class 10th hindi varshik pariksha paper 2026 imp. | कक्षा 10वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर 2026 जो आज 6 मार्च को लिया जाने वाला है इस पेपर के लिए नीचे एक प्रश्न पत्र दिया है जिसका सही उत्तर भी दिए है जिससे आप आंसर भी देख सकते हैं।
हाईस्कूल परीक्षा / High School Examination
(मुख्य / Main) वर्ष / Year – 2026
हिन्दी
HINDI
SET / सेट A
निर्देश –
- इस प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
- प्रश्न क्रमांक 06 से 23 तक सभी प्रश्नों के आन्तरिक विकल्प दिए गए हैं। इन प्रश्नों में से प्रत्येक प्रश्न का एक ही उत्तर लिखिए।
- प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। कुल निर्धारित अंक 1X30=30
- प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)
- प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)
(i) हिन्दी के पद्य साहित्य का दूसरा काल है –
(ii) गोपियों को ज्ञान व योग की बातें लगती हैं –
(iii) रसात्मकं वाक्यं काव्यं परिभाषा किस आचार्य की है?
(iv) “नेता जी का चश्मा” पाठ की विधा है –
(v) भोलानाथ का असल में नाम था –
(vi) किसी कार्य का करने या होने वा बोध कराने वाले शब्द कहलाते हैं –
(i) सूरदास जी मुख्यतः……………………………………………..रस के कवि हैं। (वात्सल्य रस / शांत रस / श्रृंगार रस)
(ii) निराला ने बादलों को……………………………………………..के समान सुन्दर बताया है। (केशों / फूल / आँखों)
(iii) चौपाई के प्रत्येक चरण में……………………………………………..मात्राएँ होती हैं। (18-18 / 16-16 / 24-24)
(iv) प्रतिमा बनाने वाले का नाम……………………………………………..था। (श्यामलाल / मोतीलाल / मोहनलाल)
(v) जब क्रिया का रूप कर्म के अनुसार बदलता है…वाच्य होता है। (कर्मवाच्य/कर्तृवाच्य/भाववाच्य)
(vi) आम की फसल में कभी-कभी खूब……………………………………………..आती है। (आँधी / वर्षा / तूफ़ान)
स्तंभ (अ)
(i) ‘उत्साह’ कविता
(ii) कामायनी
(iii) कैप्टन चश्मे वाला
(iv) त्रिभुवन में समास है
(v) माता का आंचल
(vi) छन्द के प्रकार
स्तंभ (ब)
(क) महाकाव्य
(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ग) द्विगु समास हैं
(घ) दो
(ङ) शिवपूजन सहाय
(च) प्रतिमा पर चश्मा
(छ) प्रेमचंद
(i) कवि ‘निराला’ ने बादलों की तुलना किससे की है?
(ii) किस समास में प्रथम पद प्रधान एवं अव्यय होता है?
(iii) विभाव के भेदों के नाम लिखिए?
(iv) ‘टेढ़ी खीर’ मुहावरे का अर्थ क्या है?
(v) ‘माता का आंचल’ कहानी के अनुसार माँ ने भोलानाथ के घावों पर क्या लगाया?
(vi) ‘हिरोशिमा’ नामक कविता किस काव्य संग्रह से ली गई है?
(i) वीर व्यक्ति अपनी प्रशंसा स्वयं करते हैं।
(ii) अन्योक्ति अलंकार में लोकसीमा को पार करके बढ़ा चढ़ाकर वर्णन होता है।
(iii) यदि गद्य कवियों की कसौटी है तो निबन्ध गद्य की कसौटी है।
(iv) ‘लोक + उक्ति’ से मिलकर लोकोक्ति शब्द बना है।
(v) परशुराम के फरसे को देखकर लक्ष्मण भयभीत हो गए।
(vi) ‘राम बाजार जाता है।’ एक आज्ञावाचक वाक्य है।
प्रश्न 6 नई कविता की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए। (2)
अथवा
प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए।
प्रश्न 7 तुलसीदास अथवा जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए – (2)
प्रश्न 8 उद्धव के व्यवहार की तुलना किस – किस से की गई है ? (2)
अथवा
गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए ?
प्रश्न 9 लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या – क्या विशेषताएँ बताईं ? (2)
अथवा
‘उत्साह’ कविता में बादल किन – किन अर्थों की ओर संकेत करता है ?
प्रश्न 10 महाकाव्य एवं खण्ड काव्य में अंतर लिखिए। (2)
अथवा
प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य में अंतर लिखिए।
प्रश्न 11 मानवीकरण अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 12 कहानी और उपन्यास में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
नाटक और एकांकी में दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 13 रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा मन्नू भंडारी की साहित्यिक विशेषताएं निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए- (2)
प्रश्न 14 भगत की पुत्रवधु उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी ? (2)
अथवा
बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगल ध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ? सुषिर वाद्यों से क्या अभिप्राय है ?
प्रश्न 15 सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे ? (2)
अथवा
वास्तविक अर्थों में संस्कृत व्यक्ति किसे कहा जा सकता है ?
प्रश्न 16 निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए (2)
(i) जो सभी को स्वीकार हो
(ii) जिसे बाँटा न जा सके
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए –
(i) एक और एक ग्यारह होना
(ii) गागर में सागर भरना
प्रश्न 17 भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है ? (2)
अथवा
गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया ?
प्रश्न 18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ – प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)
ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी।
अपरस रहत सनेह तगा तैं नाहिन मन अनुरागी।
पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।
ज्यौ जल माँह तेल की गागरि, बूँद न ताकों लागी।
प्रीति नदी में पाऊ न बोरयो, दृष्टि न रूप परागी।
सूरदास अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौ पागी।
अथवा
बादल , गरजो
विकल विकल , उन्मन थे उन्मन
विश्व के निदाघ के सकल जन ,
आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन !
तप्त धरा , जल से फिर
शीतल कर दो
बादल गरजो
प्रश्न 19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए – (3)
मूर्ति संगमरमर की थी। टोपी की नोंक से कोट के दूसरे बटन तक कोई दो फुट ऊँची। जिसे कहते हैं बस्ट और सुन्दर थी। नेताजी सुंदर लग रहे थे। कुछ-कुछ मासूम और कमसिन। फौजी वर्दी थी। मूर्ति को देखते ही “दिल्ली चलो ” और ” तुम मुझे खून दो ” वगैरह याद आने लगते थे। इस दृष्टि से यह सफल और सराहनीय प्रयास था।
अथवा
बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष उस दिन देखा गया जिस दिन उनका बेटा मरा इकलौता बेटा था वह कुछ सुस्त और बौदा – सा था किन्तु इसी कारण बालगोबिन भगत उसे और भी मानते। उनकी समझ से ऐसे आदमियों पर ज्यादा नजर रखनी चाहिए या प्यार करना चाहिए क्योंकि ये निगरानी और मुहब्बत के ज्यादा हकदार होते है
प्रश्न 20 ‘मेरे जीवन का लक्ष्य ‘ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3)
अथवा
दो मित्रों के बीच परीक्षा की तैयारी पर संवाद लिखिए ।
प्रश्न 21 निम्नलिखित अपठित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए । (4)
गगन – गगन तेरा यश फहरा ,
पवन पवन तेरा बल गहरा
क्षिति- जल – नभ पर डाल हिंडोले ,
चरण – चरण संचरण सुनहरा ,
ओ ऋषियों के वेश ,
प्यारे भारत देश ।
प्रश्न – (i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए ।
(ii) आप अपने देश को प्यार क्यों करते हैं ?
(iii) उक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए ।
अथवा
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
आदर्श व्यक्ति कर्मशीलता में ही अपने जीवन की सफलता समझता है जीवन का प्रत्येक क्षण वह चार्म में लगाता है विश्राम और विनोद के लिए उसके पास निश्चित समय रहता है। शेष समय जन सेवा में व्यतीत होता है । हाथ पर हाथ रख कर बैठने को वह मृत्यु के समान समझता है काम करने की उसमें लगन होती है ,उत्साह होता है विपत्तियों में भी वह अपने चरित्र का परिचय देता है धैर्य की कुदाली से वह बड़े बड़े संकट पर्वतों को ढहा देता है उसकी कार्यकुशलता देखकर लोग दांतों तले ऊँगली दबाते हैं । संतोष उसका धन है। वह परिस्थितियों का दास नहीं है। परिस्थितियाँ उसकी दासी हैं ।
प्रश्न – (i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए ।
(ii) उपर्युक्त गद्यांश में वर्णित व्यक्ति के गुणों का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए ।
प्रश्न 22 अपने जिले के जिलाधीश को ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए । (4)
अथवा
हाई स्कूल परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को एक बधाई पत्र लिखिए।
प्रश्न 23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए ।
(i) विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्त्व
(ii) मोबाइल के लाभ और हानि
(iii) जल ही जीवन है।
(iv) पर्यावरण सुरक्षा
👉 Answer PDF 👈
Disclaimer – ऊपर दिया गया प्रश्न को महत्वपूर्ण प्रश्न और जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है वह बताए गए है। इस पेपर को रियल पेपर न समझे लेकिन रियल पेपर का सही उत्तर के साथ पेपर इसी website पर answer के साथ अपलोड किया जाएगा। इस लिए प्रत्येक update और अपलोड होने पर आपको notification आए तो नीचे दिए गए WhatsApp और telegram चैनल को ज्वाइन करें।