MP Board 12th Second Exam Time Table 2026

नमस्कार दोस्तों, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल द्वारा कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) की वर्ष 2026 में ली जाने वाली द्वितीय परीक्षा (Second Exam / Supplementary) का आधिकारिक समय सारणी (Time Table) जारी कर दिया गया है। कक्षा 12वीं की यह परीक्षाएं 07 मई 2026 से प्रारंभ होकर 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

यदि आप कक्षा 12वीं के छात्र हैं और बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में कम अंक आने या अनुत्तीर्ण (Fail) होने के कारण यह द्वितीय परीक्षा देने की सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। यहां आपको MP Board 12th Second Exam Time Table 2026 की पूरी जानकारी, परीक्षा की तिथियां, और आधिकारिक PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक मिलेगा।

MP Board 12th Second Exam 2026: Overview

नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप कक्षा 12वीं की द्वितीय परीक्षा का पूरा ओवरव्यू एक नजर में देख सकते हैं:

बोर्ड का नाम (Board Name) माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)
परीक्षा का नाम (Exam Name) MP Board 12th Second Exam 2026
कक्षा (Class) 12वीं (Higher Secondary)
परीक्षा तिथि (Exam Dates) 07 मई 2026 से 25 मई 2026
टाइम टेबल स्थिति (Status) जारी कर दिया गया है (Released)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) mpbse.nic.in

MP Board 12th Second Exam 2026 क्या है?

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के लिए द्वितीय परीक्षा (जिसे सप्लीमेंट्री या पूरक परीक्षा भी कहते हैं) उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य परीक्षा में किन्हीं कारणों से पास नहीं हो सके हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए यह परीक्षा छात्रों का साल बचाने का एक बेहतरीन मौका है। परीक्षा में शामिल होने के लिए जल्द ही ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।

MP Board 12th Second Exam Time Table 2026 (विस्तृत समय सारणी)

कक्षा 12वीं के सभी संकायों (Arts, Commerce, Science, Agriculture आदि) के छात्रों के लिए विषयवार द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल नीचे स्पष्ट रूप से दिया गया है:

Date (दिनांक) Day (दिन) Subject Name (विषय)
07.05.2026 Thursday Biotechnology, Gayan Vadan, Tabla Pakhavaj
08.05.2026 Friday Hindi
09.05.2026 Saturday Chemistry, History, Business Studies, Element of Science & Maths useful for Agriculture, Drawing & Painting, Home Management Nutrition & Textile
11.05.2026 Monday NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) All Subjects, Physical Education, A.I. (Artificial Intelligence)
12.05.2026 Tuesday Physics, Economics, Animal Hus. Milk Trade Poultry Farming & Fishery, Elements of Science, History of Indian Art & World Art
13.05.2026 Wednesday Geography, Crop Production & Horticulture, Still Life & Design, Anatomy Physiology & Health
14.05.2026 Thursday Agriculture, Home Science (Anat. Phys. & Hygins), Accountancy
15.05.2026 Friday Sanskrit
16.05.2026 Saturday English
18.05.2026 Monday Biology
19.05.2026 Tuesday Drawing & Designing
20.05.2026 Wednesday Sociology
21.05.2026 Thursday Mathematics, Psychology
22.05.2026 Friday Informatic Practices
23.05.2026 Saturday Urdu, Marathi
25.05.2026 Monday Political Science

MP Board 12th Second Exam Time Table 2026 PDF Download कैसे करें?

यदि आप मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा के टाइम टेबल की PDF फाइल डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है। आप हमारी वेबसाइट kisresult.in पर नीचे दिए गए ‘Important Links’ सेक्शन से सीधे PDF लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही टाइम टेबल की PDF आपके डिवाइस में ओपन हो जाएगी, जिसे आप आसानी से सेव (Save) कर सकते हैं।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न 1: MP Board 12वीं की द्वितीय परीक्षा (Second Exam) कब से शुरू है?

उत्तर: कक्षा 12वीं की द्वितीय परीक्षा 07 मई 2026 से शुरू होकर 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 2: क्या 12वीं में फेल होने वाले छात्र यह परीक्षा दे सकते हैं?

उत्तर: जी हाँ, जो छात्र मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण (Fail) हो गए हैं या जिनकी सप्लीमेंट्री आई है, वे ऑनलाइन फॉर्म भरकर यह परीक्षा दे सकते हैं।

प्रश्न 3: क्या फ्री स्कूटी योजना (Mukhyamantri Scooty Yojana) का लाभ पाने वाले मेधावी छात्रों को अंक बढ़ाने के लिए यह द्वितीय परीक्षा देनी चाहिए?

उत्तर (महत्वपूर्ण): नहीं! यदि आप अपनी कक्षा में टॉपर हैं और आपको स्कूटी मिलने वाली है, तो केवल और अधिक अंक बढ़ाने के लालच में आपको यह द्वितीय परीक्षा (Second Exam) नहीं देनी चाहिए।

कारण: मध्य प्रदेश सरकार की फ्री स्कूटी योजना की मेरिट लिस्ट केवल ‘मुख्य परीक्षा’ (Main Exam) के अंकों के आधार पर ही बनाई जाती है। द्वितीय परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों का इस योजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

उदाहरण: मान लीजिए एक छात्र मुख्य परीक्षा में टॉप करके स्कूटी का हकदार बन गया है। यदि दूसरे स्थान पर रहने वाला छात्र द्वितीय परीक्षा देकर टॉपर से ज्यादा अंक ले आता है, तो भी स्कूटी मुख्य परीक्षा वाले टॉपर को ही मिलेगी। द्वितीय परीक्षा के अंक स्कूटी योजना के लिए मान्य नहीं हैं। इसलिए अपना समय और पैसा बर्बाद न करें, स्कूटी का लाभ सिर्फ मुख्य परीक्षा के आधार पर ही मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment