class 9th hindi varshik pariksha paper 2026 imp. 2 | कक्षा 9वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर 2026 आज 6 मार्च को यह पेपर चलिए इस पेपर के लिए एक प्रश्न पत्र नीचे देखते है। यह पेपर के प्रश्न वायरल हो रहे है इस लिए एक बार इनको ओर देख लो मैने सही उत्तर के साथ दिए है।
Roll No. ……………………..
916
916-169881
कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा, 2025-26
[401]
HINDI
हिन्दी
हिन्दी
निर्देश:
- (1) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
- (2) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित है।
- (3) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रत्येक उप प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।
- (4) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल प्रश्न 12 हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
- (5) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
- (6) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
- (7) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए —
(1×6=6)
(i) वीरगाथा काल के श्रेष्ठ महाकाव्य का नाम है —
(ii) रचनाकार राजेश जोशी किस राज्य के हैं —
(iii) विभावानुभाव संचारी संयोगाद्रस निष्पत्ति यह सूत्र किसका है —
(iv) किस पक्षी ने सालिम अली के जीवन की दशा को बदल दिया था?
(v) जिस क्रिया का प्रभाव कर्म पर पड़ता है उसे कहते हैं —
(vi) रामस्वरूप ने रतन से मंगवाया था —
प्र.2 रिक्त स्थान में सही विकल्प चुनकर लिखिए —
(1×6=6)
(i) एक भारतीय आत्मा………………………को कहा जाता है।
(माखनलाल चतुर्वेदी / महादेवी वर्मा / सुभाष चंद्र बोस)
(ii) ‘क्षितिज अटारी गहराई’ में………………………अलंकार है।
(उपमा / रूपक / उत्प्रेक्षा)
(iii) ‘पंचतंत्र’ में………………………समास है।
(द्विगु समास / कर्मधारय समास / बहुब्रीहि समास)
(iv) प्रेमचन्द………………………साहित्यकार थे।
(आदर्शवादी / यथार्थवादी / मानवतावादी)
(v) रेणु के प्रसिद्ध आंचलिक उपन्यास का नाम………………………है।
(मैला आंचल / गोदान / कामायनी)
(vi) शैली की दृष्टि से काव्य के………………………भेद हैं।
(दो / तीन / चार)
प्र.3 सही जोड़ियां बनाकर लिखिए —
(1×6=6)
| “अ” | “ब” |
|---|---|
| (i) विभीषिका | (क) दुश्मन |
| (ii) तीन वर्णों का समूह | (ख) सुमित्रानंदन पन्त |
| (iii) मनोरथ | (ग) गण |
| (iv) संस्कृति तथा शिक्षा | (घ) श्यामाचरण दुबे |
| (v) शत्रु का विलोम | (ङ) विसर्ग संधि |
| (vi) ‘इस जल प्रलय में’ | (च) फणीश्वरनाथ रेणु |
| (छ) भयंकरता | |
| (ज) मित्र |
प्र.4 एक शब्द / वाक्य उत्तर लिखिए —
(1×6=6)
(i) रसखान किसके अनन्य भक्त थे?
(ii) प्रबंध काव्य के भेदों के नाम लिखिए?
(iii) साहित्यिक पुरखे किसे कहा गया है?
(iv) समास कितने प्रकार के होते हैं?
(v) ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी किस समस्या पर आधारित है ?
(vi) ‘इस जल प्रलय में’ पाठ में बाढ़ के पानी को क्या कहा गया है?
प्र.5 सत्य / असत्य लिखिए —
(1×6=6)
(i) ललद्यद की रचनाएँ लोक जीवन से प्रेरित नहीं है। [ ……….. ]
(ii) प्रबंध काव्य में छंदों में पूर्वापर सम्बन्ध नहीं होता है। [ ……….. ]
(iii) पक्षियों की मधुर आवाज से आम आदमी रोमांचित नहीं होता। [ ……….. ]
(iv) राम पढ़ता है। संयुक्त वाक्य है। [ ……….. ]
(v) विभीषिका से तात्पर्य भयंकरता है। [ ……….. ]
(vi) उमा साहसी लड़की थी। [ ……….. ]
प्र.6 छायावाद की कोई दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
(2)
अथवा
प्रयोगवाद की दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.7 सुमित्रानंदन पन्त अथवा माखनलाल चतुर्वेदी के भाव सौंदर्य की कोई – दो विशेषताएँ लिखिए।
(2)
प्र.8 लता ने बादल रूपी मेहमान को किस तरह देखा और क्यों?
(2)
अथवा
मानसरोवर से कवि कबीरदास का क्या आशय है?
प्र.9 हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
(2)
अथवा
कवयित्री का घर जाने की चाह से क्या तात्पर्य है?
प्र.10 यमक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(2)
अथवा
उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.11 महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।
(2)
अथवा
प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य में कोई दो अंतर लिखिए।
प्र.12 एकांकी की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
(2)
अथवा
निबंध लेखन की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.13 मुंशी प्रेमचन्द अथवा महादेवी वर्मा की कोई दो रचनाएँ लिखते हुए साहित्य में उनका स्थान लिखिए।
(2)
प्र.14 कांजी हौज़ में कैद पशुओं की हाजरी क्यों ली जाती थी?
(2)
अथवा
छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?
प्र.15 लेखक ने तिब्बत की यात्रा किस वेश में की लिखिए।
(2)
अथवा
किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया?
प्र.16 मुहावरे एवं लोकोक्तियों में अंतर लिखिए।
(2)
अथवा
संधि एवं समास में अंतर लिखिए।
प्र.17 बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारी फैलने का खतरा होता है?
(3)
अथवा
मृदुला गर्ग अपनी नानी से क्यों प्रभावित थी?
प्र.18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए —
(3)
ऊँचे कुल का जनमिया जे, करनी ऊँच न होई।
सुबरन कलस सुरा भरा, साधू निंदा सोई ॥
सुबरन कलस सुरा भरा, साधू निंदा सोई ॥
अथवा
बाल के साँपों से अंकित,
गंगा की सतरंगी रेती।
सुंदर लगती सरपत छाई,
तट पर तरबूजो की खेती ॥
गंगा की सतरंगी रेती।
सुंदर लगती सरपत छाई,
तट पर तरबूजो की खेती ॥
प्र.19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए —
(3)
हम सांस्कृतिक अस्मिता की बात कितनी ही करें; परंपराओं का अवमूल्यन हुआ है, आस्थाओं का क्षरण हुआ है। कड़वा सच तो यह है कि हम बौद्धिक दासता स्वीकार कर रहे हैं, पश्चिम के सांस्कृतिक उपनिवेश बन रहे हैं। हमारी नई संस्कृति अनुकरण की संस्कृति है। हम आधुनिकता के झूठे प्रतिमान अपनाते जा रहे हैं।
अथवा
…………………………………………………………………………
(गद्यांश चित्र में उपलब्ध नहीं है)
(गद्यांश चित्र में उपलब्ध नहीं है)
👉 Answer PDF 👈
Disclaimer – ऊपर दिया गया प्रश्न को महत्वपूर्ण प्रश्न और जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है वह बताए गए है। इस पेपर को रियल पेपर न समझे लेकिन रियल पेपर का सही उत्तर के साथ पेपर इसी website पर answer के साथ अपलोड किया जाएगा। इस लिए प्रत्येक update और अपलोड होने पर आपको notification आए तो नीचे दिए गए WhatsApp और telegram चैनल को ज्वाइन करें।