Class 7th Samajik Vigyan Ardhvaarshik Pariksha Paper 2025 | कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Class 7th Samajik Vigyan Ardhvaarshik Pariksha Paper 2025 | कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2025

राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल
अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26
विषय – सामाजिक विज्ञान
कक्षा – 7
समय : 2½ घंटे | पूर्णांक : 60


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1 से 5)

निर्देश – प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक।

प्रश्न 1. वह व्यक्ति जो मानचित्र (नक्शा) बनाता है –

(A) मानचित्रकार (B) भूगोलवेत्ता (C) दार्शनिक (D) वैज्ञानिक

प्रश्न 2. 1526 में इब्राहिम लोदी को पानीपत के युद्ध में किसने हराया था –

(A) चंगेज़ खान ने (B) जहांगीर ने (C) अकबर ने (D) बाबर ने

प्रश्न 3. ‘जन औषधि मेडिकल स्टोर’ का संबंध है –

(A) सार्वजनिक सेवा से (B) निजी सेवा से
(C) सार्वजनिक एवं निजी दोनों से (D) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 4. मौलिक अधिकार कितने हैं –

(A) 6 (B) 5 (C) 4 (D) 9

प्रश्न 5. सर्वप्रथम दोपहर का भोजन (मध्यान्ह) किस राज्य में प्रारंभ किया गया –

(A) मध्यप्रदेश (B) छत्तीसगढ़ (C) तमिलनाडु (D) दिल्ली


रिक्त स्थान भरिए (प्रश्न क्र. 6 से 10)

प्रत्येक प्रश्न 1 अंक।

प्रश्न 6. पृथ्वी की सतह का _________ भाग जल से ढका हुआ है।
प्रश्न 7. उच्च ज्वार _________ में सहायक होता है।
प्रश्न 8. भारत विश्व की दवाइयाँ निर्मित करने वाला _________ देश है।
प्रश्न 9. संविधान _________ का समूह है।
प्रश्न 10. भारत में विदेशों से बहुत बड़ी संख्या में _________ हेतु पर्यटक आते हैं।

अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 11 से 16)

प्रत्येक प्रश्न 2 अंक।

प्रश्न 11. प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत क्या आता है?

प्रश्न 12. पर्यावरण से क्या तात्पर्य है?

प्रश्न 13. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

प्रश्न 14. संविधान से क्या आशय है?

प्रश्न 15. निजी सेवा से क्या आशय है?

प्रश्न 16. बहुमत से क्या आशय है?


लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 17 से 22)

प्रत्येक प्रश्न 3 अंक।

प्रश्न 17. 1700 ई. से 1750 ई. तक के इतिहास के बारे में हमें किन-किन स्त्रोतों से जानकारी प्राप्त होती है?

प्रश्न 18. मनसबदार से क्या आशय है? लिखिए।

प्रश्न 19. जागीर किसे कहा जाता था?

प्रश्न 20. पवन कितने प्रकार की होती है, लिखिए।

प्रश्न 21. प्रायः बालिकाएँ अपनी माँ को घर पर किन-किन कार्यों में सहयोग करती हैं?

प्रश्न 22. जनगणना से आप क्या समझते हैं?


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23 से 26)

प्रत्येक प्रश्न 5 अंक।

प्रश्न 23. राष्ट्रकूट कैसे शक्तिशाली बने? विस्तार से लिखिए।

प्रश्न 24. एक व्यवसायी बाजार में ऊँचा मुनाफा कमा पाता है, इसके क्या कारण हैं?

प्रश्न 25. शैल कितने प्रकार की होती है? उनके नाम लिखकर उदाहरण सहित समझाइए।

प्रश्न 26. भारत के किन्हीं दो राष्ट्रीय त्योहारों के बारे में विस्तार से समझाइए।

Class 8th Samajik Vigyan Ardhvaarshik Pariksha Paper – Answer

राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26
विषय – सामाजिक विज्ञान
कक्षा – 7
समय : 2½ घंटे | पूर्णांक : 60


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1 से 5)

निर्देश – प्रश्न को पढ़कर सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक।

प्रश्न 1. वह व्यक्ति जो मानचित्र (नक्शा) बनाता है –

(A) मानचित्रकार (B) भूगोलवेत्ता (C) दार्शनिक (D) वैज्ञानिक
उत्तर – (A) मानचित्रकार

प्रश्न 2. 1526 में इब्राहिम लोदी को पानीपत के युद्ध में किसने हराया?

(A) चंगेज़ खान ने (B) जहांगीर ने (C) अकबर ने (D) बाबर ने
उत्तर – (D) बाबर ने

प्रश्न 3. ‘जन औषधि मेडिकल स्टोर’ का संबंध है –

(A) सार्वजनिक सेवा से (B) निजी सेवा से
(C) सार्वजनिक एवं निजी दोनों से (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) सार्वजनिक सेवा से

प्रश्न 4. मौलिक अधिकार कितने हैं?

(A) 6 (B) 5 (C) 4 (D) 9
उत्तर – (A) 6

प्रश्न 5. सर्वप्रथम मध्यान्ह भोजन किस राज्य में प्रारंभ किया गया?

(A) मध्यप्रदेश (B) छत्तीसगढ़ (C) तमिलनाडु (D) दिल्ली
उत्तर – (C) तमिलनाडु


रिक्त स्थान पूर्ति (प्रश्न क्र. 6 से 10)

प्रत्येक प्रश्न 1 अंक।

प्रश्न 6. पृथ्वी की सतह का तीन चौथाई भाग जल से ढका है।

प्रश्न 7. उच्च ज्वार मत्स्यन (मछली पकड़ने) में सहायक होता है।

प्रश्न 8. भारत दवाइयाँ निर्मित करने वाला विश्व का तीसरा देश है।

प्रश्न 9. संविधान नियमों एवं कानूनों का समूह है।

प्रश्न 10. भारत में विदेशों से बड़ी संख्या में इलाज कराने हेतु पर्यटक आते हैं।


अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 11 से 16)

प्रत्येक प्रश्न 2 अंक।

प्रश्न 11. प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत क्या आता है?

उत्तर: पर्वत, नदियाँ, समुद्र, वन, वायु, जल, मिट्टी आदि प्राकृतिक चीजें।

प्रश्न 12. पर्यावरण से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: हमारे चारों ओर का संपूर्ण परिवेश — वायु, जल, भूमि, जीव-जंतु एवं मानव निर्मित वस्तुएँ — पर्यावरण कहलाता है।

प्रश्न 13. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 22 मार्च को।

प्रश्न 14. संविधान से क्या आशय है?

उत्तर: देश को चलाने वाले मूलभूत नियमों, सिद्धांतों और कानूनों के लिखित दस्तावेज को संविधान कहते हैं।

प्रश्न 15. निजी सेवा से क्या आशय है?

उत्तर: ऐसी सेवाएँ जो निजी व्यक्ति या संस्था द्वारा लाभ कमाने के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं।

प्रश्न 16. बहुमत से क्या आशय है?

उत्तर: जब किसी निर्णय में आधे से अधिक लोगों का समर्थन प्राप्त होता है, तो उसे बहुमत कहते हैं।


लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 17 से 22)

प्रत्येक प्रश्न 3 अंक।

प्रश्न 17. 1700 ई. से 1750 ई. तक के इतिहास की जानकारी किन स्त्रोतों से मिलती है?

उत्तर: लिखित दस्तावेज, यात्रा वृतांत, सरकारी अभिलेख, चित्रकला, वास्तुकला, सिक्के, शिलालेख आदि से।

प्रश्न 18. मनसबदार से क्या आशय है?

उत्तर: मुगल शासन में ऐसा अधिकारी जिसे सेना रखने का पद (मनसब) प्राप्त होता था, मनसबदार कहलाता था।

प्रश्न 19. जागीर किसे कहा जाता था?

उत्तर: मनसबदारों को वेतन के रूप में दी गई भूमि को जागीर कहा जाता था।

प्रश्न 20. पवन कितने प्रकार की होती है?

उत्तर: तीन प्रकार की—

  1. स्थायी पवन
  2. मौसमी पवन
  3. स्थानीय पवन

प्रश्न 21. बालिकाएँ अपनी माँ को घर में किन कार्यों में सहयोग देती हैं?

उत्तर: भोजन बनाने में, साफ-सफाई में, छोटे भाई-बहनों की देखभाल में, पानी लाने में, घर व्यवस्थित रखने में आदि।

प्रश्न 22. जनगणना से क्या समझते हैं?

उत्तर: निश्चित समय पर देश की जनसंख्या से संबंधित सभी सूचनाओं का व्यवस्थित संग्रह जनगणना कहलाता है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23 से 26)

प्रत्येक प्रश्न 5 अंक।

प्रश्न 23. राष्ट्रकूट कैसे शक्तिशाली बने?

उत्तर: राष्ट्रकूटों ने सैन्य शक्ति बढ़ाई, साम्राज्य विस्तार किया, कन्नौज त्रिभुज संघर्ष में विजय प्राप्त की, व्यापार को बढ़ावा दिया, कला व साहित्य का संरक्षण किया, जिससे वे शक्तिशाली बने।

प्रश्न 24. एक व्यवसायी बाजार में ऊँचा मुनाफा क्यों कमा पाता है?

उत्तर: अच्छा उत्पाद, उचित मूल्य निर्धारण, ग्राहकों की मांग समझना, विज्ञापन, गुणवत्ता बनाए रखना, प्रतिस्पर्धा में आगे रहना आदि कारणों से।

प्रश्न 25. शैल कितने प्रकार की होती है? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर: शैल तीन प्रकार की होती हैं—

  1. आग्नेय शैल – जैसे बेसाल्ट
  2. अवसादी शैल – जैसे बलुआ पत्थर
  3. कायांतरित शैल – जैसे संगमरमर
    इनका निर्माण क्रमशः ज्वालामुखीय क्रिया, कणों के जमाव और कायांतरण द्वारा होता है।

प्रश्न 26. भारत के दो राष्ट्रीय त्योहारों के बारे में लिखिए।

उत्तर:

  1. स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिली। देशभर में ध्वज वंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
  2. गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। दिल्ली में विशेष परेड आयोजित की जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top