MP D.El.Ed Admission 2026-27: Online Form, Last Date, Fees & Merit List (Full Details)

MP D.El.Ed Admission 2026-27: ऑनलाइन आवेदन शुरू मध्य प्रदेश में प्राइमरी टीचर (Class 1 to 5) बनने का सपना देख रहे 12वीं पास छात्रों के लिए MP D.El.Ed Admission 2026 (जिसे पहले MP BTC कहा जाता था) की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया RSK MP Portal पर शुरू होने वाली है। हाल ही में आए नए नियमों के अनुसार, अब B.Ed डिग्री धारक MP Varg 3 (Primary Teacher) भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। वर्ग 3 का सरकारी शिक्षक बनने के लिए अब आपके पास D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) का होना 100% अनिवार्य हो गया है।

MP D.El.Ed Admission 2026-27: Online Form, Last Date, Fees & Merit List (Full Details)
MP D.El.Ed Admission 2026-27: Online Form, Last Date, Fees & Merit List (Full Details)

अगर आप भी इस साल सरकारी डाइट (DIET) या प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हमने MP D.El.Ed Online Form 2026, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, कॉलेज चॉइस फिलिंग, फीस स्ट्रक्चर और MP D.El.Ed Merit List चेक करने की पूरी और सटीक जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप दी है।

सबसे पहले और सबसे तेज़ अपडेट (मेरिट लिस्ट और कॉलेज अलॉटमेंट) सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जरूर जुड़ें:

👉 Join Our WhatsApp Channel

MP D.El.Ed एडमिशन 2026-27 – संक्षिप्त विवरण (Overview)

जानकारी (Details)विवरण (Description)
काउंसलिंग विभागराज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश
कोर्स का नामD.El.Ed (Diploma in Elementary Education)
शैक्षणिक सत्र2026-2027
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (MP Online Kiosk)
कौन कर सकता है आवेदन?12वीं पास छात्र
ऑफिसियल वेबसाइटrsk.mponline.gov.in

MP D.El.Ed काउंसलिंग 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Schedule)

क्र. सं. (S.No)राउंड (Round)प्रारंभिक तिथि (From Date)अंतिम तिथि (To Date)कार्य (Task)
1First Round15-05-202629-05-2026काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन (संभावित)
2First Round01-06-202601-06-2026मेरिट सूची तैयार करना / डेटा शेयरिंग (Testing)
3First Round02-06-202604-06-2026अलॉटमेंट प्रक्रिया / अप्रूवल / रिपोर्टिंग की तैयारी
4First Round05-06-202605-06-2026लाइव अलॉटमेंट (Live Allotment)
5First Round05-06-202612-06-2026अलॉटमेंट लेटर प्रिंट करना / संस्थान में रिपोर्टिंग / फीस जमा करना / कैंसिलेशन
6Second Round15-06-202621-06-2026द्वितीय राउंड काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
7Second Round22-06-202622-06-2026मेरिट सूची तैयार करना / डेटा शेयरिंग (Testing)
8Second Round23-06-202625-06-2026अलॉटमेंट प्रक्रिया / अप्रूवल / रिपोर्टिंग की तैयारी
9Second Round29-06-202629-06-2026लाइव अलॉटमेंट (Live Allotment)
10Second Round29-06-202604-07-2026अलॉटमेंट लेटर प्रिंट करना / संस्थान में रिपोर्टिंग / फीस जमा करना / कैंसिलेशन
11Third Round06-07-202612-07-2026तृतीय राउंड काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
12Third Round13-07-202613-07-2026मेरिट सूची तैयार करना / डेटा शेयरिंग (Testing)

MP D.El.Ed एडमिशन के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता (Education): उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (12th Class) पास होना अनिवार्य है।
  • न्यूनतम अंक (Minimum Marks): 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए (मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC/ST/OBC वर्ग को नियमानुसार अंकों में छूट मिल सकती है)।
  • आयु सीमा (Age Limit): आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

काउंसलिंग फॉर्म भरने या MP Online कियोस्क पर जाने से पहले ये सभी डाक्यूमेंट्स अपने पास तैयार रखें:

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो (Passport Size Photo – 10KB से 100KB)
  • 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate – यदि लागू हो)
  • मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र (MP Domicile Certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • समग्र आईडी (Samagra ID)
  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (OTP वेरिफिकेशन के लिए)

इस फॉर्म में फोटो अपलोड या डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय आपको यह टूल की आवश्यकता जरूर होगी

1 2 3 4 5 6

MP D.El.Ed एडमिशन फीस 2026 (Registration & College Fee)

1. एप्लीकेशन फीस (MP Online Portal Charge):

  • रजिस्ट्रेशन फीस (Registration Fee): ₹50
  • चॉइस फिलिंग फीस (Choice Filling Fee): ₹100
  • (ध्यान दें: यदि 1st राउंड की मेरिट लिस्ट में आपको कॉलेज अलॉट नहीं होता है, तो 2nd राउंड में आपको फिर से 50 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी, सिर्फ ₹100 देकर दोबारा चॉइस फिलिंग करनी होगी।)

2. कॉलेज की फीस (College Admission Fees – Per Year):

  • सरकारी कॉलेज (DIET): लगभग ₹9,000 प्रति वर्ष। (यहाँ एडमिशन के लिए 12वीं में अच्छे परसेंटेज चाहिए)।
  • प्राइवेट कॉलेज (Private College): लगभग ₹33,000 से ₹44,000 प्रति वर्ष।
  • छात्रवृत्ति (Scholarship): दोनों (सरकारी और प्राइवेट) कॉलेजों में SC/ST/OBC छात्रों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्कॉलरशिप मिलती है। इसके अलावा कुछ कॉलेजों में ‘आवास योजना’ (Awas Yojana) के तहत ₹12,000 से ₹15,000 तक का अलग से लाभ भी मिलता है।

MP D.El.Ed ऑनलाइन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (Step-by-Step)

आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से भी एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) की ऑफिसियल वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर जाएं (डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है)।
  2. होमपेज पर “D.El.Ed Programs” सेक्शन पर क्लिक करें और फिर “Counseling Activities” को चुनें।
  3. अब “Registration Form” के सामने वाले ‘माउस’ (Mouse) आइकॉन पर क्लिक करें। सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, चेकबॉक्स पर टिक करें और Continue करें।
  4. अपनी 12वीं कक्षा की जानकारी (जैसे- Board Name, Passing Year, Roll Number, Mother’s Name) सही-सही भरें, कैप्चा कोड डालें और Check Detail पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद अपनी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अपनी जन्मतिथि (DOB), धर्म, और मूल निवासी (Domicile) की जानकारी भरें।
  6. अपना वर्तमान पता भरें और अपनी पासपोर्ट फोटो अपलोड करके Save and Next करें।
  7. मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज (10वीं/12वीं मार्कशीट, जाति और मूल निवासी) स्कैन करके अपलोड करें।
  8. अंत में 50 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान (UPI, Net Banking, या Debit Card से) करें और अपनी रजिस्ट्रेशन रसीद का प्रिंटआउट/पीडीऍफ़ डाउनलोड कर लें।

MP D.El.Ed Choice Filling 2026 कैसे करें?

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद कॉलेज चुनना सबसे जरूरी स्टेप है:

  1. वापस “Counseling Activities” पेज पर आएं और Choice Filling वाले आइकॉन पर क्लिक करें।
  2. अपना Application Number (जो रजिस्ट्रेशन के बाद मिला है) और Date of Birth डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. अब आपको कम से कम 10 कॉलेजों का चयन करना है। (जिस कॉलेज में आप सबसे ज्यादा एडमिशन लेना चाहते हैं, उसे लिस्ट में 1 नंबर पर रखें)।
  4. कॉलेज की लिस्ट फाइनल करने के बाद Save Preference पर क्लिक करें और ₹100 चॉइस फिलिंग शुल्क का भुगतान करें।
  5. अपनी चॉइस फिलिंग की रसीद भी प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

(यदि आप किसी कारणवश अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो काउंसलिंग पेज पर दिए गए “Reset Your Password” विकल्प का उपयोग करके नया पासवर्ड बना सकते हैं।)

MP D.El.Ed महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स (Important Links)

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links) डायरेक्ट लिंक (Direct Link) / वीडियो (Video)
MP D.El.Ed Official Website | 🎥 Watch Video
Apply Online (Registration Form First Round) | 🎥 Watch Video
Choice Filling First Round (Portal charge Rs. 100 /-) | 🎥 Watch Video
Pay/Unpaid & Reprinting Receipt | 🎥 Watch Video
Edit Paid Registration Form | 🎥 Watch Video
Applicant Reset Password | 🎥 Watch Video
Registration Cancellation | 🎥 Watch Video
MP D.El.Ed Merit List 2026 | 🎥 Watch Video
Join Our WhatsApp Group (For Fast Updates)

MP D.El.Ed Admission 2026 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

MP D.El.Ed फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

MP D.El.Ed 2026-27 सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 29 मई 2026 रखी गई है।

क्या D.El.Ed एडमिशन के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम (प्रवेश परीक्षा) होता है?

नहीं, मध्य प्रदेश में D.El.Ed में एडमिशन के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होती है। यह पूरी तरह से आपकी 12वीं कक्षा के नंबरों (Percentage) के आधार पर मेरिट लिस्ट (Merit List) बनाकर किया जाता है।

सरकारी डाइट (DIET) कॉलेज की फीस कितनी होती है?

MP में सरकारी (DIET) D.El.Ed कॉलेज की फीस प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में काफी कम है, जो लगभग ₹9,000 प्रति वर्ष होती है।

अगर पहली मेरिट लिस्ट (1st Round) में नाम न आए तो क्या करें?

अगर आपको पहले राउंड में कोई कॉलेज अलॉट नहीं होता है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप 2nd राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इसके लिए आपको ₹50 रजिस्ट्रेशन फीस दोबारा नहीं देनी होगी, सिर्फ ₹100 देकर नई चॉइस फिलिंग करनी होगी।

क्या B.Ed वाले MP वर्ग 3 (प्राइमरी टीचर) का फॉर्म भर सकते हैं?

नहीं, सुप्रीम कोर्ट और राज्य शिक्षा केंद्र के नए आदेशों के अनुसार वर्ग 3 (कक्षा 1 से 5) का टीचर बनने के लिए B.Ed मान्य नहीं है। इसके लिए आपके पास D.El.Ed / D.Ed डिप्लोमा होना ही अनिवार्य कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment