IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर बम्पर भर्ती, आज से फॉर्म शुरू, यहाँ से करें Apply Online

सरकारी बैंकों में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए IBPS Clerk Recruitment 2026 का शानदार नोटिफिकेशन जारी हो गया है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने Customer Service Associate (CSA) के 11,403 पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं।

आप भारत के किसी भी राज्य से हों, इस IBPS Clerk Vacancy 2026 में अपना फॉर्म भर सकते हैं क्योंकि इसमें राज्यवार अलग-अलग पद बांटे गए हैं। यह उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। वेतन की बात करें तो इसमें ₹24,050 से लेकर ₹64,480 रुपये तक की शानदार सैलरी मिलती है।

आप घर बैठे अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन फॉर्म कैसे भर सकते हैं, इसके लिए हमने नीचे ‘Important Links’ सेक्शन में डायरेक्ट लिंक दे दी है। चलिए, इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन इस भर्ती में फॉर्म भर सकता है, क्या योग्यता चाहिए और परीक्षा कब होगी।

IBPS Clerk Vacancy 2026 (Overview)

विवरण (Details)महत्वपूर्ण जानकारी
संस्था का नामइंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS)
पद का नामCustomer Service Associate (CSA) / Clerk
कुल पद (Total Posts)11,403 पद
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (Online)
आवेदन शुरू होने की तिथि01 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

IBPS Clerk Recruitment 2026 Important Dates

ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आपको IBPS Clerk Important Dates 2026 को अच्छे से नोट कर लेना चाहिए, ताकि कोई भी मौका आपके हाथ से न छूटे:

  • शॉर्ट नोटिस जारी होने की तिथि: 27 जुलाई 2026
  • ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी: 1 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 अगस्त 2026
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट: मार्च 2027

IBPS Clerk Recruitment 2026 Last Date (अंतिम तिथि)

जो भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस बैंक क्लर्क भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि IBPS Clerk 2026 Apply Online की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। अक्सर अंतिम दिनों में वेबसाइट का सर्वर डाउन हो जाता है, इसलिए अंतिम तिथि का इंतज़ार किये बिना जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें।

IBPS Clerk Exam Date 2026 (परीक्षा कब होगी?)

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता है। आपका चयन केवल ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam): यह परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह 100 नंबर की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam): प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा देनी होगी, जो कि 27 दिसंबर 2026 को होगी। यह परीक्षा भी पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप (Objective Type) होगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Application Fee

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (UPI/Debit Card/Net Banking) से फीस जमा करनी होगी:

  • General, OBC और EWS के लिए: ₹850/-
  • SC, ST, PwBD और EX-Servicemen के लिए: ₹175/-

IBPS Clerk 2026 Age Limit & Educational Qualification

  • आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता (Education): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • भाषा एवं कंप्यूटर: जिस राज्य के लिए फॉर्म भर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा आनी चाहिए और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरुरी है।

IBPS Clerk Notification 2026 PDF Download

जो भी उम्मीदवार इस बैंक भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रहे हैं, उन्हें आवेदन करने से पहले एक बार IBPS Clerk Notification 2026 PDF download करके सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लेना चाहिए। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP Clerk XVI (Customer Service Associate) के लिए 11,403 पदों का यह विस्तृत नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया है।

इस ऑफिसियल पीडीएफ में आपको आयु सीमा में छूट के नियम, डाक्यूमेंट्स का सही साइज, और राज्यवार कैटेगरी के अनुसार खाली पदों (Category-wise Vacancies) की पूरी डिटेल मिल जाएगी। आप नीचे दिए गए ‘Important Links’ सेक्शन में मौजूद लिंक पर क्लिक करके सीधे नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

कुल पद

कुल रिक्तियां: 11,403

कुछ प्रमुख राज्यों की रिक्तियां:

  • उत्तर प्रदेश – 1731
  • कर्नाटक – 1414
  • महाराष्ट्र – 1051
  • पश्चिम बंगाल – 946
  • गुजरात – 698
  • तमिलनाडु – 675
  • मध्य प्रदेश – 570
  • बिहार – 491
  • पंजाब – 481
  • दिल्ली – 415

IBPS Clerk Notification 2026 Syllabus & Exam Pattern

किसी भी सरकारी परीक्षा को पास करने के लिए उसका सिलेबस पता होना सबसे ज्यादा जरुरी है। अगर आप भी 11 हजार पदों की इस भर्ती में अपनी एक सीट पक्की करना चाहते हैं, तो आपको IBPS Clerk Notification 2026 syllabus को अच्छे से समझना होगा। आइए Crp csa xvi syllabus और इसके एग्जाम पैटर्न को विस्तार से समझते हैं:

1. IBPS Clerk Prelims Exam Syllabus (प्रारंभिक परीक्षा)

यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग (Qualifying) नेचर की होती है, यानी इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते हैं। इसमें 3 विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होती है:

  • English Language (अंग्रेजी भाषा): 30 प्रश्न – 30 अंक (समय: 20 मिनट)
  • Numerical Ability (गणित): 35 प्रश्न – 35 अंक (समय: 20 मिनट)
  • Reasoning Ability (रीजनिंग): 35 प्रश्न – 35 अंक (समय: 20 मिनट)
  • कुल (Total): 100 प्रश्न – 100 अंक (कुल समय: 60 मिनट)

2. IBPS Clerk Mains Exam Syllabus (मुख्य परीक्षा)

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले छात्र ही मुख्य परीक्षा में बैठते हैं। बैंक में आपका फाइनल सिलेक्शन (Final Merit) इसी मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। इसमें भी 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। मुख्य परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

  • General / Financial Awareness (सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता): 50 प्रश्न – 50 अंक (समय: 35 मिनट)
  • General English (सामान्य अंग्रेजी): 40 प्रश्न – 40 अंक (समय: 35 मिनट)
  • Reasoning Ability & Computer Aptitude (रीजनिंग और कंप्यूटर): 50 प्रश्न – 60 अंक (समय: 45 मिनट)
  • Quantitative Aptitude (गणित): 50 प्रश्न – 50 अंक (समय: 45 मिनट)
  • कुल (Total): 190 प्रश्न – 200 अंक (कुल समय: 160 मिनट)

IBPS Clerk (CSA) Cut Off 2026

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पिछले वर्ष के कट-ऑफ पर भी नज़र डालनी चाहिए। चूँकि यह परीक्षा राज्य स्तर पर होती है, इसलिए हर राज्य का कट-ऑफ (Cut-Off) अलग-अलग जाता है। हिंदी भाषी राज्यों (जैसे- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार) का कट-ऑफ अमूमन 75 से 85 अंकों (प्रारंभिक परीक्षा में) के बीच रहता है। इसलिए छात्रों को 100 में से कम से कम 80+ स्कोर करने का लक्ष्य लेकर अपनी तैयारी करनी चाहिए।

Important Links (ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण लिंक्स)

यहाँ से आप सीधे अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और IBPS क्लर्क का ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

FAQs (छात्रों द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवाल)

Q1: IBPS Clerk Recruitment 2026 Last Date क्या है? Ans: ऑनलाइन फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) रखी गई है।

Q2: इस भर्ती में कौन-कौन आवेदन कर सकता है? Ans: वह सभी युवा जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन (स्नातक) पूरा कर लिया है, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Q3: क्या IBPS Clerk Exam 2026 में इंटरव्यू (Interview) होता है? Ans: नहीं! क्लर्क (Customer Service Associate) की इस भर्ती में कोई भी इंटरव्यू नहीं होता है। आपका चयन केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा।

Q4: क्लर्क (CSA) को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है? Ans: चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से लेकर ₹64,480 प्रतिमाह का शानदार वेतन और बैंक के नियमानुसार अन्य भत्ते दिए जाते हैं।

Q5: IBPS Clerk Prelims Exam Date 2026 क्या है? Ans: ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment