class 6th math varshik pariksha paper 2026 imp.

class 6th math varshik pariksha paper 2026 imp. कक्षा 6वीं गणित वार्षिक परीक्षा पेपर 2026

राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल

वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26

विषय – गणित


समय- 2 ½ घण्टे
कक्षा – 6
पूर्णांक- 60

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-5)
निर्देश – सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-1 एक बिलियन के बराबर है –
(A) 10 मिलियन
(B) 100 मिलियन
(C) 1000 मिलियन
(D) 10000 मिलियन
1
प्रश्न-2 सबसे छोटी पूर्ण संख्या है –
(A) 4
(B) 2
(C) 1
(D) 0
1
प्रश्न-3 किसी त्रिभुज का प्रत्येक कोण समान माप का हो तो वह कहलाता है –
(A) अधिक कोण त्रिभुज
(B) समकोण त्रिभुज
(C) समद्विबाहु त्रिभुज
(D) समबाहु त्रिभुज
1
प्रश्न-4 निम्नलिखित में से कौन सी संख्याएँ अभाज्य हैं?
(A) 24
(B) 51
(C) 37
(D) 26
1
प्रश्न-5 समीकरण 3n = 21 में n का मान होगा –
(A) 63
(B) 21
(C) 19
(D) 7
1
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश – नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न-6 94 का पूर्ववर्ती …………………. है।
1
प्रश्न-7 तीन भुजाओं वाला बहुभुज …………………. कहलाता है।
1
प्रश्न-8 1 मीटर = …………………. सेंटीमीटर।
1
प्रश्न-9 …………………. संख्याओं के वे संग्रह हैं जो कुछ सूचनाएँ देने के लिए एकत्रित किए जाते हैं।
1
प्रश्न-10 आयत का परिमाप = ……………………………………..
1
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-11 32 और 53 के बीच में कितनी पूर्ण संख्याएँ हैं?
2
प्रश्न-12 1 और 10 के बीच में सबसे बड़ी अभाज्य संख्या लिखिए।
2
प्रश्न-13 आधे घूर्णन के लिए कोण का नाम क्या है?
2
प्रश्न-14 निम्नलिखित संख्याओं को संख्या रेखा पर निरूपित कीजिए :
(i) +5     (ii) -10
2
प्रश्न-15 यदि x = 2 है, तो x + 20 का मान ज्ञात कीजिए।
2
प्रश्न-16 प्रतिवर्ती कोण किसे कहते हैं? लिखिए।
2
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-17 निम्न के परवर्ती लिखिए :
(i) 2440701     (ii) 100199
3
प्रश्न-18 न्यूनकोण त्रिभुज किसे कहते हैं?
3
प्रश्न-19 घड़ी की घंटे की सुई द्वारा घूमे गए समकोणों की संख्या ज्ञात कीजिए, जब वह 3 से 6 तक पहुँचती है।
3
प्रश्न-20 एक दर्जन पेन का मूल्य ₹180 है और 8 बॉल पेन का मूल्य ₹56 है। पेन के मूल्य का बॉल पेन के मूल्य से अनुपात ज्ञात कीजिए।
3
प्रश्न-21 किसी मोहल्ले के व्यक्तियों द्वारा पसंद किए गए फ़्रिजों (Fridges) के रंगों की सूचना निम्न चित्रालेख द्वारा दर्शाई गई है :

👤 = 10 व्यक्ति
नीला 👤 👤 👤 👤 👤
हरा 👤 👤 👤 👤
लाल 👤 👤 👤 👤 👤 👤(आधा)
सफ़ेद 👤 👤
(a) नीले रंग को पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
(b) कितने व्यक्ति लाल रंग पसंद करते हैं?
(c) कितने व्यक्ति सफेद रंग पसंद करते हैं?
3
प्रश्न-22 लीला राधा की छोटी बहन है। लीला राधा से 4 वर्ष छोटी है। क्या आप लीला की आयु राधा की आयु के पदों में लिख सकते हैं? राधा की आयु x वर्ष है।
3
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-23 एक आयताकार गत्ते का क्षेत्रफल 36 वर्ग सेमी तथा इसकी लंबाई 9 सेमी है। गत्ते की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
5
प्रश्न-24 शेखर एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी है। वह टैस्ट मैचों में अब तक 6980 रन बना चुका है। वह 10,000 रन पूरे करना चाहता है। उसे कितने और रनों की आवश्यकता है?
5

Answer – Click Here 👈

Note – ऊपर दिया गया प्रश्न पत्र महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र या मॉडल पेपर के उद्देश्य से बनाया गया है, इस पेपर को real paper न समझे। Real Paper का सॉल्यूशन को इस पेपर से पहले हुए पेपर की तरह सही उत्तर के साथ इसी website पर भेज दिया जाएगा इसकी नोटिफिकेशन आपको प्राप्त हो तो आप हमारे नीचे दिए गए व्हाट्सएप टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लेना जिससे कि सही जानकारी आपको तुरंत मिल सके बाकी आप समझदार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment