मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है! मध्य प्रदेश के सरकारी (DIET) और प्राइवेट कॉलेजों में mp d el ed admission 2026 के लिए CLC 2nd Round (College Level Counselling) शुरू हो गया है। अगर आप भी 12वीं पास कर चुके हैं और अब तक आपका नाम किसी कॉलेज में नहीं आया है, तो mp d el ed registration 2026 फॉर्म भरकर आप डायरेक्ट एडमिशन पा सकते हैं।

सबसे बढ़िया बात यह है कि इस रजिस्ट्रेशन को घर बैठे करना बहुत ही आसान है और MP D.Ed Registration Form Fill Up 2026 करना बहुत ही सरल है। आप में से बहुत से छात्र यह सोच रहे होंगे कि deled ka form kaise bhare? तो आपको बता दूँ कि इस आर्टिकल में हमने रजिस्ट्रेशन से लेकर चॉइस फिलिंग तक की पूरी प्रक्रिया डिटेल से स्टेप-बाय-स्टेप समझाई है।
इसके अलावा, सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में कितने रुपए की फीस लगेगी, एडमिशन की प्रक्रिया क्या है, छात्रवृत्ति (Scholarship) कितनी मिलेगी और चॉइस फिलिंग कैसे की जाती है? ये सभी जानकारियां आपको इस आर्टिकल में मिलेंगी। चूंकि हम mp d el ed counselling 2026 27 के CLC राउंड के बारे में पहले ही लिख चुके हैं, लेकिन अधिकतर यूज़र इंटरनेट पर ‘डीएलएड रजिस्ट्रेशन कैसे करें’ सर्च करते हैं, इसलिए आज का यह पूरा आर्टिकल खास तौर पर rsk.mponline.gov.in 2026 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग के बारे में होगा।
🚨 लाइव अपडेट अलर्ट: मध्य प्रदेश D.El.Ed CLC राउंड मेरिट लिस्ट, कॉलेज एडमिशन और खाली सीटों (Vacant Seats) की पल-पल की लाइव अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp 🔔
MP D.El.Ed Registration 2026-27 (Overview)
| जानकारी (Details) | विवरण (Description) |
| काउंसलिंग विभाग | राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश |
| कोर्स का नाम | D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) |
| वर्तमान राउंड | CLC 2nd Round (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) |
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि | 07 अगस्त 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (MP Online Kiosk / Self) |
| कौन कर सकता है आवेदन? | 12वीं पास छात्र |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rsk.mponline.gov.in |
MP D.El.Ed Registration 2026 के लिए Eligibility Criteria (पात्रता)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। एडमिशन के नियम इस प्रकार हैं:
- शैक्षणिक योग्यता: छात्र का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम अंक: कक्षा 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए (मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC वर्ग के छात्रों को नियमानुसार अंकों में छूट दी जाती है)।
- आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम उम्र 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई बाध्यता नहीं है।
- अन्य राज्य के छात्र (Other State Students): ध्यान दें, अन्य राज्य के छात्र CLC Round (College Level Counselling) में फॉर्म, रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करके मध्य प्रदेश के प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स (Required Documents)
रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स का होना अनिवार्य है (इन्हें स्कैन करके JPG फॉर्मेट में अपलोड करना होगा):
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (साइज: 10 KB से 100 KB के बीच)
- कक्षा 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate – डिजिटल वाला)
- मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- चालू मोबाइल नंबर (OTP और एप्लीकेशन नंबर के लिए)
- ईमेल आईडी (Email ID)
MP D.El.Ed Registration & Choice Filling Fee 2026 (फीस कितनी लगेगी?)
डीएलएड फॉर्म भरते समय रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की पोर्टल फीस अलग-अलग लगती है:
- रजिस्ट्रेशन फीस (Registration Fee): ₹50 (पचास रुपये)
- चॉइस फिलिंग फीस (Choice Filling Fee): ₹100 (सौ रुपये)
एक महत्वपूर्ण जानकारी: यदि आपने पहले किसी भी राउंड में अपना रजिस्ट्रेशन (₹50) कर लिया है, तो आपको CLC राउंड में दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। आप केवल ₹100 पोर्टल फीस देकर सीधे चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर पुराने रजिस्ट्रेशन में कोई गलती हो गई है, तो आप 50 रुपये देकर उसे एडिट (Edit) भी कर सकते हैं।
MP D.El.Ed Registration 2026 Form Fill Up (deled ka form kaise bhare) – पूरी प्रक्रिया
जो छात्र पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल या लैपटॉप से भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) की ऑफिसियल वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर जाएं (डायरेक्ट लिंक नीचे ‘Important Links’ सेक्शन में दिया गया है)।
- काउंसलिंग सेक्शन चुनें: होमपेज पर “D.El.Ed Programs” वाले बॉक्स पर क्लिक करें और फिर “Counseling Activities” को चुनें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोलें: अब आपके सामने एक लिस्ट आएगी। उसमें “Registration Form” के सामने वाले हरे रंग के ‘माउस’ (Mouse) आइकॉन पर क्लिक करें। सभी निर्देशों (Instructions) को ध्यान से पढ़ें, चेकबॉक्स पर टिक करें और Continue करें।
- 12वीं की जानकारी भरें: अपने कक्षा 12वीं का बोर्ड का नाम (Board Name), पासिंग वर्ष (Passing Year), और रोल नंबर (Roll Number) सही-सही भरें, कैप्चा कोड डालें और ‘Check Detail’ पर क्लिक करें। आपका डेटा ऑटोमेटिक शो होने लगेगा।
- बेसिक जानकारी: इसके बाद अपनी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अपनी जन्मतिथि (DOB), माता-पिता का नाम, धर्म, और मूल निवासी (Domicile) की जानकारी भरें।
- एड्रेस और फोटो: अपना वर्तमान पता (Address), चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें और अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट फोटो अपलोड करके ‘Save and Next’ करें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड: मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज (10वीं/12वीं मार्कशीट, जाति और मूल निवासी) स्कैन करके जेपीजी (JPG) फॉर्मेट में अपलोड करें।
- फीस भुगतान: अंत में 50 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान (UPI, Net Banking, या Debit Card से) करें और अपनी रजिस्ट्रेशन रसीद (Receipt) का प्रिंटआउट/पीडीऍफ़ डाउनलोड कर लें। इसमें आपका एप्लीकेशन नंबर (Application Number) लिखा होगा।
💡 प्रो टिप (Pro Tip): यदि रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको डाक्यूमेंट्स और फोटो का साइज़ (KB) कम करने में परेशानी आ रही है, तो आप हमारी वेबसाइट के फ्री “Exact KB Image Compressor” और “AI Passport Photo” टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिंक्स इसी पेज पर थोड़ा नीचे दिए गए हैं।
MP Deled Choice Filling 2026 Kaise Kare (कॉलेज सिलेक्ट करने की प्रक्रिया)
केवल रजिस्ट्रेशन करना काफी नहीं है। आपको किस कॉलेज में एडमिशन लेना है, यह बताने के लिए चॉइस फिलिंग (Choice Filling) करना सबसे ज्यादा जरुरी है। बिना चॉइस फिलिंग के आपका नाम किसी कॉलेज में नहीं आएगा। चॉइस फिलिंग कैसे करें, यहाँ जानें:
- वापस RSK पोर्टल के “Counseling Activities” वाले पेज पर आएं।
- वहाँ “Choice Filling” वाले विकल्प के सामने क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन का Application Number और Date of Birth (जन्मतिथि) डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे भरें।
- अब आपके सामने खाली सीटों (Vacant Seats) वाले सभी डाइट (DIET) और मान्यता प्राप्त प्राइवेट कॉलेजों की लिस्ट खुल जाएगी।
- कॉलेज चुनें: आपको कम से कम 10 कॉलेजों का चयन करना है। (ध्यान दें: जिस कॉलेज में आप सबसे ज्यादा एडमिशन लेना चाहते हैं, उसे लिस्ट में 1 नंबर (First Priority) पर रखें)।
- चॉइस लॉक करें: कॉलेज की लिस्ट फाइनल करने के बाद ‘Save Preference’ पर क्लिक करें। एक बार चेक कर लें कि आपने सही कॉलेज चुने हैं या नहीं।
- फीस और प्रिंट: इसके बाद ₹100 चॉइस फिलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान (UPI/Net Banking) करें। फीस कटने के बाद अपनी चॉइस फिलिंग की रसीद भी प्रिंट करके सुरक्षित रख लें। कॉलेज में एडमिशन के समय इसी रसीद की जरुरत पड़ेगी।
इस फॉर्म में फोटो अपलोड या डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय आपको यह टूल की आवश्यकता जरूर होगी
Important Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स)
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1: rsk.mponline.gov.in 2026 पर mp d el ed admission 2026 last date क्या है?
Ans: CLC 2nd राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करने की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
Q2: MP D.Ed Registration Form Fill Up 2026 के बाद चॉइस फिलिंग करना जरूरी है क्या?
Ans: जी हाँ, बिना चॉइस फिलिंग के आपको कोई भी कॉलेज अलॉट (Allot) नहीं होगा। रजिस्ट्रेशन (₹50) के बाद आपको कम से कम 10 कॉलेजों की चॉइस फिलिंग (₹100) करनी अनिवार्य है।
Q3: सरकारी कॉलेज और प्राइवेट कॉलेज की फीस कितनी है?
Ans: सरकारी कॉलेज (DIET) की सालाना फीस लगभग ₹9,000 है जो ऑनलाइन जमा होती है। वहीं प्राइवेट कॉलेज की फीस ₹33,000 से लेकर ₹44,000 तक हो सकती है, जो कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय जमा होती है।
Q4: क्या डीएलएड (D.El.Ed) करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति (Scholarship) मिलती है?
Ans: जी हाँ! सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में SC, ST, और OBC के छात्रों को मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान की जाती है।
Q5: deled ka form kaise bhare? (फॉर्म भरने में गलती हो जाए तो क्या करें?)
Ans: आप rsk.mponline.gov.in पर जाकर ऊपर बताए गए स्टेप्स से घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं। यदि रजिस्ट्रेशन में कोई गलती हो जाती है, तो आप एडिट (Edit) ऑप्शन का उपयोग करके 50 रुपये देकर उसे सुधार सकते हैं।