हाईस्कूल परीक्षा / High School Examination
(मुख्य / Main) वर्ष / Year – 2026
हिन्दी
HINDI
SET / सेट A
निर्देश –
- इस प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
- प्रश्न क्रमांक 06 से 23 तक सभी प्रश्नों के आन्तरिक विकल्प दिए गए हैं। इन प्रश्नों में से प्रत्येक प्रश्न का एक ही उत्तर लिखिए।
- प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। कुल निर्धारित अंक 1X30=30
- प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)
- प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)
(i) हिन्दी के पद्य साहित्य का दूसरा काल है –
(ii) गोपियों को ज्ञान व योग की बातें लगती हैं –
(iii) रसात्मकं वाक्यं काव्यं परिभाषा किस आचार्य की है?
(iv) “नेता जी का चश्मा” पाठ की विधा है –
(v) भोलानाथ का असल में नाम था –
(vi) किसी कार्य का करने या होने वा बोध कराने वाले शब्द कहलाते हैं –
उत्तर:
(i) (ब) भक्तिकाल
(ii) (स) कड़वी ककड़ी सी
(iii) (स) आचार्य विश्वनाथ
(iv) (द) कहानी
(v) (अ) तारकेश्वरनाथ
(vi) (स) क्रिया
(i) सूरदास जी मुख्यतः……………………………………………..रस के कवि हैं। (वात्सल्य रस / शांत रस / श्रृंगार रस)
(ii) निराला ने बादलों को……………………………………………..के समान सुन्दर बताया है। (केशों / फूल / आँखों)
(iii) चौपाई के प्रत्येक चरण में……………………………………………..मात्राएँ होती हैं। (18-18 / 16-16 / 24-24)
(iv) प्रतिमा बनाने वाले का नाम……………………………………………..था। (श्यामलाल / मोतीलाल / मोहनलाल)
(v) जब क्रिया का रूप कर्म के अनुसार बदलता है…वाच्य होता है। (कर्मवाच्य/कर्तृवाच्य/भाववाच्य)
(vi) आम की फसल में कभी-कभी खूब……………………………………………..आती है। (आँधी / वर्षा / तूफ़ान)
उत्तर:
(i) वात्सल्य रस
(ii) केशों
(iii) 16-16
(iv) मोतीलाल
(v) कर्मवाच्य
(vi) आँधी
स्तंभ (अ)
(i) ‘उत्साह’ कविता
(ii) कामायनी
(iii) कैप्टन चश्मे वाला
(iv) त्रिभुवन में समास है
(v) माता का आंचल
(vi) छन्द के प्रकार
स्तंभ (ब)
(क) महाकाव्य
(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ग) द्विगु समास हैं
(घ) दो
(ङ) शिवपूजन सहाय
(च) प्रतिमा पर चश्मा
(छ) प्रेमचंद
उत्तर:
(i) ‘उत्साह’ कविता – (ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ii) कामायनी – (क) महाकाव्य
(iii) कैप्टन चश्मे वाला – (च) प्रतिमा पर चश्मा
(iv) त्रिभुवन में समास है – (ग) द्विगु समास हैं
(v) माता का आंचल – (ङ) शिवपूजन सहाय
(vi) छन्द के प्रकार – (घ) दो
(i) कवि ‘निराला’ ने बादलों की तुलना किससे की है?
(ii) किस समास में प्रथम पद प्रधान एवं अव्यय होता है?
(iii) विभाव के भेदों के नाम लिखिए?
(iv) ‘टेढ़ी खीर’ मुहावरे का अर्थ क्या है?
(v) ‘माता का आंचल’ कहानी के अनुसार माँ ने भोलानाथ के घावों पर क्या लगाया?
(vi) ‘हिरोशिमा’ नामक कविता किस काव्य संग्रह से ली गई है?
उत्तर:
(i) काले घुंघराले बालों से।
(ii) अव्ययीभाव समास।
(iii) आलंबन और उद्दीपन।
(iv) कठिन कार्य।
(v) पिसी हुई हल्दी।
(vi) ‘अरी ओ करुणा प्रभामय’।
(i) वीर व्यक्ति अपनी प्रशंसा स्वयं करते हैं।
(ii) अन्योक्ति अलंकार में लोकसीमा को पार करके बढ़ा चढ़ाकर वर्णन होता है।
(iii) यदि गद्य कवियों की कसौटी है तो निबन्ध गद्य की कसौटी है।
(iv) ‘लोक + उक्ति’ से मिलकर लोकोक्ति शब्द बना है।
(v) परशुराम के फरसे को देखकर लक्ष्मण भयभीत हो गए।
(vi) ‘राम बाजार जाता है।’ एक आज्ञावाचक वाक्य है।
उत्तर:
(i) असत्य
(ii) असत्य
(iii) सत्य
(iv) सत्य
(v) असत्य
(vi) असत्य
प्रश्न 6 नई कविता की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए। (2)
अथवा
प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए।
उत्तर (नई कविता): (1) लघु मानववाद की प्रतिष्ठा (2) प्रयोगों में नवीनता।
अथवा (प्रगतिवाद): (1) शोषितों के प्रति सहानुभूति (2) रूढ़ियों और अंधविश्वासों का विरोध।
प्रश्न 7 तुलसीदास अथवा जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए – (2)
उत्तर (तुलसीदास):
(i) रचनाएँ: रामचरितमानस, विनयपत्रिका।
(ii) भावपक्ष: इनकी भक्ति दास्य भाव की है, समन्वयवाद पर जोर दिया। कलापक्ष: अवधी और ब्रज दोनों भाषाओं का प्रयोग, दोहा-चौपाई छंद का मुख्य प्रयोग।
अथवा (जयशंकर प्रसाद):
(i) रचनाएँ: कामायनी, आँसू।
(ii) भावपक्ष: प्रेम, सौंदर्य और राष्ट्रीयता का चित्रण। कलापक्ष: परिष्कृत खड़ी बोली का प्रयोग, लाक्षणिकता और प्रतीकात्मकता।
प्रश्न 8 उद्धव के व्यवहार की तुलना किस – किस से की गई है ? (2)
अथवा
गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए ?
उत्तर: उद्धव के व्यवहार की तुलना कमल के पत्ते (पुरइनि पात) और तेल लगी हुई मटकी (तेल की गागरि) से की गई है, जिन पर जल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
अथवा: गोपियों के अनुसार राजा का धर्म यह होना चाहिए कि वह प्रजा को न सताए और हमेशा उनके हितों की रक्षा करे।
प्रश्न 9 लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या – क्या विशेषताएँ बताईं ? (2)
अथवा
‘उत्साह’ कविता में बादल किन – किन अर्थों की ओर संकेत करता है ?
उत्तर: लक्ष्मण के अनुसार वीर योद्धा स्वयं अपनी वीरता का बखान नहीं करते, बल्कि युद्धभूमि में अपना पराक्रम दिखाते हैं। वे धैर्यवान और क्षमाशील होते हैं।
अथवा: ‘उत्साह’ कविता में बादल एक तरफ पीड़ित-प्यासे जनों की प्यास बुझाने वाले जल के रूप में है, तो दूसरी तरफ वह नई कल्पना और नए अंकुर के लिए विध्वंस, विप्लव और क्रांति चेतना का संकेत है।
प्रश्न 10 महाकाव्य एवं खण्ड काव्य में अंतर लिखिए। (2)
अथवा
प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य में अंतर लिखिए।
उत्तर: महाकाव्य में नायक के सम्पूर्ण जीवन का विस्तृत चित्रण होता है और इसमें कम से कम 8 सर्ग होते हैं। खण्डकाव्य में नायक के जीवन की किसी एक घटना या अंश का चित्रण होता है और इसमें एक ही सर्ग होता है।
अथवा: प्रबंध काव्य में कथा एक क्रम से जुड़ी होती है और छंद एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। मुक्तक काव्य में कथा का कोई क्रम नहीं होता, इसका प्रत्येक छंद अपने आप में पूर्ण और स्वतंत्र होता है।
प्रश्न 11 मानवीकरण अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर: जब जड़ या प्राकृतिक वस्तुओं पर मानवीय भावनाओं और क्रियाओं का आरोप किया जाता है, वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है। उदा: “मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के।”
अथवा: दोहा एक अर्धसममात्रिक छंद है। इसमें चार चरण होते हैं। इसके पहले और तीसरे चरण में 13-13 मात्राएँ तथा दूसरे और चौथे चरण में 11-11 मात्राएँ होती हैं। उदा: “श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।”
प्रश्न 12 कहानी और उपन्यास में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
नाटक और एकांकी में दो अंतर लिखिए।
उत्तर: (1) कहानी में मानव जीवन की किसी एक घटना का चित्रण होता है, जबकि उपन्यास में संपूर्ण जीवन का विस्तृत चित्रण होता है। (2) कहानी का आकार छोटा होता है, जबकि उपन्यास का आकार बड़ा होता है।
अथवा: (1) नाटक में अनेक अंक होते हैं, जबकि एकांकी में केवल एक अंक होता है। (2) नाटक में मुख्य कथा के साथ-साथ प्रासंगिक कथाएँ भी होती हैं, एकांकी में एक ही मुख्य कथा होती है।
प्रश्न 13 रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा मन्नू भंडारी की साहित्यिक विशेषताएं निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए- (2)
उत्तर (रामवृक्ष बेनीपुरी): (i) रचनाएँ: माटी की मूरतें, गेहूँ और गुलाब। (ii) भाषा-शैली: भाषा अत्यंत ओजपूर्ण, सजीव और मुहावरेदार है। इनकी शैली चित्रात्मक और वर्णनात्मक है।
अथवा (मन्नू भंडारी): (i) रचनाएँ: आपका बंटी, महाभोज। (ii) भाषा-शैली: भाषा सहज, सरल और स्वाभाविक है। इन्होंने व्यंग्यात्मक और वर्णनात्मक शैली का प्रयोग किया है।
प्रश्न 14 भगत की पुत्रवधु उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी ? (2)
अथवा
बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगल ध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ? सुषिर वाद्यों से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर: भगत जी वृद्ध हो चुके थे। इकलौते बेटे की मृत्यु के बाद वे घर में अकेले रह गए थे। पुत्रवधू को चिंता थी कि बुढ़ापे में उनके लिए भोजन कौन बनाएगा और बीमार पड़ने पर पानी कौन देगा, इसलिए वह उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी।
अथवा: शहनाई हमेशा मांगलिक अवसरों (जैसे शादी, पूजा) पर बजाई जाती है और बिस्मिल्ला खाँ शहनाई वादन के सर्वश्रेष्ठ कलाकार थे, इसलिए उन्हें इसका नायक कहा गया। ‘सुषिर वाद्य’ वे वाद्य यंत्र होते हैं जिन्हें मुँह से फूँक मारकर बजाया जाता है (जैसे- बाँसुरी, शहनाई)।
प्रश्न 15 सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे ? (2)
अथवा
वास्तविक अर्थों में संस्कृत व्यक्ति किसे कहा जा सकता है ?
उत्तर: सेनानी न होते हुए भी लोग उसे कैप्टन इसलिए कहते थे क्योंकि उसके हृदय में देश और देशभक्तों (नेताजी) के प्रति अगाध प्रेम और सम्मान था। वह नेताजी की बिना चश्मे वाली मूर्ति देखकर आहत होता था।
अथवा: वास्तविक अर्थों में संस्कृत व्यक्ति वह है जो अपनी बुद्धि, विवेक और योग्यता के बल पर किसी नए तथ्य का दर्शन या नई चीज का आविष्कार करता है।
प्रश्न 16 निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए (2)
(i) जो सभी को स्वीकार हो
(ii) जिसे बाँटा न जा सके
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए –
(i) एक और एक ग्यारह होना
(ii) गागर में सागर भरना
उत्तर: (i) सर्वमान्य (ii) अभाज्य / अविभाज्य।
अथवा मुहावरे:
(i) अर्थ: संगठन में शक्ति होना। वाक्य: हमें मिलकर काम करना चाहिए क्योंकि एक और एक ग्यारह होते हैं।
(ii) अर्थ: थोड़े शब्दों में बहुत बड़ी बात कह देना। वाक्य: बिहारी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है।
प्रश्न 17 भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है ? (2)
अथवा
गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया ?
उत्तर: बच्चों का यह स्वाभाविक गुण होता है कि वे अपने हमउम्र साथियों को खेलता हुआ देखकर अपना सारा दुख-दर्द भूल जाते हैं। इसीलिए साथियों को मजे में खेलते देख भोलानाथ भी सिसकना भूलकर उनमें शामिल हो जाता है।
अथवा: गंतोक एक पहाड़ी इलाका है जहाँ जीवन बहुत कठोर है। यहाँ के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से इस दुर्गम जगह को एक बेहद खूबसूरत शहर में बदल दिया है, इसलिए इसे मेहनतकश बादशाहों का शहर कहा गया है।
प्रश्न 18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ – प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)
ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी।
अपरस रहत सनेह तगा तैं नाहिन मन अनुरागी।
पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।
ज्यौ जल माँह तेल की गागरि, बूँद न ताकों लागी।
प्रीति नदी में पाऊ न बोरयो, दृष्टि न रूप परागी।
सूरदास अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौ पागी।
अथवा
बादल , गरजो
विकल विकल , उन्मन थे उन्मन
विश्व के निदाघ के सकल जन ,
आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन !
तप्त धरा , जल से फिर
शीतल कर दो
Disclaimer – ऊपर दिया गया प्रश्न को महत्वपूर्ण प्रश्न और जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है वह बताए गए है। इस पेपर को रियल पेपर न समझे लेकिन रियल पेपर का सही उत्तर के साथ पेपर इसी website पर answer के साथ अपलोड किया जाएगा। इस लिए प्रत्येक update और अपलोड होने पर आपको notification आए तो नीचे दिए गए WhatsApp और telegram चैनल को ज्वाइन करें।