MP College Admission 2026-27: BA, BSc, BCom First Year फॉर्म, मेरिट लिस्ट और एडमिशन प्रक्रिया

MP College Admission 2026-27: BA, BSc, BCom First Year 2026 – नमस्कार दोस्तों! मध्य प्रदेश में 12वीं (12th Board) के रिजल्ट के बाद छात्रों का अगला सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कदम कॉलेज में एडमिशन लेना होता है। यदि आप भी मध्य प्रदेश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में स्नातक स्तर (UG 1st Year) में नियमित (Regular) रूप से प्रवेश लेना चाहते हैं, तो उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department MP) द्वारा MP ePravesh UG Admission 2026 की आधिकारिक समय सारणी जारी कर दी गई है।

इस आर्टिकल में हम आपको MP college admission process 2026 in hindi, रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे, कॉलेज में 10 सब्जेक्ट कैसे चुनें, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट की जानकारी, और मेरिट लिस्ट (Merit List) कितने प्रतिशत पर बनेगी, इसकी पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी देने वाले हैं।

MP College Admission 2026-27 – Overview

विवरण (Details) महत्वपूर्ण जानकारी (Information)
विभाग का नाम उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश (Higher Education MP)
प्रवेश पोर्टल e-Pravesh Higher Education MP Online
कोर्स का नाम UG (BA, BSc, BCom), PG (MA, MSc, MCom) एवं B.Ed
सत्र (Session) 2026 – 2027
UG रजिस्ट्रेशन शुरू 01 मई 2026 से
PG एवं B.Ed रजिस्ट्रेशन शुरू 02 मई 2026 से
प्रवेश का आधार अंकों के आधार पर (Merit List)
आधिकारिक वेबसाइट epravesh.highereducation.mp.gov.in

BA First Year Admission Form 2026 कब से भरे जाएंगे?

जो छात्र कला संकाय (Arts Stream) में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए बता दें कि BA Admission 2026 MP के लिए ऑनलाइन पंजीयन (Registration) 01 मई 2026 से प्रारंभ हो रहे हैं। छात्र अपने मनपसंद कॉलेज में चॉइस फिलिंग के साथ 15 मई 2026 तक ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

BSc 1st Year Registration Date 2026 (MP College)

विज्ञान संकाय (Science Stream – Maths/Bio) के छात्रों के लिए भी BSc first year admission form MP की प्रक्रिया समान रहेगी। 01 मई 2026 से 15 मई 2026 के बीच आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद 2 मई से 16 मई 2026 तक पंजीकृत आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।

B.Com. College Admission Form 2026 MP Online

वाणिज्य संकाय (Commerce Stream) में नियमित प्रवेश के लिए BCom Admission Form 2026 भी प्रथम चरण के तहत 01 मई से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने के बाद 20 मई 2026 को प्रथम सीट आवंटन (First Merit List) जारी की जाएगी।

कॉलेज के फॉर्म कब भरे जाएंगे 2026 स्नातक (UG) प्रथम चरण की समय सारणी (Important Dates 2026)

क्रमांक कार्य का विवरण (Events) दिनांक (Dates)
1 ऑनलाइन पंजीयन आवेदन (Online Registration) 01-05-2026 से 15-05-2026
2 पंजीकृत आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) 02-05-2026 से 16-05-2026
3 प्रथम सीट आवंटन जारी करना (1st Merit List) 20-05-2026
4 आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान करना (Fee Payment) 20-05-2026 से 26-05-2026

PG (MA, MSc, MCom) Admission Form 2026-27 MP Online

स्नातकोत्तर (Post Graduation) कोर्सेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ही होगी। MA, MSc, और MCom प्रथम सेमेस्टर (First Semester) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 02 मई 2026 से शुरू हो रहे हैं।

स्नातकोत्तर (PG) प्रथम चरण की समय सारणी

क्रमांक कार्य का विवरण (Events) दिनांक (Dates)
1 ऑनलाइन पंजीयन आवेदन (Online Registration) 02-05-2026 से 15-05-2026
2 पंजीकृत आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) 04-05-2026 से 16-05-2026
3 सीट आवंटन जारी करना (1st Merit List) 21-05-2026
4 आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान करना 21-05-2026 से 26-05-2026

B.Ed., M.Ed., B.P.Ed. Admission 2026-27 (NCTE Courses)

उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., ITEP और अन्य एकीकृत (Integrated) कोर्सेज में प्रवेश के लिए भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रथम चरण की समय सारणी नीचे दी गई है:

क्रमांक कार्य का विवरण (Events) दिनांक (Dates)
1 ऑनलाइन पंजीयन / आवेदन 02-05-2026 से 14-05-2026
2 दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) 04-05-2026 से 15-05-2026
3 मेरिट सूची का प्रकाशन 18-05-2026
4 सीट आवंटन जारी करना 20-05-2026
5 प्रवेश शुल्क का भुगतान 20-05-2026 से 26-05-2026

Documents required for MP college admission 2026

ई-प्रवेश (E-Pravesh) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार होने चाहिए:

  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  • चालू मोबाइल नंबर और Email ID
  • समग्र आईडी (Samagra ID)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) (यदि लागू हो)
  • मूल निवासी / स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • ABC ID | APAAR ID – नहीं है तो बन जाएगी वीडियो
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate): (केवल उन छात्रों के लिए जिन्होंने MP Board के अलावा किसी अन्य बोर्ड से 12वीं पास की है, उनके लिए यह अनिवार्य है)।

कॉलेज में विषय (Subject Selection) कैसे चुनें और कितने पेपर होंगे?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू होने के बाद फर्स्ट ईयर (1st Year) का पैटर्न पूरी तरह से बदल गया है। अब छात्रों को कुल 10 विषयों के पेपर देने होते हैं। इसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट भी शामिल होते हैं। आप अपने मन से भी विषय चुन सकते हैं, जिसका पैटर्न नीचे दिया गया है:

  • Major Subject (मुख्य विषय): आप जो भी मेजर विषय चुनेंगे, आपको उसके 3 सब्जेक्ट्स पढ़ने होंगे।
    (उदाहरण के लिए: अगर आप Major में Mathematics लेते हैं, तो आपको Maths के 3 अलग-अलग विषय पढ़ने होंगे।)
  • Minor Subject (गौण विषय): माइनर में आपको 2 सब्जेक्ट्स पढ़ने होंगे।
    (उदाहरण के लिए: अगर आप Minor में Physics लेते हैं, तो आपको Physics के 2 विषय पढ़ने होंगे।)
  • Foundation & Vocational: इसके अलावा आपको आधार पाठ्यक्रम (Foundation Course) और कौशल संवर्धन (Vocational/SEC) विषय भी चुनने होंगे। इस प्रकार कुल 10 सब्जेक्ट्स के पेपर आपके होंगे।
  • Practical और Project: थ्योरी पेपर्स के साथ-साथ आपके प्रैक्टिकल भी होंगे। (जैसे यदि आपने Physics लिया है तो Physics के 2 प्रैक्टिकल होंगे)। इसी के साथ आपको 100 नंबर का एक प्रोजेक्ट (Field Project/Internship) भी अनिवार्य रूप से तैयार करना होता है।

मेरिट लिस्ट (Merit List) में कितने प्रतिशत पर नाम आएगा?

छात्र अक्सर पूछते हैं कि प्रथम चरण में नाम आने के लिए कितने प्रतिशत (Percentage) अंक चाहिए? तो आपको बता दें:

यदि आपके 12वीं में 50% से अधिक अंक हैं, तो आपका नाम कॉलेज की मेरिट लिस्ट में आ सकता है। लेकिन यदि आपके 65% से अधिक अंक हैं, तो आपका नाम प्रथम चरण (First Round) में आसानी से आ जाएगा।

घबराएं नहीं! ऐसा नहीं है कि यदि प्रथम चरण में नाम न आए तो आप बाद में फॉर्म नहीं भर सकते। आप द्वितीय चरण (Second Round) या CLC (College Level Counseling) राउंड में दोबारा से चॉइस फिलिंग करके फॉर्म भरें, आपका नाम अगली मेरिट लिस्ट में आ जाएगा।

MP ePravesh College Form 2026 कैसे भरें? (Step-by-Step Process)

  1. सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट epravesh.highereducation.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर UG Registration या PG Registration (अपनी आवश्यकतानुसार) विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब “New Registration” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स (10वीं/12वीं का रोल नंबर, नाम आदि) भरें।
  4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको एक Registration ID और Password मिलेगा, इसे सेव कर लें।
  5. लॉगिन करें, अपने स्कैन किए हुए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप Choice Filling (कॉलेज और विषय का चुनाव) पूरी करें।
  6. अंत में ऑनलाइन पोर्टल फीस का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

👉 ePravesh MP Online Registration Form 2026 (Apply Link) Click Here
👉 Download 1st Merit List / Seat Allotment Letter Click Here
👉 Official Website (epravesh.highereducation.mp.gov.in) Official Site
🟢 मेरिट लिस्ट और एडमिशन की हर अपडेट के लिए WhatsApp से जुड़ें Join Channel

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. MP कॉलेज एडमिशन 2026 फॉर्म कब से भरे जाएंगे?

उत्तर: उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, स्नातक (UG) प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश फॉर्म 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक ऑनलाइन ई-प्रवेश (ePravesh) पोर्टल पर भरे जाएंगे।

Q2. ePravesh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

उत्तर: आमतौर पर महिला आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क होता है, जबकि पुरुष आवेदकों के लिए यह फीस पोर्टल शुल्क सहित 100 से 150 रुपये के आसपास होती है। पिछले वर्ष 2025-26 में ₹150 थी।

Q3. एमपी कॉलेज एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट (Merit List) और अलॉटमेंट लेटर कैसे चेक करें?

उत्तर: 20 मई 2026 को प्रथम चरण की मेरिट लिस्ट जारी होगी। छात्र अपनी ‘Application ID’ और ‘Date of Birth’ का उपयोग करके ePravesh वेबसाइट से अपना Allotment Letter डाउनलोड कर सकेंगे।

Q4. कॉलेज में चॉइस फिलिंग (Choice Filling) कैसे करें?

उत्तर: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, आपको पोर्टल पर अपनी पसंद के कम से कम 3 से 7 कॉलेजों का चयन (Choice Filling) करना होता है। इसी दौरान आप अपने मेजर (Major) और माइनर (Minor) विषय भी चुनते हैं।

Q5. PG (MA, MSc, MCom) के रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे?

उत्तर: स्नातकोत्तर (PG) कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 02 मई 2026 से शुरू होंगे और प्रथम चरण की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Q6. क्या बी.एड (B.Ed) के फॉर्म भी ePravesh से भरे जाएंगे?

उत्तर: हाँ, B.Ed, M.Ed और अन्य NCTE कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया भी 02 मई 2026 से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही शुरू होगी।

Q7. अगर प्रथम चरण (First Round) में कॉलेज अलॉट नहीं हुआ तो क्या करें?

उत्तर: घबराने की कोई बात नहीं है। आप द्वितीय चरण (Second Round) या CLC राउंड में दोबारा अपनी चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। अगली लिस्ट में आपका नाम आने की पूरी संभावना रहती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment