CG Board Class 11th Trimasik Paper 2026: कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा (तिमाही आकलन) सभी विषयों के पेपर

CG Board Class 11th Trimasik Paper 2026: कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा (तिमाही आकलन) सभी विषयों के पेपर, परीक्षा पैटर्न और 100% सही सॉल्यूशन

नमस्कार दोस्तों! छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT CG) के दिशा-निर्देशों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exam / तिमाही आकलन) सितंबर माह में आयोजित की जा रही है। कक्षा 11वीं बोर्ड (12वीं) का आधार होती है, इसलिए इस तिमाही परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपनी वार्षिक परीक्षा की तैयारी की मजबूत नींव रख सकते हैं।

इस परीक्षा में 22 सितंबर 2026 को अंग्रेजी (English) विषय का पेपर संपन्न हो चुका है, और 23 सितंबर 2026 को विज्ञान संकाय के लिए भौतिक शास्त्र (Physics), वाणिज्य संकाय के लिए व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) और कला संकाय के लिए भूगोल (Geography) जैसे प्रमुख विषयों के पेपर आयोजित किए जा रहे हैं।

चाहे आपका पेपर हो चुका हो या होने वाला हो, इस आर्टिकल में हम आपको CG Board Class 11th Quarterly Exam 2026 के सभी संकायों (Science, Commerce, Arts) के प्रश्न पत्र, परीक्षा का ब्लूप्रिंट और 100% सटीक सॉल्यूशन पीडीएफ डाउनलोड करने की पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान कर रहे हैं।

ओवरव्यू (Overview): CG Board Timahi Pariksha Class 11th 2026-27

विवरण (Description)जानकारी (Information)
बोर्ड / संस्था का नामछत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) / समग्र शिक्षा (SCERT CG)
परीक्षा का नामत्रैमासिक परीक्षा / तिमाही आकलन 2026-27
कक्षा (Class)11वीं (Class 11th)
शैक्षणिक सत्र2026-27
परीक्षा की प्रमुख तिथियां21, 22, 23 सितंबर 2026 एवं अन्य
परीक्षा का माध्यमहिंदी और अंग्रेजी (Hindi & English Medium)
समय (Time)03.00 घंटे (3 Hours)

कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा के प्रमुख विषय और संकाय (Streams & Subjects)

छत्तीसगढ़ बोर्ड में कक्षा 11वीं के विद्यार्थी अपने चुने हुए संकाय के अनुसार त्रैमासिक परीक्षा देते हैं। सभी संकायों के मुख्य विषय इस प्रकार हैं:

  • विज्ञान संकाय (Science): भौतिक शास्त्र (Physics – 23 सितंबर), रसायन शास्त्र (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology) और गणित (Mathematics)।
  • वाणिज्य संकाय (Commerce): व्यवसाय अध्ययन (Business Studies – 23 सितंबर), लेखाशास्त्र (Accountancy) और अर्थशास्त्र (Economics)।
  • कला संकाय (Arts): भूगोल (Geography – 23 सितंबर), इतिहास (History), और राजनीति विज्ञान (Political Science)।
  • भाषा विषय (Languages): अंग्रेजी (English – 22 सितंबर) और हिंदी (Hindi) सभी संकायों के लिए अनिवार्य हैं।

CG Board कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा का पैटर्न और अंक विभाजन (Exam Blueprint)

त्रैमासिक पेपर का पैटर्न बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के ब्लूप्रिंट पर आधारित होता है:

  • पूर्णांक (Total Marks): प्रायोगिक (Practical) वाले विषयों (जैसे- भौतिक शास्त्र, भूगोल) का सैद्धांतिक पेपर 50 या 70 अंकों का होता है, जबकि बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों (जैसे- गणित, व्यवसाय अध्ययन) का पेपर 75/80 अंकों का होता है।
  • समय अवधि (Time Limit): पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।
  • प्रश्नों का स्वरूप (Question Types): शुरुआत में 15 से 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs, रिक्त स्थान, सही जोड़ी) पूछे जाते हैं। इसके बाद 2, 3, 4 और 5 अंकों के लघु और दीर्घ उत्तरीय (विश्लेषणात्मक) प्रश्न होते हैं।
  • पाठ्यक्रम (Syllabus): तिमाही परीक्षा में शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सत्र के शुरुआत (जुलाई) से लेकर सितंबर माह तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम (लगभग 33% से 40% सिलेबस) से ही प्रश्न आते हैं।

Loading Data, Please Wait…

🔒 सुरक्षित पेपर (Protected)

इस विषय का रियल पेपर और सॉल्यूशन यहाँ देखने के लिए पासवर्ड डालें।

⏳ Time Left: 15 sec

❌ Wrong Password!

रियल पेपर प्राप्त करने के लिए कृपया हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

(आपको 3 सेकंड में वापस पिछले पेपर पर भेजा जा रहा है…)

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 11वीं      विषय – भौतिक शास्त्र
समय : 3:00 घंटे
पूर्णांक : 50
निर्देश : सभी प्रश्नों को हल कीजिए।
इस प्रश्न पत्र में कुल 20 प्रश्न हैं।
  • प्रश्न क्र. 1 से 5 तक अतिलघुउत्तरीय प्रश्न में 1 अंक निर्धारित है।
  • प्रश्न क्र. 6 से 11 तक प्रत्येक प्रश्न में 2 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रश्न क्र. 12 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न में 3 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रश्न क्र. 17 तथा 18 में प्रत्येक प्रश्न में 4 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रश्न क्र. 19 तथा 20 में प्रत्येक प्रश्न में 5 अंक निर्धारित हैं।
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 1 अंक)
प्रश्न 1. भौतिक शब्द क्या है ? इसका अर्थ लिखिए।
1 अंक
प्रश्न 2. प्रकाश वर्ष क्या है ? इसका मान कितना है ?
1 अंक
प्रश्न 3. परिवर्ती गति में किसी क्षण विशेष में वस्तु के वेग को क्या कहते हैं ?
1 अंक
प्रश्न 4. SONAR शब्द का पूरा नाम लिखिए।
1 अंक
प्रश्न 5. बिंदु वस्तु किसे कहते हैं ?
1 अंक
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 2 अंक)
प्रश्न 6. अनिस्थिति अंक किसे कहते हैं ?
2 अंक
प्रश्न 7. सदिश व अदिश राशि किसे कहते हैं ? एक-एक उदाहरण दीजिए।
2 अंक
प्रश्न 8. घर्षण बल किसे कहते हैं ? इसके प्रकार लिखिए।
2 अंक
प्रश्न 9. जब नाव पर सवार व्यक्ति नाव से किनारे पर कूदता है, तो वह नाव को अपने पैरों से पीछे की ओर दबाता है क्यों ?
2 अंक
प्रश्न 10. अभिकेन्द्र बल किसे कहते हैं ? इसका सूत्र लिखिए।
2 अंक
प्रश्न 11. 10 न्यूटन का बल किसी पिण्ड को बल की दिशा 60° कोण पर 2 मीटर विस्थापित कर देता है, बल द्वारा किये गये कार्य की गणना कीजिए।
2 अंक
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 3 अंक)
प्रश्न 12. द्रव्यमान और भार में अंतर लिखिए।
3 अंक
प्रश्न 13. किसी स्थान पर गुरुत्वीय त्वरण g का मान 9.8m/s² है। यदि लंबाई का मात्रक किलोमीटर तथा समय का मात्रक मिनट लिया जाये तो g का मान ज्ञात करो। (विमीय विश्लेषण के अनुप्रयोग से)
3 अंक
प्रश्न 14. एक समान त्वरित गति के लिए समीकरण s = ut + ½ at² की स्थापना कीजिए।
3 अंक
प्रश्न 15. सिद्ध कीजिए कि सदिश A = 3î + 6ĵ + 9k̂ और B = -î + 2ĵ + 3k̂ एक दूसरे के समांतर हैं।
3 अंक
प्रश्न 16. फायरिंग करते समय गोली ठीक लक्ष्य पर दागने की बजाय उसे थोड़ा-सा ऊपर दागना चाहिए, क्यों ?
3 अंक
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 4 अंक)
प्रश्न 17. विश्राम कोण किसे कहते हैं ? सिद्ध करें कि विश्राम कोण की स्पर्शज्या घर्षण गुणांक के बराबर होती है।
4 अंक
अथवा (OR)
संवेग संरक्षण के नियम से तथा द्वितीय नियम की सहायता से न्यूटन के गति का तृतीय नियम निगमन कीजिए।
प्रश्न 18. किसी वस्तु पर लगाये गये बल द्वारा किया गया कार्य उस वस्तु की गतिज ऊर्जा में परिवर्तन के बराबर होता है, सिद्ध कीजिए।
4 अंक
अथवा (OR)
स्प्रिंग को खींचने में किया गया कार्य उसमें स्थितिज ऊर्जा के रूप में संचित होता है, सिद्ध कीजिए।
अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 5 अंक)
प्रश्न 19. रॉकेट नोदन का सिद्धांत लिखिए तथा उसके आक्षेप के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
5 अंक
अथवा (OR)
सिद्ध कीजिए कि प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है।
प्रश्न 20. सिद्ध कीजिए कि एकविमीय पूर्णतः अप्रत्यास्थ संघट्ट में ऊर्जा की हानि होती है। ऊर्जा हानि हेतु व्यंजक ज्ञात कीजिए।
5 अंक
अथवा (OR)
सिद्ध कीजिए कि स्वतंत्रतापूर्वक गुरुत्व के अधीन नीचे गिरती हुई वस्तु की यांत्रिक ऊर्जा सदैव संरक्षित रहती है।

उत्तर: ‘भौतिक’ शब्द संस्कृत भाषा के ‘भौतिकी’ शब्द से उत्पन्न हुआ है, जिसका संबंध प्रकृति तथा प्राकृतिक घटनाओं से है। ग्रीक भाषा में इसे ‘फ्यूसियस’ (Fusis) कहा जाता है, जिसका वास्तविक अर्थ प्रकृति है।
प्रश्न 2. प्रकाश वर्ष क्या है ? इसका मान कितना है ?
1 अंक
उत्तर: प्रकाश द्वारा निर्वात में एक वर्ष में तय की गई कुल दूरी को एक प्रकाश वर्ष कहते हैं।
1 प्रकाश वर्ष (1 ly) = 9.46 × 1015 मीटर (या 9.46 × 1012 किलोमीटर)
प्रश्न 3. परिवर्ती गति में किसी क्षण विशेष में वस्तु के वेग को क्या कहते हैं ?
1 अंक
उत्तर: परिवर्ती गति में किसी क्षण विशेष पर वस्तु के वेग को तात्क्षणिक वेग (Instantaneous Velocity) कहते हैं।
प्रश्न 4. SONAR शब्द का पूरा नाम लिखिए।
1 अंक
उत्तर: SONAR का पूरा नाम Sound Navigation and Ranging (ध्वनि नौवहन और परासन) है।
प्रश्न 5. बिंदु वस्तु किसे कहते हैं ?
1 अंक
उत्तर: यदि किसी गतिमान वस्तु द्वारा तय की गई दूरी उसके स्वयं के आकार या विस्तार की तुलना में बहुत अधिक हो, तो उस वस्तु को बिंदु वस्तु (Point Object) माना जाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 2 अंक)
प्रश्न 6. अनिश्चित अंक किसे कहते हैं ?
2 अंक
उत्तर: किसी मापन में व्यक्त किए गए अंकों में से जो अंतिम अंक पाठ्यांक की सीमा या उपकरण की यथार्थता के कारण पूर्णतः निश्चित नहीं होता तथा जिसमें संशय बना रहता है, उसे अनिश्चित अंक कहते हैं।
प्रश्न 7. सदिश व अदिश राशि किसे कहते हैं ? एक-एक उदाहरण दीजिए।
2 अंक
उत्तर:
अदिश राशि: वे भौतिक राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, दिशा की नहीं। उदाहरण: द्रव्यमान, चाल, कार्य।
सदिश राशि: वे भौतिक राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए परिमाण एवं दिशा दोनों की आवश्यकता होती है। उदाहरण: वेग, बल, विस्थापन।
प्रश्न 8. घर्षण बल किसे कहते हैं ? इसके प्रकार लिखिए।
2 अंक
उत्तर: जब दो परस्पर संपर्क में रखी वस्तुएँ एक-दूसरे के सापेक्ष गति करती हैं या करने का प्रयास करती हैं, तो उनके संपर्क तल के समांतर गति का विरोध करने वाला बल घर्षण बल कहलाता है।
प्रकार: 1. स्थैतिक घर्षण, 2. सीमान्त घर्षण, 3. गतिक घर्षण (सर्पी घर्षण एवं लोटनिक घर्षण)।
प्रश्न 9. जब नाव पर सवार व्यक्ति नाव से किनारे पर कूदता है, तो वह नाव को अपने पैरों से पीछे की ओर दबाता है क्यों ?
2 अंक
उत्तर: न्यूटन के गति के तृतीय नियम (क्रिया-प्रतिक्रिया नियम) के अनुसार, जब व्यक्ति आगे कूदने के लिए नाव पर पीछे की ओर क्रिया बल लगाता है, तो नाव भी व्यक्ति पर आगे की ओर बराबर परिमाण का प्रतिक्रिया बल लगाती है, जिससे वह आसानी से किनारे पर पहुँच जाता है।
प्रश्न 10. अभिकेन्द्र बल किसे कहते हैं ? इसका सूत्र लिखिए।
2 अंक
उत्तर: वृत्तीय पथ पर गतिमान किसी पिंड पर वृत्त के केंद्र की ओर कार्य करने वाला आवश्यक बल अभिकेंद्र बल कहलाता है।
सूत्र: F = (m × v2) / r    अथवा    F = m × ω2 × r
प्रश्न 11. 10 न्यूटन का बल किसी पिण्ड को बल की दिशा 60° कोण पर 2 मीटर विस्थापित कर देता है, बल द्वारा किये गये कार्य की गणना कीजिए।
2 अंक
उत्तर:
दिया है: बल (F) = 10 N, विस्थापन (d) = 2 m, कोण (θ) = 60°
कार्य (W) = F × d × cosθ
W = 10 × 2 × cos 60°
चूँकि cos 60° = 1/2
W = 20 × (1/2) = 10 जूल (J)
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 3 अंक)
प्रश्न 12. द्रव्यमान और भार में अंतर लिखिए।
3 अंक
उत्तर:
1. द्रव्यमान: किसी वस्तु में उपस्थित पदार्थ की वास्तविक मात्रा को द्रव्यमान कहते हैं, जबकि भार वह गुरुत्वाकर्षण बल है जिससे पृथ्वी वस्तु को अपने केंद्र की ओर खींचती है (W = mg)।
2. द्रव्यमान एक अदिश राशि है, जबकि भार एक सदिश राशि है जिसकी दिशा सदैव नीचे केंद्र की ओर होती है।
3. वस्तु का द्रव्यमान प्रत्येक स्थान पर स्थिर रहता है, जबकि भार गुरुत्वीय त्वरण (g) के परिवर्तन के साथ बदलता रहता है।
प्रश्न 13. किसी स्थान पर गुरुत्वीय त्वरण g का मान 9.8m/s² है। यदि लंबाई का मात्रक किलोमीटर तथा समय का मात्रक मिनट लिया जाये तो g का मान ज्ञात करो। (विमीय विश्लेषण के अनुप्रयोग से)
3 अंक
उत्तर:
त्वरण की विमा = [M0 L1 T-2]
n2 = n1 × [L1 / L2]1 × [T1 / T2]-2
n2 = 9.8 × [1 m / 1 km] × [1 s / 1 min]-2
n2 = 9.8 × [1 / 1000] × [1 / 60]-2
n2 = 9.8 × (1 / 1000) × 3600 = 9.8 × 3.6 = 35.28
अतः g का मान = 35.28 किमी/मिनट2
प्रश्न 14. एक समान त्वरित गति के लिए समीकरण s = ut + ½ at² की स्थापना कीजिए।
3 अंक
उत्तर:
माना किसी वस्तु का प्रारंभिक वेग u, एकसमान त्वरण a, t समय में तय दूरी s तथा अंतिम वेग v है।
औसत वेग = (प्रारंभिक वेग + अंतिम वेग) / 2 = (u + v) / 2
दूरी (s) = औसत वेग × समय = [(u + v) / 2] × t
गति के प्रथम समीकरण से: v = u + at, यह मान रखने पर:
s = [(u + u + at) / 2] × t
s = [(2u + at) / 2] × t = [u + (1/2)at] × t
s = ut + (1/2)at2 (इति सिद्धम्)
प्रश्न 15. सिद्ध कीजिए कि सदिश A = 3î + 6ĵ + 9k̂ और B = -î + 2ĵ + 3k̂ एक दूसरे के समांतर हैं।
3 अंक
नोट: आप इस प्रश्न का उत्तर अपनी पुस्तक या परीक्षा अध्ययन या केशव बुक या बुक से पढ़ रहे हैं उसमें आंसर देखें।
प्रश्न 16. फायरिंग करते समय गोली ठीक लक्ष्य पर दागने की बजाय उसे थोड़ा-सा ऊपर दागना चाहिए, क्यों ?
3 अंक
उत्तर: बंदूक की नली से बाहर निकलते ही गोली पर पृथ्वी का ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर गुरुत्वाकर्षण बल कार्य करने लगता है। t समय में गोली गुरुत्व के प्रभाव से h = (1/2)gt2 दूरी नीचे गिर जाती है। अतः यदि गोली सीधे लक्ष्य पर दागी जाएगी, तो वह लक्ष्य से नीचे लगेगी। इसलिए गोली को लक्ष्य के ठीक ऊपर की दिशा में दागा जाता है ताकि वह वक्राकार प्रक्षेप्य पथ तय करते हुए ठीक लक्ष्य पर पहुँचे।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 4 अंक)
प्रश्न 17. विश्राम कोण किसे कहते हैं ? सिद्ध करें कि विश्राम कोण की स्पर्शज्या घर्षण गुणांक के बराबर होती है।
4 अंक
अथवा (OR)
संवेग संरक्षण के नियम से तथा द्वितीय नियम की सहायता से न्यूटन के गति का तृतीय नियम निगमन कीजिए।
उत्तर:
विश्राम कोण: नत समतल का क्षैतिज से वह न्यूनतम झुकाव कोण जिस पर समतल पर रखा कोई पिंड ठीक नीचे की ओर फिसलने की स्थिति में आ जाता है, विश्राम कोण (θ) कहलाता है।
निगमन: सीमान्त संतुलन की स्थिति में:
घर्षण बल (Fs) = mg sinθ  — (1)
अभिलंब प्रतिक्रिया (R) = mg cosθ  — (2)
समीकरण (1) में (2) का भाग देने पर:
Fs / R = (mg sinθ) / (mg cosθ) = tanθ
चूँकि सीमान्त घर्षण नियम से μs = Fs / R होता है,
अतः μs = tanθ (विश्राम कोण की स्पर्शज्या स्थैतिक घर्षण गुणांक के बराबर होती है)।
प्रश्न 18. किसी वस्तु पर लगाये गये बल द्वारा किया गया कार्य उस वस्तु की गतिज ऊर्जा में परिवर्तन के बराबर होता है, सिद्ध कीजिए।
4 अंक
अथवा (OR)
स्प्रिंग को खींचने में किया गया कार्य उसमें स्थितिज ऊर्जा के रूप में संचित होता है, सिद्ध कीजिए।
उत्तर (कार्य-ऊर्जा प्रमेय):
माना m द्रव्यमान की वस्तु पर नियत बल F लगाने से उसका वेग u से बढ़कर v हो जाता है तथा विस्थापन s होता है।
गति के तृतीय समीकरण से: v2 = u2 + 2as ⇒ as = (v2 – u2) / 2
बल द्वारा किया गया कार्य: W = F × s = (m × a) × s = m(as)
W = m × [(v2 – u2) / 2]
W = (1/2)mv2 – (1/2)mu2 = Kf – Ki = ΔK
अतः किसी वस्तु पर किया गया कार्य उसकी गतिज ऊर्जा में परिवर्तन के बराबर होता है।
अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 5 अंक)
प्रश्न 19. रॉकेट नोदन का सिद्धांत लिखिए तथा उसके आक्षेप के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
5 अंक
अथवा (OR)
सिद्ध कीजिए कि प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है।
उत्तर (अथवा – प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है):
माना किसी पिंड को क्षैतिज से θ कोण पर u वेग से प्रक्षेपित किया जाता है।
प्रारंभिक वेग के घटक: ux = u cosθ, uy = u sinθ
t समय में क्षैतिज दिशा में तय दूरी: x = (u cosθ) × t ⇒ t = x / (u cosθ)
ऊर्ध्वाधर दिशा में गति के समीकरण y = uyt – (1/2)gt2 से:
y = (u sinθ) × [x / (u cosθ)] – (1/2)g × [x / (u cosθ)]2
y = x tanθ – [g / (2u2 cos2θ)] × x2
माना tanθ = A तथा g / (2u2 cos2θ) = B रखने पर:
y = Ax – Bx2
यह एक परवलय का प्रामाणिक समीकरण है। अतः सिद्ध होता है कि प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है।
प्रश्न 20. सिद्ध कीजिए कि एकविमीय पूर्णतः अप्रत्यास्थ संघट्ट में ऊर्जा की हानि होती है। ऊर्जा हानि हेतु व्यंजक ज्ञात कीजिए।
5 अंक
अथवा (OR)
सिद्ध कीजिए कि स्वतंत्रतापूर्वक गुरुत्व के अधीन नीचे गिरती हुई वस्तु की यांत्रिक ऊर्जा सदैव संरक्षित रहती है।
उत्तर (अथवा – यांत्रिक ऊर्जा संरक्षण):
माना m द्रव्यमान का पिंड पृथ्वी तल से h ऊँचाई पर बिंदु A पर विराम में स्थित है।
1. बिंदु A पर: स्थितिज ऊर्जा U = mgh, गतिज ऊर्जा K = 0
कुल यांत्रिक ऊर्जा EA = U + K = mgh + 0 = mgh  — (1)

2. x दूरी नीचे बिंदु B पर: ऊँचाई = (h – x)
वेग vB2 = 0 + 2gx = 2gx
गतिज ऊर्जा K = (1/2)m(2gx) = mgx
स्थितिज ऊर्जा U = mg(h – x) = mgh – mgx
कुल यांत्रिक ऊर्जा EB = mgx + mgh – mgx = mgh  — (2)

3. ठीक पृथ्वी तल पर टकराने से पूर्व बिंदु C पर: ऊँचाई = 0
वेग vC2 = 0 + 2gh = 2gh
गतिज ऊर्जा K = (1/2)m(2gh) = mgh, स्थितिज ऊर्जा U = 0
कुल यांत्रिक ऊर्जा EC = mgh + 0 = mgh  — (3)

समीकरण (1), (2) व (3) से स्पष्ट है कि EA = EB = EC = mgh। अतः स्वतंत्रतापूर्वक गिरती हुई वस्तु की कुल यांत्रिक ऊर्जा सदैव संरक्षित रहती है।

यह पेपर अभी Review में है!

रियल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र हमारे WhatsApp चैनल पर भेज दिए गए हैं। अभी ज्वाइन करें 👇

कक्षा – 11वीं      विषय – भूगोल
समय : 3:00 घंटे
पूर्णांक : 50
नोट:- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए – 5
1) किस वैज्ञानिक सर्वप्रथम भूगोल शब्द का प्रयोग किया-
अ) हेरोडोटस
ब) गैलिलियो
स) इरेटोस्थनीज
द) अरस्तु
2) पृथ्वी की उत्पत्ति संबंधी निहारिका परिकल्पना का प्रतिपादन किया –
अ) लाप्लास ने
ब) काण्ट ने
स) रूसो ने
द) इरेटोस्थनीज ने
3) भारत का अक्षांशीय विस्तार है –
अ) 8°41′ उत्तर से 35°7′ उत्तर
ब) 8°4′ उत्तर से 35°6′ उत्तर
स) 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर
द) 4°45′ उत्तर से 37°6′ उत्तर
4) कौन सी नदी बंगाल का शोक के नाम से जानी जाती थी –
अ) गंडक
ब) कोसी
स) सोन
द) दामोदर
5) दक्कन का पठार है –
अ) लावा निर्मित पठार
ब) भूकंप पठार
स) कठोर पठार
द) अन्य पठार
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – 5
1) भूकंप जानने वाला यंत्र ……………………………………………. है।
2) अपक्षय के कारकों में ……………………………………………. ताप महत्वपूर्ण है।
3) ……………………………………………. रेखा भारत के मध्य से गुजरती है।
4) बिहार का शोक ……………………………………………. नदी को कहते हैं।
5) लेपवर्थ के अनुसार महाद्वीप और महासागर पृथ्वी पर ……………………………………………. पड़ने से बने।
प्रश्न 3. अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 10
1) अपरदन क्या है ?
2) शैल के प्रकार बताइए।
3) पृथ्वी की तीन मुख्य परतें कौन-कौन सी है ?
4) पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम बताइए।
5) पृथ्वी की उत्पत्ति कब हुई ?
प्रश्न 4. लघुउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए (कोई 5) 15
1) भूगोल की एक सर्वमान्य परिभाषा देते हुए उसका अर्थ स्पष्ट कीजिए।
2) प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत पर प्रकाश डालिए।
3) मृदा अपरदन को रोकने के उपाय लिखिए।
4) नदी अपरदन से निर्मित स्थलाकृतियों का वर्णन कीजिए।
5) भारत की भौगोलिक स्थिति का क्या महत्व है ?
6) उत्तर भारत के विशाल मैदान की रचना किस प्रकार हुई ?
प्रश्न 5. दीर्घउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए (कोई 2) 10
1) पारिस्थितिक संतुलन क्यों आवश्यक है ?
2) वर्तमान समय में भूगोल का अध्ययन महत्वपूर्ण है। क्यों ?
3) लाप्लास की निहारिका परिकल्पना का सचित्र वर्णन कीजिए।
4) वेगनर के महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत को समझाइये।
प्रश्न 6. भारत के सीमाकार मानचित्र में निम्नांक को प्रदर्शित कीजिए – 5
1) अरावली पर्वत श्रेणी
2) चिल्का झील
3) मालवा का पठार
4) कावेरी नदी
5) कन्याकुमारी

उत्तर: स) इरेटोस्थनीज
2) पृथ्वी की उत्पत्ति संबंधी निहारिका परिकल्पना का प्रतिपादन किया –
अ) लाप्लास ने
ब) काण्ट ने
स) रूसो ने
द) इरेटोस्थनीज ने
उत्तर: अ) लाप्लास ने
3) भारत का अक्षांशीय विस्तार है –
अ) 8°41′ उत्तर से 35°7′ उत्तर
ब) 8°4′ उत्तर से 35°6′ उत्तर
स) 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर
द) 4°45′ उत्तर से 37°6′ उत्तर
उत्तर: स) 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर
4) कौन सी नदी बंगाल का शोक के नाम से जानी जाती थी –
अ) गंडक
ब) कोसी
स) सोन
द) दामोदर
उत्तर: द) दामोदर
5) दक्कन का पठार है –
अ) लावा निर्मित पठार
ब) भूकंप पठार
स) कठोर पठार
द) अन्य पठार
उत्तर: अ) लावा निर्मित पठार
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – 5
1) भूकंप जानने वाला यंत्र ……………………………………………. है।
उत्तर: सीस्मोग्राफ (भूकंपलेखी)
2) अपक्षय के कारकों में ……………………………………………. ताप महत्वपूर्ण है।
उत्तर: सूर्य का / दैनिक
3) ……………………………………………. रेखा भारत के मध्य से गुजरती है।
उत्तर: कर्क
4) बिहार का शोक ……………………………………………. नदी को कहते हैं।
उत्तर: कोसी
5) लेपवर्थ के अनुसार महाद्वीप और महासागर पृथ्वी पर ……………………………………………. पड़ने से बने।
उत्तर: संकुचन (वलन)
प्रश्न 3. अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 10
1) अपरदन क्या है ?
उत्तर: बहते जल, पवन, हिमानी आदि गतिशील प्राकृतिक कारकों द्वारा धरातल की चट्टानों के कटने, टूटने और उनके मलबे के एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित होने की क्रिया को अपरदन कहते हैं।
2) शैल के प्रकार बताइए।
उत्तर: उत्पत्ति के आधार पर शैलें तीन प्रकार की होती हैं: 1. आग्नेय शैल, 2. अवसादी शैल, 3. कायांतरित (रूपांतरित) शैल।
3) पृथ्वी की तीन मुख्य परतें कौन-कौन सी है ?
उत्तर: पृथ्वी की तीन मुख्य परतें हैं: 1. भूपर्पटी (Crust), 2. मैंटल (Mantle), 3. क्रोड (Core)।
4) पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम बताइए।
उत्तर: 1. प्रशांत महासागर, 2. अटलांटिक महासागर, 3. हिंद महासागर, 4. आर्कटिक महासागर, 5. दक्षिणी महासागर।
5) पृथ्वी की उत्पत्ति कब हुई ?
उत्तर: वैज्ञानिक अनुमानों के अनुसार पृथ्वी की उत्पत्ति लगभग 4.6 अरब (460 करोड़) वर्ष पूर्व हुई थी।
प्रश्न 4. लघुउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए (कोई 5) 15
1) भूगोल की एक सर्वमान्य परिभाषा देते हुए उसका अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: भूगोल (Geography) शब्द ग्रीक भाषा के ‘Geo’ (पृथ्वी) और ‘Grapho’ (वर्णन करना) से मिलकर बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘पृथ्वी का वर्णन करना’। रिचर्ड हार्टशॉर्न के अनुसार, “भूगोल का उद्देश्य धरातल की प्रादेशिक या क्षेत्रीय भिन्नताओं का यथार्थ, क्रमबद्ध और तर्कसंगत वर्णन एवं व्याख्या प्रस्तुत करना है।”
2) प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत पर प्रकाश डालिए।
उत्तर: इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी का स्थलमंडल कई दृढ़ और गतिशील टुकड़ों में विभक्त है, जिन्हें विवर्तनिक प्लेटें कहते हैं। ये प्लेटें दुर्बलतामंडल (एस्थेनोस्फीयर) पर निरंतर तैरती रहती हैं। प्लेटों के आपस में टकराने, दूर जाने या एक-दूसरे के समानांतर फिसलने से भूकंप, ज्वालामुखी, वलित पर्वत और भूसंचलन की घटनाएँ होती हैं।
3) मृदा अपरदन को रोकने के उपाय लिखिए।
उत्तर:
1. वृक्षारोपण करना तथा वनों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाना।
2. पहाड़ी ढलानों पर सीढ़ीदार (सोपानी) खेत बनाकर जुताई करना।
3. खेतों की मेड़बंदी करना तथा पट्टीदार खेती अपनाना।
4. अत्यधिक पशुचारण पर नियंत्रण रखना।
4) नदी अपरदन से निर्मित स्थलाकृतियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: अपनी युवावस्था में नदी तीव्र वेग से बहते हुए घाटी को गहरा और चौड़ा करती है, जिससे प्रमुख अपरदनात्मक स्थलाकृतियाँ बनती हैं:
1. V-आकार की घाटी एवं गॉर्ज (कैनियन): तीव्र ऊर्ध्वाधर कटाव से बनने वाली संकरी व गहरी घाटियाँ।
2. जलप्रपात: जब नदी का जल किसी ऊँची कड़ी चट्टान से नीचे गिरता है।
3. जलगतिका (पॉट होल्स): नदी की तली में पत्थरों के घूमने से बने गहरे गड्ढे।
5) भारत की भौगोलिक स्थिति का क्या महत्व है ?
उत्तर: भारत हिंद महासागर के शीर्ष पर स्थित है, जिससे यह पूर्व और पश्चिम एशिया को जोड़ता है। इस केंद्रीय स्थिति के कारण प्राचीन काल से ही पश्चिमी देशों, अफ्रीका तथा दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के साथ समुद्री व्यापारिक व सांस्कृतिक संबंध सुगम रहे हैं। उत्तर में हिमालय देश को सुरक्षा और विशिष्ट मानसूनी जलवायु प्रदान करता है।
6) उत्तर भारत के विशाल मैदान की रचना किस प्रकार हुई ?
उत्तर: उत्तर भारत के विशाल मैदान का निर्माण हिमालय से निकलने वाली तीन प्रमुख नदी प्रणालियों—सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र तथा उनकी सहायक नदियों द्वारा करोड़ों वर्षों से निरंतर बहाकर लाए गए महीन जलोढ़ मलबे (कांप मिट्टी) के निक्षेपण से हुआ है। यह मैदान अत्यंत समतल और अत्यधिक उपजाऊ है।
प्रश्न 5. दीर्घउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए (कोई 2) 10
1) पारिस्थितिक संतुलन क्यों आवश्यक है ?
नोट: आप इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर अपनी पुस्तक या परीक्षा अध्ययन या केशव बुक या अन्य बुक से पढ़ रहे हैं उसमें आंसर देखें।
2) वर्तमान समय में भूगोल का अध्ययन महत्वपूर्ण है। क्यों ?
उत्तर: वर्तमान समय में भूगोल का अध्ययन अत्यंत प्रासंगिक और महत्वपूर्ण है क्योंकि:
1. यह हमें पृथ्वी के संसाधनों, पर्यावरण और मानव-प्रकृति के अंतर्संबंधों को समझने में मदद करता है।
2. जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तापन, सूखा और बाढ़ जैसी गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान और सतत विकास की योजनाएँ बनाने में यह मार्गदर्शक है।
3. आधुनिक तकनीक जैसे GIS (भौगोलिक सूचना तंत्र), रिमोट सेंसिंग और जीपीएस के माध्यम से आपदा प्रबंधन और शहरी नियोजन में भूगोल की मुख्य भूमिका है।
3) लाप्लास की निहारिका परिकल्पना का सचित्र वर्णन कीजिए।
नोट: आप इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर अपनी पुस्तक या परीक्षा अध्ययन या केशव बुक या अन्य बुक से पढ़ रहे हैं उसमें आंसर देखें।
4) वेगनर के महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत को समझाइये।
नोट: आप इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर अपनी पुस्तक या परीक्षा अध्ययन या केशव बुक या अन्य बुक से पढ़ रहे हैं उसमें आंसर देखें।
प्रश्न 6. भारत के सीमाकार मानचित्र में निम्नांक को प्रदर्शित कीजिए – 5
1) अरावली पर्वत श्रेणी
2) चिल्का झील
3) मालवा का पठार
4) कावेरी नदी
5) कन्याकुमारी
नोट: भारत के रूपरेखा मानचित्र पर इन स्थानों को दर्शाने हेतु आप अपनी पुस्तक, एटलस या परीक्षा अध्ययन में मानचित्र कार्य का अवलोकन करें।

यह पेपर अभी Review में है!

रियल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र हमारे WhatsApp चैनल पर भेज दिए गए हैं। अभी ज्वाइन करें 👇

यह पेपर अभी Review में है!

रियल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र हमारे WhatsApp चैनल पर भेज दिए गए हैं। अभी ज्वाइन करें 👇

यह पेपर अभी Review में है!

रियल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र हमारे WhatsApp चैनल पर भेज दिए गए हैं। अभी ज्वाइन करें 👇

यह पेपर अभी Review में है!

रियल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र हमारे WhatsApp चैनल पर भेज दिए गए हैं। अभी ज्वाइन करें 👇

Disclaimer: ऊपर दिए गए प्रश्न पत्र छात्रों के अभ्यास के लिए बनाए गए हैं। आप इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को समझ कर इनकी अच्छे से तैयारी करें।

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं के पेपर और सॉल्यूशन कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा के बाद छात्र यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने जो उत्तर लिखे हैं वे कितने सही हैं। कक्षा 11वीं के किसी भी विषय का प्रश्न पत्र और उसका 100% सटीक सॉल्यूशन पीडीएफ (PDF) प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. टेबल में विषय खोजें: नीचे दी गई ‘Important Links’ की टेबल में अपने संकाय और विषय (जैसे- भौतिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अंग्रेजी) को देखें।
  2. लिंक पर क्लिक करें: जिस विषय का ओरिजिनल पेपर या सॉल्यूशन आपको चाहिए, उसके सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  3. सॉल्यूशन डाउनलोड करें: क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा, जहाँ से आप पूरे प्रश्न पत्र का सटीक हल आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं। यह हल आपको आगामी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करेगा।

कक्षा 11वीं के सभी विषयों की महत्वपूर्ण लिंक्स (Class 11th Important Links)

नीचे कक्षा 11वीं के सभी मुख्य विषयों के त्रैमासिक पेपर और सॉल्यूशन की डायरेक्ट लिंक्स दी गई हैं (आपकी परीक्षा के दिन या उसके बाद यहाँ से हल प्राप्त करें):

विषय का नाम (Subject Name)त्रैमासिक पेपर और सॉल्यूशन लिंक
कक्षा 11वीं अंग्रेजी (English) पेपर (22 Sept)[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र (Physics) पेपर (23 Sept)[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 11वीं व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) पेपर (23 Sept)[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 11वीं भूगोल (Geography) पेपर (23 Sept)[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 11वीं हिन्दी (Hindi) पेपर[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 11वीं रसायन शास्त्र / जीव विज्ञान पेपर[यहाँ क्लिक करें]
कक्षा 11वीं गणित / अर्थशास्त्र / इतिहास पेपर[यहाँ क्लिक करें]
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें (लेटेस्ट अपडेट के लिए)Join WhatsApp
हमारे Telegram ग्रुप से जुड़ें[Join Telegram]

महत्वपूर्ण सर्च कीवर्ड्स (Important Keywords for SEO)

विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी और सर्च की सुविधा के लिए प्रमुख कीवर्ड्स नीचे दिए गए हैं:

  • CG Board class 11th trimasik paper 2026
  • Kaksha 11vi timahi paper 2026 CG board pdf download
  • Class 11th physics trimasik paper 23 september CG board
  • CGBSE class 11 english quarterly exam real paper solution
  • CG board 11th business studies timahi aaklan question paper
  • कक्षा 11वीं भूगोल त्रैमासिक परीक्षा 2026 सीजी बोर्ड
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड तिमाही आकलन कक्षा 11 सभी विषय पीडीएफ

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. CG Board कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा में 23 सितंबर 2026 को कौन से पेपर हैं?

Ans: 23 सितंबर 2026 को विज्ञान संकाय का भौतिक शास्त्र (Physics), वाणिज्य संकाय का व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) और कला संकाय का भूगोल (Geography) विषय का पेपर निर्धारित है।

Q2. कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा के पेपर और हल (Solution) कहाँ मिलेंगे?

Ans: परीक्षा संपन्न होने के बाद, आप इस आर्टिकल में ऊपर दी गई ‘Important Links’ की टेबल के माध्यम से अपने विषय का चयन करके ओरिजिनल पेपर और उसका संपूर्ण हल (PDF) आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. क्या 11वीं त्रैमासिक परीक्षा के अंक वार्षिक परीक्षा (Board) में जुड़ते हैं?

Ans: हाँ, छत्तीसगढ़ बोर्ड के आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) और प्रोजेक्ट दिशा-निर्देशों के अनुसार त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षाओं के अंकों का कुछ निर्धारित वेटेज वार्षिक परीक्षा के परिणाम में जोड़ा जाता है। इसलिए इन परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment