्र.10 तत्सम शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

देशज शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर: जो शब्द संस्कृत भाषा से बिना किसी परिवर्तन के हिंदी में उपयोग किए जाते हैं, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं; जैसे—अग्नि, सूर्य, जल।

प्र.11 विलोम शब्द किसे कहते हैं? सदुपयोग एवं विश्वास शब्द के विलोम लिखिए। (2)

अथवा

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? सूर्य एवं भूमि शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर: एक-दूसरे का विपरीत या उल्टा अर्थ बताने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं।
सदुपयोग का विलोम = दुरुपयोग
विश्वास का विलोम = अविश्वास

प्र.12 संधि की परिभाषा एवं प्रकार लिखिए। (2)

अथवा

समास की परिभाषा एवं प्रकार लिखिए।

उत्तर: दो वर्णों के मेल से होने वाले विकार (परिवर्तन) को संधि कहते हैं। संधि के तीन मुख्य प्रकार हैं: (1) स्वर संधि, (2) व्यंजन संधि, और (3) विसर्ग संधि।

प्र.13 निपात शब्द क्या हैं? उदाहरण लिखिए। (2)

अथवा

मुहावरे एवं लोकोक्तियों में दो अंतर लिखिए।

उत्तर: जो शब्द किसी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें निपात कहते हैं; जैसे—ही, भी, तक, तो। (उदा: “मैं भी जाऊँगा।”)

प्र.14 कवयित्री का घर जाने की चाह से क्या तात्पर्य है? (2)

अथवा

हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?

उत्तर: कवयित्री ललद्यद के ‘घर जाने की चाह’ से तात्पर्य अपनी आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने तथा इस भवसागर से मुक्त होकर अपने असली घर (ईश्वर के पास) जाने से है।

प्र.15 कांजी हाउस में कैद पशुओं की हाजरी क्यों ली जाती थी? (2)

अथवा

छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?

उत्तर: कांजी हाउस में कैद पशुओं की हाजिरी इसलिए ली जाती थी ताकि यह पता चल सके कि उनमें से कोई पशु भाग गया है या मर गया है अथवा सुरक्षित है।

प्र.16 रस किसे कहते हैं? रस के अंगों के नाम लिखिए। (2)

अथवा

छंद किसे कहते हैं? छंद के प्रकारों के नाम लिखिए।

उत्तर: काव्य को पढ़ने या सुनने से जो आनंद की प्राप्ति होती है, उसे ‘रस’ कहते हैं। रस के चार अंग हैं: (1) स्थायी भाव, (2) विभाव, (3) अनुभाव, और (4) संचारी भाव।

प्र.17 अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

यमक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर: जहाँ एक ही वर्ण की आवृत्ति बार-बार होती है (एक या अनेक बार एक ही व्यंजन वर्ण क्रमानुसार आए), वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है।
उदाहरण: “चारु चंद्र की चंचल किरणें खेल रही थीं जल थल में।” (च वर्ण की आवृत्ति)

प्र.18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए –
ऊँचे कुल का जनमिया जे, करनी ऊँच न होई।
सुबरन कलस सुरा भरा, साधू निंदा सोई॥ (3)

अथवा

मानसरवर सुभर जल, हंसा केली कराहिं।
मुक्ताफल मुक्ता चुगै, अब उड़ि अनत न जाहिं॥

उत्तर (अथवा):
संदर्भ: यह साखी हमारी पाठ्यपुस्तक ‘क्षितिज भाग-1’ में संकलित कबीरदास जी द्वारा रचित पदों से ली गई है।
प्रसंग: इसमें कवि ने मन की पवित्रता और भक्ति की आनंदमय स्थिति का वर्णन किया है।
भावार्थ: मानसरोवर (मन रूपी पवित्र सरोवर) भक्ति के जल से पूरी तरह भरा हुआ है, जिसमें हंस (स्वच्छ मन वाले जीव) क्रीड़ा कर रहे हैं और मुक्ति रूपी मोतियों को चुग रहे हैं। अब उन्हें ऐसा आनंद मिल गया है कि वे यहाँ से उड़कर अन्यत्र कहीं नहीं जाना चाहते।

प्र.19 निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ प्रसंग तथा विशेष सहित व्याख्या लिखिए –
विलासिता की सामग्रियों से बाजार भरा पड़ा है, जो आप को लुभाने की जी तोड़ कोशिश में निरंतर लगी रहती हैं। दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं को ही लीजिए। टूथपेस्ट चाहिए ? यह दांतों को मोती जैसा चमकीला बनाता है, यह मुंह की दुर्गंध हटाता है। यह मसूड़ों को मजबूत करता है और यह पूर्ण सुरक्षा देता है। (3)

अथवा

दोनों बैलों का ऐसा अपमान कभी न हुआ था। झूरी उन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। उसकी टिटकार पर दोनों उड़ने लगते थे। यहाँ मार पड़ी। आहत सम्मान की व्यथा तो थी ही, उस पर मिला सूखा भूसा। नाँद की तरफ आँखें न उठाई।

उत्तर:
संदर्भ: यह गद्यांश श्यामाचरण दुबे द्वारा रचित पाठ ‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ से अवतरित है।
प्रसंग: लेखक ने आज के बाजारवादी और विज्ञापनों पर आधारित समाज की उपभोक्ता संस्कृति पर करारा व्यंग्य किया है।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि आज बाजार ऐसी आकर्षक और विलासिता की वस्तुओं से पट पड़ा है जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास करती हैं। उदाहरण के लिए, साधारण सी जरूरत का टूथपेस्ट भी तरह-तरह के दावे करके उपभोक्ताओं को भ्रमित करता है।
विशेष: विज्ञापन की दुनिया और उपभोक्तावाद पर सटीक व्यंग्य किया गया है। भाषा सरल और प्रभावपूर्ण है।

प्र.20 ‘जीवन में जल का महत्त्व’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3)

अथवा

त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में शिक्षक और विद्यार्थी के मध्य संवाद (बातचीत) लिखिए कार्यालयीन रूप से।

उत्तर:
विषय: जीवन में जल का महत्त्व
जल ही जीवन है। पृथ्वी पर समस्त जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का अस्तित्व जल पर ही टिका हुआ है। मनुष्य के शरीर का अधिकांश भाग जल से निर्मित है। पीने के अलावा खेती, उद्योग और दैनिक कार्यों के लिए जल अनिवार्य संसाधन है। जल के बिना इस ग्रह पर जीवन की कल्पना भी असंभव है। आज भूजल स्तर लगातार गिर रहा है और जल प्रदूषण बढ़ रहा है। इसलिए “जल है तो कल है” के सिद्धांत को अपनाते हुए हमें वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) करना चाहिए और जल की हर एक बूंद को बचाना चाहिए।

प्र.21 निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती。
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है।
बढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है。
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है।
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती।
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।’ (4)

प्रश्न:-
(क) चींटी की मेहनत बेकार क्यों नहीं होती?
(ख) ‘कोशिश’ का पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(ग) काव्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।

उत्तर:
(क) चींटी की मेहनत बेकार इसलिए नहीं होती क्योंकि वह निरंतर प्रयास करती है और अपने अटूट साहस व विश्वास के साथ अंततः सफलता प्राप्त कर लेती है।
(ख) ‘कोशिश’ का पर्यायवाची = प्रयास, प्रयत्न या कोशिश
(ग) उचित शीर्षक: कोशिश करने वालों की हार नहीं होती (या निरंतर प्रयास/साहस)

प्र.22 अपने विद्यालय के प्राचार्य को स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)

अथवा

अपने मित्र को जन्मदिन पर बधाई पत्र लिखिए।

उत्तर:
प्रति,
माननीय प्राचार्य महोदय,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
रायपुर (छ.ग.)

विषय: स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (TC) प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा 9वीं ‘अ’ का नियमित छात्र हूँ। मेरे पिताजी का स्थानांतरण रायपुर से बिलासपुर हो गया है और हमारा पूरा परिवार वहीं जा रहा है। इस कारण मैं आगे की पढ़ाई इस विद्यालय में जारी रखने में असमर्थ हूँ।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मुझे मेरा स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (TC) प्रदान करने की कृपा करें ताकि मैं अन्यत्र विद्यालय में प्रवेश ले सकूँ।

धन्यवाद!

दिनांक: 07/09/2026
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम – संजय
कक्षा – 9वीं

प्र.23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रुपरेखा सहित सारगर्भित निबन्ध लिखिए- (4)

  1. पर्यावरण प्रदूषण : कारण एवं निदान
  2. जीवन में खेलों का महत्त्व
  3. मोबाइल फोन के लाभ एवं हानि
  4. स्वच्छ भारत अभियान

निबंध: पर्यावरण प्रदूषण : कारण एवं निदान

1. प्रस्तावना: आज संपूर्ण विश्व के सामने ‘पर्यावरण प्रदूषण’ एक गंभीर समस्या बन चुका है। शुद्ध वायु, जल और भूमि का दूषित होना ही प्रदूषण कहलाता है।

2. प्रदूषण के प्रमुख प्रकार: (अ) वायु प्रदूषण – कारखानों के धुएँ और वाहनों से निकलता प्रदूषण। (ब) जल प्रदूषण – नालियों और कारखानों का गंदा पानी नदियों में मिलना। (स) ध्वनि प्रदूषण – लाउडस्पीकर और वाहनों के हॉर्न। (द) मृदा प्रदूषण – प्लास्टिक और रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग।

3. प्रदूषण के दुष्परिणाम: इसके कारण ग्लोबल वार्मिंग, भयंकर बीमारियाँ और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है।

4. नियंत्रण के उपाय: अधिक से अधिक पेड़ लगाना, प्लास्टिक का उपयोग रोकना और पर्यावरण के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

5. उपसंहार: “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” के संकल्प के साथ ही हम अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं।

⏳ बाकी पेपर Review में हैं!

आगे के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र और उनके सटीक उत्तर हमारे Telegram और WhatsApp चैनल पर भेज दिए गए हैं। अभी ज्वाइन करें 👇

📱 WhatsApp पर जुड़ें ✈️ Telegram पर जुड़ें

⏳ बाकी पेपर Review में हैं!

आगे के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र और उनके सटीक उत्तर हमारे Telegram और WhatsApp चैनल पर भेज दिए गए हैं। अभी ज्वाइन करें 👇

📱 WhatsApp पर जुड़ें ✈️ Telegram पर जुड़ें

MP Board कक्षा 9वी हिंदी त्रैमासिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन कैसे देखें?

हिंदी की परीक्षा देने वाले छात्र अपने प्रश्न पत्र का 100% सटीक सॉल्यूशन जानना चाहते हैं, जिससे कि आपको गद्यांश-पद्यांश के सही उत्तर, व्याकरण के नियम और लेखन के सही प्रारूप का ज्ञान हो सके।

हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों और व्याकरण के सटीक हल देखने के लिए आपको बस नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक का उपयोग करना है। इस लिंक के माध्यम से सभी प्रश्नों के उत्तर आपको तुरंत ज्ञात हो सकेंगे।

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 9वी हिंदी पेपर और सॉल्यूशन कैसे डाउनलोड करें?

कक्षा 9वीं हिंदी का पेपर और उसका सॉल्यूशन (PDF) देखने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है:

  1. डायरेक्ट लिंक पर जाएं: सबसे पहले नीचे दी गई 'Important Links' टेबल को देखें।
  2. पेपर लिंक पर क्लिक करें: वहाँ आपको 'कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक पेपर' की डायरेक्ट लिंक मिलेगी, उस पर क्लिक करें।
  3. पेज ओपन होगा: लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, जहाँ आपको हिंदी का पूरा पेपर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. सॉल्यूशन डाउनलोड करें: उसी पेपर के ठीक नीचे आपको 'सॉल्यूशन डाउनलोड करें (Download Solution)' का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके आप पूरे पेपर का हल पीडीएफ फॉर्मेट में अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

उपयोगी लिंक (Useful Links)क्लिक करें (Click Here)
कक्षा 9वीं हिंदी (Hindi) पेपर डायरेक्ट लिंक[यहाँ क्लिक करें] (यहाँ लिंक लगाएं)
कक्षा 9वीं हिंदी पेपर सॉल्यूशन डाउनलोड (PDF)[यहाँ क्लिक करें] (यहाँ लिंक लगाएं)
कक्षा 9वीं त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल PDF[यहाँ क्लिक करें] (यहाँ लिंक लगाएं)
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें (लेटेस्ट अपडेट के लिए)Join WhatsApp
हमारे Telegram ग्रुप से जुड़ें[Join Telegram] (यहाँ लिंक लगाएं)

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2026 कितने अंकों की होगी?

Ans: हिंदी विषय की त्रैमासिक परीक्षा का पूर्णांक 75 अंक निर्धारित किया गया है, जिसे 3 घंटे में हल करना होगा।

Q2. कक्षा 9वीं हिंदी का पेपर कब आयोजित होगा?

Ans: कक्षा 9वीं का हिंदी विषय का पेपर 08 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Q3. कक्षा 9वी हिंदी त्रैमासिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन कैसे प्राप्त करें?

Ans: आप इस आर्टिकल में ऊपर दी गई 'Important Links' की टेबल में डायरेक्ट सॉल्यूशन लिंक पर क्लिक करके हिंदी के पेपर का संपूर्ण हल (PDF) आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q4. हिंदी के पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objectives) कितने नंबर के आते हैं?

Ans: परीक्षा में कुल 30 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान, सत्य/असत्य आदि) पूछे जाते हैं, जो परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने में बहुत मदद करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment