Ruk Jana Nahi Time Table 2026 (New Update): 10वीं और 12वीं की नई डेट शीट जारी, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

MPSOS Ruk Jana Nahi Time Table 2026 (Revised): मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS), भोपाल द्वारा “रुक जाना नहीं योजना” और “आ लौट चलें योजना” के अंतर्गत परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अर्जेंट अपडेट जारी किया गया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं (जून 2026 सत्र) की परीक्षाओं का संशोधित (Revised) टाइम टेबल जारी कर दिया है।

जो छात्र पहले जारी की गई डेट शीट के अनुसार अपनी तैयारी कर रहे थे, वे तुरंत ध्यान दें! अब आपकी परीक्षाएं नई तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। नए शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 03 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही हैं और परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

इस आर्टिकल में हमने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का नया विषयवार (Subject-wise) टाइम टेबल नीचे टेबल के रूप में दिया है। साथ ही, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक और परीक्षा केंद्र के महत्वपूर्ण नियम भी यहाँ उपलब्ध करा दिए गए हैं।

🚨 महत्वपूर्ण अलर्ट: ‘रुक जाना नहीं’ योजना के ओरिजिनल एडमिट कार्ड, रिजल्ट और आगे की प्रवेश प्रक्रिया की लाइव अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए अभी हमारे ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp 🔔

Ruk Jana Nahi Revised Time Table 2026 (Overview)

विवरण (Details)महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नामम.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS), भोपाल
योजना का नाम“रुक जाना नहीं” एवं “आ लौट चलें” योजना 2026
कक्षा (Class)10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी)
परीक्षा का समयदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा शुरू होने की तिथि03 जुलाई 2026 (नया शेड्यूल)
ऑफिसियल वेबसाइटmpsos.nic.in

कक्षा 10वीं (High School) का नया टाइम टेबल 2026

नीचे दी गई टेबल में कक्षा 10वीं का संशोधित कार्यक्रम दिया गया है:

दिनांक (Date)दिन (Day)विषय (Subject)
03-07-2026शुक्रवारउर्दू (Urdu) – 508, पंजाबी (Punjabi) – 507
04-07-2026शनिवारNSQF (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय
06-07-2026सोमवारसंस्कृत (Sanskrit) – 512
07-07-2026मंगलवारविज्ञान (Science) – 200
08-07-2026बुधवारहिन्दी (Hindi) – 401
09-07-2026गुरुवारसामाजिक विज्ञान (Social Science) – 300
10-07-2026शुक्रवारअंग्रेजी (English) – 411
11-07-2026शनिवारगणित (Mathematics) – 100, गणित बेसिक (Mathematics-101)

कक्षा 12वीं (Higher Secondary) का नया टाइम टेबल 2026

कक्षा 12वीं (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और एग्रीकल्चर) के सभी विषयों की नई डेट शीट इस प्रकार है:

दिनांक (Date)दिन (Day)विषय (Subject)
03-07-2026शुक्रवारसंस्कृत (Sanskrit) – 053
04-07-2026शनिवारNSQF (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय
06-07-2026सोमवारउर्दू (055), फिजिकल एजुकेशन (833)
07-07-2026मंगलवारइन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस (151, 851), गायन वादन (863), भूगोल (120), क्रॉप प्रोडक्शन एंड हर्टिकल्चर (420), शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य (620)
09-07-2026गुरुवारफिजिक्स (210), अर्थशास्त्र (140), एनिमल हसबेंड्री (430), विज्ञान के तत्व (631), भारतीय कला का इतिहास (530)
10-07-2026शुक्रवारअंग्रेजी (English) – 052 (वोकेशनल के छात्रों सहित)
11-07-2026शनिवारहिन्दी (Hindi) – 051 (वोकेशनल के छात्रों सहित)
13-07-2026सोमवाररसायन (Chemistry – 220), इतिहास (110), व्यवसाय अध्ययन (310), एलीमेंट ऑफ़ साइंस (410), गृह प्रबंध (610)
14-07-2026मंगलवारगणित (Mathematics – 150, 850), राजनीति शास्त्र (130), बायोलॉजी (231, 831)
15-07-2026बुधवारसमाजशास्त्र (166), मनोविज्ञान (167), ड्राइंग एंड डिजाइनिंग (862), बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी (320), होम साइंस कला समूह (168)

परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम और निर्देश (Instructions)

MPSOS बोर्ड द्वारा छात्रों के लिए टाइम टेबल के साथ कुछ कड़े नियम भी जारी किये गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है:

  • रिपोर्टिंग का समय: परीक्षा केंद्र पर समस्त परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। दोपहर 1:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • कॉपी और पेपर का समय: परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनट पहले (1:50 PM) उत्तरपुस्तिका और 5 मिनट पहले (1:55 PM) प्रश्न पत्र प्रदान किये जायेंगे।
  • प्रैक्टिकल एग्जाम: जो परीक्षार्थी प्रायोगिक (Practical) विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) रहे हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जायेंगी। इसकी तिथि व समय जानने के लिए केन्द्राध्यक्ष (Center Superintendent) से संपर्क में रहें।

Important Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स)

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)डायरेक्ट लिंक (Click Here)
Download Revised Time Table PDFDownload PDF
Download Admit Card 2026Click Here
लेटेस्ट अपडेट्स एवं न्यूज़ हेतु WhatsApp जॉइन करेंJoin WhatsApp
PDF एवं एडमिट कार्ड लिंक हेतु Telegram चैनल जॉइन करेंJoin Telegram

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: रुक जाना नहीं योजना 2026 (संशोधित) परीक्षाएं कब से शुरू हो रही हैं?

Ans: नए और संशोधित टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 03 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।

Q2: रुक जाना नहीं का परीक्षा समय क्या रहेगा?

Ans: परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 1:30 बजे पहुंचना अनिवार्य है।

Q3: मैं अपना ‘रुक जाना नहीं’ का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करूँ?

Ans: आप mpsos.mponline.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना MP Board का पुराना रोल नंबर (या एप्लीकेशन नंबर) डालकर अपना नया एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q4: जिन विषयों में प्रैक्टिकल है, उनका प्रैक्टिकल एग्जाम कब होगा?

Ans: प्रैक्टिकल परीक्षाएं उसी परीक्षा केंद्र पर आयोजित होंगी जहाँ आपका थ्योरी का सेंटर गया है। इसकी सही तारीख जानने के लिए आपको अपने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष (प्रिंसिपल) से संपर्क करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment