Class 8th Samajik Vigyan Ardhvaarshik Pariksha Paper 2025 | कक्षा 8वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2025

Class 8th Samajik Vigyan Ardhvaarshik Pariksha Paper 2025 | कक्षा 8वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2025

राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26

विषय – सामाजिक विज्ञान

कक्षा – 8
समय : 2½ घंटे
पूर्णांक : 60


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1 से 5)

निर्देश – प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्र.1 महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता था –
(A) पुस्तकालय में
(B) अभिलेखागार में
(C) प्रयोगशाला में
(D) संग्रहालय में

प्र.2 किसी व्यक्ति को अनाधिकृत या अकारण थाने में रोका जाता है, तो वह अपने बचाव के लिए किस मौलिक अधिकार का उपयोग कर सकता है?
(A) समानता का अधिकार
(B) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(C) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
(D) संवैधानिक उपचार का अधिकार

प्र.3 भारतीय संसद का अंग नहीं है –
(A) लोकसभा
(B) राज्यसभा
(C) राष्ट्रपति
(D) गवर्नर

प्र.4 न्यायिक समीक्षा का अधिकार प्राप्त है –
(A) कार्यपालिका को
(B) विधायिका को
(C) मुर्दाघर को
(D) इलेक्ट्रॉनिक आयोग को

प्र.5 सतत विकास लक्ष्य 16 संबंधित है –
(A) भुखमरी से
(B) जल और स्वच्छता से
(C) शांति, न्याय और सशक्त संस्थाओं से
(D) उद्योग, नवाचार और बुनियादी सुविधाओं से


रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रश्न क्र. 6 से 10)

निर्देश – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्र.6 यूरोप के बाजार में भारत के निर्मित _________ की माँग थी।

प्र.7 ईस्ट इंडिया कम्पनी ने पहली फैक्ट्री _________ नदी के किनारे स्थापित की।

प्र.8 संथाल विद्रोह सन् _________ में हुआ था।

प्र.9 कानून के शासन से तात्पर्य है कि कानून सबके लिए _________ हैं।

प्र.10 केंद्र और राज्य सरकारों के मध्य होने वाले विवादों को _________ हल करती है।


अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 11 से 16)

निर्देश – प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्र.11 गाँव में धरती की सतह, मिट्टी की गुणवत्ता, पेड़-पौधे आदि का पता किस सर्वेक्षण से लगाया जाता है?

प्र.12 किस पुर्तगाली यात्री द्वारा भारत तक पहुँचने के लिए समुद्री मार्ग का पता लगाया गया था?

प्र.13 नील की खेती के दो मुख्य तरीके कौन से थे?

प्र.14 बंगाल अर्थव्यवस्था के गहरे संकट में आने से किसानों पर क्या प्रभाव पड़ा?

प्र.15 खुशी 20 वर्षीय एवं सुमित 15 वर्षीय भाई-बहन हैं। दोनों में से किसे वयस्क मताधिकार प्राप्त होगा?

प्र.16 गठबंधन सरकार किन मुद्दों पर काम करती है?


लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 17 से 22)

निर्देश – प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्र.17 ‘वन सत्याग्रह’ कब और कहाँ हुआ था?

प्र.18 1824 में कम्पनी के सैनिकों ने बर्मा जाने से क्यों मना किया?

प्र.19 अंग्रेजों का सांस्कृतिक मिशन क्या था?

प्र.20 भू-स्खलन रोकने की प्रमुख प्रविधियाँ (उपाय) लिखिए।

प्र.21 सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?

प्र.22 धर्मनिरपेक्षता से क्या आशय है?


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23 से 26)

निर्देश – प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्र.23 सततपोषणीय विकास के सिद्धांत लिखिए।

प्र.24 भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है? विस्तार से लिखिए।

प्र.25 उद्योगों में जोखिम कम करने के कोई पाँच उपाय लिखिए।

प्र.26 किस प्रकार से युवा किसी राष्ट्र का भविष्य होते हैं? लिखिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment