MP Ruk Jana Nahi Form 2026: ऑनलाइन आवेदन, फीस और Last Date (mpsos.mponline.gov.in)

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है! मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे छात्रों का साल खराब होने से बचाने के लिए MP Ruk Jana Nahi Yojana 2026 की शुरुआत की गई है। अगर आप भी बोर्ड परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में फेल हो गए हैं या परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, तो आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छात्र “रुक जाना नहीं योजना” का फॉर्म भरकर दोबारा परीक्षा दे सकते हैं और इसी साल पास होकर अगली कक्षा या कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

MP Ruk Jana Nahi Form 2026
MP Ruk Jana Nahi Form 2026

रुक जाना नहीं योजना के ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और ruk jana nahi form last date 2026 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। इस आर्टिकल में हमने ruk jana nahi form kaise bhare, इसकी फीस कितनी लगेगी, और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स क्या-क्या हैं, इसकी पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी और डायरेक्ट लिंक नीचे दी है। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़ें।

MP Ruk Jana Nahi Yojana 2026 (Overview)

विवरण (Description)जानकारी (Details)
योजना का नाममध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना (MP RJNY) 2026
विभाग का नाममध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS)
लाभार्थीMP Board 10वीं और 12वीं में फेल छात्र
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ25 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 जून 2026
पेमेंट / रसीद की तिथि25 अप्रैल से 20 जून 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (mponline के माध्यम से)
ऑफिसियल वेबसाइटmpsos.mponline.gov.in

MP Ruk Jana Nahi Yojana हेतु पात्रता (Eligibility)

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों के पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए:

  • कक्षा 10वीं या 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • जो छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में किसी कारणवश अनुपस्थित (Absent) रहे हैं, वे भी पात्र हैं।
  • केवल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के छात्र ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार के पास पिछली परीक्षा (जिसमें वह फेल हुआ है) की मार्कशीट या रिजल्ट का प्रिंटआउट होना आवश्यक है।
  • अन्य शर्तें मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा मंडल (MPSOS) के नियम अनुसार लागू होंगी।

Ruk Jana Nahi Yojana Fees 2026 (शुल्क संरचना)

छात्रों को कितने विषयों की परीक्षा देनी है और उनकी केटेगरी क्या है, उसके अनुसार आवेदन शुल्क नीचे टेबल में दिया गया है:

विषयों की संख्या10वीं कक्षा (सामान्य)10वीं (BPL/SC/ST/40%+ विकलांग)12वीं कक्षा (सामान्य)12वीं (BPL/SC/ST/40%+ विकलांग)
1 विषय₹605₹415₹730₹500
2 विषय₹1210₹835₹1460₹960
3 विषय₹1500₹1010₹1710₹1110
4 विषय₹1760₹1160₹1960₹1260
5 विषय₹2010₹1310₹2210₹1410
6 विषय₹2060₹1360

Ruk Jana Nahi Form Kaise Bhare 2026? (Step-by-Step Process)

अगर आप खुद से मोबाइल या कंप्यूटर से ruk jana nahi online form 2026 भरना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं जिसकी डायरेक्ट लिंक (Apply Online) नीचे ‘Important Links’ सेक्शन में दी गई है।
  2. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने “Ruk Jana Nahi Examination Application Form” खुल कर आ जाएगा।
  3. सबसे पहले आपसे पूछा जाएगा: “क्या आप मध्य प्रदेश के ओपन स्कूल बोर्ड से रुक जाना नहीं योजना (जून/दिसंबर) में पहले सम्मिलित हुए हैं?” अगर हुए हैं तो ‘Yes’ पर क्लिक करें, और अगर पहली बार फॉर्म भर रहे हैं तो ‘No’ पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद Basic Details भरें: अपना MP Board का एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, माध्यम (Hindi/English Medium), जेंडर (Gender), केटेगरी और क्लास (10th/12th) की जानकारी भरें।
  5. अब Subject Details वाले सेक्शन में आपको बताना होगा कि आपके किस विषय में कितने नंबर आए हैं (जिन विषयों में फेल हैं, उन्हें चुनें)।
  6. Contact Details में अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  7. Document Upload: अब आपको MPBSE से डाउनलोड की गई अपनी मार्कशीट, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और कोई एक ID Proof (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) अपलोड करना है। (सुविधा के लिए आधार कार्ड अपलोड करना सबसे सही रहता है)।
  8. Address Details: यहाँ अपना वर्तमान पता (Current Address) भरें जो आपके आधार कार्ड में लिखा हो।
  9. अंत में डिक्लेरेशन (Declaration) बॉक्स पर टिक करें, कैप्चा कोड (Captcha) भरें और Submit/Payment बटन पर क्लिक करके अपनी फीस जमा कर दें।
  10. फीस कटने के बाद अपनी रसीद (Receipt) डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

Important Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स)

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links) डायरेक्ट लिंक (Direct Link) वीडियो (Video Guide)
Apply Online (फॉर्म यहाँ से भरें)
Pay Unpaid Form / Receipt
Download Admit Card 2026
Join For All Latest Updates

FAQs: MP Ruk Jana Nahi Yojana 2026

Q1: रुक जाना नहीं योजना 2026 में फॉर्म भरने की लास्ट डेट कब है? (ruk jana nahi last date 2026)

Ans: रुक जाना नहीं योजना जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि लास्ट डेट से पहले फॉर्म जरूर भर लें।

Q2: क्या रुक जाना नहीं से पास होने पर कॉलेज में एडमिशन हो जाएगा? (इसकी मान्यता कितनी है?)

Ans: जी बिल्कुल! रुक जाना नहीं योजना की मार्कशीट 100% मान्य है। इस मार्कशीट से आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में बिना किसी परेशानी के रेगुलर एडमिशन ले सकते हैं।

Q3: इस योजना के तहत फॉर्म भरने में कितनी फीस लगेगी?

Ans: फीस इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितने विषयों में फेल हैं और आपकी केटेगरी क्या है। सामान्य वर्ग के लिए 1 विषय की फीस ₹605 (10वीं) और ₹730 (12वीं) है। BPL/SC/ST छात्रों को फीस में छूट दी गई है। पूरी फीस लिस्ट ऊपर आर्टिकल के टेबल में दी गई है।

Q4: MP Ruk Jana Nahi Yojana 2026 Admit Card कब जारी होंगे?

Ans: परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड आते ही सबसे पहले आपको हमारे व्हाट्सएप चैनल (लिंक ऊपर है) पर डायरेक्ट लिंक के साथ अपडेट कर दिया जाएगा, इसलिए हमारे ग्रुप से जरूर जुड़ें।

Q5: क्या रुक जाना नहीं से पास होने वाले छात्रों को लैपटॉप योजना (Laptop Yojana) का लाभ मिलेगा?

Ans: आमतौर पर, मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ केवल मुख्य बोर्ड परीक्षा (Main Exam) में प्रथम प्रयास में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को दिया जाता है। रुक जाना नहीं योजना से पास होने वाले छात्र इस योजना के पात्र नहीं माने जाते हैं।

Q6: अगर कोई छात्र रुक जाना नहीं (जून 2026) परीक्षा में भी फेल हो जाता है, तो क्या होगा?

Ans: यदि कोई छात्र जून वाली परीक्षा में भी किसी विषय में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है! ऐसे छात्रों को “रुक जाना नहीं (पार्ट-2)” यानी दिसंबर महीने में होने वाली परीक्षा में दोबारा फॉर्म भरने और पास होने का एक और शानदार मौका दिया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment