MP Board Second Exam Retotaling / Answer Book 2026: कॉपी कैसे मंगाएं, यहाँ से भरें फॉर्म

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की द्वितीय परीक्षा (Second Exam / Supplementary) का रिजल्ट आज 12 जून 2026 को घोषित कर दिया गया है। बहुत से छात्र अपने रिजल्ट से खुश हैं, लेकिन कई छात्र ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि उन्होंने पेपर बहुत अच्छा लिखा था, लेकिन उन्हें उम्मीद से बहुत कम अंक मिले हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और आपको लगता है कि आपकी उत्तर पुस्तिका (Copy) सही से चेक नहीं हुई है या अंकों को जोड़ने में कोई गलती हुई है, तो आपको बिल्कुल भी निराश होने की जरूरत नहीं है। एमपी बोर्ड आपको Retotaling (रीटोटलिंग) और Answer Book (कॉपी की पीडीएफ) मंगाने का शानदार मौका देता है।

इस आर्टिकल में हमने स्टेप-बाय-स्टेप बताया है कि रीटोटलिंग और आंसर बुक का फॉर्म कैसे भरना है, इसकी लास्ट डेट क्या है, और सबसे बड़ा सवाल— अगर रीटोटलिंग के बाद आपके नंबर बढ़ जाते हैं, तो क्या आपको लैपटॉप या स्कूटी योजना का लाभ मिलेगा? पूरी जानकारी के लिए इसे अंत तक पढ़ें।

MP Board Second Exam Retotaling / Answer Book 2026 (Overview)

जानकारी (Details)विवरण (Description)
बोर्ड का नाममध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
कक्षा12वीं (द्वितीय परीक्षा 2026)
प्रक्रिया (Process)Retotaling (अंकों की गणना) / Answer Book (कॉपी देखना)
फॉर्म शुरू होने की तिथि12 जून 2026 (रिजल्ट के दिन से)
अंतिम तिथि (Last Date)21 जून 2026 (रिजल्ट से 10 दिन तक)
आधिकारिक वेबसाइटmpbse.mponline.gov.in

Retotaling और (Answer Book) में क्या अंतर है?

अक्सर छात्रों को लगता है कि फॉर्म भरने पर उनकी पूरी कॉपी दोबारा चेक (Recheck) होगी, लेकिन एमपी बोर्ड का नियम थोड़ा अलग है:

  • Retotaling (रीटोटलिंग): इसमें आपकी कॉपी दोबारा चेक नहीं होती है। इसमें केवल यह देखा जाता है कि कॉपी चेक करने वाले टीचर ने जो नंबर दिए हैं, उनका ‘टोटल’ (Total) करने में कोई गलती तो नहीं हुई है, या कोई प्रश्न चेक होने से छूट तो नहीं गया है।
  • Answer Book (उत्तर पुस्तिका मंगाना): अगर आप यह देखना चाहते हैं कि टीचर ने आपको किस प्रश्न में कितने नंबर दिए हैं और कॉपी कैसे चेक हुई है, तो आपको ‘Answer Book’ के लिए अप्लाई करना चाहिए। इसके बाद बोर्ड आपकी चेक की हुई ओरिजिनल कॉपी की स्कैन की हुई पीडीएफ (PDF) ऑनलाइन आपके लॉगिन पर भेज देता है, जिसे आप खुद देख सकते हैं।

MP Board Retotaling / Answer Book का फॉर्म कैसे भरें? (Step-by-Step)

रिजल्ट जारी होने की तारीख (आज) से ठीक 10 दिनों के भीतर आपको यह फॉर्म भरना होता है। आप खुद अपने मोबाइल से या नजदीकी MP Online कियोस्क पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएँ।
  2. Counter Based Forms: होमपेज पर आपको हरे रंग का “Counter Based Forms” का एक बॉक्स दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने “Retotaling / Answerbook Application” की लिंक आएगी। उसके सामने वाले ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
  4. यहाँ अपनी क्लास (10th या 12th), Exam Type (Supplementary/Second Exam), पासिंग ईयर (2026), और अपना ‘Roll Number’ डालकर कैप्चा भरें और ‘Search’ पर क्लिक करें।
  5. आपकी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी। अब आप ‘Retotaling’ करवाना चाहते हैं या ‘Answer Book’ मंगाना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें और उस विषय (Subject) पर टिक करें जिसमें आपको डाउट है।
  6. अपना पता (Address) सही-सही भरें और ऑनलाइन फीस (प्रति विषय के हिसाब से) जमा करें।
  7. फीस भरने के बाद आपको एक रसीद (Application Number) मिलेगी, उसे भविष्य के लिए संभाल कर रख लें।

लैपटॉप और स्कूटी योजना का लाभ मिलेगा या नहीं? (बहुत जरुरी जानकारी)

अगर किसी छात्र के द्वितीय परीक्षा में अंक कम आए हैं और वह रीटोटलिंग का फॉर्म भरता है। मान लीजिये रीटोटलिंग के बाद उसके अंक बढ़कर 75% (10वीं के लिए) या 85% (12वीं के लिए) से ऊपर हो जाते हैं, तो क्या उसे ₹25,000 (लैपटॉप योजना) या फ्री स्कूटी का लाभ मिलेगा?
जवाब है – नहीं! शिक्षा विभाग के स्पष्ट नियमों के अनुसार, द्वितीय परीक्षा (Second Exam) देने वाले किसी भी छात्र को लैपटॉप या स्कूटी योजना का लाभ नहीं दिया जाता है। भले ही आपके नंबर बढ़कर 90% ही क्यों न हो जाएं, आप इस योजना के लिए अपात्र ही रहेंगे। यह योजना केवल मुख्य परीक्षा (Main Exam) में प्रथम प्रयास में पास होने वाले छात्रों के लिए ही होती है।

Important Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स)

महत्वपूर्ण कार्य / अपडेट्सडायरेक्ट लिंक (Click Here)
Apply for Retotaling / Answer Book 2026[Click Here to Apply]
रीटोटलिंग का फॉर्म कैसे भरें? (Watch Video)[Watch Video Link]
Retotaling Receipt Download Click Here
Answer book Receipt Download Click Hare
रीटोटलिंग रिजल्ट अपडेट्स हेतु WhatsApp जॉइन करें[Join WhatsApp Group]
PDF एवं न्यूज़ हेतु Telegram चैनल जॉइन करें[Join Telegram Channel]
Official Websitempbse.mponline.gov.in

FAQs (छात्रों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा रीटोटलिंग का फॉर्म कब से कब तक भर सकते हैं?

Ans: रिजल्ट घोषित होने की तारीख (12 जून 2026) से अगले 15 दिनों तक (यानी 27 जून 2026 तक) आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Q2: Retotaling का फॉर्म किस वेबसाइट से भरना है?

Ans: आपको रीटोटलिंग और आंसर बुक का फॉर्म केवल एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से ही भरना है।

Q3: क्या रीटोटलिंग का फॉर्म भरने से पूरी कॉपी दोबारा चेक (Recheck) होती है?

Ans: नहीं। एमपी बोर्ड में पूरी कॉपी दोबारा चेक नहीं होती है। रीटोटलिंग में केवल अंकों का जोड़ (Total) फिर से किया जाता है और देखा जाता है कि कोई प्रश्न बिना चेक हुए तो नहीं छूट गया है।

Q4: मुझे अपनी चेक की हुई कॉपी देखनी है, तो क्या करना होगा?

Ans: इसके लिए आपको ‘Answer Book’ (उत्तर पुस्तिका) मंगाने का फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आपकी चेक की गई कॉपी की पीडीएफ ऑनलाइन आपको भेज दी जाएगी।

Q5: अगर रीटोटलिंग के बाद मेरे नंबर कम हो गए तो क्या होगा?

Ans: रीटोटलिंग में नंबर बहुत कम चांस में घटते हैं। लेकिन अगर नंबर घटते भी हैं, तो आपकी नई मार्कशीट में वही घटे हुए नंबर ही मान्य होंगे।

Q6: रीटोटलिंग के बाद नंबर बढ़ने पर क्या नई मार्कशीट मिलेगी?

Ans: जी हाँ! यदि आपके अंकों में कोई भी बदलाव (Correction) होता है, तो बोर्ड द्वारा आपकी नई मार्कशीट आपके स्कूल के पते पर भेज दी जाती है।

Q7: अगर रीटोटलिंग के बाद मेरे 80% बन जाते हैं, तो क्या मुझे लैपटॉप योजना का पैसा मिलेगा?

Ans: नहीं। द्वितीय परीक्षा (Supplementary) देने वाले किसी भी छात्र को लैपटॉप योजना या स्कूटी योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।

Q8: एमपी बोर्ड रीटोटलिंग का रिजल्ट कब आएगा?

Ans: आमतौर पर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त होने के 15 से 20 दिनों के भीतर रीटोटलिंग का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया जाता है।

सुझाव: अगर आपको पूरा कॉन्फिडेंस है कि आपने सही लिखा है, तो आपको Retotaling और 7 Book दोनों के लिए अप्लाई करना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment