हाईस्कूल परीक्षा / High School Examination
(मुख्य / Main) वर्ष / Year – 2026
हिन्दी
HINDI
SET / सेट A (Code: 260137)
(i) रीतिकाल के कवि हैं –
(ii) परशुराम को व्यंग्य भरे उत्तर दिए –
(iii) ‘सुदामाचरित’ खण्डकाव्य के रचनाकार हैं –
(iv) बिस्मिल्ला खाँ प्रसिद्ध थे –
(v) ‘श्याम स्कूल जाता है।’ यह वाक्य है –
(vi) बाबूजी सुबह-सुबह पाठ करते थे –
उत्तर:
(i) (स) भूषण
(ii) (अ) लक्ष्मण ने
(iii) (ब) नरोत्तमदास
(iv) (द) शहनाई वादन के लिए
(v) (अ) साधारण वाक्य
(vi) (स) रामायण का
(i) सूर की भक्ति ………………………. भाव की है। (सखा भाव / दास भाव)
(ii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्मों को ………………………. कहते हैं। (छंद / अलंकार)
(iii) नायक-नायिका के संयोग व वियोग का वर्णन ………………………. में होता है। (श्रृंगार रस / वीर रस)
(iv) ‘एक कहानी यह भी’ पाठ की लेखिका ………………………. हैं। (महादेवी वर्मा / मन्नू भंडारी)
(v) जब क्रिया का रूप कर्म के अनुसार बदलता है तो ………………………. वाच्य होता है। (कर्म / कर्तृ)
(vi) हिरोशिमा ………………………. में है। (अमरीका / जापान)
उत्तर:
(i) सखा भाव
(ii) अलंकार
(iii) श्रृंगार रस
(iv) मन्नू भंडारी
(v) कर्म
(vi) जापान
(i) जयशंकर प्रसाद को ‘कामायनी’ पर मंगला प्रसाद पारितोषिक दिया गया।
(ii) रामचरितमानस महाकाव्य है।
(iii) गद्य की सबसे लोकप्रिय विधा एकांकी है।
(iv) मानव संस्कृति एक अविभाज्य वस्तु है।
(v) शब्द शक्ति के पाँच प्रकार हैं।
(vi) सेवन सिस्टर्स वाटरफॉल असम में है।
उत्तर:
(i) सत्य
(ii) सत्य
(iii) असत्य
(iv) सत्य
(v) असत्य
(vi) असत्य
स्तम्भ (क)
(i) उत्साह
(ii) अर्द्धसममात्रिक छन्द
(iii) नेताजी का चश्मा
(iv) एक से अधिक अर्थ देने वाले शब्द
(v) ‘त्रिभुवन’ में समास है
(vi) प्रेयर-व्हील
स्तम्भ (ख)
(क) अनेकार्थी शब्द
(ख) धर्म-चक्र
(ग) दोहा
(घ) द्विगु समास
(ङ) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
(च) देशभक्ति की भावना
उत्तर:
(i) उत्साह – (ङ) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
(ii) अर्द्धसममात्रिक छन्द – (ग) दोहा
(iii) नेताजी का चश्मा – (च) देशभक्ति की भावना
(iv) एक से अधिक अर्थ देने वाले शब्द – (क) अनेकार्थी शब्द
(v) ‘त्रिभुवन’ में समास है – (घ) द्विगु समास
(vi) प्रेयर-व्हील – (ख) धर्म-चक्र
(i) ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ रामचरितमानस के किस कांड से लिया गया है?
(ii) संचारी-भावों की संख्या कितनी है?
(iii) लखनऊ का कौन-सा खीरा प्रसिद्ध है?
(iv) ‘दूध का दूध पानी का पानी’ मुहावरे का क्या अर्थ है?
(v) ‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ के लेखक का क्या नाम है?
(vi) ‘माता का आँचल’ पाठ में मकई के खेत में किनका झुण्ड चर रहा था?
उत्तर:
(i) बालकांड से।
(ii) 33 (तैंतीस)।
(iii) बालम खीरा।
(iv) सच्चा न्याय करना (निष्पक्ष न्याय)।
(v) अज्ञेय (सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’)।
(vi) चिड़ियों का झुंड।
प्रश्न 6 रीतिकालीन दो कवियों के नाम व उनकी एक-एक रचना के साथ लिखिए। (2)
अथवा
नई कविता की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर (रीतिकालीन कवि): 1. बिहारी (रचना: बिहारी सतसई), 2. भूषण (रचना: शिवराज भूषण)।
अथवा (नई कविता की विशेषताएँ): 1. लघु मानववाद की प्रतिष्ठा (आम आदमी के जीवन का चित्रण)। 2. नवीन प्रतीकों और उपमानों का प्रयोग।
प्रश्न 7 तुलसीदास अथवा मंगलेश डबराल की काव्यगत विशेषताएँ निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए – (2)
उत्तर (तुलसीदास):
(i) रचनाएँ: रामचरितमानस, विनयपत्रिका।
(ii) भावपक्ष-कलापक्ष: इनकी भक्ति दास्य भाव की है, जिसमें लोक-मंगल और समन्वय की भावना प्रमुख है। कलापक्ष में इन्होंने अवधी और ब्रज भाषा का सुंदर प्रयोग किया है तथा दोहा-चौपाई छंद का मुख्य रूप से उपयोग किया है।
अथवा (मंगलेश डबराल):
(i) रचनाएँ: पहाड़ पर लालटेन, घर का रास्ता।
(ii) भावपक्ष-कलापक्ष: इनकी कविताओं में सामंती बोध और पूँजीवादी छल-छद्म का प्रतिकार है। कलापक्ष में इनकी भाषा पारदर्शी, सरल और बिंब-प्रधान है।
Disclaimer – ऊपर दिया गया प्रश्न को महत्वपूर्ण प्रश्न और जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है वह बताए गए है। इस पेपर को रियल पेपर न समझे लेकिन रियल पेपर का सही उत्तर के साथ पेपर इसी website पर answer के साथ अपलोड किया जाएगा। इस लिए प्रत्येक update और अपलोड होने पर आपको notification आए तो नीचे दिए गए WhatsApp और telegram चैनल को ज्वाइन करें।
Hy tum reyall papper nahi batate
Class 6th ka paper dikhaiye ganit ka