MP Board 12th Chemistry model paper 2025-2026 मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं Chemistry मॉडल पेपर 2025-2026

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now





Chemistry Sample Paper 2026


केवल अभ्यास हेतु नमूना प्रश्न-पत्र

Sample Question Paper for Practice Only

हायर सेकण्डरी परीक्षा – 2026

Higher Secondary Examination – 2026

विषय — रसायन शास्त्र (Subject – Chemistry)

(Hindi & English Versions)

Total Question
20
Total Printed Page
8
Time
3 Hours
Maximum Marks
70
निर्देश (Instructions):-

  1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है। (All questions are compulsory to attempt.)
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। आवंटित अंक 28। (Q. No. 1 to 5 are objective type questions allotted marks 28.)
  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 12 तक अतिलघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिये 2 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 30)
    (Q. No. 6 to 12 are very short answer type questions, each question carries 2 marks. Word limit 30)
  4. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिये 3 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 75)
    (Q. No. 13 to 16 are short answer type questions, each question carries 3 marks. Word limit 75)
  5. प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक दीर्घउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिये 4 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 120)
    (Q. No. 17 to 20 are long answer type questions, each question carries 4 marks. Word limit 120)
  6. प्रश्न क्रमांक 6 से 20 तक आन्तरिक विकल्प दिये हैं। (Q. No. 6 to 20 has internal options.)
1×6=6

1. सही विकल्प चुनकर लिखिये / Choose the correct option.

(i) ताँबे और जिंक का मिश्रण उदाहरण है। / Mixture of copper and zinc is example of —

(a) द्रव-ठोस विलयन (Liquid-solid solution)
(b) ठोस-ठोस विलयन (Solid-solid solution)
(c) गैस-द्रव विलयन (Gas-liquid solution)
(d) गैस-ठोस विलयन (Gas-solid solution)

(ii) दुर्बल वैद्युत अपघट्य है- / Weak electrolyte is-

(a) सोडियम हाइड्रॉक्साइड (Sodium hydroxide)
(b) सोडियम क्लोराइड (Sodium chloride)
(c) सल्फ्यूरिक अम्ल (Sulphuric acid)
(d) एसीटिक अम्ल (Acetic acid)

(iii) वे तत्व या आयन जिनमें अयुग्मित इलेक्ट्रॉन पाये जाते है- / Elements or ion which contains unpaired electrons-

(a) अनुचुम्बकीय (Paramagnetic)
(b) प्रतिचुम्बकीय (Diamagnetic)
(c) लोहचुम्बकीय (Ferromagnetic)
(d) प्रतिलोहचुम्बकीय (Anti ferromagnetic)

(iv) क्लोरोफॉर्म का रसायनिक सूत्र है- / Chemical formula of Chloroform is-

(a) CH2Cl2
(b) CHCl3
(c) CH3Cl
(d) CCl4

(v) कार्बोनिल कार्बन (>C=O) की संकरित अवस्था- / Hybridized state of carbonyl carbon (>C=O)

(a) sp
(b) sp2
(c) sp3
(d) sp3d

(vi) ज्विटर आयन की प्रकृति होती है- / Nature of zwitter ion is-

(a) अम्लीय (Acidic)
(b) क्षारीय (Alkaline)
(c) उदासीन (Neutral)
(d) उभयधर्मी (Amphoteric)

1×6=6

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये / Fill in the blanks-

(i) प्राथमिक सेल …………… सेल होते है। (Primary cells are …………… cells.)

(ii) वह काल या समय जिसमें कोई अभिकारक अपनी मूल मात्रा का आधा रह जाता है, ………… कहलाता है। (The period or time in which a reactant remains half of its original quantity is called …………)

(iii) समूह 11 के तत्व के संयोजी कोश के 3d उपकोश में इलेक्ट्रॉन की संख्या …………… होती है। (Number of electrons in 3d orbital of a valence shell of group 11 element is ……………)

(iv) कार्बोलिक अम्ल का रसायनिक सूत्र ………………….. है। (Chemical Formula of carbolic acid is ……………)

(v) हॉफमेन ब्रोमामाइड अभिकिया का उपयोग कार्बनिक यौगिकों के श्रेणी के …………… में होता है। (Hoffman Bromamide reaction is used in the …………… of organic compound series.)

(vi) मोनोसेकेराइड से डायसेकेराइड के बनते समय …………… बन्ध का निर्माण होता है। (…………… bond is formed during the formation of disaccharide from monosaccharide.)

1×6=6

3. सत्य/असत्य लिखिये / Write true/false.

(i) जल में उपस्थित फ्लोराइड आयनों की 1.0 ppm मात्रा दंत क्षरण रोकती है। (1.0 ppm quantity of fluoride ion present in water prevents the tooth decay.)

(ii) संवेदी संकेतों का कोशिकाओं के मध्य संचार का मूल आधार वैद्युत रसायन है। (Electrochemistry is the fundamental basis of sensory indicators among cells.)

(iii) Zn, Cd, Hg संकमण तत्व है। (Zn, Cd, Hg are transition elements.)

(iv) एक आण्विक नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन में विन्यास का प्रतीपन होता है। (Inversion of orientation occurs in uni-molecular nucleophillic substitutions.)

(v) कार्बोनिल यौगिक वस्त्रों, सुगंध, प्लास्टिक तथा औषधियों के संघटक होते है। (Carbonyl compounds are composition of textile, fragrances, plastics and medicines.)

(vi) फ्रक्टोज शर्करा में कीटोन क्रियात्मक समूह पाया जाता है। (Ketone functional group is present in fructose.)

1×5=5

4. सही जोडी बनाइये / Match the following-
A B
(i) विद्युत रोधी (Insulator) (a) सक्रियण ऊर्जा (Activation energy)
(ii) उत्प्रेरक (Catalyst) (b) एथिल एल्कोहल (Ethyl alcohol)
(iii) कीलेट (Chelate) (c) काँच (Glass)
(iv) शीरा (Molasses) (d) अमीनो अम्ल (Amino Acid)
(v) प्रोटीन (Protein) (e) चक्रीय संरचना (Cyclic structure)
1×5=5

5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिये / Write answer in one word/sentence.

(i) मोल-प्रभाज को सूत्र द्वारा व्यक्त कीजिये। (Express mole fraction by formula.)

(ii) शून्य कोटि की अभिक्रिया का एक उदाहरण लिखिये। (Write one example of zero order reaction.)

(iii) Zn(CO)4 में Zn की समन्वय संख्या लिखिये। (Write co-ordination number of Zn in Zn(CO)4)

(iv) पूर्ण कीजिये / Complete —

R-C≡N + H2O     (Reduction) / H+     R-CH=NH   —> ………

(v) हिन्सबर्ग अभिकर्मक का रासायनिक सूत्र लिखिये। (Write chemical formula of Hinsberg Reagent.)

2

6. आक्सीकरण की परिभाषा एक उदाहरण सहित लिखिये।
Write the definition of oxidation with one example.

अथवा / Or

अपचयन की परिभाषा एक उदाहरण सहित लिखिये।
Write the definition of reduction with one example.

2

7. Cr-24 का इलेक्ट्रानिक विन्यास लिखिये।
Write electronic configuration of Cr-24.

अथवा / Or

सोडियम डायक्रोमेट से पोटेशियम डायक्रोमेट प्राप्त करने का केवल रासायनिक समीकरण लिखिये।
Write only chemical equation to obtain potassium dichromate from sodium Dichromate.

2

8. 3d-संक्रमण श्रेणी में Zn को संक्रमण तत्व क्यों नहीं माना जाता?
Why Zn is not considered as transition element in 3d- transition series.

अथवा / Or

संक्रमण तत्व अच्छे उत्प्रेरक होते है, क्यों?
Why transition elements are good catalysts?

2

9. कीलेट संकुल क्या होते हैं? एक उदाहरण लिखिये।
What are Chelate complex? Write one example.

अथवा / Or

हेटरोलेप्टिक संकुल क्या होते हैं? एक उदाहरण लिखिये।
What are Heteroleptic complex? Write one example.

