class 12th hindi varshik paper 2026 answer all set

Interactive Hindi Paper – Class 12

हायर सेकेंडरी परीक्षा – हिंदी (सेट D)

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द का चयन कर कीजिए : (1×6=6)
(i) दिशाओं को ………………………………… की तरह बजाते हुए।
(ढोल / मृदंग)
उत्तर: मृदंग
(ii) जिन छंदों में वर्णों की गणना की जाती है, वे ………………………………… छंद कहलाते हैं।
(वर्णिक / मात्रिक)
उत्तर: वर्णिक
(iii) बाजार का जादू ………………………………… की राह काम करता है।
(आँख / कान)
उत्तर: आँख
(iv) ऐसे शब्द जो क्षेत्र विशेष में बोले जाते हैं ………………………………… शब्द कहलाते हैं।
(निपात / क्षेत्रीय)
उत्तर: क्षेत्रीय
(v) सौंदलगेकर मास्टर ………………………………… पढ़ाने आते थे।
(मराठी / हिन्दी)
उत्तर: मराठी
(vi) कविता की अनजानी दुनिया का सबसे पहला उपकरण ………………………………… है।
(वाक्य / शब्द)
उत्तर: शब्द
2. निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य का चयन कर लिखिए : (1×6=6)
(i) कविता एक खिलना है फूलों के बहाने।
उत्तर: सत्य
(ii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले साधन अलंकार कहलाते हैं।
उत्तर: सत्य
(iii) इंदर सेना का दूसरा नाम मेंढक मंडली था।
उत्तर: सत्य
(iv) शब्द-शक्ति दो प्रकार की होती है।
उत्तर: असत्य (तीन प्रकार की होती है)
(v) सिन्धु घाटी सभ्यता मूलतः खेतिहर और पशुपालक सभ्यता थी।
उत्तर: सत्य
(vi) किसी खास विषय पर सामान्य लेखन से हटकर किया गया लेखन विशेष लेखन कहलाता है।
उत्तर: सत्य
3. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए : (1×7=7)
स्तम्भ (अ)स्तम्भ (ब)
(i) कैमरे में बंद अपाहिज(क) वीर रस
(ii) ओज गुण(ख) फणीश्वरनाथ रेणु
(iii) सिल का रंग(ग) तीन
(iv) पहलवान की ढोलक(घ) दृश्य काव्य
(v) रचना के आधार पर वाक्य(ङ) मनोहर श्याम जोशी
(vi) सिल्वर वेल्डिंग(च) रघुवीर सहाय
(vii) नाटक(छ) काला
(i) कैमरे में बंद अपाहिज(च) रघुवीर सहाय
(ii) ओज गुण(क) वीर रस
(iii) सिल का रंग(छ) काला
(iv) पहलवान की ढोलक(ख) फणीश्वरनाथ रेणु
(v) रचना के आधार पर वाक्य(ग) तीन
(vi) सिल्वर वेल्डिंग(ङ) मनोहर श्याम जोशी
(vii) नाटक(घ) दृश्य काव्य
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए : (1×7=7)
(i) विप्लव के वीर किसे कहा गया है?
उत्तर: बादलों को।
(ii) जिन काव्य के छंदों का पूर्वापर संबंध न हो, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर: मुक्तक काव्य।
(iii) तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना किस भाषा में की है?
उत्तर: अवधी भाषा में।
(iv) उषा का जादू कब टूटता है?
उत्तर: सूर्योदय होने पर।
(v) निरर्थक शब्द युग्म का कोई एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर: अंट-शंट / अनाप-शनाप।
(vi) आनंद यादव का मन किस बात के लिए तड़पता था?
उत्तर: पाठशाला (स्कूल) जाने के लिए।
(vii) नाटक का सबसे सशक्त माध्यम क्या है?
उत्तर: संवाद (या अभिनय)।
5. निम्नलिखित वाक्यों के लिए सही विकल्प का चयन कर लिखिए : (1×6=6)
(i) कवि भार लिए फिरता है –
(अ) सुख-दुख का(ब) जग-जीवन का(स) निज उर का(द) यौवन का
उत्तर: (ब) जग-जीवन का
(ii) निम्नलिखित में से रस को ‘रसराज’ कहा गया है –
(अ) करुण रस(ब) भक्ति(स) शृंगार(द) वात्सल्य
उत्तर: (स) शृंगार
(iii) भक्तिन रहने वाली थी –
(अ) झाँसी की(ब) झूसी की(स) झुंझुनू की(द) झालावाड़ की
उत्तर: (ब) झूसी की
(iv) कहानी का केन्द्रीय बिंदु होता है –
(अ) कथानक(ब) पात्र(स) संवाद(द) भाषा
उत्तर: (अ) कथानक
(v) सिल्वर वेल्डिंग कहानी के नायक का नाम था –
(अ) यशोधर बाबू(ब) कृष्णानंद पाण्डे(स) भूषण(द) चड्ढा
उत्तर: (अ) यशोधर बाबू
(vi) रेडियो नाटक में नहीं होते हैं –
(अ) संवाद(ब) पात्र(स) ध्वनि(द) दृश्य
उत्तर: (द) दृश्य

अति लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6: शांत रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
शांत रस: जहाँ वैराग्य या तत्व ज्ञान के कारण मन में शांति उत्पन्न हो। उदाहरण: “राम नाम की लूट है…”
अथवा (सोरठा): यह दोहे का उल्टा होता है। पहले और तीसरे चरण में 11-11 तथा दूसरे और चौथे चरण में 13-13 मात्राएँ होती हैं।
प्रश्न 7: संदेह अलंकार और भ्रांतिमान अलंकार में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।
संदेह vs भ्रांतिमान: संदेह में अंत तक दुविधा बनी रहती है। भ्रांतिमान में भ्रमवश एक वस्तु को दूसरी मान लिया जाता है और उसी के अनुसार कार्य होता है।
अथवा (महाकाव्य vs खण्डकाव्य): महाकाव्य में संपूर्ण जीवन का चित्रण होता है, खण्डकाव्य में किसी एक अंश का। महाकाव्य में सर्गों की संख्या अधिक होती है।
प्रश्न 8: ‘पानी दे गुड़ धानी दे’ मेघों से पानी के साथ-साथ गुड़धानी की माँग क्यों की जा रही है?
अथवा
लेखक के मत से ‘दासता’ की व्यापक परिभाषा क्या है?
संकेत: पानी से अच्छी फसल होगी और गुड़धानी (गेहूँ और गुड़ का मिश्रण) तभी प्राप्त होगी जब मेघ अच्छी बारिश करेंगे। (दासता: केवल कानूनी पराधीनता नहीं, बल्कि समाज द्वारा थोपे गए अनुचित नियम भी दासता हैं।)
प्रश्न 9: आत्मकथा एवं जीवनी में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
उपन्यास एवं कहानी में कोई दो अंतर लिखिए।
आत्मकथा: स्वयं लिखी जाती है, आत्मीय होती है। जीवनी: किसी दूसरे महान व्यक्ति की लिखी जाती है, तथ्यात्मक होती है।
प्रश्न 10: निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए: (i) उसके पास केवल मात्र दो सौ रुपये हैं। (ii) उपरोक्त कथन सत्य है।
अथवा
निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन कीजिए – (i) वह मेरा मित्र है। (बिना भाव बदले निषेधात्मक) (ii) आलसी व्यक्ति उन्नति नहीं कर सकता। (मिश्रित वाक्य)
शुद्ध रूप: (i) उसके पास केवल दो सौ रुपये हैं। (ii) उपर्युक्त कथन सत्य है।
अथवा (वाक्य परिवर्तन): (i) वह मेरा शत्रु नहीं है। (ii) जो व्यक्ति आलसी होता है, वह उन्नति नहीं कर सकता।
प्रश्न 11: अभिधा शब्द शक्ति की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
निपात शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अभिधा: शब्द के मुख्य अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति। (जैसे: राम पढ़ता है।)
निपात: वाक्य में किसी बात पर जोर देने वाले अव्यय शब्द। (जैसे: ‘ही’, ‘भी’ – मैं भी जाऊंगा।)
प्रश्न 12: यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?
अथवा
स्वयं कविता रच लेने का आत्मविश्वास लेखक के मन में कैसे पैदा हुआ?
संकेत: यशोधर बाबू परंपरावादी और किशनदा के आदर्शों पर चलते हैं, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ आधुनिकता अपना लेती है।
प्रश्न 13: मुद्रित माध्यमों में लेखन के लिए ध्यान रखने योग्य प्रमुख बातें कौन सी हैं?
अथवा
कविता क्या है? लिखिए।
संकेत (मुद्रित माध्यम): भाषा सरल हो, वर्तनी शुद्ध हो, जगह (स्पेस) का ध्यान रखा जाए और समय-सीमा (डेडलाइन) का पालन हो।
प्रश्न 14: छायावाद की दो विशेषताएँ एवं दो कवियों के नाम लिखिए।
अथवा
प्रयोगवाद की दो विशेषताएँ एवं दो कवियों के नाम लिखिए।
छायावाद: प्रकृति का मानवीकरण, व्यक्तिवाद की प्रधानता। (कवि: जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा)।
प्रश्न 15: भाषा को सहूलियत से बरतने का क्या अभिप्राय है?
अथवा
छोटे चौकोने खेत को कागज़ का पन्ना कहने में क्या अर्थ निहित है?
संकेत: भाषा का प्रयोग सरल, सहज और आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए, न कि व्यर्थ के कठिन शब्दों का आडंबर रचना चाहिए।
प्रश्न 16: महादेवी वर्मा अथवा हजारीप्रसाद द्विवेदी का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए: (i) दो रचनाएँ (ii) भाषा-शैली (iii) साहित्य में स्थान
संकेत: महादेवी वर्मा – रचनाएँ (यामा, नीरजा)। भाषा-शैली: भावपूर्ण, चित्रात्मक। साहित्य में स्थान: आधुनिक मीरा।
प्रश्न 17: भाव विस्तार कीजिए: “मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।”
अथवा
परीक्षा की तैयारी पर दो मित्रों के बीच सम्भावित काल्पनिक संवाद लिखिए।
संकेत: आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। यदि मन से हार मान ली तो पराजय निश्चित है। संवाद में छात्र अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करें।
प्रश्न 18: अपठित गद्यांश / पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए (वर्तमान युग संघर्ष और प्रतिस्पर्धा का है…)
संकेत: गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें। शीर्षक ‘प्रतिस्पर्धा और मानव मूल्य’ या ‘वर्तमान युग का यथार्थ’ हो सकता है।
प्रश्न 19: हरिवंशराय बच्चन अथवा रघुवीर सहाय का काव्यगत परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए: (i) दो रचनाएँ (ii) भावपक्ष – कलापक्ष (iii) साहित्य में स्थान
संकेत: बच्चन जी – रचनाएँ (मधुशाला, मधुकलश)। हालावादी दर्शन। रघुवीर सहाय – रचनाएँ (सीढ़ियों पर धूप में, कैमरे में बंद अपाहिज)। यथार्थवादी चित्रण।
प्रश्न 20: निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।
संकेत: प्रसंग में कवि और कविता का नाम लिखें, संदर्भ में मुख्य भाव बताएं और व्याख्या में अर्थ स्पष्ट करें।
प्रश्न 21: नगर निगम के निगमायुक्त को नियमित जल आपूर्ति करवाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा
अपने बड़े भाई की शादी में आने के लिए अपने मित्र को आमंत्रण पत्र लिखिए।
संकेत: औपचारिक पत्र का प्रारूप अपनाएं। सेवा में, निगमायुक्त, नगर निगम… विषय: जल आपूर्ति हेतु।
प्रश्न 22 & 23: निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए: (i) राष्ट्रीय एकता (ii) पर्यावरण (iii) साहित्य और समाज (iv) महँगाई (v) अंतरिक्ष की ओर भारत।
संकेत: रूपरेखा: 1. प्रस्तावना 2. विषय का अर्थ 3. लाभ/हानि/कारण 4. समाधान 5. उपसंहार।
📤 Doubt / Image Upload
Doubt / Image Upload

आपके पास पेपर है उसका सही उत्तर जानना है तो हमारे बेस्ट टीचर्स को पेपर की इमेज भेजो और आपके पास आंसर पीडीएफ में तुरंत भेजा जाएगा।

पेपर में कोई डाउट है? अपने प्रश्न या पेपर की फोटो (Image) अपलोड करें और सही जवाब पाएं।

📸 Image Upload करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment