mp board 8th science varshik paper 2026 |

कक्षा 8 विज्ञान प्रश्न पत्र 2025-26 (Hindi Medium)
2026SCI108506

राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल

वार्षिक परीक्षा सत्र – 2025-26

विषय – विज्ञान

समय- 2 ½ घण्टे कक्षा – 8 पूर्णांक – 60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
निर्देश – सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्र-1 मानव उपयोग के लिए पौधों को उगाने और पशुधन पालने से संबंधित विज्ञान की शाखा है – 1
  • (A) कृषि
  • (B) बागवानी
  • (C) मत्स्यपालन
  • (D) पशुपालन
प्र-2 निम्नलिखित में से कौन ज्वलनशील पदार्थ का उदाहरण है? 1
  • (A) लोहा
  • (B) कांच
  • (C) एलपीजी
  • (D) पत्थर
प्र-3 किसी जंगल में काले हिरण, हाथी, अजगर और सुनहरी बिल्ली मिलकर किसका निरूपण करते हैं? 1
  • (A) प्राणिजात
  • (B) पादपजात
  • (C) परितंत्र
  • (D) स्पीशीज
प्र-4 निम्नलिखित में से कौन अच्छा चालक है? 1
  • (A) ईंट
  • (B) इस्पात
  • (C) प्लास्टिक
  • (D) कपास
प्र-5 पृथ्वी की सबसे बाहरी पर्त को कहते हैं – 1
  • (A) भूपर्पटी
  • (B) प्रावार
  • (C) बाह्य क्रोड
  • (D) आंतरिक क्रोड

रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश – नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्र-6 मिट्टी को उलटने-पलटने एवं पोला करने की प्रक्रिया …………………… कहलाती है।1
प्र-7 ईंधन के ऊष्मीय मान को …………………… मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।1
प्र-8 विद्युत धारा द्वारा किसी पदार्थ पर वांछित धातु की परत निक्षेपित करने की प्रक्रिया को …………………… कहते हैं।1
प्र-9 लोहे पर जंग लगना …………………… की घटना है।1
प्र-10 भूपर्पटी के भीतर गहराई में विक्षोभ के कारण …………………… आते हैं।1

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्र-11 खरीफ़ फसल किस ऋतु में उगाई जाती हैं? किन्ही दो खरीफ़ फसलों के नाम लिखिए।2
प्र-12 ज्वलनशील पदार्थ किसे कहते हैं?2
प्र-13 मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है?2
प्र-14 सन्तुलित आहार क्या है?2
प्र-15 सम्पर्क बल क्या है? यह कितने प्रकार का होता है।2
प्र-16 तड़ित से अपनी सुरक्षा के दो उपाय को लिखिए?2

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्र-17 आदर्श ईंधन के कोई तीन लक्षण लिखिए।3
प्र-18 रेड डाटा पुस्तक क्या है?3
प्र-19 जनन क्या होता है? जंतुओं में जनन की विधियां कौन-कौन सी हैं?3
प्र-20 ऋतुस्त्राव क्या है? लिखिए।3
प्र-21 एक औज़ार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है?3
प्र-22 क्या आप नींबू के अचार को ऐलुमिनियम पात्रों में रख सकते हैं? स्पष्ट करिए।3

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 – 26)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्र-23 प्रतिजैविक क्या हैं? प्रतिजैविक लेते समय कौन-सी सावधानियां रखनी चाहिए।5
प्र-24 व्याख्या कीजिए, सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है।5
प्र-25 वर्णन कीजिए कि ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है?5
प्र-26 मानव नेत्र का एक नामांकित रेखाचित्र बनाइए।5

👉 Solution 👈

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top