2

10. निम्नलिखित अभिक्रिया में मुख्य उत्पाद A एवं B का सूत्र लिखिये।
Write the formula of main product A and B in following chemical reaction.

C6H5-COOH   –(PCl5)–>   A   –(H2 / Pd-BaSO4)–>   B
अथवा / Or

एल्डिहाइड के रजत दर्पण परीक्षण का केवल रासायनिक समीकरण लिखिये।
Write only chemical equation of silver mirror test of Aldehyde.

2

11. प्राथमिक एमीन प्राप्त करने के लिये अम्ल एमाइड पर कास्टिक पोटाश और ब्रोमीन द्रव के एल्कोहॉलिक विलयन की क्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिये।
Write the chemical equation of reaction to obtain primary amine from acid amide, caustic potash and alcoholic bromine liquid.

अथवा / Or

प्राथमिक एमीन परीक्षण के लिये कार्बिल एमीन अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिये।
Write the chemical equation of carbyl amine reaction to test primary amine.

2

12. क्या होता है जब एनीलिन कमरे के ताप पर ब्रोमीन जल से क्रिया करता है? (केवल रासायनिक समीकरण लिखिये)
What happens when Aniline reacts with bromine water at room temperature?

अथवा / Or

क्या होता है जब बेन्जीन डायएजोनियम क्लोराइड अम्ल की उपस्थिति में एनीलिन से अभिक्रिया करता है। (Write only chemical equation)
What happens when benzene diazonium chloride reacts with Aniline in presence of acid?

3

13. वैद्युत अपघटन का फैराडे का प्रथम नियम एवं गणितीय व्यंजक लिखिये।
Write the Faraday’s first law of electrolysis and mathematical expression.

अथवा / Or

कोलरॉश का आयन सम्बन्धी नियम एवं इसका सूत्र लिखिये।
Write the Kohlrausch law of ion and its formula.

3

14. निम्नलिखित संकुल यौगिको के IUPAC नाम लिखिये।
Write IUPAC name of following complex compound-

(i) [Ni(NH3)6]Cl2    (ii) Zn(CO)4    (iii) K3[Fe(CN)6]

अथवा / Or

निम्नलिखित यौगिको के रासायनिक सूत्र लिखिये।
Write the chemical formula of following compounds-

(i) टेट्रा कार्बोनिल निकल (0) (Tetra carbonyl nickel (0))

(ii) पोटेशियम टेट्रा हाइड्रॉक्सिडो जिंकेट (II) (Potassium tetra hydroxidozincate(II))

(iii) हेक्साएमीन कोबाल्ट (III) क्लोराइड (Hexaamine cobalt (III) chloride)

3

15. क्या होता है जब- (केवल समीकरण लिखिये) / What happens when. (Write only equation)

(i) प्रोपेनॉन, CH3-Mg-Br से क्रिया करता है और फिर जल अपघटित होता है। (Propane react with CH3-Mg-Br and then hydrolyzed.)

(ii) फार्मेल्डिहाइड, कैनिजारों अभिक्रिया दर्शाता है। (Formaldehyde undergoes cannizaro reaction.)

(iii) एथिल एल्कोहल का सान्द्र H2SO4 की उपस्थिति में एसीटिक अम्ल से अभिकिया करता है। (Ethyl alcohol react with acetic acid in presence of conc. H2SO4.)

अथवा / Or

परिवर्तन के रासायनिक समीकरण पूर्ण कर लिखिये। / Complete and write the chemical equation-

(i) R-COONa –(NaOH & CaO / Δ)–> ………. + ……….

(ii) CH3-COOH + NH3 <==> ………. —> ……….

(iii) R-COOH + SOCl2 —> ………. + ………. + SO2

3

16. विटामिन की मानव शरीर में क्या भूमिका क्या हैं? घुलनशीलता के आधार पर विटामिन का वर्गीकरण कीजिये।
What is the role of vitamins in human body? Classify the vitamins on basis of solubility.

अथवा / Or

DNA का पूर्ण नाम, कोशिका में स्थिति और एक प्रमुख कार्य लिखिये।
Write the full name, position in cell and one main function of DNA.

2+2=4

17. निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिये / Solve the following questions.

(a) द्विअंगी विलयन के लिए राउल्ट के नियम को लिखते हुए गणितीय व्यंजक स्थापित किजिये। (Establish mathematical expression of Raoult’s law for a binary solution)

(b) 298 K पर क्लोरोफार्म (CHCl3) एवं डाइक्लोरोमेथेन (CH2Cl2) के वाष्प दाब क्रमशः 200 mm Hg व 415 mm Hg हैं। 25.5 g CHCl3 व 40 g CH2Cl2 को मिलाकर बनाए गए विलयन के वाष्प दाब की गणना 298 K पर कीजिए।
(Vapour pressure of chloroform (CHCl3) and dichloromethane (CH2Cl2) at 298 K are 200 mm Hg and 415 mm Hg respectively. Calculate the vapour pressure of the solution prepared by mixing 25.5 g of CHCl3 and 40 g of CH2Cl2 at 298 K.)

अथवा / Or

किसी विलयन के — / For a solution –

(a) वाष्पदाब में आपेक्षित अवनमन के लिये सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिये। (Derive the formula for relative lowering in vapour pressure of a solution.)

(b) किसी ताप पर शुद्ध बेंजीन का वाष्प दाब 0.850 bar है। 0.5g अवाष्पशील विद्युत अनपघट्य ठोस को 39.0g बेंजीन (अणुभार 78g mol-1) में घोला गया। प्राप्त विलयन का वाष्पदाब 0.845 bar है। ठोस का आण्विक द्रव्यमान की गणना कीजिये।
(Vapour pressure of benzene is 0.850 bar at a temperature. 0.5g nonvolatile non-electrolyte solute is dissolved in 39.0g of benzene (molecular mass 78g mol-1). Vapors pressure of solution is 0.845 bar. Calculate the molecular mass of solute.)

2+2=4

18. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये। / Answer the following questions.

(a) अभिक्रिया की कोटि को परिभाषित कीजिये। (Define order of reaction.)

(b) प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिये सिद्ध कीजिये की अभिक्रिया का वेग, अभिकारक की सान्द्रता के समानुपाति होता है। (For first order of reaction prove that rate of reactions, is directly proportional to the concentration of reactant.)

अथवा / Or

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये। / Answer the following questions.

(a) अभिक्रिया की अर्द्धआयु क्या होता है? (What is half-life of a reactant?)

(b) शून्य कोटि अभिक्रिया के लिये सिद्ध कीजिये कि अर्धआयुकाल t1/2 अभिकारक की प्रारंभिक सान्द्रता के समानुपाती तथा वेग स्थिरांक के व्युत्क्रमानुपाती होता है। (For zero order reaction prove that half-life period t1/2 is directly Proportional of initial concentration of reactant and inversely proportional of rate constant.)

4

19. (CH3)3CBr + OH —> (CH3)3COH + Br
अभिक्रिया की क्रियाविधि का रासायनिक समीकरण एवं कोई दो विशेषताएँ लिखिये।
Write any two characteristics and chemical equation of reaction mechanism of above reaction.

अथवा / Or

सेण्डमेयर अभिक्रिया और वुर्टज फिटिंग अभिक्रिया रासायनिक समीकरण सहित लिखिये।
Write Sandmeyer Reaction and Wurtz Fittig reaction with chemical equation.

4

20. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये। / Answer the following questions.

(a) लुकास अभिकर्मक क्या है? (What is Lucas Reagent?)

(b) प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक एल्कोहल को लुकास अभिकर्मक के आधार पर विभेदित कीजिये। (Differentiate primary, secondary and tertiary alcohol on basis of Lucas reagent.)

अथवा / Or

फिनॉल से आरंभ करके निम्न को कैसे प्राप्त करोगे- / How will you obtain following starting from phenol-

(a) पिकरिक अम्ल (Picric acid)

(b) 2, 4, 6 ट्रायब्रोमोफिनॉल (2,4,6 tribromophenol)

(c) सेलिसिल्डिहाइड (Salicylaldehyde)

(d) बेंजीन (Benzene)

—–//—–


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top