MP D.El.Ed Registration 2026 Form Fill Up (deled ka form kaise bhare)

मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है! मध्य प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में mp d el ed admission 2026 के लिए mp d el ed registration 2026 फॉर्म भरने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। अगर आप भी 12वीं पास कर चुके हैं और शिक्षक बनना चाहते हैं, तो जान लें कि फर्स्ट राउंड (First Round) के लिए mp d el ed admission 2026 last date 29 मई रखी गई है।

MP D.El.Ed Registration 2026 Form Fill Up (deled ka form kaise bhare)
rsk.mponline.gov.in 2026, mp d el ed registration 2026, mp d el ed admission 2026 last date, mp d el ed counselling 2026 27, mp d el ed admission 2026, MP D.Ed Registration Form Fill Up 2026, deled ka form kaise bhare, mp deled choice filling 2026, mp deled fees 2026, mp d.el.ed online form

सबसे बढ़िया बात यह है कि इस रजिस्ट्रेशन को करना बहुत ही आसान है और MP D.Ed Registration Form Fill Up 2026 करना बहुत ही सरल है। आप में से बहुत से छात्र यह सोच रहे होंगे कि deled ka form kaise bhare? तो आपको बता दूँ कि इस आर्टिकल में हमने रजिस्ट्रेशन से लेकर चॉइस फिलिंग तक की पूरी प्रक्रिया डिटेल से स्टेप-बाय-स्टेप समझाई है।

इसके अलावा, सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में कितने रुपए की फीस लगेगी, एडमिशन की प्रक्रिया क्या है, छात्रवृत्ति (Scholarship) कितनी मिलेगी और सरकारी कॉलेज में कितने प्रतिशत अंकों पर नाम आएगा? ये सभी जानकारियां आपको इस आर्टिकल में मिलेंगी। चूंकि हम mp d el ed counselling 2026 27 के बारे में पहले ही लिख चुके हैं, लेकिन अधिकतर यूज़र इंटरनेट पर ‘डीएलएड रजिस्ट्रेशन कैसे करें’ सर्च करते हैं, इसलिए आज का यह पूरा आर्टिकल खास तौर पर rsk.mponline.gov.in 2026 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग के बारे में होगा।

🚨 लाइव अपडेट अलर्ट: मध्य प्रदेश D.El.Ed मेरिट लिस्ट, अलॉटमेंट लेटर और काउंसलिंग (CLC Round) की पल-पल की लाइव अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी हमारे ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp 🔔

MP D.El.Ed Registration 2026-27 (Overview)

जानकारी (Details)विवरण (Description)
काउंसलिंग विभागराज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश
कोर्स का नामD.El.Ed (Diploma in Elementary Education)
शैक्षणिक सत्र2026-2027
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (MP Online Kiosk / Self)
कौन कर सकता है आवेदन?12वीं पास छात्र
ऑफिसियल वेबसाइटrsk.mponline.gov.in

MP D.El.Ed Counselling 2026-27 Schedule (टाइम टेबल)

मध्य प्रदेश डीएलएड एडमिशन 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न चरणों (Rounds) में पूरी की जाएगी। नीचे दी गई टेबल में रजिस्ट्रेशन, मेरिट सूची और अलॉटमेंट लेटर की पूरी समय सारणी (Time Table) दी गई है:

राउंड (Round)प्रारंभिक तिथिअंतिम तिथिकार्य (Task)
First Round15-05-202629-05-2026काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
First Round01-06-202601-06-2026मेरिट सूची तैयार करना (Testing)
First Round05-06-202605-06-2026लाइव अलॉटमेंट (Live Allotment)
First Round05-06-202612-06-2026अलॉटमेंट लेटर प्रिंट करना / संस्थान में रिपोर्टिंग / फीस जमा करना
Second Round15-06-202621-06-2026द्वितीय राउंड काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
Second Round29-06-202629-06-2026लाइव अलॉटमेंट (Live Allotment)
Second Round29-06-202604-07-2026अलॉटमेंट लेटर प्रिंट करना / संस्थान में रिपोर्टिंग / फीस जमा करना
Third Round06-07-202612-07-2026तृतीय राउंड काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन

MP D.El.Ed Registration 2026 के लिए Eligibility Criteria (पात्रता)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। एडमिशन के नियम इस प्रकार हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • न्यूनतम अंक: कक्षा 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए (मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC वर्ग के छात्रों को नियमानुसार अंकों में छूट दी जाती है)।
  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अन्य राज्य के छात्र (Other State Students): ध्यान दें, अन्य राज्य के छात्र प्रथम (First) और द्वितीय (Second) राउंड काउंसलिंग में फॉर्म नहीं भर सकते। केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही इन राउंड में भाग ले सकते हैं। परंतु अन्य राज्य के छात्र ‘CLC Round’ (College Level Counselling) से फॉर्म, रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करके डीएलएड में एडमिशन ले सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स (Required Documents)

रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स का होना अनिवार्य है (इन्हें JPG फाइल में अपलोड करना होगा):

  • पासपोर्ट साइज फोटो (साइज: 10 KB से 100 KB के बीच)
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate – डिजिटल वाला)
  • मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • चालू मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
  • ईमेल आईडी (Email ID)

MP D.El.Ed Registration & Choice Filling Fee 2026 (फीस कितनी लगेगी?)

डीएलएड फॉर्म भरते समय रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की फीस अलग-अलग लगती है:

  • रजिस्ट्रेशन फीस: ₹50 (पचास रुपये)
  • चॉइस फिलिंग फीस: ₹100 (सौ रुपये)

एक महत्वपूर्ण जानकारी: एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद अगर फर्स्ट राउंड की मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आता है, तो आपको द्वितीय राउंड में दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे चॉइस फिलिंग (₹100 देकर) कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर रजिस्ट्रेशन में कोई गलती हो गई है, तो आप उसे एडिट (Edit) भी कर सकते हैं।

MP D.El.Ed Registration 2026 Form Fill Up (deled ka form kaise bhare)

अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म घर बैठे ऑनलाइन भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  1. सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) की ऑफिसियल वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर जाएं (डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है)।
  2. होमपेज पर “D.El.Ed Programs” सेक्शन पर क्लिक करें और फिर “Counseling Activities” को चुनें।
  3. अब “Registration Form” के सामने वाले ‘माउस’ (Mouse) आइकॉन पर क्लिक करें। सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, चेकबॉक्स पर टिक करें और Continue करें।
  4. अपनी 12वीं कक्षा की जानकारी (जैसे- Board Name, Passing Year, Roll Number) सही-सही भरें, कैप्चा कोड डालें और ‘Check Detail’ पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद अपनी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अपनी जन्मतिथि (DOB), धर्म, और मूल निवासी (Domicile) की जानकारी भरें।
  6. अपना वर्तमान पता (Address) भरें और अपनी पासपोर्ट फोटो अपलोड करके ‘Save and Next’ करें।
  7. मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज (10वीं/12वीं मार्कशीट, जाति और मूल निवासी) स्कैन करके अपलोड करें।
  8. अंत में 50 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान (UPI, Net Banking, या Debit Card से) करें और अपनी रजिस्ट्रेशन रसीद (Receipt) का प्रिंटआउट/पीडीऍफ़ डाउनलोड कर लें।

इस फॉर्म में फोटो अपलोड या डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय आपको यह टूल की आवश्यकता जरूर होगी

1 2 3 4 5 6

MP D.El.Ed Choice Filling 2026 कैसे करें?

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको कॉलेज सिलेक्ट करने के लिए चॉइस फिलिंग करनी होती है। इसे ऐसे करें:

  1. वापस “Counseling Activities” वाले पेज पर आएं और Choice Filling वाले आइकॉन पर क्लिक करें।
  2. अपना Application Number (जो रजिस्ट्रेशन के बाद मिला है) और Date of Birth डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. अब आपको कम से कम 10 कॉलेजों का चयन करना है। (ध्यान दें: जिस कॉलेज में आप सबसे ज्यादा एडमिशन लेना चाहते हैं, उसे लिस्ट में 1 नंबर पर रखें)।
  4. कॉलेज की लिस्ट फाइनल करने के बाद ‘Save Preference’ पर क्लिक करें और ₹100 चॉइस फिलिंग शुल्क का भुगतान करें।
  5. अपनी चॉइस फिलिंग की रसीद भी प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

अलॉटमेंट लेटर आने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया (फीस)

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करने के बाद, ऊपर दी गई टाइम टेबल के अनुसार मेरिट लिस्ट (अलॉटमेंट लेटर) जारी होगी। इसमें आपको पता चलेगा कि आपको कौन सा कॉलेज मिला है।

  • सरकारी कॉलेज (DIET): यदि आपका नाम सरकारी कॉलेज में आ जाता है, तो आपको कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी और इसकी ऑनलाइन फीस (लगभग ₹9,000) MP Online की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन कटती है।
  • प्राइवेट कॉलेज (Private College): यदि आपका नाम किसी प्राइवेट कॉलेज में आता है, तो अलॉटमेंट लेटर लेकर आपको सीधे उसी कॉलेज में जाना होगा। प्राइवेट कॉलेज की फीस (लगभग 33,000 से 44,000 रुपये तक, कॉलेज के अनुसार) होती है। यहाँ छात्र खुद ऑनलाइन फीस नहीं भरता, बल्कि कॉलेज वाले खुद पोर्टल से फीस काटते हैं।

Important Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स)

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links) डायरेक्ट लिंक (Direct Link) / वीडियो (Video)
MP D.El.Ed Official Website | 🎥 Watch Video
Apply Online (Registration Form First Round) | 🎥 Watch Video
Choice Filling First Round (Portal charge Rs. 100 /-) | 🎥 Watch Video
Pay/Unpaid & Reprinting Receipt | 🎥 Watch Video
Edit Paid Registration Form | 🎥 Watch Video
Applicant Reset Password | 🎥 Watch Video
Registration Cancellation | 🎥 Watch Video
MP D.El.Ed Merit List 2026 | 🎥 Watch Video
Join Our WhatsApp Group (For Fast Updates)

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: rsk.mponline.gov.in 2026 पर mp d el ed admission 2026 last date क्या है?

Ans: फर्स्ट राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 29-05-2026 है।

Q2: MP D.Ed Registration Form Fill Up 2026 के बाद चॉइस फिलिंग करना जरूरी है क्या?

Ans: जी हाँ, बिना चॉइस फिलिंग के आपको कोई भी कॉलेज अलॉट (Allot) नहीं होगा। रजिस्ट्रेशन (₹50) के बाद आपको कम से कम 10 कॉलेजों की चॉइस फिलिंग (₹100) करनी अनिवार्य है।

Q3: सरकारी कॉलेज और प्राइवेट कॉलेज की फीस कितनी है?

Ans: सरकारी कॉलेज (DIET) की सालाना फीस लगभग ₹9,000 है जो ऑनलाइन जमा होती है। वहीं प्राइवेट कॉलेज की फीस ₹33,000 से लेकर ₹44,000 तक हो सकती है, जो कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय जमा होती है।

Q4: क्या डीएलएड (D.El.Ed) करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति (Scholarship) मिलती है?

Ans: जी हाँ! प्राइवेट कॉलेज की तुलना में सरकारी कॉलेजों में SC, ST, और OBC के छात्रों को अधिक छात्रवृत्ति (Scholarship) मिलती है। इसके अलावा यदि आपका घर कॉलेज से 15-25 किलोमीटर दूर है, तो आपको आवास योजना (Awas Yojana) का लाभ भी मिल सकता है। (कई प्राइवेट कॉलेज भी यह सुविधा उपलब्ध कराते हैं)।

Q5: deled ka form kaise bhare? (फॉर्म भरने में गलती हो जाए तो क्या करें?)

Ans: आप rsk.mponline.gov.in पर जाकर ऊपर बताए गए स्टेप्स से फॉर्म भर सकते हैं। यदि रजिस्ट्रेशन में कोई गलती हो जाती है, तो चॉइस फिलिंग से पहले आप उसे ऑनलाइन एडिट (Edit/Correction) कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment