MP Board Class 11th Physics Trimasik Pariksha Paper 2026 imp : भौतिक शास्त्र का पेपर

MP Board Class 11th Physics Trimasik Pariksha Paper 2026 imp : भौतिक शास्त्र का पेपर नमस्कार दोस्तों! मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं (Quarterly Exams) 7 सितंबर 2026 से आयोजित की जा रही हैं। साइंस (विज्ञान) संकाय के छात्रों के लिए भौतिक शास्त्र (Physics) एक बेहद महत्वपूर्ण और स्कोरिंग विषय है। 11वीं कक्षा में आने के बाद फिजिक्स का सिलेबस 10वीं की तुलना में काफी विस्तृत हो जाता है, इसलिए त्रैमासिक परीक्षा के माध्यम से अपनी तैयारी का आकलन करना छात्रों के लिए बहुत जरूरी है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको MP Board Class 11th Physics Trimasik Pariksha Paper 2026 का पूरा परीक्षा पैटर्न, अंक विभाजन और 100% सटीक सॉल्यूशन पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।

MP Board Class 11th Physics Quarterly Exam 2026

विवरण (Description)जानकारी (Information)
बोर्ड का नाममध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) / DPI
परीक्षा का नामकक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा (Class)11वीं (Class 11th)
विषय (Subject)भौतिक शास्त्र (Physics)
परीक्षा तिथि (Exam Date)09 सितंबर 2026
परीक्षा का समयदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
कुल अंक (पूर्णांक)70 अंक (सैद्धांतिक परीक्षा)
प्रायोगिक अंक (Practical)30 अंक

MP Board कक्षा 11वी भौतिक शास्त्र त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2026 कब है?

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, कक्षा 11वीं का भौतिक शास्त्र (Physics) विषय का पेपर 09 सितंबर 2026 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक (3 घंटे) चलेगी।

कक्षा 11वी भौतिक शास्त्र त्रैमासिक परीक्षा का पैटर्न और अंक विभाजन (Marks Distribution)

भौतिक शास्त्र का सैद्धांतिक (Theory) प्रश्न पत्र कुल 70 अंकों का होगा (शेष 30 अंक प्रायोगिक/ प्रैक्टिकल के होते हैं)। इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा पैटर्न के अनुसार:

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions): पेपर के शुरुआत में कुल 28 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान, सत्य/असत्य, सही जोड़ी और एक वाक्य में उत्तर) पूछे जाएंगे।
  • अति लघु, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: इसके बाद 2 अंक, 3 अंक और 4/5 अंक के आंकिक प्रश्न (Numerical Problems), नियम, व्यंजक (Derivations) और परिभाषाएं रहेंगी।

कृपया प्रतीक्षा करें…

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 11वीं

विषय – भौतिक शास्त्र

समय – 3 घण्टा पूर्णांक – 70

निर्देश –

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न क्रमांक 6 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 3 तक प्रत्येक प्रश्न पर 6 अंक और उनके उपप्रश्न पर 1 अंक आवंटित है।
  3. प्रश्न क्रमांक 4 से 5 तक प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक और उनके उपप्रश्न पर 1 अंक आवंटित है।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक आवंटित है।
  5. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक आवंटित है।
  6. प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक आवंटित है।
  7. आवश्यकतानुसार स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए।

प्र.1 प्रत्येक प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1×6=6)

1. निम्नलिखित में मूल मात्रक नहीं है –

(अ) मीटर (ब) केल्विन (स) लीटर (द) ऐम्पियर

2. संख्या 0.0010 में सार्थक अंको की संख्या है –

(अ) 1 (ब) 2 (स) 3 (द) 4

3. वेग – समय ग्राफ द्वारा समय अक्ष से घेरा गया क्षेत्रफल दर्शाता है –

(अ) दूरी (ब) चाल (स) मंदन (द) त्वरण

4. घड़ी की सेकंड सुई का कोणीय वेग है –

(अ) 60π रेडियन/सेकंड (ब) 30 रेडियन/सेकंड (स) π/30 रेडियन/सेकंड (द) 2π

5. रॉकेट नोदन आधारित है –

(अ) द्रव्यमान संरक्षण पर (ब) ऊर्जा संरक्षण पर (स) संवेग संरक्षण पर (द) उपरोक्त तीनों पर

6. कार्य का SI मात्रक है –

(अ) जूल (ब) वाट (स) न्यूटन (द) मीटर

प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)

  1. आवेश का विमीय सूत्र ……………………. है।
  2. वेग प्रवणता का SI मात्रक ……………………. है।
  3. अधिकतम ऊँचाई प्राप्त करने के लिए पिंड को ……………………. दिशा में फेंकना चाहिए।
  4. प्रक्षेप्य गति में ……………………. वेग नियत रहता है।
  5. न्यूटन के गति के ……………………. नियम को जड़त्व का नियम कहते हैं।
  6. किसी वस्तु की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा ……………………. पर निर्भर करती है।

प्र.3 सही जोड़ी बनाईये – (1×6=6)

“अ” “ब”
1. क्षैतिज परास (a) [ M L T2 ]
2. अभिकेंद्र त्वरण (b) [ M L T-2 ]
3. स्थैतिक घर्षण (c) N m-1
4. गतिज घर्षण (d) [ M L2 T-2 ]
5. यांत्रिक ऊर्जा (e) ac = v2 / R
6. स्प्रिंग नियतांक (f) R = (v02 sin 2θ0) / g

प्र.4 एक वाक्य / शब्द में उत्तर दीजिए – (1×5=5)

  1. मोल किस राशि का मात्रक है?
  2. किसी वस्तु को गतिशील कब कहते हैं?
  3. वृत्तीय गति में एक चक्कर पूर्ण होने पर उत्पन्न विस्थापन कितना होगा?
  4. पानी पर तैरते हुए m द्रव्यमान के एक कार्क पर नेट बल का मान कितना होगा?
  5. किसी खिंची हुई स्प्रिंग में संचित ऊर्जा के लिए सूत्र लिखिए।

प्र.5 निम्नलिखित वाक्यों के लिये सत्य / असत्य लिखिए – (1×5=5)

  1. सभी शून्येत्तर अंक सार्थक अंक होते हैं।
  2. क्षैतिज दिशा में गुरुत्वीय त्वरण का मान शून्य होता है।
  3. वेग परिवर्तन को त्वरण कहते हैं।
  4. सदिशों का योग क्रम विनिमय नियम का पालन नहीं करता है।
  5. यदि प्रारंभिक वेग तथा अंतिम वेग एक ही तल में हों तो संघट्ट द्विविमीय कहलाता है।

प्र.6 व्युत्पन्न राशियाँ किन्हें कहते हैं? (2)

अथवा

सार्थक अंक किसे कहते हैं?

प्र.7 विमीय विश्लेषण के कोई दो अनुप्रयोग लिखिए। (2)

अथवा

विमीय विश्लेषण की कोई दो सीमाएं लिखिए।

प्र.8 एक समान तथा परिवर्ती त्वरण को परिभाषित कीजिए। (2)

अथवा

एक समान गति के लिए x-t ग्राफ, तथा v-t ग्राफ का नमूना बनाइए।

प्र.9 सदिशों के योग संबंधी त्रिभुज नियम लिखिए। (2)

अथवा

कोणीय वेग किसे कहते हैं? इसका सूत्र लिखिए।

प्र.10 प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं? (2)

अथवा

अभिकेंद्र त्वरण किसे कहते हैं?

प्र.11 क्रिकेट में खिलाड़ी कैच लेते समय अपने हाथों को पीछे की ओर क्यों खींचते हैं? (2)

अथवा

पहियों में बाल बेयरिंग का उपयोग क्यों किया जाता है?

प्र.12 आवेग क्या है? इसका SI मात्रक लिखिए। (2)

अथवा

एक न्यूटन बल को परिभाषित कीजिए।

प्र.13 भौतिक समीकरण V2 = U2 + 2as की शुद्धता की जाँच कीजिए। (3)

अथवा

वायु में ध्वनि का वेग v वायु दाब p एवं घनत्व d पर निर्भर करता है। विमीय विधि से ध्वनि के वेग v के लिये न्यूटन के सूत्र की स्थापना कीजीये।

प्र.14 किसी गतिशील पिंड का दिए गए समय अंतराल में विस्थापन शून्य है। क्या इसके द्वारा चली गई दूरी भी शून्य होगी? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (3)

अथवा

एक वस्तु को प्रारंभिक वेग u से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। अधिकतम ऊँचाई पर वस्तु का वेग तथा त्वरण ज्ञात कीजिए।

प्र.15 क्रिकेट का कोई खिलाड़ी किसी गेंद को 100 मीटर की अधिकतम क्षैतिज दूरी तक फेंक सकता है। वह खिलाड़ी उसी गेंद को जमीन से ऊपर कितनी ऊँचाई तक फेंक सकता है? (3)

अथवा

क्षैतिज से 30° का कोण बनाते हुए एक गेंद प्रारंभिक वेग 15 m/s के वेग से फेंकी जाती है। यह कितने समय हवा में रहेगी?

प्र.16 शक्ति की परिभाषा, मात्रक एवं विमीय सूत्र लिखिए। (3)

अथवा

यदि F = 3î + 4ĵ + 5k̂ तथा विस्थापन d = 5î + 4ĵ – 3k̂ हो तो कार्य की गणना कीजिए।

प्र.17 कोई कार एक समान रूप से त्वरित होकर 5 सेकण्ड में 18 km/h से 36 km/h की चाल प्राप्त करती है। कार का त्वरण ज्ञात कीजिए। (4)

अथवा

कोई कार 45 km/h की चाल से गतिमान है। ब्रेक लगाने पर 1 m/s2 का मंदन उत्पन्न होता है। कार द्वारा तय अवरोधन दूरी ज्ञात कीजिए।

प्र.18 वृत्तीय गति किसे कहते हैं? एक समान वृत्तीय गति के लिए अभिकेंद्रिय त्वरण ज्ञात कीजिए। (4)

अथवा

सिद्ध कीजिए कि मूल बिंदु से θ कोण पर फेंके गये प्रक्षेप्य के लिये प्रक्षेप्य कोण का मान θ = tan-1 (4h / R) होगा। यहाँ प्रयुक्त प्रतीकों के अर्थ सामान्य हैं।

प्र.19 समतल मैदान पर वृत्ताकार मार्ग में गतिशील कार के अभिकेन्द्री बल के लिए सूत्र स्थापित कीजिए। (4)

अथवा

25 m/s से गतिशील 60 kg के पिंड पर 50 न्यूटन का मंदन बल लगाया जाता है। पिंड को रुकने में लगा समय ज्ञात कीजिए।

प्र.20 शक्ति के लिये सूत्र P = f • v स्थापित कीजिए। (4)

अथवा

किसी स्प्रिंग को खींचने या दबाने पर संचित स्थितिज ऊर्जा के लिये सूत्र स्थापित कीजिए।

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 (हल सहित)

कक्षा – 11वीं

विषय – भौतिक शास्त्र

समय – 3 घण्टा पूर्णांक – 70

निर्देश –

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न क्रमांक 6 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 3 तक प्रत्येक प्रश्न पर 6 अंक और उनके उपप्रश्न पर 1 अंक आवंटित है।
  3. प्रश्न क्रमांक 4 से 5 तक प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक और उनके उपप्रश्न पर 1 अंक आवंटित है।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक आवंटित है।
  5. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक आवंटित है।
  6. प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक आवंटित है।
  7. आवश्यकतानुसार स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए।

प्र.1 प्रत्येक प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1×6=6)

1. निम्नलिखित में मूल मात्रक नहीं है –

(अ) मीटर (ब) केल्विन (स) लीटर ✓ (द) ऐम्पियर

उत्तर: (स) लीटर

2. संख्या 0.0010 में सार्थक अंको की संख्या है –

(अ) 1 (ब) 2 ✓ (स) 3 (द) 4

उत्तर: (ब) 2

3. वेग – समय ग्राफ द्वारा समय अक्ष से घेरा गया क्षेत्रफल दर्शाता है –

(अ) दूरी ✓ (ब) चाल (स) मंदन (द) त्वरण

उत्तर: (अ) दूरी

4. घड़ी की सेकंड सुई का कोणीय वेग है –

(अ) 60π रेडियन/सेकंड (ब) 30 रेडियन/सेकंड (स) π/30 रेडियन/सेकंड ✓ (द) 2π

उत्तर: (स) π/30 रेडियन/सेकंड

5. रॉकेट नोदन आधारित है –

(अ) द्रव्यमान संरक्षण पर (ब) ऊर्जा संरक्षण पर (स) संवेग संरक्षण पर ✓ (द) उपरोक्त तीनों पर

उत्तर: (स) संवेग संरक्षण पर

6. कार्य का SI मात्रक है –

(अ) जूल ✓ (ब) वाट (स) न्यूटन (द) मीटर

उत्तर: (अ) जूल

प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)

  1. आवेश का विमीय सूत्र [A T] है।
  2. वेग प्रवणता का SI मात्रक s-1 है।
  3. अधिकतम ऊँचाई प्राप्त करने के लिए पिंड को 45° दिशा में फेंकना चाहिए। (या ऊर्ध्वाधर दिशा में)
  4. प्रक्षेप्य गति में क्षैतिज वेग नियत रहता है।
  5. न्यूटन के गति के प्रथम नियम को जड़त्व का नियम कहते हैं।
  6. किसी वस्तु की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा संदर्भ तल से उसकी ऊँचाई (h) पर निर्भर करती है।

प्र.3 सही जोड़ी बनाईये – (1×6=6)

“अ” “ब” (सही मिलान)
1. क्षैतिज परास (f) R = (v02 sin 2θ0) / g
2. अभिकेंद्र त्वरण (e) ac = v2 / R
3. स्थैतिक घर्षण (b) [M L T-2] (या सीमांत घर्षण बल)
4. गतिज घर्षण (a) [M L T-2]
5. यांत्रिक ऊर्जा (d) [M L2 T-2]
6. स्प्रिंग नियतांक (c) N·m-1

प्र.4 एक वाक्य / शब्द में उत्तर दीजिए – (1×5=5)

  1. मोल किस राशि का मात्रक है? — पदार्थ की मात्रा (Amount of substance)
  2. किसी वस्तु को गतिशील कब कहते हैं? — जब वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है।
  3. वृत्तीय गति में एक चक्कर पूर्ण होने पर उत्पन्न विस्थापन कितना होगा? — शून्य (0)
  4. पानी पर तैरते हुए m द्रव्यमान के एक कार्क पर नेट बल का मान कितना होगा? — शून्य (0) (चूँकि त्वरण शून्य होता है)
  5. किसी खिंची हुई स्प्रिंग में संचित ऊर्जा के लिए सूत्र लिखिए। — U = 1/2 kx2

प्र.5 निम्नलिखित वाक्यों के लिये सत्य / असत्य लिखिए – (1×5=5)

  1. सभी शून्येत्तर अंक सार्थक अंक होते हैं। — (सत्य)
  2. क्षैतिज दिशा में गुरुत्वीय त्वरण का मान शून्य होता है। — (सत्य)
  3. वेग परिवर्तन को त्वरण कहते हैं। — (असत्य — वेग परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं)
  4. सदिशों का योग क्रम विनिमय नियम का पालन नहीं करता है। — (असत्य)
  5. यदि प्रारंभिक वेग तथा अंतिम वेग एक ही तल में हों तो संघट्ट द्विविमीय कहलाता है। — (असत्य — द्विविमीय संघट्ट में कण एक ही तल में विभिन्न दिशाओं में गति करते हैं)

प्र.6 व्युत्पन्न राशियाँ किन्हें कहते हैं? (2)

अथवा

सार्थक अंक किसे कहते हैं?

उत्तर: वे भौतिक राशियाँ जिन्हें मूल राशियों की सहायता से व्यक्त किया जाता है, व्युत्पन्न राशियाँ कहलाती हैं; जैसे- वेग, त्वरण, बल आदि।

प्र.7 विमीय विश्लेषण के कोई दो अनुप्रयोग लिखिए। (2)

अथवा

विमीय विश्लेषण की कोई दो सीमाएं लिखिए।

उत्तर: 1. किसी भौतिक समीकरण की सत्यता की जाँच करना।
2. विभिन्न भौतिक राशियों के बीच संबंध स्थापित करना।

प्र.8 एक समान तथा परिवर्ती त्वरण को परिभाषित कीजिए। (2)

अथवा

एक समान गति के लिए x-t ग्राफ, तथा v-t ग्राफ का नमूना बनाइए।

उत्तर: एकसमान त्वरण: जब वस्तु के वेग में समान समय अंतराल में समान परिवर्तन होता है।
परिवर्ती त्वरण: जब वस्तु के वेग में समान समय अंतराल में असमान परिवर्तन होता है।

प्र.9 सदिशों के योग संबंधी त्रिभुज नियम लिखिए। (2)

अथवा

कोणीय वेग किसे कहते हैं? इसका सूत्र लिखिए।

उत्तर: यदि दो सदिशों को परिमाण और दिशा में किसी त्रिभुज की दो लगातार भुजाओं द्वारा निरूपित किया जाए, तो उनका परिणामी सदिश त्रिभुज की तीसरी भुजा द्वारा विपरीत क्रम में निरूपित होता है।

प्र.10 प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं? (2)

अथवा

अभिकेंद्र त्वरण किसे कहते हैं?

उत्तर: जब किसी वस्तु को पृथ्वी की सतह से किसी कोण पर ऊर्ध्वाधर दिशा से अलग फेंका जाता है, तो वह गुरुत्वाकर्षण के अधीन एक वक्र पथ पर गति करती है, इसे प्रक्षेप्य गति कहते हैं।

प्र.11 क्रिकेट में खिलाड़ी कैच लेते समय अपने हाथों को पीछे की ओर क्यों खींचते हैं? (2)

अथवा

पहियों में बाल बेयरिंग का उपयोग क्यों किया जाता है?

उत्तर: हाथ पीछे खींचने से गेंद का वेग शून्य होने में लिया गया समय बढ़ जाता है, जिससे आवेग बल (F = Δp / Δt) का मान कम हो जाता है और खिलाड़ी के हाथों पर चोट नहीं लगती।

प्र.12 आवेग क्या है? इसका SI मात्रक लिखिए। (2)

अथवा

एक न्यूटन बल को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: जब कोई बड़ा बल किसी वस्तु पर अल्प समय के लिए कार्य करता है, तो बल और समय अंतराल के गुणनफल को आवेग कहते हैं।
SI मात्रक: N·s या kg·m/s

प्र.13 भौतिक समीकरण V2 = U2 + 2as की शुद्धता की जाँच कीजिए। (3)

अथवा

वायु में ध्वनि का वेग v वायु दाब p एवं घनत्व d पर निर्भर करता है। विमीय विधि से ध्वनि के वेग v के लिये न्यूटन के सूत्र की स्थापना कीजीये।

उत्तर:
बाएँ पक्ष (V2 कव) की विमा = [L T-1]2 = [L2 T-2]
दाएँ पक्ष के प्रथम पद (U2) की विमा = [L2 T-2]
दाएँ पक्ष के द्वितीय पद (2as) की विमा = [L T-2] · [L] = [L2 T-2]
चूँकि सभी पदों की विमाएँ समान हैं, अतः विमीय दृष्टि से समीकरण पूर्णतः सत्य है।

प्र.14 किसी गतिशील पिंड का दिए गए समय अंतराल में विस्थापन शून्य है। क्या इसके द्वारा चली गई दूरी भी शून्य होगी? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (3)

अथवा

एक वस्तु को प्रारंभिक वेग u से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। अधिकतम ऊँचाई पर वस्तु का वेग तथा त्वरण ज्ञात कीजिए।

उत्तर: आवश्यक नहीं है कि दूरी भी शून्य हो। उदाहरण के लिए, यदि कोई वस्तु वृत्ताकार पथ पर एक चक्कर पूरा करती है, तो उसका विस्थापन शून्य होता है, लेकिन तय की गई दूरी वृत्त की परिधि (2πr) के बराबर होती है।

प्र.15 क्रिकेट का कोई खिलाड़ी किसी गेंद को 100 मीटर की अधिकतम क्षैतिज दूरी तक फेंक सकता है। वह खिलाड़ी उसी गेंद को जमीन से ऊपर कितनी ऊँचाई तक फेंक सकता है? (3)

अथवा

क्षैतिज से 30° का कोण बनाते हुए एक गेंद प्रारंभिक वेग 15 m/s के वेग से फेंकी जाती है। यह कितने समय हवा में रहेगी?

हल:
अधिकतम क्षैतिज परास Rmax = u2 / g = 100 m
अधिकतम ऊँचाई H = u2 / 2g = (1/2) × (u2 / g) = 100 / 2 = 50 m
अतः खिलाड़ी उसी गेंद को 50 मीटर अधिकतम ऊँचाई तक फेंक सकता है।

प्र.16 शक्ति की परिभाषा, मात्रक एवं विमीय सूत्र लिखिए। (3)

अथवा

यदि F = 3î + 4ĵ + 5k̂ तथा विस्थापन d = 5î + 4ĵ – 3k̂ हो तो कार्य की गणना कीजिए।

उत्तर: कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं। (P = W / t)
मात्रक: वाट (W) या जूल/सेकंड
विमीय सूत्र: [M L2 T-3]

प्र.17 कोई कार एक समान रूप से त्वरित होकर 5 सेकण्ड में 18 km/h से 36 km/h की चाल प्राप्त करती है। कार का त्वरण ज्ञात कीजिए। (4)

अथवा

कोई कार 45 km/h की चाल से गतिमान है। ब्रेक लगाने पर 1 m/s2 का मंदन उत्पन्न होता है। कार द्वारा तय अवरोधन दूरी ज्ञात कीजिए।

हल:
प्रारंभिक वेग (u) = 18 km/h = 18 × (5 / 18) = 5 m/s
अंतिम वेग (v) = 36 km/h = 36 × (5 / 18) = 10 m/s
समय (t) = 5 s
त्वरण a = (v – u) / t = (10 – 5) / 5 = 5 / 5 = 1 m/s2

प्र.18 वृत्तीय गति किसे कहते हैं? एक समान वृत्तीय गति के लिए अभिकेंद्रिय त्वरण ज्ञात कीजिए। (4)

अथवा

सिद्ध कीजिए कि मूल बिंदु से θ कोण पर फेंके गये प्रक्षेप्य के लिये प्रक्षेप्य कोण का मान θ = tan-1 (4h / R) होगा। यहाँ प्रयुक्त प्रतीकों के अर्थ सामान्य हैं।

उत्तर: जब कोई वस्तु किसी वृत्ताकार मार्ग पर गति करती है, तो उसकी गति वृत्तीय गति कहलाती है। अभिकेन्द्रीय त्वरण ac = v2 / r = ω2r होता है।

प्र.19 समतल मैदान पर वृत्ताकार मार्ग में गतिशील कार के अभिकेन्द्री बल के लिए सूत्र स्थापित कीजिए। (4)

अथवा

25 m/s से गतिशील 60 kg के पिंड पर 50 न्यूटन का मंदन बल लगाया जाता है। पिंड को रुकने में लगा समय ज्ञात कीजिए।

हल (अथवा):
द्रव्यमान (m) = 60 kg, प्रारंभिक वेग (u) = 25 m/s, अंतिम वेग (v) = 0
बल (F) = -50 N (मंदन बल)
त्वरण a = F / m = -50 / 60 = -5/6 m/s2
गति के समीकरण v = u + at से:
0 = 25 + (-5/6)t ⇒ (5/6)t = 25 ⇒ t = (25 × 6) / 5 = 30 सेकण्ड

प्र.20 शक्ति के लिये सूत्र P = F · v स्थापित कीजिए। (4)

अथवा

किसी स्प्रिंग को खींचने या दबाने पर संचित स्थितिज ऊर्जा के लिये सूत्र स्थापित कीजिए।

उत्तर: हम जानते हैं कि शक्ति P = W / t और कार्य W = F · s
अतः P = (F · s) / t
चूँकि वेग v = s / t, इसलिए P = F · v

MP Board कक्षा 11वी भौतिक शास्त्र त्रैमासिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन कैसे देखें?

भौतिक शास्त्र की परीक्षा देने वाले छात्र अपने प्रश्न पत्र का 100% सटीक सॉल्यूशन जानना चाहते हैं, जिससे कि आपको सही आंकिक हल (Numerical Solutions) और व्यंजकों के सही स्टेप्स का ज्ञान हो सके।

फिजिक्स के कठिन फॉर्मूलों और वैचारिक प्रश्नों के सटीक हल देखने के लिए आपको बस नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक का उपयोग करना है। इस लिंक के माध्यम से सभी प्रश्नों के उत्तर आपको तुरंत ज्ञात हो सकेंगे।

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वी भौतिक शास्त्र पेपर और सॉल्यूशन कैसे डाउनलोड करें?

कक्षा 11वीं फिजिक्स का पेपर और उसका सॉल्यूशन (PDF) देखने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है:

  1. डायरेक्ट लिंक पर जाएं: सबसे पहले नीचे दी गई 'Important Links' टेबल को देखें।
  2. पेपर लिंक पर क्लिक करें: वहाँ आपको 'कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र त्रैमासिक पेपर' की डायरेक्ट लिंक मिलेगी, उस पर क्लिक करें।
  3. पेज ओपन होगा: लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, जहाँ आपको फिजिक्स का पूरा पेपर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. सॉल्यूशन डाउनलोड करें: उसी पेपर के ठीक नीचे आपको 'सॉल्यूशन डाउनलोड करें (Download Solution)' का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके आप पूरे पेपर का हल पीडीएफ फॉर्मेट में अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

उपयोगी लिंक (Useful Links)क्लिक करें (Click Here)
कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र (Physics) पेपर डायरेक्ट लिंक[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र पेपर सॉल्यूशन डाउनलोड (PDF)[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल PDF[यहाँ क्लिक करें]
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें (लेटेस्ट अपडेट के लिए)Join WhatsApp
हमारे Telegram ग्रुप से जुड़ें[Join Telegram]

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र त्रैमासिक परीक्षा 2026 कितने अंकों की होगी?

Ans: भौतिक शास्त्र विषय की सैद्धांतिक त्रैमासिक परीक्षा का पूर्णांक 70 अंक निर्धारित किया गया है (30 अंक प्रैक्टिकल के होते हैं), जिसे 3 घंटे में हल करना होगा।

Q2. कक्षा 11वीं फिजिक्स का पेपर कब आयोजित होगा?

Ans: कक्षा 11वीं का भौतिक शास्त्र विषय का पेपर 09 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Q3. कक्षा 11वी भौतिक शास्त्र त्रैमासिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन कैसे प्राप्त करें?

Ans: आप इस आर्टिकल में ऊपर दी गई 'Important Links' की टेबल में डायरेक्ट सॉल्यूशन लिंक पर क्लिक करके फिजिक्स के पेपर का संपूर्ण हल (PDF) आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q4. भौतिक शास्त्र के पेपर में आंकिक प्रश्न (Numericals) कहाँ से आते हैं?

Ans: आंकिक प्रश्न मुख्य रूप से गति के नियम, कार्य-ऊर्जा-शक्ति और गुरुत्वाकर्षण जैसे अध्यायों के सूत्रों पर आधारित होते हैं, जिनका विस्तृत सॉल्यूशन आपको हमारी पीडीएफ में मिल जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment